OnePlus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 15 May 2026 13:31:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus का नया फोन TENAA पर स्पॉट, मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 1TB स्टोरेज https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pyr110-tenaa-listing-8000mah-battery-1tb-storage/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pyr110-tenaa-listing-8000mah-battery-1tb-storage/#respond Sat, 16 May 2026 05:35:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196385 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus का एक नया स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यह डिवाइस PYR110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। खास बात यह है कि इसकी इमेज में पीछे OnePlus की ब्रांडिंग भी दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह अपकमिंग स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में कथित OPPO K15 से […]

The post OnePlus का नया फोन TENAA पर स्पॉट, मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 1TB स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus का एक नया स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यह डिवाइस PYR110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। खास बात यह है कि इसकी इमेज में पीछे OnePlus की ब्रांडिंग भी दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह अपकमिंग स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में कथित OPPO K15 से मिलता-जुलता हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

TENAA डेटाबेस में सामने आई इमेज के अनुसार फोन पर्पल कलर ऑप्शन में दिखाई दिया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली प्लेस किया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह मौजूदा OnePlus फ्लैगशिप लाइनअप से अलग नजर आया है।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार आगामी वनप्लस फोन में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन (2772 × 1272 पिक्सल) सपोर्ट कर सकता है। यह डिस्प्ले वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और डेली यूज में बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है। फोन में 7,820mAh रेटेड बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है, जिसे मार्केटिंग के दौरान 8,000mAh बैटरी के तौर पर पेश किया जा सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे बैकअप वाला डिवाइस साबित हो सकता है।

डिवाइस की मोटाई 8.8mm और वजन 213 ग्राम बताया गया है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 2.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि यह Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

स्टोरेज और RAM की बात करें तो यह फोन 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। जिससे यह मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्टोरेज चाहने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आगामी OnePlus फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP सेकेंडरी सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की जानकारी से लगता है कि इस फोन को कैमरा-फोकस्ड डिवाइस की बजाय बैटरी और परफॉरमेंस वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन के फीचर्स कथित OPPO K15 से मेल खाते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि PYR110 मॉडल नंबर वाला डिवाइस OPPO K15 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। बता दें कि चीन में OPPO K15 Pro और K15 Pro+ पहले से उपलब्ध हैं, जबकि स्टैंडर्ड K15 के जल्द लॉन्च होने की संभावना है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो आगामी वनप्लस स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और दमदार परफॉरमेंस के साथ मिड-रेंज में एंट्री कर सकता है। यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो कम प्राइस में बढ़िया फोन देख रहें हैं। हालांकि पूरी जानकारी लिस्टिंग पर आधारित है इसलिए और अपडेट लेने के लिए आप 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post OnePlus का नया फोन TENAA पर स्पॉट, मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 1TB स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-pyr110-tenaa-listing-8000mah-battery-1tb-storage/feed/ 0
12GB RAM वाला OnePlus 5G फोन 8000 रुपये तक की छूट के साथ! कंपनी लाई लिमिटेड टाइम ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-with-discount-upto-8000-oneplus-13s/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-with-discount-upto-8000-oneplus-13s/#respond Tue, 12 May 2026 07:00:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196070 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus 13s पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुआ था। इस मोबाइल को कंपनी 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लेकर आई थी जिसका स्टार्टिंग प्राइस 54,999 रुपये था। इन दिनों पूरी दुनिया में स्मार्टफोंस के प्राइस बढ़ रहे हैं। एक और जहां मोबाइल फोन मंहगे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर […]

The post 12GB RAM वाला OnePlus 5G फोन 8000 रुपये तक की छूट के साथ! कंपनी लाई लिमिटेड टाइम ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 13s पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुआ था। इस मोबाइल को कंपनी 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लेकर आई थी जिसका स्टार्टिंग प्राइस 54,999 रुपये था। इन दिनों पूरी दुनिया में स्मार्टफोंस के प्राइस बढ़ रहे हैं। एक और जहां मोबाइल फोन मंहगे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वनप्लस कंपनी अपने इस फेमस 5जी फोन को 8,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ बेच रही है। ऑफर में इस फोन को 46,999 रुपये में पाने का मौका मिल रहा है।

वनप्लस फोन पर तगड़ी डील आई है। OnePlus 13s पर 8,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी द्वारा आयोजित OnePlus Summer Sale में यह मोबाइल सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। 12GB RAM + 256GB Storage के साथ वनप्लस 13एस 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसपर अब 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यह वनप्लस फोन 49,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट हुआ है जिसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है।

49,999 रुपये के सेलिंग प्राइस के साथ ही कंपनी ने इसपर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर भी जारी कर दिया दिया है। फोन खरीदते वक्त HDFC, Indusind या Yes Bank Credit Card पेमेंट करने पर 3 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी जिसके बाद OnePlus 13s 5G का इफेक्टिव प्राइस 46,999 रुपये पड़ेगा। 5,000 + 3,000 का डिस्काउंट मिलाकर वनप्लस 13एस को 8 हजार रुपये सस्ते रेट पर पाया जा सकता है।

