Online Game | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 12 Jun 2023 06:29:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ऑनलाइन गेम की लत में उड़ा डाले 52 लाख! स्कूल की बच्ची ने कर दिया मॉं का अकाउंट खाली, यहां पढ़ें पूरी कहानी https://www.91mobiles.com/hindi/13-years-old-girl-lost-more-then-52-lakh-in-online-gaming/ https://www.91mobiles.com/hindi/13-years-old-girl-lost-more-then-52-lakh-in-online-gaming/#respond Mon, 12 Jun 2023 06:29:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106758 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ऑनलाइन गेम (Online Game) की लत किस कदर खतरनाक साबित हो सकती है, इसके कई उदाहरण बीते वर्षों में सामने आ चुके हैं। इंडिया में गेमिंग के लिए लोग आत्महत्या, मर्डर और चोरी जैसे क्राइम कर चुके हैं। ऐसा ही मामला अब चीन से सामने आया है जहां 13 साल की एक बच्ची ने ऑनलाइन […]

The post ऑनलाइन गेम की लत में उड़ा डाले 52 लाख! स्कूल की बच्ची ने कर दिया मॉं का अकाउंट खाली, यहां पढ़ें पूरी कहानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन गेम (Online Game) की लत किस कदर खतरनाक साबित हो सकती है, इसके कई उदाहरण बीते वर्षों में सामने आ चुके हैं। इंडिया में गेमिंग के लिए लोग आत्महत्या, मर्डर और चोरी जैसे क्राइम कर चुके हैं। ऐसा ही मामला अब चीन से सामने आया है जहां 13 साल की एक बच्ची ने ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान अपनी मॉं के बैंक अकांउट से 52 लाख रुपये से भी ज्यादा उड़ा कर डाले।

मीडिया रिपोर्ट के जरिये सामने आई जानकारी अनुसार चीन में एक 13 साल की बच्ची को ऑनलाइन गेमिंग की आदत पड़ गई थी और मोबाइल फोन में गेम खेलने के दौरान उसने 449,500 CNY (तकरीबन 52,19,800 रुपये) खर्च कर दिए। यह सब उस बच्ची ने अपनी मॉं के डेबिट कार्ड से किया तथा सारा पैसा गेम खरीदने तथा in-game purchases में लगा दिया।

13 years old girl lost more then 52 lakh in Online Gaming

ऑनलाइन गेमिंग में उड़ा डाला आधा करोड़ रुपया!

रिपोर्ट के मुताबिक इस बच्ची की स्कूल टीचर को अहसास हुआ कि उसकी स्टूडेंड स्कूल टाईम के दौरान फोन में लगी रहती है। चेक करने पर पता चला कि उसका स्क्रीन टाईम बहुत ज्यादा है तथा वह ‘pay-to-play games’ खेलती है। यह बात उस लड़की मॉं Wang को बताई गई तथा बच्ची को समझाने के लिए कहा गया।

बेटी द्वारा पैसे लगाने वाले गेम खेले जाने की जानकारी मिलने के बाद वैंग ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसके होश उड़ गए। उसके अकाउंट से तकरीबन 4,49,500 युआन निकाले जा चुके थे जो इंडियन करंसी अनुसार 52 लाख रुपये से भी अधिक है। वह बच्ची तब तक पैसे खर्च करती गई जब तक की मॉं का बैंक अकाउंट खाली नहीं हो गया। रिपोर्ट की मानें तो उसकी मॉं के बैंक में सिर्फ 5 रुपये बचे थे।

+92 and +99 country code number scam

कहां-कहां खर्च किए इतने पैसे?

South China Morning Post के अनुसार यह सारा पैसा उस लड़की ने सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि अपने 10 सहपाठियों के लिए भी खर्च किया था। उसने अपने लिए ऑनलाइन गेम खरीदने तथा इन-गेम परचेज के अलावा 1 लाख युआन यानी तकनीक 11,60,000 रुपये के गेम अपने क्लासमेट्स के लिए भी खरीदे तथा मॉं के अकाउंट से उनकी पेमेंट की।

कैसे मिला बैंक अकाउंट का एक्सेस?

बच्ची से पूछताछ करने पर सामने आया कि एक दिन उसे अपने घर में मॉं का डेबिट कार्ड पड़ा मिला था। उसने कार्ड को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर लिया। उस डेबिट कार्ड का पासवर्ड वैंग ने इमरजेंसी में काम आने के लिए पहले ही अपनी बच्ची के साथ शेयर कर रखा था। इसीलिए बच्ची को कार्ड यूज़ करने में प्रॉब्लम नहीं आई। वहीं सबसे अधिक हैरानी वाली बात यह थी कि हर बार कार्ड इस्तेमाल करने के बाद वह बच्ची सभी ट्रांसजेक्शन डिटेल्स भी डिलीट कर देती थी।

The post ऑनलाइन गेम की लत में उड़ा डाले 52 लाख! स्कूल की बच्ची ने कर दिया मॉं का अकाउंट खाली, यहां पढ़ें पूरी कहानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13-years-old-girl-lost-more-then-52-lakh-in-online-gaming/feed/ 0
सट्टेबाज़ी वाले ऑनलाइन गेम होंगे बैन! जानें क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम और कौन से Game हो सकते हैं देश में बंद https://www.91mobiles.com/hindi/online-games-new-rule-in-india-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/online-games-new-rule-in-india-in-hindi/#respond Fri, 07 Apr 2023 07:12:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102615 सट्टेबाज़ी वाले ऑनलाइन गेम होंगे बैन! जानें क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम और कौन से Game हो सकते हैं देश में बंद

The post सट्टेबाज़ी वाले ऑनलाइन गेम होंगे बैन! जानें क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम और कौन से Game हो सकते हैं देश में बंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • IT Rules 2021 में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
  • सट्टेबाज़ी या जुआ को बढ़ावा देने वाले ऑनलाइन गेम्स पर होगी सख्ती।
  • Online Games को सर्टिफिकेट देने या उन्हें बैन करने का काम SRO करेंगे।

