Online Movie | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Aug 2023 09:15:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Hotstar पर मौजूद बेस्ट हिंदी फिल्में, ये रही लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/best-hindi-movies-on-hotstar/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-hindi-movies-on-hotstar/#respond Sat, 19 Aug 2023 09:30:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105134 इस लिस्ट में हमने Chhichhore, Raid, Bhaag Milkha Bhaag जैसी फिल्मों को रखा है।

The post Hotstar पर मौजूद बेस्ट हिंदी फिल्में, ये रही लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हम में से अधिकांश लोग हिंदी फिल्मों को पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए हम आपको आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद बेस्ट हिंदी फिल्मों की जानकारी देने वाले हैं। इस लिस्ट में फरहान अख्तर की Bhaag Milkha Bhaag और दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत की Chhichhore शामिल हैं। बताई गई लिस्ट में फिल्में आईएमडीबी रेटिंग के आधार पर हैं।

नीचे देखें हॉस्टार पर मौजूद बेस्ट हिंदी फिल्मों के नाम

  • Chhichhore
  • Raid
  • Bhaag Milkha Bhaag
  • Super 30
  • Bajrangi Bhaijaan
  • Neerja
  • Bhool Bhulaiyaa
  • Tanhaji
  • Badhaai Ho
  • Masaan

1. Chhichhore

सुशांत सिंह राजपूत की बेहतरीन फिल्मों में से एक छिछोरे हैष। यह एक एक शानदार ड्रैमेडी फिल्म है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा के अलावा कई कलाकार हैं। फिल्म कॉलेज के दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है जो सालों बाद फिर से मिलते हैं।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 8.3
  • कास्ट – सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, नवीन पोलीशेट्टी, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन और तुषार पांडे
  • रिलीज डेट – 06 सितंबर, 2019

2. Raid

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के ऊपर बनी फिल्म है। रेड अजय देवगन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें अमय पटनायक को लखनऊ शहर में एक धनी राजनेता के घर पर छापा मारने का काम सौंपा जाता है। राजनेता, रामेश्वर सिंह पर काले धन की जमाखोरी का आरोप है, और अमय छिपे हुए धन को उजागर करने और जब्त करने का काम करते हैं।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 7.4
  • कास्ट – अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला
  • रिलीज डेट – 16 मार्च, 2018

3. Bhaag Milkha Bhaag

भाग मिल्खा भाग भारत के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक और फील्ड एथलीटों में से एक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। इसमें मुख्य भूमिका में फरहान अख्तर हैं। यह मिल्खा सिंह के प्रारंभिक जीवन और उनके संघर्षों को दिखाती है।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 8.2
  • कास्ट – फरहान अख्तर, जप्तेज सिंह, दिव्या दत्ता
  • रिलीज डेट – 12 जुलाई, 2013

4. Super 30

सुपर 30 भी एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें फेमेस गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन की कहानी को दिखाया है कि कैसे वह 30 छात्रों के एक बैच को चलाता है, जिन्हें वह आईआईटी के एंट्रेंस एक्सम में क्लियर कराने के लिए मेहनत करते हैं।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 7.9
  • कास्ट – ऋतिक रोशन, मृणाल ठाकुर, नंदीश सिंह संधू
  • रिलीज डेट – 12 जुलाई, 2019

5. Bajrangi Bhaijaan

कबीर खान द्वारा निर्देशित, बजरंगी भाईजान सलमान खान की अब तक की बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी दिल को छू लेती है। दरअसल, बजरंगी भाईजान एक कट्टर हिंदू व्यक्ति की कहानी है जो पाकिस्तान में एक मूक पाकिस्तानी लड़की मुन्नी को उसके परिवार से मिलाने के मिशन पर निकलता है।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 8.1
  • कास्ट – सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी
  • रिलीज डेट – 17 जुलाई, 2015

6. Neerja

नीरजा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद एक शानदार फिल्म है। यह भी एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसमें नीरजा भनोट की कहानी को दिखाया गया है जो कि पैन एम के लिए एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं लेकिन, फ्लाइट हाइजैक होने पर आतंकवादियों द्वारा उनकी हत्या कर दी जाती है। भनोट को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 7.6
  • कास्ट – सोनम कपूर, शबाना आजमी, योगेंद्र टिक्कू
  • रिलीज डेट – 19 फरवरी, 2016