वनप्लस समर सेल 15 मई तक चलेगी जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और वनप्लस स्टोर्स पर उठाया जा सकता है। वनप्लस 13एस पर 8 हजार रुपये तक की छूट के अलावा इस 5जी फोन को 6 महीने की No Cost EMI पर परचेज कर सकते हैं। इस 5जी फोन के साथ कंपनी 4 महीने का Spotify Premium सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। वहीं साथ ही वनप्लस 13एस पर फ्री डिस्प्ले वारंटी भी पाई जा सकती है। वहीं OnePlus SUPERVOOC 80W या 100W चार्जिंग अडेप्टर खरीदने पर 300 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ​डील की डिटेल जानने या सस्ता वनप्लस फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

OnePlus 13s 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंडरॉयड आधारित OxygenOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स की टे​स्टिंग में वनप्लस 13एस 25,81,355 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह वनप्लस फोन LPDDR5X RAM तकनीक सपोर्ट करता है।

गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4,400mm² 3D Cryo-Velocity वैपर चैंबर लगाया गया है। वनप्लस 13एस 5जी फोन में 6.32-इंच की 1.5K ProXDR डिस्प्ले दी गई है जिसपर 1-120हर्ट्ज़ डायनामिक रिफ्रेश रेट मिलती है। 50MP Sony LYT700 + 50MP telephoto लेंस वाला डुअल रियर कैमरा और 32MP Selfie कैमरा लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,850mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

OnePlus 13s full design revealed in teaser video

अगर आप सोच रहे हैं कि एक साल पुराना OnePlus 13s 5G फोन खरीदने में फायदा है या नुकसान, तो आपको बता दें कि आज भी यह मोबाइल अपनी परफॉर्मेंस के दमपर इस बजट के लेटेस्ट फोन को टक्कर दे सकता है। यह OnePlus AI से लैस है जिसमें Google Gemini Live मिलता है। फोन में मौजूद Smart Link और 11-antenna omni-directional सिस्टम नेटवर्क सिग्नल को स्ट्रांग रखते हैं। इसमें G1 Wi-Fi चिप, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं।

OnePlus 13s Price
Rs. 52,999
Go To Store
See All Prices

The post 12GB RAM वाला OnePlus 5G फोन 8000 रुपये तक की छूट के साथ! कंपनी लाई लिमिटेड टाइम ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-with-discount-upto-8000-oneplus-13s/feed/ 0
OnePlus Nord CE 6 Lite की भारत में सेल शुरू, ₹18,999 में मिल रही 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-lite-sale-starts-in-india-price-offers-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-lite-sale-starts-in-india-price-offers-specifications/#respond Tue, 12 May 2026 05:11:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196054 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 Lite की बिक्री आज यानी 12 मई से शुरू कर दी है। यह हाल ही में Nord CE 6 सीरीज के तहत OnePlus Nord CE 6 के साथ लॉन्च हुआ है। जो उन यूजर्स को टारगेट करता है जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश […]

The post OnePlus Nord CE 6 Lite की भारत में सेल शुरू, ₹18,999 में मिल रही 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 Lite की बिक्री आज यानी 12 मई से शुरू कर दी है। यह हाल ही में Nord CE 6 सीरीज के तहत OnePlus Nord CE 6 के साथ लॉन्च हुआ है। जो उन यूजर्स को टारगेट करता है जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI फीचर्स वाला फोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत और ऑफर्स की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 Lite तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 20,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। जिसके बाद बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये, मिड मॉडल की 20,999 रुपये और टॉप की 23,999 रुपये पड़ेगी। यह स्मार्टफोन Vivid Mint और Hyper Black कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे Amazon, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus Store ऐप और ऑफलाइन OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72-इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। हालांकि सामान्य इस्तेमाल के दौरान यह डिस्प्ले 120Hz तक काम करता है, जबकि कुछ गेम्स में 144Hz मोड एक्टिव होता है।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus Nord CE 6 Lite 5G स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज और 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है।

OnePlus Nord CE 6 Lite फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। OnePlus का कहना है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकती है। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया है कि छह साल इस्तेमाल के बाद भी बैटरी अपनी 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है। जबकि चार्जिंग के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 Lite फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। वहीं, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन Android आधारित OxygenOS 16 पर रन करता है। इसमें AI Perfect Shot, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, AI Portrait Glow, AI Eraser और AI Reframe जैसे कई AI टूल्स दिए गए हैं। इसके अलावा Google Gemini AI, Gemini Live और स्क्रीन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। यही नहीं फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह मजबूत ऑप्शन बनता है।

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला iQOO, Realme और Xiaomi के मिड-रेंज स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि ब्रांड वैल्यू और बढ़िया फीचर्स के चलते यह आगे रह सकता है। यदि आप 20,000 रुपये के अंदर नया फोन देख रहे हैं तो OnePlus Nord CE 6 Lite बढ़िया विकल्प है आप इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।