इंडिया में ऑनलाइन गेमिंग का बाजार इस साल 2.6 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। इनमें ऐसे Online Games भी शामिल है जिन पर सट्टेबाज़ी की जाती है। इस तरह के Online Games के लिए अब केंद्र सरकार नए नियम लागू करने जा रही है। ऐसे गेम जिन पर रियल मनी का झांसा दिया जाता है या बच्चों को गुमराह किया जाता है, उनपर गवर्नमेंट नकेल कसने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) ने आईटी नियम 2021 में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके अनुसार ऐसे ऑनलाइन गेम जिसमें सट्टेबाज़ी या सीधे तौर पर पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हो उन्हें बैन किया जा सकता है।

क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम

आईटी नियम 2021 में संशोधन को लेकर कहा गया है कि इंडिया में उपलब्ध मोबाइल या कम्प्यूटर गेम्स में अब सट्टेबाज़ी (gambling) या जुआ (betting) की परमिशन नहीं दी जाएगी। ऐसे गेम्स जिनमें गैंबलिंग प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाता है उन्हें रोका जाएगा। कौन-सा गेम चलता रहेगा और कौन-सा गेम देश में बैन होगा इसका फैसला लेने के लिए सरकार द्वारा कुछ सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन (SRO) बनाए जाएंगे जो भारत में उपलब्ध ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म की निगरानी करेंगे।

online games new rule in india in hindi

ये एसआरओ ही जांच-पड़ताल करने के बाद तय करेंगे किस ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म को देश में एक्टिव रहने की परमिशन दी जा सकती है और किसे नहीं।

किस तरह के गेम होंगे देश में बैन

  • गैंबलिंग का लालच
  • बेटिंग के उकसाना
  • सेल्फ हार्म
  • चाइल्ड एडिक्शन

SRO द्वारा ऑनलाइन गेम्स पर पैनी नजर रखी जाएगी और अगर कोई ऐसा गेम पाया जाता है जिसमें सट्टा लगाने के लिए उकसाया जा रहा है, गैंबलिंग करने का लालच दिया जा रहा है, सेल्फ हार्म यानी खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, या फिर बच्चों को किसी भी चीज का आदि बनाया जा रहा है, तो उन्हें बैन किया जाएगा। इसके साथ ही इन्हीं एसआरो के माध्यम से आप किसी कंपनी के खिलाफ शिकायत भी कर पाएंगे।

इतना ही नहीं नए संसोधन में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि यूूजर्स को पास ऑनलाइन गेमिंग की शिकायत को लेकर किसी कंपनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का भी अधिकार होगा।

online games new rule in india in hindi

रही बात एसआरओ की यानी Self-Regulatory Organization में शामिल मेंबर्स की तो सरकार की ओर से गेमिंग इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के साथ ही मनो चिकित्सक तथा बाल अधिकारों के जानकार लोगों को शामिल किया जाएगा और यही तय करेंगे कि कौन-से ऑनलाइन गेम को इजाजत दी जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि अभी फिलहाल 3 SRO बनाए जाएंगे तथा जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढाई जा सकती है।

इन ऑनलाइन गेम्स पर मचा है विवाद

  • Rummy
  • Teen patti
  • Garena Free Fire

उपरोक्त तीन ऑनलाइन गेम देश में बड़े विवाद का कारण बने हैं। रमी और तीन पत्ती जहां ऑनलाइन कार्ड गेम हैं वहीं गरेना फ्री फायर एक बैटल रोयल गेम है जो मोबाइल के लिए उपलब्ध हैं। कुछ संगठनों को कहना है कि इन ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टेबाजी या जुआ शामिल है लेकिन ये अपने प्रोडक्ट को ‘कौशल वाले खेल’ यानी Game of Skill कैटेगरी में बताते हैं।

online games new rule in india in hindi

देश की कई राज्य सरकारें व संगठन ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन कर रही हैं और इन्हें देश में पूर्णत: बैन करने की बात कह रही है। वहीं हाल ही में इस मुद्दे पर तमिलनाडु सरकार का बयान भी आया था कि ऑनलाइन सट्टेबाजी वाले खेलों में किशोर और वयस्क अपनी पूरी कमाई और बचत खो रहे हैं।

किस गेम पर कितना टैक्स

कम ही लोग जानते हैं कि भारत सरकार ने अलग-अलग कैटेगरी वाले ऑनलाइन गेम्स के लिए अलग-अलग जीएसटी की दरें तय कर रखी है। अभी ‘कौशल वाले खेल’ (Game of Skill) पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। वहीं दूसरी ओर ‘किस्मत आजमाने वाले खेल’ (Game of Chance) पर लगने वाली जीएसटी दर 28 फीसदी की है। इस 10% के बड़े अंतर के चलते भी डेवलेपर्स अपने गेम की कैटेगरी को गलत बता देते हैं। SRO के सामने ऑनलाइन गेम्स की सही श्रेणी परिभाषित करना भी बड़ा चैलेंज है।

paisa-kamane-wala-game

भारत में ऑनलाइन गेमिंग का बाजार

Online Gaming in india की बात करें तो सामने आए आंकड़ों के अनुसार साल 2016 में भारत का ऑनलाइन गेमिंग बाजार 54.30 करोड़ डॉलर के करीब था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 2.6 अरब डॉलर के करीब पहुंच चुका है। वहीं माना जा रहा है कि वर्ष 2027 तक यह 8.6 अरब डॉलर पार कर सकता है।

इंडिया में कितने लोग खेलते हैं ऑनलाइन गेम

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वक्त भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल गेम खेलने वाला देश बन चुका है। वर्ष 2021 में तकरीबन 45 करोड़ इंडियन ऑनलाइन गेमर्स थे तथा ठीक एक साल बाद यह गिनती 50 करोड़ से भी ज्यादा हो गई थी। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 तक इंडियन ऑनलाइन गेमर्स की संख्या 70 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।

2 lakh 76 thousand fraud from father bank account to upgrade upper level weapon in bgmi mobile game