7. Bhool Bhulaiyaa

भूल भुलैया मलयालम फिल्म मणिचित्राथजू की रीमेक है। वहीं, यह फिल्म अक्षय के चरित्र के इर्द-गिर्द घूमती है, क्योंकि उसे मंजुलिका के पीछे के रहस्य का पता लगाने के लिए बुलाया जाता है।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 7.4
  • कास्ट – अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा
  • रिलीज डेट – 12 अक्टूबर, 2007

8. Tanhaji

फिल्म ‘तान्हा जी’ अजय देवगन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में एक मानी जाती है। इस फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग ने साबित कर दिया कि वह कॉमेडी रोल के साथ ही सीरियस रोल में भी दर्शकों को एंटरटेन कर सकते हैं। अजय की इस पीरियोडिक ड्रॉमा फिल्म में और भी कई कलाकार हैं।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 7.5
  • कास्ट – अजय देवगन, सैफ अली खान, शरद केलकर
  • रिलीज डेट – 10 जनवरी 2020

9. Badhaai Ho

साल 2018 में आई फिल्म बधाई हो ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 200+ करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म बड़े ही शानदार सबजेक्ट पर बनी है। कॉमेडी से भरपूर फिल्म एक बार तो जरूर देखी जानी चाहिए।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 7.9
  • कास्ट – आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता और गजराज राव
  • रिलीज डेट – 18 अक्टूबर 2018

10. Masaan

मसान नीरज घायवान की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी, जिसे काफी सराहा गया और यहां तक कि कान्स में दो पुरस्कार भी मिले। यह डार्क, हार्ड-हिटिंग फिल्म चार व्यक्तियों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भाग्य और समाज के खिलाफ अपनी व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रहे हैं।

  • आईएमडीबी रेटिंग – 8.1
  • कास्ट – ऋचा चड्ढा, संजय मिश्रा और विक्की कौशल
  • रिलीज डेट – 24 जुलाई 2015

The post Hotstar पर मौजूद बेस्ट हिंदी फिल्में, ये रही लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-hindi-movies-on-hotstar/feed/ 0
जून में रिलीज होगी ये OTT Web Series, इस महीने लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-web-series-and-movies-in-june-2022-on-ott-aashram-3-to-ms-marvel/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-web-series-and-movies-in-june-2022-on-ott-aashram-3-to-ms-marvel/#respond Tue, 31 May 2022 08:17:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81426 जून 2022 में रिलीज होने वाली 5 वेब सीरीज़ और मूवीज़ जो भरपूर मनोरंजन और मजा देगी इनमें Aashram 3 से लेकर Ms. Marvel तक के नाम शामिल हैं।

The post जून में रिलीज होगी ये OTT Web Series, इस महीने लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Upcoming Web Series in June 2022 : कॉमेडी से लेकर थ्रिलर, हॉरर से लेकर रोमांस और सस्पेंस से लेकर इमोशनल तक हर तरह का कंटेट सिर्फ रिमोट के एक ही बटन से आपको देखने को मिल सकता है। यही खूबी है OTT Platform की। जून का महीना शुरू होने जा रहा है और ओटीटी प्लेटफॉर्म की सभी ऐप्स अपने-अपने कंटेंट के साथ दर्शकों को रिझाने में जुट गई है। Netflix, Disney+ HotStar, Prime Video से लेकर MX Player, Voot और Alt Balaji तक सभी के पास कुछ न कुछ है जो ओटीटी दर्शकों को लुभाएगा। इस महीने यानि जून 2022 में रिलीज होने वाली ऐसी ही 5 वेब सीरीज़ और मूवीज़ की लिस्ट हम आपको लिए लेकर आए हैं जो भरपूर मनोरंजन और मजा देगी इनमें Aashram 3 से लेकर Ms. Marvel तक के नाम शामिल हैं।

Upcoming Web Series and Movies in June 2022

9 Hours

रिलीज़ डेट – June 2

प्लेटफॉर्म – Disney+ Hotstar

साउथ इंडियन मूवीज़ द्वारा पूरे देश में धमाल मचाए जाने के बाद अब साउथ वेब सीरीज़ भी पैन इंडिया होने के लिए तैयार है। 9 आवर भी तेलूगु वेब सीरीज़ है जो 2 जून को रिलीज़ होने जा रही है। 3 कैदियों के इर्दगिर्द घूमती यह वेब सीरीज़ एक ढकैती की कहानी सुनाती है। रोमांच और सस्पेंस से भरपूर इस साउथ वेब सीरीज़ को Disney+ Hotstar पर रिलीज किया जाएगा जो हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और मराठी में भी डब होगी।