The post OnePlus Nord CE 6 Lite की भारत में सेल शुरू, ₹18,999 में मिल रही 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-lite-sale-starts-in-india-price-offers-specifications/feed/ 0
कहीं आपका स्मार्टफोन भी नकली तो नहीं? दिल्ली पुलिस ने पकड़े फेक Realme, Oppo और OnePlus फोन https://www.91mobiles.com/hindi/fake-realme-oppo-and-oneplus-smartphones-seized-in-delhi-police-raid-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/fake-realme-oppo-and-oneplus-smartphones-seized-in-delhi-police-raid-know-details/#respond Mon, 11 May 2026 09:15:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196012 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

दिल्ली में नकली स्मार्टफोन्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली Oppo, OnePlus और Realme स्मार्टफोन्स से जुड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि करोल बाग और मोती नगर में मौजूद कई […]

The post कहीं आपका स्मार्टफोन भी नकली तो नहीं? दिल्ली पुलिस ने पकड़े फेक Realme, Oppo और OnePlus फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिल्ली में नकली स्मार्टफोन्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली Oppo, OnePlus और Realme स्मार्टफोन्स से जुड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि करोल बाग और मोती नगर में मौजूद कई जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में फर्जी मोबाइल प्रोडक्ट्स और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, करोल बाग के रघुबीर पुरा इलाके में मौजूद दो गोदामों को सील किया गया, जहां कथित तौर पर नकली स्मार्टफोन्स की पैकिंग और ब्रांडिंग की जा रही थी। इसके अलावा, मोती नगर में एक फैक्ट्री का भी पता चला, जहां इन फर्जी मोबाइल्स के लिए पैकेजिंग बॉक्स तैयार किए जा रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने आठ मशीनें भी जब्त कीं, जिनका इस्तेमाल नकली प्रोडक्ट्स की पैकिंग और मैन्युफैक्चरिंग में किया जा रहा था।

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क फर्जी स्मार्टफोन्स को बड़े ब्रांड्स के नाम पर बाजार में बेचने का काम कर रहा था। पुलिस को मौके से प्रिंटिंग प्रेस, पैकेजिंग यूनिट और कई नकली ब्रांडिंग मैटीरियल भी मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नकली स्मार्टफोन्स किन बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सप्लाई किए जा रहे थे।

नकली स्मार्टफोन का खतरा क्यों बढ़ रहा है? भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्मार्टफोन बिक्री तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में फर्जी मोबाइल बेचने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। कई बार ग्राहकों को बेहद कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन ऑफर किए जाते हैं, जिनके पीछे नकली प्रोडक्ट्स का खेल छिपा होता है। बाहर से देखने पर ये फोन बिल्कुल असली जैसे लग सकते हैं, लेकिन इनमें घटिया हार्डवेयर, कमजोर बैटरी और नकली सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे डिवाइस न सिर्फ जल्दी खराब हो सकते हैं, बल्कि डेटा चोरी और सिक्योरिटी रिस्क का भी बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं। कई नकली स्मार्टफोन्स में अनऑफिशियल ऐप्स और मॉडिफाइड सॉफ्टवेयर डाले जाते हैं, जो यूजर की निजी जानकारी चुरा सकते हैं।

नकली स्मार्टफोन खरीदने से कैसे बचें? अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले कीमत पर ध्यान दें। अगर कोई फोन बाजार कीमत से बहुत सस्ता मिल रहा है, तो सतर्क हो जाना चाहिए। अक्सर बहुत ज्यादा डिस्काउंट नकली प्रोडक्ट्स का संकेत हो सकता है।

फोन खरीदते समय हमेशा अधिकृत विक्रेता या ब्रांड के ऑफिशियल स्टोर को प्राथमिकता दें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय यह जरूर जांचें कि सेलर Authorised Seller है या नहीं। ऑफलाइन मार्केट में भी भरोसेमंद दुकानों से ही खरीदारी करनी चाहिए।

पैकेजिंग और बॉक्स को ध्यान से जांचें  नकली स्मार्टफोन्स की पहचान का सबसे आसान तरीका उसकी पैकेजिंग होती है। अगर बॉक्स पर स्पेलिंग मिस्टेक, धुंधले लोगो, खराब प्रिंटिंग या सस्ती क्वालिटी की पैकेजिंग दिखे, तो सावधान हो जाना चाहिए। असली ब्रांड्स की पैकेजिंग आमतौर पर काफी प्रीमियम और साफ-सुथरी होती है।

इसके अलावा, फोन का IMEI नंबर भी जरूर चेक करना चाहिए। OnePlus, Realme और Oppo जैसी कंपनियां अब ऑफिशियल वेबसाइट पर IMEI या सीरियल नंबर वेरिफिकेशन टूल देती हैं। इससे पता लगाया जा सकता है कि फोन असली है या नहीं।