कितने भारतीय लगाते हैं ऑनलाइन गेम्स में पैसे

हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि वित्त वर्ष 2022 के दौरान भारत में तकरीबन 12 करोड़ ऐसे मोबाइल यूजर्स थे जिन्होंने ऑनलाइन गेमिंग में खेल के लिए पैसों को भुगतान किया था। यह पैसा गैंबलिंग और बेटिंग के साथ-साथ गेम कॉइन्स, यूसी, गेम स्कीन, गेम रैंक तथा गेमिंग के दौरान यूज़ होने वाले अन्य वचुर्अल सामान को खरीदने में लगाया गया था।

The post सट्टेबाज़ी वाले ऑनलाइन गेम होंगे बैन! जानें क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम और कौन से Game हो सकते हैं देश में बंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/online-games-new-rule-in-india-in-hindi/feed/ 0
PUBG Mobile पर फैन्स को मिलेगी Bruce Lee की ताक़त, एक पंच में होगा दुश्मन का काम-तमाम https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-and-bruce-lee-collaboration-theme-check-all-details-here/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-and-bruce-lee-collaboration-theme-check-all-details-here/#respond Wed, 11 Jan 2023 10:14:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95972 PUBG Mobile ने लेटेस्ट अपडेट में मार्शल आर्ट के सुप्रीम स्टार Bruce Lee के साथ कोलेब्रेशन किया है।

The post PUBG Mobile पर फैन्स को मिलेगी Bruce Lee की ताक़त, एक पंच में होगा दुश्मन का काम-तमाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • PUBG Mobile के लिए लेटेस्ट 2.4 Update रोलआउट हो चुका है।
  • PUBG Mobile ने लेटेस्ट अपडेट में Bruce Lee थीम दी जा रही है।
  • पबजी मोबाइल ने Panda Buddies को भी इंट्रोड्यूज किया है।

पॉपुलर बैटल रोयाल गेम PUBG Mobile के लिए कुछ दिनों पहले ही लेटेस्ट 2.4 अपडेट रोलआउट किया गया है। नए अपडेट के साथ कंपनी ने ब्रूस ली के साथ कोलेब्रेशन किया है। यह कोलेब्रेशन लिमिटेड टाइम के लिए है, जिसमें यूजर्स को मार्शल आर्ट थीम इवेंट के साथ नए स्किन और आउटफिट इंजॉय करने को मिलेगा। ब्रूस ली स्किन और मार्शल आर्ट इवेंट पबजी मोबाइल में 10 जनवरी 2023 से लाइव हो चुके हैं। PUBG Mobile और Bruce Lee कोलेब्रेशन को टीज करते हुए कंपनी ने एक ट्रेलर वीडियो भी शेयर किया है।

इस ट्रेलर की शुरुआत में एक कैरेक्टर ब्रूस ली की आइकॉनिक पीले रंग का सूट पहने दिखाई दे रहा है, जो पानी में लेटा हुआ है। इसी बीच बैकग्राउंड में ‘वेक-अप’ की आवाज़ आती है। वह खड़ा होता है और ख़ुद को एक अनजान जगह पर खड़ा पाता है और वह सदमे से बाहर निकलने की कोशिश करता है। तभी उसे याद आता है कि उसका मोटरसाइकिल क्रैश हो जाती है और वह पानी में गिर जाता है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile की तरह क्या BGMI को भी मिलने जा रहा नया अपडेट

पबजी मोबाइल में ब्रूस ली थीम

इसके बाद यह कैरेक्टर ख़ुद को एक मार्शल आर्ट अखाड़े में पाता है, जहां उसका मुक़ाबला ब्रूस ली के साथ होता है। ऐसा लगता है कि ब्रूस ली उस कैरेक्टर से लड़ रहे हैं और उसी समय उसे मोटिवेट भी कर रहे हैं। फिर ब्रूस ली उसे एक ज़ोरदार मुक्का मारते हैं। इस मुक्के के साथ वह कैरेक्टर आपने दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार हो जाता है, जिससे वह अभी तक डर रहा था। यह ट्रेलर ब्रूस ली के साथ के इमेज के साथ ख़त्म होता है, जिसमें वे हाथ में पैन पकड़े नज़र आते हैं। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile के इंडियन वर्जन Battlegrounds Mobile India का लेटेस्ट वर्जन करें डाउनलोड, यहां देखें डिटेल्स

पांडा कॉस्टयूम


लेटेस्ट अपडेट के साथ PUBG Mobile ने पांडा बड्डीज को भी इंट्रोड्यूस किया है। ये तीन वेरिएंट में आते हैं, जिसमें एक बिना कपड़ों के, दूसरा स्ट्रॉ हैट (पुआल हैट) के साथ और तीसरा ब्रूस लीक के कॉस्ट्यूम के साथ है। इसके साथ ही पांडा बड्डीज प्लेयर्स के साथ बैटल ग्राउंड में दिखाई देंगे।

The post PUBG Mobile पर फैन्स को मिलेगी Bruce Lee की ताक़त, एक पंच में होगा दुश्मन का काम-तमाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-and-bruce-lee-collaboration-theme-check-all-details-here/feed/ 0
ऑनलाइन गेम खेलने से पहले गेमर्स को करना होगा ये जरूरी काम, जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/gamers-will-have-to-get-kyc-done-before-playing-online-games/ https://www.91mobiles.com/hindi/gamers-will-have-to-get-kyc-done-before-playing-online-games/#respond Wed, 04 Jan 2023 09:28:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95507 Meity ऑनलाइन गेम और गेमिंग कंपनियों केलिए सेल्फ़ रेगुलेटरी ऑर्गनाइज़ेशन (SRO) बनाने के प्रस्ताव पर भी काम कर रहा है।

The post ऑनलाइन गेम खेलने से पहले गेमर्स को करना होगा ये जरूरी काम, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ऑनलाइन गेमिंग के लिए प्लेयर्स को अपना KYC करवाना होगा।
  • Meity जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग के लिए नोडल एजेंसी बना सकता है।
  • ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को SRO से अप्रूवल लेना आवश्यक होगा।