Aashram (Season 3)

रिलीज़ डेट – June 3

प्लेटफॉर्म – MX Player

लगातार दो सीज़न से लाखों की फैन फॉलोइंग पाने वाली आश्रम की कहानी का तीसरा अध्याय शुरू होने वाला है। अंधश्रृद्धा के नाम पर बाबा निराला जैसे पाखंडियों पर बनी Ashram का तीसरा सीजन 3 जून को रिलीज होने जा रहा है जिसे MX Player पर देखा जा सकेगा। प्रकाश झा द्वारा बनाए गए आश्रम थर्ड सीजन में इस बार बॉबी देओल के साथ ही ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर और दर्शन कुमार व अध्ययन सुमन जैसे चेहरे दिखेंगे।

Ms. Marvel

रिलीज़ डेट – June 8

प्लेटफॉर्म – Disney+ Hotstar

मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है मिस मारवल के रूप में। यह वेब सीरीज़ मारवल की अभी तक की कहानी से काफी अलग होने वाली है क्योंकि इसमें किसी बड़े व्यक्ति को सुपरहीरो नहीं बल्कि एक छोटी बच्ची को सुपर पावर से लैस दिखाया गया है। वहीं एक खास बात यह भी है कि इस लड़की भारतीय उपमहाद्वीप की है। Ms. Marvel का ओटीटी प्रीमियर आने वाली 8 जून को होगा और इसे Disney+ Hotstar पर देखा जा सकेगा।

Jana Gana Mana

रिलीज़ डेट – June 2

प्लेटफॉर्म – Netflix

साउथ से निकल पर पैन इंडिया बनने की लिस्ट में जन गण मन का नाम भी शामिल है। मलयालम भाषा में बनी यह एक्शन ड्रामा फ्रैंचाइजी के रूप में आ रही है जिसका पहला पार्ट 2 जून को रिलीज़ होने जा रहा है। यह एक नेटफ्लिक्स ओरिजनल मूवी है ​जो पैन इंडिया का टारगेट लेते हुए तमिल, तेलूगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ होगी। Jana Gana Mana को Netflix पर देखा जा सकेगा।

Spiderhead

रिलीज़ डेट – June 17

प्लेटफॉर्म – Netflix

Upcoming Web Series and Movies in June 2022 on OTT

THOR का नाम तो आपने सुना ही होगा! हथौड़े वाला सुपरहीरो। इसी थोर वाले हीरो Chirs Hemsworth की फिल्म Spiderhead आने वाली 17 जून को रिलीज होने जा रही है। यह भी एक नेटफ्लिक्स ओरिजनल है जिसे सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर ही देखा जा सकेगा। रोमांच और एक्साइटमेंट से भरपूर Spiderhead में एक ड्रग और उसके इक्स्पेरमन्ट की कहानी को दिखाया गया है।

The post जून में रिलीज होगी ये OTT Web Series, इस महीने लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-web-series-and-movies-in-june-2022-on-ott-aashram-3-to-ms-marvel/feed/ 0
The Kashmir Files फ्री में देखने का है मन तो ज़रा संभल कर! Download Link के जरिये बैंक अकाउंट हो रहे हैं Hack https://www.91mobiles.com/hindi/the-kashmir-files-movie-download-free-online-link-scam-fraud/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-kashmir-files-movie-download-free-online-link-scam-fraud/#respond Tue, 22 Mar 2022 06:23:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77616 साइबर क्रिमिनल्स द कश्मीर फाइल्स डाउनलोड करने वालों का मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट हैक कर रहे हैं।

The post The Kashmir Files फ्री में देखने का है मन तो ज़रा संभल कर! Download Link के जरिये बैंक अकाउंट हो रहे हैं Hack first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