QR कोड और सीरियल नंबर जरूर वेरिफाई करें आजकल ज्यादातर बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स QR कोड और सीरियल नंबर के जरिए ऑथेंटिसिटी वेरिफिकेशन सुविधा देते हैं। फोन खरीदने के बाद बॉक्स पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके उसकी जानकारी ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट से मैच करनी चाहिए। अगर वेबसाइट फोन को पहचान नहीं रही या जानकारी गलत दिख रही है, तो वह डिवाइस फर्जी हो सकता है।

नकली फोन मिलने पर क्या करें? अगर आपको लगता है कि आपके पास नकली स्मार्टफोन है, तो तुरंत संबंधित प्लेटफॉर्म या विक्रेता को रिपोर्ट करें। ऑनलाइन खरीदारी की स्थिति में रिव्यू और शिकायत दर्ज करना जरूरी होता है ताकि दूसरे ग्राहक भी सतर्क रह सकें। इसके अलावा, पुलिस या साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत की जा सकती है।

कुल मिलाकर देखेंस तो दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई दिखाती है कि नकली स्मार्टफोन्स का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और बड़े ब्रांड्स के नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। फोन खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि उसकी ऑथेंटिसिटी, पैकेजिंग, IMEI और सेलर की विश्वसनीयता भी जरूर जांचनी चाहिए। थोड़ी-सी सावधानी आपको नकली डिवाइस और बड़े नुकसान से बचा सकती है।

The post कहीं आपका स्मार्टफोन भी नकली तो नहीं? दिल्ली पुलिस ने पकड़े फेक Realme, Oppo और OnePlus फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/fake-realme-oppo-and-oneplus-smartphones-seized-in-delhi-police-raid-know-details/feed/ 0
9000 रुपये सस्ता OnePlus 13! कंपनी लाई धांसू स्कीम, 7000 का फ्लैट डिस्काउंट और 5000 का बैंक ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/buy-oneplus-13-5g-phone-with-upto-9000-discount-in-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/buy-oneplus-13-5g-phone-with-upto-9000-discount-in-sale/#respond Sat, 09 May 2026 12:49:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195939 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वनप्लस अपने फैंस के लिए बेहद ही तगड़ा ऑफर लेकर आई है। ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को पूरे 9,000 रुपये सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। यह मोबाइल 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब डील में इस फोन को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से […]

The post 9000 रुपये सस्ता OnePlus 13! कंपनी लाई धांसू स्कीम, 7000 का फ्लैट डिस्काउंट और 5000 का बैंक ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस अपने फैंस के लिए बेहद ही तगड़ा ऑफर लेकर आई है। ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को पूरे 9,000 रुपये सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। यह मोबाइल 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब डील में इस फोन को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से OnePlus Summer Sale की शुरुआत कर दी गई है और इसमें फ्लैट डिस्काउंट, बैंक कार्ड पर छूट और नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रहा है।

12GB RAM + 256GB Storage वाले OnePlus 13 का लॉन्च प्राइस 69,999 रुपये है। लेकिन वनप्लस समर सेल में कंपनी इसपर पूरे 7,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद वनप्लस 13 5जी फोन को सिर्फ 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल को सेलिंग प्राइस है जिसपर कोई भी व्यक्ति फोन परचेज कर सकता है। इस कीमत पर वनप्लस फोन पाने के लिए किसी भी बैंक कार्ड या कूपन इत्यादि की जरूरत नहीं है।

वहीं अगर आप HDFC, Indusind या Yes Bank Credit Card से फोन खरीदते हैं तो 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलेगा। क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर वनप्लस 13 की कीमत 5 हजार रुपये और सस्ती हो जाएगी और इस मोबाइल का इफेक्टिव प्राइस घटकर 57,999 रुपये हो जाएगा।

बताते चलें कि डील में इस 5जी फोन को 6 महीने की No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। वनप्लस 13 के साथ कंपनी 4 महीने का Spotify Premium सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है और वनप्लस फोन पर डिस्प्ले वारंटी भी मिल रही है। वहीं OnePlus SUPERVOOC 100W और 80W चार्जिंग अडेप्टर पर भी 300 रुपये की छूट प्राप्त होगी। यह स्कीम 15 मई तक चलेगी जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और वनप्लस स्टोर्स पर उठाया जा सकता है। ​डील डिटेल के लिए (यहां क्लिक) करें।

OnePlus 13 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशनस पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 26,89,625 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस फोन में एड्रेनो 830 जीपीयू दिया गया है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 9925mm VC heat डिसपेशन एरिया दिया गया है जो मोबाइल को हीट होने से रोकता है।

वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

वनप्लस 13 में Hasselblad लेंस लगे हैं। इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide और एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए OnePlus 13 5G फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery Benchmark स्कोर 11 घंटे, 24 मिनट आ चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्टिंग में इस फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा। बताते चलें कि यह वनप्लस 5जी मोबाइल 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया है। कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ ही NFC का सपोर्ट भी मिलता है। वनप्लस 13 में लेफ्ट फ्रेम पर three-stage alert slide बटन लगाया गया है और इसमें 4-microphone और Dolby Atmos वाले Stereo speaker दिए गए हैं।