भारत सरकार ने बीते कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया था कि ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े सभी मसले केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और इंनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (Meity) के तहत आएंगे। अब मंत्रालय जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग के लिए रूल्स और रेगुलेशन बनाने जा रहा है। खबरों की माने तो जल्द ही ऑनलाइ गेमिंग के लिए कंपनियों को यूजर्स का KYC (Know Your Customer – अपने ग्राहक को जानें) करवाना जरूरी होगी।

गेमिंग कंपनियों के लिए बनेगा SRO

इसके साथ ही Meity ऑनलाइन गेम और गेमिंग कंपनियों केलिए सेल्फ़ रेगुलेटरी ऑर्गनाइज़ेशन (SRO) बनाने के प्रस्ताव पर भी काम कर रहा है। इसके तहत गेमिंग कंपनियों को भारत में अपना दफ्तर खोलना होगा इसके साथ ही एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त करना होगा। Meity का कहना है कि जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के लिए एक सेल्फ रेगुलेटरी एजेंसी को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन गेमिंग के लिए अकाउंट बनाने के लिए कंपनियों को केवाईसी करना अनिवार्य होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि ये नियम ऑनलाइन सट्टेबाज़ी को रेगुलेट करेंगे। ये मूल से किसी भी गेम पर दांव लगाने की अनुमति देता है। SRO निर्धारित करेगा कि यह खेल परमिटेड है या नहीं। इसके साथ ही अगर गेम जीत की पेशकश करते हैं या फिर दांव लगाने की अनुमति देते हैं तो यह आईटी नियमों के 3 (बी) 10 के तहत निषिद्ध होगा।

ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वित्तीय जोखिम होंगे कम

ये नियम रम्मी जैसे गेम में होने वाले वित्तीय जोखिमों से खिलाड़ियों को बचाएंगे। इसके साथ ही सरकार चाहती है कि इस तरह के गेम भारतीय क़ानून के मुताबिक़ ही काम करें। बताया जा रहा है कि यूज़र्स के वेरिफ़िकेशन से ऑनलाइन गेमिंग में होने वाले वित्तीय जोखिमों को रोकने में मदद मिल सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक़, ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को गेम पर एक रजिस्टर लोगो दिखाना होगा, जो एसआरओ के अपरूवल से मिलेगा। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Beta Update : लेटेस्ट वर्जन, रिलीज डेट, डाउनलोड, यहां जानें सब कुछ

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को यूज़र्स के द्वारा किए जाने वाले वित्तीय निवेश की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले उपायों की लिस्ट भी शेयर करनी होगी। इसके अलावा गेमिंग कंपनियों को यूज़र्स को वित्तीय जोखिमों के बारे में भी बताना होगा, जो ऑनलाइन गेम और संभावित लत से जुड़े हुए हो सकते हैं। यह भी पढ़ें : ऑनलाइन गेमिंग अब केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दायरे में आया, जल्द बनेंगे नियम कानून

केवाईसी करवाना होगा जरूरी

गेमर्स को ऑनलाइन गेमिंग के लिए अकाउंट बनाने से पहले केवाईसी करना आवश्यक होगा। इसके साथ ही वित्तीय जोखिम से जुड़े हुए गेम वहीं यूज़र्स खेल पाएंगे, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होगी। कम उम्र वाले प्लेयर्स को माता-पिता की अनुमति होगी। फ़िलहाल यह सिर्फ़ एक प्रस्ताव है संभव है कि ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियमों को फ़रवरी तक अंतिम रूप दिया जा सकता है।

The post ऑनलाइन गेम खेलने से पहले गेमर्स को करना होगा ये जरूरी काम, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gamers-will-have-to-get-kyc-done-before-playing-online-games/feed/ 0
क्या 15 जनवरी को भारत में वापसी कर सकता है BGMI? यहां जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-unban-date-2023-will-be-available-on-google-play-store-on-january-15-check-everything/ https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-unban-date-2023-will-be-available-on-google-play-store-on-january-15-check-everything/#respond Wed, 04 Jan 2023 05:53:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95471 BGMI गेम की भारत वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह 15 जनवरी से Google Play Store पर वापसी कर सकता है।

The post क्या 15 जनवरी को भारत में वापसी कर सकता है BGMI? यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • BGMI गेम को लेकर अटकलें है कि यह 15 जनवरी को भारत में वापसी कर सकता है।
  • गेम के बारे में बताया जा रहा है कि यह सबसे पहले Google Play Store पर वापसी करेगा।
  • BGMI गेम भारत में बैन है लेकिन इसका सर्वर अभी भी चल रहा है।

पॉपुलर मोबाइल गेम BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) के बारे में बताया जा रहा है कि यह 15 जनवरी को भारत में वापसी कर सकता है। भारतीय गेमिंग कम्यूनिटी पिछले कई महीने से BGMI गेम की वापसी का इंतज़ार कर रही है। इसके साथ ही गेम के पब्लिशर और डेवलपर KRAFTON भी कई बार BGMI की भारत में वापसी को लेकर कई बयान शेयर कर चुका है।

BGMI Unban को लेकर बताया जा रहा है कि यह गेम सबसे पहले 15 जनवरी को Google Play Store पर वापसी कर सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि BGMI Unban Date in India 2023 को लेकर किए जा रहे दावों में कितनी सच्चाई है।

BGMI की वापसी पर फिलहाल सिर्फ दावे

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार रूमर्स आ रहे हैं कि BGMI गेम जनवरी 2023 में रिलॉन्च किया जा सकता है। BGMI की वापसी को लेकर इस तरह की ख़बरें सिर्फ़ और सिर्फ़ अनुमान पर आधारित हैं। बीते महीने पॉपुलर गेम स्ट्रीमर अल्फा क्लैशर ने अपनी एक स्ट्रीम के दौरान, Google के कथित कर्मचारी के हवाले से दावा किया गया कि BGMI गेम गूगल प्ले स्टोर पर 15 जनवरी से उपलब्ध हो जाएगा।