The Kashmir Files का नाम आज देश के हर व्यक्ति की जुबां पर है। यह फिल्म बेशक किसी ने देखी हो या ना देखी हो, सभी इसके बारे में जानते हैं और इसकी चर्चा कर रहे हैं। यह ​फिल्म कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड बना चुकी है और बहुत तेजी से 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। द कश्मीर फाइल्स की कहानी कई विवादों को भी जन्म दे रही है और फिल्म के कंटेंट व कॉट्रोवर्सी के चलते जनता इसे देखना चाह रही है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो थिएटर में जाकर पैसा खर्च नहीं करना चाहते और इस फिल्म को ऑनलाइन डाउनलोड करके देख रहे हैं। ऐसे ही लोगों को टारगेट बनाते हुए साइबर क्रिमिनल्स ने द कश्मीर फाइल्स के नाम पर स्कैम चलाया है जिसमें Movie Download करने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक किया जा रहा है।

The Kashmir Files के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड

द कश्मीर फाइल्स को फ्री में देखने का मन बनाए हुए लोगों के लिए यह बेहद बुरी खबर है। फिल्म की चर्चा को सुनते हुए अधिकांश लोग गूगल पर The Kashmir Files Movie Download सर्च कर रहे हैं और इसी बात का फायदा साइबर ठग और हैकर्स उठा रहे हैं। इन दिनों WhatsApp, Telegram और Facebook इत्यादि पर द कश्मीर फाइल्स फिल्म को फ्री में ऑनलाइन डाउनलोड करने के मैसेज भेजे जा रहे हैं। फिल्म को मुफ्त में देखने के लालच में आकर लोग इन मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर रहे हैं जिससे उनका मोबाइल फोन और उस फोन नंबर से लिंक बैंक अकाउंट हैक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : +92 कोड वाले नंबर से आ रही है Whatsapp कॉल तो हो जाइये सावधान! बज रही है खतरे की घंटी

पुलिस ने दी चेतावनी

मामले की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि बीते दिनों उत्तरप्रदेश के नोएडा इलाके में 24 घंटे में तीन ऐसे केस सामने आए हैं जिनमें Kashmir Files Movie Download करने के चक्कर में उनके बैंक अकाउंट हैक कर लिए गए हैं। इन मामलों में साइबर ठगों द्वारा तकरीबन 30 लाख का चूना लगाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित व्यक्तियों के फोन पर मैसेज आया था जिसमें कश्मीर फाइल्स फिल्म को फ्री में डाउनलोड करने का लिंक दिया गया था।

The Kashmir Files Movie Download Free Online Link Scam fraud

इन लोगों ने फिल्म को फोन में डाउनलोड करने के मकसद से उस लिंक पर क्लिक किया था जिससे हैकर्स ने उनके फोन को हैक कर लिया था। हैकर्स ने फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट और पासवर्ड को कॉपी कर लिया और सीधे उस मोबाइल नंबर से लिंक बैंक अकाउंट तक पहुॅंच गए। लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक अकाउंट खाली हैक हो गए। ये तीनों अलग अलग मामले जब पुलिस तक पहुॅंचे तब समझ में आया कि The Kashmir Files के डाउनलोड लिंक के नाम पर हैकर्स निशाना साध रहे हैं।

फ्री का चक्कर पड़ सकता है महंगा

सबसे पहली बात तो पाठकों को यही समझनी चाहिए कि कोई भी फिल्म या वेब सीरीज़ को अपने फोन में डाउनलोड करना पायरेसी कहलाता है जिससे लिए कानूनी कार्रवाई व जेल तक का प्रावधान है। इसलिए किसी भी तरह की पायरेसी के चक्कर में पड़ना गलत है। वहीं दूसरी ओर अगर आपके फोन में कोई भी ऐसा मैसेज या लिंक आता है जिसमें आपको ​मुफ्त में कोई भी चीज दिए जाने की बात कही जा रही है, तो बस इतना समझ लीजिए कि आज के समय में कुछ भी फ्री में नहीं मिलता है और यह मुफ्त के मजे का लालच आपके लिए बड़ी सिरदर्दी बन सकता है। इस तरह को कोई भी मैसेज आए तो उसे डायरेक्ट डिलीट कर दीजिए और भेजने वाले को भी ऐसा करने की सलाह दें।

The post The Kashmir Files फ्री में देखने का है मन तो ज़रा संभल कर! Download Link के जरिये बैंक अकाउंट हो रहे हैं Hack first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-kashmir-files-movie-download-free-online-link-scam-fraud/feed/ 0