The post 9000 रुपये सस्ता OnePlus 13! कंपनी लाई धांसू स्कीम, 7000 का फ्लैट डिस्काउंट और 5000 का बैंक ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/buy-oneplus-13-5g-phone-with-upto-9000-discount-in-sale/feed/ 0
8000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले 5G फोन OnePlus Nord CE 6 की सेल शुरू, 2 हजार का मिलेगा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-sale-in-india-start-with-2000-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-sale-in-india-start-with-2000-discount/#respond Fri, 08 May 2026 05:24:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195879 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वनप्लस का सबसे लेटेस्ट मोबाइल फोन OnePlus Nord CE6 आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह मोबाइल 7 मई को भारत में अनाउंस हुआ है 8 मई से इसकी ब्रिकी भी शुरू हो गई है। पहली ही सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर ले आई […]

The post 8000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले 5G फोन OnePlus Nord CE 6 की सेल शुरू, 2 हजार का मिलेगा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस का सबसे लेटेस्ट मोबाइल फोन OnePlus Nord CE6 आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह मोबाइल 7 मई को भारत में अनाउंस हुआ है 8 मई से इसकी ब्रिकी भी शुरू हो गई है। पहली ही सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर ले आई है। 8000mAh Battery, 8GB RAM और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर की पावर वाले वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE6 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 29,999 रुपये है। वहीं 256GB मेमोरी वाला वनप्लस फोन 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इन दोनों ही वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर लेकर आई है। डिस्काउंट के बाद नोर्ड सीई6 को सिर्फ 27,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकेगा।

OnePlus Nord CE6 लॉन्च प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage 29,999 रुपये 2,000 रुपये 27,999 रुपये
8GB RAM + 256GB Storage 32,999 रुपये 2,000 रुपये 30,999 रुपये

2 हजार रुपये की छूट HDFC और Axis Bank ग्राहकों को मिलेगी। इन बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर ग्राहक Nord CE6 को डिस्कांउट के साथ पा सकेंगे। वहीं ​फुल पेमेंट करने पर कंपनी 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। यह मोबाइल 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर पाया जा सकता है। नोर्ड सीई6 5जी फोन को Fresh Blue, Pitch Black और Lunar Pearl कलर में कंपनी वेबसाइट, अमेजन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में परचेज कर सकते हैं।

OnePlus Nord CE6 एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5G फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वनप्लस फोन 11,36,527 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 जीपीयू मौजूद है।

वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी वाला फोन है जिसे IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग भी प्राप्त है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरानफोन हीट ना हो इसके लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट में 33147mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। वनप्ल्स ने अपने फोन को RAM-Vita तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। यह तकनीक मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि Nord CE6 स्मार्टफोन 72 महीने तक बिना स्लो हुए स्मूथली काम कर सकता है।

पावर बैकअप के लिए नोर्ड सीई6 5जी फोन 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। साथ ही यह मोबाइल 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और Infrared blaster जैसे विकल्प दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE 6 5G फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोर्ड सीई 6 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus 13s Price
Rs. 52,999
Go To Store
See All Prices

The post 8000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले 5G फोन OnePlus Nord CE 6 की सेल शुरू, 2 हजार का मिलेगा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-sale-in-india-start-with-2000-discount/feed/ 0
OnePlus 16 लीक: 9,000mAh बैटरी और 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ सामने आए फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-16-leak-specs-200mp-periscope-9000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-16-leak-specs-200mp-periscope-9000mah-battery/#respond Thu, 07 May 2026 07:46:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195840 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus के अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 के बारे पहले भी लीक सामने आए हैं। यह OnePlus 15 के सक्सेसर के रूप में आएगा। वहीं, एक बार भी लेटेस्ट लीक में टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर फोन के ऐसे स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं जो बड़े अपग्रेड का इशारा करते हैं। इसकी सबसे जानकारी फोन […]

The post OnePlus 16 लीक: 9,000mAh बैटरी और 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ सामने आए फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus के अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 के बारे पहले भी लीक सामने आए हैं। यह OnePlus 15 के सक्सेसर के रूप में आएगा। वहीं, एक बार भी लेटेस्ट लीक में टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर फोन के ऐसे स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं जो बड़े अपग्रेड का इशारा करते हैं। इसकी सबसे जानकारी फोन की बैटरी साइज भी है। जिसमें दावा किया गया है कि 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। यदि यह सही साबित होती है, तो यह किसी भी फ्लैगशिप में मिलने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