इस स्ट्रीम में यह भी कहा गया था कि भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों और क्राफ्टन के बीच कई दौर की मीटिंग हुई। इन मीटिंग में कंपनी ने सरकार को आश्वस्त किया कि वह यूज़र्स की प्राइवेसी और डेटा की रक्षा भारतीय क़ानूनों के मुताबिक़ करेगा।

BGMI गेम का सर्वर लाइव

भारत में BGMI जुलाई 2022 से बैन है लेकिन गेम के सर्वर फ़िलहाल अच्छी तरह से चल रहे हैं। भारत में BGMI का C3S7 सीज़न चल रहा है, जो कुछ दिनों के अंदर ख़त्म होने वाला है। बीजीएमआई फ़ैन्स को लग रहा है कि जल्द ही इस गेम का अपडेट वर्जन रोल आउट किया जा सकता है। बीते दिनों एक इमेज लीक हुई थी, जिसमें बीजीएमआई के नए सीजन C4S10 की झलक देखने को मिल रही है। इस लीक के बाद से गेम की वापसी को लेकर फ़ैन्स काफ़ी उत्सुक हैं।

BGMI की वापसी को लेकर किए जा रहे तमाम दावों के बीच फ़ैन्स की नज़र 15 जनवरी पर आकर टिकी है। हालाँकि गेम की वापसी को लेकर फ़िलहाल कंपनी की ओर से कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई हैं। ऐसे में फ़ैन्स और हमारे लिए फ़िलहाल इसका इंतज़ार ही एक विकल्प बचा है।

The post क्या 15 जनवरी को भारत में वापसी कर सकता है BGMI? यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-unban-date-2023-will-be-available-on-google-play-store-on-january-15-check-everything/feed/ 0
PUBG Mobile 2.4 अपडेट : रिलीज डेट, अपकमिंग फीचर्स और लेटेस्ट वर्जन कैसे डाउनलोड करें https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-2-4-update-release-date-upcoming-features-and-how-to-download-latest-version/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-2-4-update-release-date-upcoming-features-and-how-to-download-latest-version/#respond Tue, 03 Jan 2023 05:45:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95377 PUBG Mobile 2.4 Update को 6 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। नए अपडेट के साथ यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

The post PUBG Mobile 2.4 अपडेट : रिलीज डेट, अपकमिंग फीचर्स और लेटेस्ट वर्जन कैसे डाउनलोड करें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

PUBG Mobile के लिए जनवरी 2023 में नया सीजन रिलीज होने वाला है। नए सीजन का बीटा अपडेट पहले ही रिलीज हो चुका है। अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि जल्द ही पबजी फैन्स के लिए PUBG Mobile 2.4 Update का स्टेबल वर्जन जनवरी के पहले हफ़्ते में रिलीज किया जाएगा। यानी प्लेयर्स को कुछ ही दिनों के बाद नए फीचर्स यूज कर पाएंगे। गेम के डेवलपर्स ने 2.4 अपडेट के रिलॉन्च के साथ PUBG Mobile के अपकमिंग फ़ीचर्स भी कंफर्म किए हैं। नए फ़ीचर्स में Metro Royale मैप और मार्शल आर्ट्स-थीम कंटेंट शामिल हैं। यहां हम गेम के रिलीज़ डेट, फ़ीचर्स और डाउनलोड कैसे करे इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

PUBG Mobile 2.4 अपडेट रिलीज डेट

PUBG Mobile का नया सीजन यानी 2.4 Update की रिलीज डेट 6 जनवरी 2023 है। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि यह ऑफिशियल लॉन्च से दो दिन पहले ही रिलीज किया जा सकता है। इससे पहले ही पबजी मोबाइल के नए सीजन रिलीज डेट से पहले रोलआउट किए जा चुके हैं। संभव है कि पबजी मोबाइल का नया सीजन ग्लोबल मार्केट में 4 जनवरी को 7:00 am (UTC + 0) पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि 4 जनवरी को रिलीज होगा यह कंफर्म नहीं है।

PUBG Mobile 2.4 अपडेट : अपकमिंग फीचर्स

PUBG Mobile 2.4 Update के नए सीजन के साथ गेम में कई सारे नए फीचर्स भी एड किए गए हैं। आज हम आपको पबजी मोबाइल पर मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में बारे में जानकारी दे रहे हैं।

मार्शल आर्ट्स फ़ीचर्स

  • Martial Arts Arena
  • Grappling Hook
  • Dancing Lion vehicle (स्टोरेबल बैकपैक)
  • Explosive Bow
  • Back for Honor (मैच में वापस आने के बाद एलिमेंटर को चैलेंज करने वाला फीचर्स)

मैट्रो रोयाल अपडेट

  • Metro Royale मैप

फ़्रंट अपडेट

  • Player Launcher
  • Tactical Camouflage

इन सभी फ़ीचर्स के साथ प्लेयर्स को नए अपटेक के साथ गेम में Cycle 4 Season 10 का भी एक्सेस मिलेगा।

PUBG Mobile 2.4 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

PUBG Mobile 2.4 अपडेट रिलीज होने के बाद इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही एंड्रॉयड यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से गेम की अपडेटेड APK फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से गेम को अपडेट करने के बारे में जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

  • स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store ऐप ओपन करें।
  • स्टेप 2: सर्च बॉक्स पर क्लिक कर आपको गेम सर्च करना है।
  • स्टेप 3: पबजी के 2.4 अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए आपको “Update” बटन पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4: अपडेट को इंस्टॉल होने दें और इंस्टॉलेशन के बाद ऐप रिलॉन्च करें।
  • स्टेप 5: गेम रिलॉन्च करने के बाद आपको एडिशनल और रिसोर्स फाइल डाउनलोड करनी होंगी।
  • स्टेप 6: गेम फिर से रिस्टार्ट करें और गेम इंजॉय करें।