परफॉरमेंस और डिस्प्ले की बात करें तो यह फोन पावरफुल साबित हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 16 में क्वालकॉम का आगामी और सबसे एडवांस चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 5GHz तक होने की उम्मीद है। वहीं, डिस्प्ले के लिए कंपनी BOE के साथ मिलकर फ्लैट स्क्रीन तैयार कर रही है जो 185Hz से लेकर 240Hz तक के अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। LTPO और LIPO पैकेजिंग तकनीक के इस्तेमाल से इसके बेजल्स को चारों तरफ से मात्र 1mm तक कम किया जा सकता है। जो ग्राहकों को बेहतरीन इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए OnePlus 16 फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की खबर है, जो जूमिंग और क्लैरिटी के मामले में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होने की संभावना है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो OnePlus 16 फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स को तुरंत एक्सेस करने के लिए एक ‘AI बटन’ दिया जा सकता है। साथ ही, इसमें सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स, बायोनिक X-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर और फुल वाटर रेसिस्टेंस जैसे फ्लैगशिप फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

सॉफ्टवेयर के स्तर पर आगामी OnePlus 16 फोन Android 17 पर आधारित लेटेस्ट OxygenOS 17 के साथ बाजार में आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus इस फोन को आने वाले अक्टूबर के महीने में चीन में लॉन्च कर सकता है। जिसके बाद इंडिया और अन्य बाजारों में भी एंट्री संभव है।

OnePlus 15

बताते चलें कि ये सभी जानकारियां लीक्स पर आधारित हैं, लेकिन उम्मीद है आगामी OnePlus 16 शानदार उपग्रडेस के साथ तगड़ा फ्लैगशिप बन सकता है। यदि आप आने वाले महीनों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। जबकि फोन लेने की जल्दी है तो OnePlus 15 या फिर iQOO 15 देख सकते हैं। हम आपको आगामी फोन का अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OnePlus 16 लीक: 9,000mAh बैटरी और 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ सामने आए फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-16-leak-specs-200mp-periscope-9000mah-battery/feed/ 0
7000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Apex के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE6 Lite, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-lite-launched-india-price-7000mah-battery-dimensity-7400-apex/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-lite-launched-india-price-7000mah-battery-dimensity-7400-apex/#respond Thu, 07 May 2026 06:45:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195819 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus ने अपनी Nord CE सीरीज में दो मिड रेंज स्मार्टफोन इंडियन बाजार में उतारें हैं। इसमें OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च हुए है। हम इस पोस्ट में लाइट मॉडल की बात करेंगे। जबकि आप CE6 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। Nord CE6 Lite फोन उन यूजर्स के […]

The post 7000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Apex के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE6 Lite, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने अपनी Nord CE सीरीज में दो मिड रेंज स्मार्टफोन इंडियन बाजार में उतारें हैं। इसमें OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च हुए है। हम इस पोस्ट में लाइट मॉडल की बात करेंगे। जबकि आप CE6 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। Nord CE6 Lite फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉरमेंस की जरूरत है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus ने Nord CE6 Lite फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज 20,999 रुपये, 8GB RAM + 128GB मॉडल 22,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB वैरियंट 25,999 रुपये का है। ऑफर्स की बात करें चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी। यही नहीं 2,000 रुपये तक बैंक डिक्सॉउंट भी मिलेगा। जो सीमित समय के लिए होगा। वहीं, डिवाइस की सेल 12 मई से शुरू होगी।

OnePlus Nord CE6 Lite फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 81 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक या लगभग 26 घंटे तक यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है। साथ ही, फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में घंटों का टॉकटाइम प्रदान कर सकता है।

OnePlus Nord CE6 Lite फोन में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट वाला 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसमें ‘Rain Water Touch’ फीचर भी है, जिससे गीले हाथों से भी टच सटीक काम करता है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की छीटों से बचाता है। साथ ही इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन भी मिला है। कलर्स के मामले में यह Vivid Mint और Hyper Black में मिलेगा।

OnePlus Nord CE6 Lite में 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया गया है। यह पिछले मॉडल की तुलना में 43% बेहतर परफॉरमेंस और 155% बेहतर ग्राफिक्स देता है। गेमर्स के लिए इसमें 144FPS तक का सपोर्ट और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम (5300mm² VC Area) दिया गया है। जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन गर्म नहीं होगा।

OnePlus Nord CE6 Lite फोन 6GB और 8GB रैम विकल्पों में आता है, जिसे ‘RAM एक्सपेंशन तकनीक के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB (UFS 3.1) के विकल्प दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE6 Lite 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और ‘Dual-View Video’ जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें AI टूल्स जैसे AI Eraser, AI Bokeh, और AI Detail Boost को भी शामिल किया है।

OnePlus Nord CE6 Lite फोन OxygenOS 16 (Android 16 पर आधारित) पर रन करेगा। इसमें Google Gemini AI का इन-बिल्ट सपोर्ट दिया गया है, जो यूजर्स को प्लानिंग, राइटिंग और रियल-टाइम असिस्टेंस में मदद करेगा।