इसके साथ ही एंड्रॉयड यूजर्स सीधे ऑफिशियल वेबसाइट “https://www.pubgmobile.com/en-US” से भी पबजी मोबाइल की लेटेस्ट अपडेटेड APK फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।

The post PUBG Mobile 2.4 अपडेट : रिलीज डेट, अपकमिंग फीचर्स और लेटेस्ट वर्जन कैसे डाउनलोड करें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-2-4-update-release-date-upcoming-features-and-how-to-download-latest-version/feed/ 0
ऑनलाइन गेमिंग अब केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दायरे में आया, जल्द बनेंगे नियम-कानून https://www.91mobiles.com/hindi/online-gaming-came-under-the-purview-of-the-union-ministry-of-electronics-and-information-technology/ https://www.91mobiles.com/hindi/online-gaming-came-under-the-purview-of-the-union-ministry-of-electronics-and-information-technology/#respond Thu, 29 Dec 2022 07:03:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95141 भारत में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग लंबे समय से केंद्रीय स्तर के रेगुलेशन एजेंसी की मांग कर रहा था। MeitY ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नोडल एजेंसी और नियम बनाने पर काम शुरू कर दिया है।

The post ऑनलाइन गेमिंग अब केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दायरे में आया, जल्द बनेंगे नियम-कानून first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • MeitY ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए बनाएगा नोडल एजेंसी
  • ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने लिए बनाए जाएंगे नए नियम क़ानून
  • तेज़ी से बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग, 2024 तक 153 बिलियन रुपये का होगा राजस्व

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म के लिए नए नियम बनाने जा रहा है। ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन को लेकर मंत्रालय लोगों से सुझाव भी आमंत्रित करेगा। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जारी राजपत्र के मुताबिक़, ऑनलाइन गेमिंग अब केंद्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दायरे में आएगा।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट कर बताया कि सरकार “प्रौद्योगिकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है – लेकिन सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई अवैध कंटेंट या सर्विस न चले।


इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, राजीव चंद्रशेखर ने संसद को बताया था कि सरकार ऑनलाइन गेमिंग के संभावित जोखिम और चुनौतियों से अवगत है, जिसमें “हिंसा को बढ़ावा देने वाले वीडियो गेम, इसकी लत और वित्तीय नुकसान” जैसे जोखिम शामिल हैं।

MeitY के दायरे में आया ऑनलाइन गेमिंग

ऑनलाइन गेमिंग उद्योग लंबे समय से इस उद्योग को विनियमित करने के लिए केंद्रीय स्तर के कानून की मांग कर रहा है। इस साल मई में, MeitY ने ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने के लिए नियमों का प्रस्ताव तैयार के लिए एक अंतर-मंत्रालयी टास्क फोर्स का गठन किया था।

इस टास्क फ़ोर्स ने अक्टूबर मे केंद्रीय नोडल एजेंसी के निर्माण की सिफारिश की थी। इसके साथ ही इसने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग में कौन-कौन से गेम शामिल होंगे और ऑनलाइन गेमिंग को मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम, 2002 की रोकथाम के दायरे में लाया जाएगा।

नोडल एजेंसी से मिलेगा बढ़ावा

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने केंद्रीय मंत्रालय के नोडल एजेंसी के प्रस्ताव का स्वागत किया है। फेडरेशन ऑ इंडिया फेंटेसी स्पोर्ट्स के डायरेक्टर जनरल जॉन भट्टाचार्य का कहना है कि केंद्रीय नियामक प्राधिकरण के रूप में MeitY की नियुक्ति निवेशकों, उद्योग और उपभोक्ताओं को स्पष्टता और निश्चितता प्रदान करेगी।

online-gaming

उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘यह निर्णय एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही यह भारत को ऑनलाइन गेमिंग के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने की सरकार की पहल के अनुरूप है। हमें यकीन है कि ऑनलाइन गेमिंग उद्योग MeitY के तहत एक संतुलित नोडल एजेंसी बनने के बाद यह उद्योग जिम्मेदारी से आगे बढ़ेगा।’

तेज़ी से बढ़ रहा है ऑनलाइन गेमिंग उद्योग

वीसी फर्म Sequoia और मैनेजमेंट काउंसल्टिंग कंपनी BCG की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारतीय मोबाइल गेमिंग उद्योग का राजस्व 2022 में 1.5 अरब डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है और 2025 में 5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

इस उद्योग में 2017-2020 के बीच 38 प्रतिशत सीएजीआर की बढ़ोत्तरी देखी गई है। 2024 तक इसका राजस्व में 153 बिलियन रुपये तक पहुंचने के लिए 15 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है।

The post ऑनलाइन गेमिंग अब केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दायरे में आया, जल्द बनेंगे नियम-कानून first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/online-gaming-came-under-the-purview-of-the-union-ministry-of-electronics-and-information-technology/feed/ 0
लेटेस्ट PUBG Mobile Lite Apk फाइल डाउनलोड लिंक, यहां मिलेगा सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-lite-apk-download/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-lite-apk-download/#comments Wed, 14 Dec 2022 10:25:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88376 PUBG Mobile, PUBG Mobile Lite, BGMI गेम भारत में बैन हैं।

The post लेटेस्ट PUBG Mobile Lite Apk फाइल डाउनलोड लिंक, यहां मिलेगा सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पबजी मोबाइल पॉपुलर बैटल रोयाल गेम है। भारत समेत दुनियाभर के यूज़र्स इस गेम के फैन हैं। पबजी मोबाइल गेम के लिए हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स वाले या फिर गेमिंग स्मार्टफ़ोन की ज़रूरत होती है। गेम के डेवलपर्स ने बजट सेमेंट और मिड रेंज के स्मार्टफ़ोन यूज़र्स के लिए इस गेम का लाइट वर्जन – PUBG Mobile Lite को काफ़ी दिनों पहले लॉन्च किया था।

पबजी मोबाइल लाइट गेम भी यूज़र्स के बीच में काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। इस गेम को पबजी की ऑफिशियल वेबसाइट और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। भारत में पबजी मोबाइल, पबजी मोबाइल लाइट और इस गेम का इंडिया वेरिएंट BGMI बैन है। यहां हम आपको PUBG Mobile Lite Apk और OBB फाइल को डाउनलोड करने के लेटेस्ट लिंक के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे।

PUBG Mobile Lite 0.22.0 अपडेट

पबजी गेम के डेवलपर्स ने हाल में PUBG Mobile Lite 0.22.0 अपडेट रिलीज है। इस अपडेट गेम को कंपनी के ग्लोबल सर्वर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर खेला जा सकता है। ऐसे प्लेयर्स जो इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए हम एक्सटर्नल लिंक लेकर आएं है। यहां हम आपको इस गेम को डाउनलोड करने के लिए लिंक दे रहे हैं।

PUBG MOBILE INDIA announced krafton PUBG CORPORATION

PUBG Mobile Lite Apk साइज

PUBG Mobile Lite Apk और OBB file फाइल को डाउनलोड करने के लिए हम आपको लेटेस्ट लिंक के बारे में बता रहे हैं। जैसा कि हमने बताया कि PUBG Mobile Lite को ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो इस गेम को लो-एंड स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन में खेलना चाहते हैं। यह गेम स्मार्टफोन में सिर्फ 600MB की स्टोरेज लेता है।

इसके साथ ही 1GB रैम वाले स्मार्टफोन पर यह आसानी से चल जाता है। यह गेम अनरियल इंजन 4 पर रन करता है जो कई मायनों में ऑरिजनल पबजी से काफी अलग है। लेकिन यह यूजर्स बैटल रोयाल का एक्सपीरियंस जरूर ऑफर करता है।

PUBG Mobile Lite 0.22.0 Apk Download: लेटेस्ट Apk और OBB File डाउनोड करने के लिए यहां क्लिक करें

BGMI BAN IN INDIA PUBG Mobile CHINA LINK
Image Credit: heapooh

How to Download APK and OBB file

PUBG Mobile Lite 0.22.1 Update के लेटेस्ट एपीके और ओबीबी फाइल को डाउनलोड करना का तरीका हम आपको साथ शेयर कर रहे हैं। इस ऐप को यूजर्स आसानी से Google Play Store, Appstore, TapTap, से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इन प्लेटफॉर्म से गेमिंग ऐप को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो इन स्टेप को फॉलो करें।

स्टेप 1 : सबसे पहले आप दिए हुए लिंक से PUBG Mobile Lite 0.22.1 को डाउनलोड करें।

स्टेप 2 : डाउनलोड हो जाने के बाद आप APK फाइल को इंस्टॉल करें।

स्टेप 3 : इसके बाद आप OBB फाइल्स को डाउनलोड करें और उसे पेस्ट कर दें। बता दें कि पबजी मोबाइल लाइट का 0.22.1 अपडेट फाइल का साइज करीब 757.18 MB का है।

नोट – भारत में इस गेम को खेलने और डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को VPN का इस्तेमाल करना होगा। भारत सरकार ने पबजी, पबजी मोबाइल लाइट, बीजीएमआई को देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की डेटा शेयरिंग चिंताओं के चलते इन गेम्स को बैन किया है। हमारी सलाह है कि आपको भारत में इस को डाउनलोड करने और खेलने से बचना चाहिए। 

The post लेटेस्ट PUBG Mobile Lite Apk फाइल डाउनलोड लिंक, यहां मिलेगा सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-lite-apk-download/feed/ 4
पबजी मोबाइल में Royale Pass Month 17 लाइव हुआ, यहां जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-2-3-update-pubg-mobile-royale-pass-month-17-live-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-2-3-update-pubg-mobile-royale-pass-month-17-live-check-details/#respond Mon, 21 Nov 2022 04:56:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92469 PUBG Mobile Month 17 Royale Pass में यूजर्स को कई सारे एक्सक्लूसिव रिवार्ड और वैपेन मिलते हैं।

The post पबजी मोबाइल में Royale Pass Month 17 लाइव हुआ, यहां जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पबजी मोबाइल में Royale Pass Month 17 लाइव हो चुका है। पबजी मोबाइल को मिले लेटेस्ट 2.3 अपडेट में कई सारे फीचर् और रोयाल पास के नए सीजन मिले हैं। PUBG Mobile Royale Pass Month 16 कुछ समय पहले ही खत्म हुआ है। अब नये सीजन की शुरुआत के साथ रोयाल पास लाइव हो चुका है। PUBG Mobile Month 17 Royale Pass में यूजर्स को कई सारे एक्सक्लूसिव रिवार्ड और वैपेन मिलते हैं। यहां हम आप को PUBG Mobile RPM17 के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

पबजी मोबाइल में Royale Pass Month 17 हुआ लाइव

पबजी मोबाइल के M17 Royale Pass गेम में 20 नवंबर 2022 को लाइव हुआ है। यहां हम आपको इस रोयाल पास के साथ मिल रहे रिवार्ड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें : BGMI 2.3 Update : क्या BGMI को मिलेगा नया अपडेट, यहां जानें सबकुछ

पबजी मोबाइल Royale Pass Month 17 रिवार्ड्स

रैंक 1 : लाविश पगिनटरी सेट, कॉसमॉस फोरट्रेस MK47
रैंक 5: लाविश पगिनटरी ग्लासेस
रैंक 10 : मैजिकल फ्लोरा हेलमेट
रैंक 15 : गोल्डन इनसिग्निया ओर्नामेंट, RP अवतार, परफैक्ट इंडिंग इमोट
रैंक 20 : ग्लाक्टिक नोवा स्टन ग्रेनेड, मैथिकल डीर पाराशूट
रैंक 25 : हैजार्ड मैडिक सेट
रैंक 3 0: वॉलेट स्टारगेट प्लैन फिनिश, मोनोक्रोम रेडिएंस इमोट
रैंक 35 : Mr.Corn Win94
रैंक 40 : स्टेलर Orb Kar 98K
रैंक 50 : मोनोक्रोम रेडिएंस सेट, मोनोक्रोम रेडिएंस कवर