OnePlus Nord CE6 Lite उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर आया है जो मिड-रेंज बजट में पावरफुल फोन चाहते हैं। इसकी बड़ी बैटरी और नया प्रोसेसर सहित ओवरऑल फीचर्स इसे सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोंस से आगे रखते हैं। यदि आप इसे लेना चाहें तो जरूर चुन सकते हैं। वहीं, विकल्प की बात करें तो आप Samsung और Motorola के फोंस देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी हो और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 7000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Apex के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE6 Lite, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-lite-launched-india-price-7000mah-battery-dimensity-7400-apex/feed/ 0
इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं नए मोबाइल OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite, यहां देखें लाइव अनाउंसमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-and-oneplus-nord-ce-6-lite-launch-in-india-live-stream/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-and-oneplus-nord-ce-6-lite-launch-in-india-live-stream/#respond Wed, 06 May 2026 09:46:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195773 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मिड बजट सेग्मेंट में नया स्मार्टफोन तलाश रहे लोगों के लिए दो नए ऑप्शन्स आ रहे हैं। 7 मई को वनप्लस कंपनी इंडिया में अपनी ‘नोर्ड सीरीज’ का विस्तार करते हुए OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite पेश करने जा रही है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, एडवांस फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इन वनप्लस […]

The post इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं नए मोबाइल OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite, यहां देखें लाइव अनाउंसमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिड बजट सेग्मेंट में नया स्मार्टफोन तलाश रहे लोगों के लिए दो नए ऑप्शन्स आ रहे हैं। 7 मई को वनप्लस कंपनी इंडिया में अपनी ‘नोर्ड सीरीज’ का विस्तार करते हुए OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite पेश करने जा रही है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, एडवांस फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इन वनप्लस 5जी फोन का इंडिया लॉन्च आप अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं जिसका तरीक हमने आगे बताया है।

OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite 7 मई को इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं। यह ईवेंट 7 मई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा वनप्लस इंडिया के यूट्यूब चैनल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर बनी माइक्रो साइट पर भी नोर्ड सीई6 और नोर्ड सीई6 लाइट का लॉन्च ईवेंट लाइट स्ट्रीम किया जा सकेगा।

वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में डेडिकेटेड Touch Reflex चिप भी लगाई गई है जो गेमिंग के दौरान 3200Hz टच सैंपलिंग रेट प्रदान करेगी। यह वनप्लस 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा रहा है।

पावर बैकअप के लिए Nord CE6 में 8000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। इंडियन मार्केट में वनप्लस नोर्ड सीई6 Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black कलर में बिकेगा।

OnePlus Nord CE6

वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट पर काम करेगा और साथ ही इसमें 144FPS मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। पावर बैकअप के​ लिए इसमें 7000mAh battery लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

OnePlus Nord CE6 Lite को 6.72-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर लाया जा रहा है जिसपर यूजर्स को 1Hz से लेकर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह नोर्ड फोन इंडिया में Vivid Mint और Hyper Black कलर में बिकेगा।

OnePlus Nord CE6 Lite

वनप्लस नोर्ड सीई6 और नोर्ड सीई6 लाइट 5जी फोन को MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इन्हें मजबूती प्रदान करती है। ये दोनों मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाए जा रहे हैं जो इन्हें डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। दोनों वनप्लस स्मार्टफोंस की कीमत और सेल डिटेल्स को लॉन्च ईवेंट में ही अनाउंस किया जाएगा।

The post इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं नए मोबाइल OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite, यहां देखें लाइव अनाउंसमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-and-oneplus-nord-ce-6-lite-launch-in-india-live-stream/feed/ 0
OnePlus Nord CE6 फर्स्ट लुक: कैसा है यह नया मोबाइल, मार्केट में आने से पहले ही देखें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-first-impression-design-review/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-first-impression-design-review/#respond Tue, 05 May 2026 11:59:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195678 मिडबजट सेग्मेंट में वनप्लस के दो सिपाही आ रहे हैं। 7 मई को इंडिया में OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite 5G फोन लॉन्च हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वनप्लस नोर्ड सीई6 लॉन्च होने से पहले 91मोबाइल्स के पास भी आया। यूं तो इस मोबाइल का डिटेल्ड रिव्यू जल्द ही प​ब्लिश […]

The post OnePlus Nord CE6 फर्स्ट लुक: कैसा है यह नया मोबाइल, मार्केट में आने से पहले ही देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिडबजट सेग्मेंट में वनप्लस के दो सिपाही आ रहे हैं। 7 मई को इंडिया में OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite 5G फोन लॉन्च हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वनप्लस नोर्ड सीई6 लॉन्च होने से पहले 91मोबाइल्स के पास भी आया। यूं तो इस मोबाइल का डिटेल्ड रिव्यू जल्द ही प​ब्लिश करने वाले हैं लेकिन, फोन के बाजार में आने से पहले हम अपने पाठकों के लिए Nord CE6 का फर्स्ट इम्प्रेशन लेकर आए हैं। यह लेख पढ़कर आप इस अपकमिंग वनप्लस फोन की लुक, डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के बारे में जान पाएंगे।

डिजाइन और बनावट

OnePlus Nord CE6 अब हमारे पास आ चुका है और पहली नजर में इसका डिजाइन सादगी, मजबूती और प्रीमियम फील का अच्छा कॉम्बिनेशन देता है। हमें इस मोबाइल का Black कलर वेरिएंट मिला। कह सकते हैं कि यह उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो क्लीन और प्रोफेशनल लुक पसंद करते हैं।

फोन को हाथ में लेते ही इसके मैट फिनिश बैक पैनल ने ध्यान खींचा। इस फिंगरप्रिंट्स छपते नहीं है और बॉडी साफ ही नज़र आती है। बीच में दिया गया OnePlus लोगो डिजाइन को सिंपल रखते हुए एक प्रीमियम टच देता है। ओवरऑल डिजाइन काफी मिनिमल है, जिसमें कोई अनावश्यक एलिमेंट नहीं दिखता।

ब्लैक कलर वाला Nord CE6 क्लासी लुक देता है। यह ज्यादा चमकीला नहीं है, बल्कि सॉफ्ट और प्रोफेशनल अपील देता है। इसे यूं तो मैट फिनिश की कहेंगे लेकिन इसपर मिल रही हल्की ग्लॉसी फिनिश के साथ काफी क्लीन और प्रीमियम फील दे रही है। अच्छी बात है कि बैक पैनल पर फालतू के टेक्स्ट या डिजाइन एलिमेंट नहीं डाले गए हैं।

कैमरा मॉड्यूल

पीछे की तरफ दिया गया कैमरा मॉड्यूल इस फोन की सबसे अलग पहचान बनता है। यह ना तो पूरी तरह गोल है और ना ही इसे चौकोर कहेंगे। इसके लिए ‘स्क्विरकल’ शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। मॉड्यूल पैनल से हल्का उभरा हुआ है। इसमें दो बड़े कैमरा लेंस वर्टिकली प्लेस्ड हैं और साथ में एक छोटी LED फ्लैश फिट है। पूरा सेटअप देखने में साफ-सुथरा और बैलेंस्ड लगता है।

फ्रेम और इन-हैंड फील

फोन के साइड फ्रेम्स फ्लैट हैं, बढिया ग्रिप देते हैं। हमें इसकी मोबाइल की थिकनेस तो नहीं पता लेकिन ओवरॉल पकड़ अच्छी बनती है और यह मोटा या भारी नहीं लगता है। किनारे हल्के राउंड हैं जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में भी अनकंफर्टेबल नहीं होंगे। इसे एक हाथ से आसानी से यूज किया जा सकता है। OnePlus Nord CE6 5G फोन के लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे दी गई है। साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स लगे हैं। उंगुलियां आराम से बटन तक पहुंच जाती हैं।

फ्रंट लुक और डिस्प्ले

फोन की फ्रंट लुक काफी क्लीन और इमर्सिव फील देती है। इसमें 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसपर यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। इसका असर स्क्रॉलिंग और गेमिंग में साफ नजर आता है। विजुअल्स काफी स्मूथ व शार्प दिखते हैं और ब्राइटनेस व कलर आउटपुट भी कंटेंट कंज्यूम करने में मजा दे देंगे। यह नैरो बेज़ल्स वाली स्क्रीन है जिसके नीचले हिस्से पर हल्की चिन भी देखने को मिलती है। स्क्रीन के किनारों पर हल्की कर्विंग इसे प्रीमियम टच देती है।

मजबूती और ओवरऑल फील

अगर आप रफ़ एंड टफ़ फोन चलाते हैं तो OnePlus Nord CE6 आपके काम आएगा। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। हमने ट्राई तो नहीं किया लेकिन कह सकते हैं कि अगर काम करते वक्त फोन टेबल से नीचे फर्श पर गिर भी जाएगा तो इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। फ्लैट फ्रेम और ठोस बनावट इसे डेली यूज के लिए भरोसेमंद बना सकता है।

वनप्लस नोर्ड सीई6 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया जाएगा। आने वाले मानसून में इसका खुले में इस्तेमाल कर लेना, बिना किसी टेंशन के। सिर्फ पानी ही नहीं यह मोबाइल चाय कॉफी जैसे गर्म लिक्विड से भी सु​रक्षित रह सकता है।

ओवरऑल फर्स्ट इम्प्रेशन

पहली नजर में OnePlus Nord CE 6 एक क्लीन, सिंपल और प्रैक्टिकल लुक देता है। फोन का डिजाइन सिंपल है। वनप्लस ने इसमें बिना मतलब की कलाकारी नहीं की है। देखने में यह प्रीमियत लगता है और बैलेंस्ड लुक के साथ मजबूत बि​ल्ड क्वॉलिटी प्रदान करता है। इस फोन में यूजर्स को Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, पावरफुल 8000mAh battery, 50MP रियर और 32MP Selfie कैमरा मिलेगा। वनप्लस नोर्ड सीई6 के फुल रिव्यू के लिए आप 91मोबाइल्स से जुड़े रहें।

The post OnePlus Nord CE6 फर्स्ट लुक: कैसा है यह नया मोबाइल, मार्केट में आने से पहले ही देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-first-impression-design-review/feed/ 0