यह भी पढ़ें : BGMI New Version Download : बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का लेटेस्ट वर्जन, नए फीचर्स और अपडेट की पूरी जानकारी

पबजी मोबाइल प्लेयर्स को इलीट रोयाल पास के लिए 360 UC और इलीट प्लस रोयाल पास के लिए 960 UC खर्च करने होंगे। प्लेयर्स को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि ये रिवार्ड्स फ्री नहीं हैं। उन्हें असली रुपए से UC खरीदने होंगे ताकि वे प्रीमियम पास खरीद पाएं और उन्हें ये रिवार्ड्स मिल सकें। इन रोयाल पास के साथ प्लेयर्स को काफी एक्साइटमेंट मिलेगा। इसके साथ ही यह अपडेट पबजी मोबाइल के इन-गेम मेटा को भी चेंज करेगा।

The post पबजी मोबाइल में Royale Pass Month 17 लाइव हुआ, यहां जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-2-3-update-pubg-mobile-royale-pass-month-17-live-check-details/feed/ 0
BGMI को 2.2 Update मिलना मुश्किल, BGMI 2.1 अपडेट कैसे करें डाउनलोड और जानें दूसरी डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-2-1-update-apk-download-bgmi-2-2-update-release-date-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-2-1-update-apk-download-bgmi-2-2-update-release-date-check-details/#comments Sat, 19 Nov 2022 04:52:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89940 सिक्योरिटी और प्राइवेसी के चलते केंद्र सरकार ने जुलाई 2022 में BGMI पर बैन लगा दिया था, जिसके चलते इसे Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है।

The post BGMI को 2.2 Update मिलना मुश्किल, BGMI 2.1 अपडेट कैसे करें डाउनलोड और जानें दूसरी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

PUBG Mobile 2.2 अपडेट के बाद से बैटल रोयाल गेम फैन्स को BGMI 2.2 Update का इंतजार है। भारत में बैन होने के बाद Krafton ने BGMI के लिए नया अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि क्राफ्टन ने बैन से पहले BGMI 2.1 अपडेट को रोलआउट किया था। BGMI 2.1 अपडेट के साथ साथ क्राफ्टन में गेम में नए मोड, नए वेपेन और कई नई चीजें शामिल किए थे। एंड्रॉयड यूज़र्स इस गेम को पहले सीधे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड सकते थे हालांकि भारत में बैन होने के बाद से इस गेम को थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से BGMI 2.1 Update APK को डाउनलोड कर सकते हैं।

BGMI को 2.2 Update मिलना मुश्किल

गेम के डेवलपर Krafton ने फिलहाल लेटेस्ट BGMI 2.2 अपडेट को रोलआउट करने के लिए कोई भी ऐलान नहीं किया है। संभव है कि बैन हटने तक गेम को अपडेट मिलना मुश्किल है।

BGMI banned in India removed from Google Play Store and App Store

BGMI 2.1 अपडेट कैसे करें डाउनलोड

एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन यूज़र्स अपने मोबाइल में BGMI का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना चाहते हैं तो हम आपको यहां स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

स्टेप 1 : BGMI गेम की लेटेस्ट APK फाइल को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Battlegrounds Mobile India 2.1 APK अपडेट लिंक – https://www.apkmirror.com/apk/krafton-inc/battlegrounds-mobile-india/battlegrounds-mobile-india-2-1-0-release/

स्टेप 2 : बैटलग्राउंड्स मोबाइल की लेटेस्ट Apk फाइल को डाउनलोड करने के बाद इसे इंस्टॉल करने के लिए ओपन करें और ‘Install from unknown source’ पर क्लिक करें। अगर आपने पहले से इनेबल किया है तो इसे इग्नोर करें।

BGMI 2.1 Update : पैच नोट्स

काफ़ी समय से इंतज़ार किए जा रहे बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का जुलाई अपडेट रोलआउट हो चुका है। ऐसे में प्लेयर्स बेसब्री से गेम को अपडेट के साथ मिले नए फ़ीचर्स और मोड़ को एक्सपीरियंस करने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं। अपडेट के साथ Ancient Secret Mode, Lynx AMR जैसे शानदार नई चीजें शामिल हुए हैं। इसके साथ ही प्लेयर्स को Monument Tour Theme और Ancient Secret: Arise भी गेम के अपडेट के साथ मिला है।

free bgmi uc

Theme Mode: Ancient Secret: Arise

Ancient Secret Mode बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के प्लेयर्स इस आइलैंड में मिलकर गेम स्टार्ट कर सकते हैं। Ancient Secret के Arise पर जाने के लिए प्लेयर्स को Erangel, Miramar, और Livik मैप के रैंक मोड टैब में ऐरो बटन और बॉटम राइट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : बैन लगने के बाद पहली बार क्राफ्टन ने तोड़ी चुप्पी, जानें गेम बनाने वाली कंपनी ने क्या कहा

Ancient Secret: Arise – Scarab and Jackal Ruins

Erangel और Miramar मैप के Ancient मोड में कई रहस्यमयी खंडहर हैं। प्लेयर्स मैप व्यू क्लिक कर खंडहर लोकेशन को चेक कर सकते हैं। Scarab and Jackal खंडहर मम्मी गार्ड्स और फ्लाइंग मॉनस्टर द्वारा प्रोटक्टेड रहते हैं। लूट के लिए प्लेयर्स को इनको हराना होगा।

नोट : भारत सरकार ने BGMI को भारत में बैन किया है। ऐसे में इस गेम को फिलहाल भारत में गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। हमारी सलाह है कि इस गेम को खेलने से आपको बचना चाहिए।

The post BGMI को 2.2 Update मिलना मुश्किल, BGMI 2.1 अपडेट कैसे करें डाउनलोड और जानें दूसरी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-2-1-update-apk-download-bgmi-2-2-update-release-date-check-details/feed/ 1