online | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 05 Feb 2025 06:09:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Bijli Bill ऑनलाइन कैसे चेक करें, जानें सबसे आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/bijali-ka-bill-kaise-check-kare-how-to-check-electricity-bill/ https://www.91mobiles.com/hindi/bijali-ka-bill-kaise-check-kare-how-to-check-electricity-bill/#respond Fri, 22 Sep 2023 11:41:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88579 बिजली बिल को चेक करने लिए आप अपने राज्य सरकार के बिजली डिस्कॉम विभाग की वेबसाइट या फिर पेटीएम (PayTM), फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pe) से कर सकते हैं।

The post Bijli Bill ऑनलाइन कैसे चेक करें, जानें सबसे आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बिजली का बिल चेक (electricity bill check) करना चाहते हैं, तो यह अब काफी आसान हो गया है। भले ही आपको बिजली बिल का हार्ड कॉपी, एसएमएस या फिर ईमेल प्राप्त न हुआ हो, तब भी बिजली बिल की जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आप राज्य सरकार के बिजली डिस्कॉम विभाग की वेबसाइट या फिर पेटीएम (PayTM), फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pe) आदि की मदद ले सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इन ऐप्स की मदद से अपने बिजली का बिल चेक कर सकते हैं।

बिजली का बिल ऑनलाइन चेक करने का तरीका

  • ऑफिशियल वेबसाइट से बिजली बिल
  • फोनपे ऐप से बिजली बिल
  • गूगल पे और अमेजन पे से बिजली बिल

bijli bill check kaise kare, bijli bill kaise check kare, bijli ka bill kaise check kare, bijli ka bill kaise check kare mobile se, bijli bill kaise nikale, bijli ka bill mobile se kaise check kare, bijali bil kaise check karen, bijali ka bil kaise check karen, bijli ka bill check karne ka tarika, bijli ka bill kaise dekhe, bijli ka bill apne mobile mein kaise check kare, bijli bill,bijali ka bil kaise check kare, bijli bill kaise check kare 2022, up bijali bill kaise dekhe, बिजली बिल कैसे चेक करें, बिजली बिल कैसे चेक करें 2022, बिजली का बिल कैसे चेक करें, बिजली का बिल कैसे चेक करें up, बिजली का बिल कैसे चेक करें मोबाइल से, बिजली का बिल ऑनलाइन कैसे चेक करें, बिजली बिल चेक कैसे करें, बिजली का बिल कैसे निकालें, अपना बिजली का बिल कैसे चेक करें, घर का बिजली का बिल कैसे चेक करें, नाम से बिजली का बिल कैसे चेक करें, बिजली का बिल कैसे चेक करें bihar, बिजली का बिल कैसे चेक करें मीटर से, पुराना बिजली का बिल कैसे चेक करें, बिजली मीटर का बिल कैसे चेक करें

हर राज्य में ऑनलाइन बिजली बिल के चेक करने और भुगतान की व्यवस्था है। नागरिकों को परेशानी न हो इसके लिए बिजली विभाग ने सारी जानकारी ऑनलाइन कर दी है। यूजर्स बस एक क्लिक में अपने अकाउंट की सारी जानकारी पता कर सकते हैं यानी बिजली का बिल घर पर न आने से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही बिल पता करने के लिए बिजली विभाग में जाने की भी जरूरत नहीं है। ये सब ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे चेक करें बिजली बिल

अगर लेटेस्ट बिजली बिल के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो आपको अपने राज्य के इलेक्ट्रिसिटी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट जाना होगा। हालांकि कुछ यूपीआई ऐप्स से भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे में जाने की जरूरत नहीं है। यह जानकारी आप अपने स्मार्टफोन पर ही देख सकते हैं। इसके लिए आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन बिजली के बिल को चेक करने के लिए बिजली कनेक्शन की उपभोक्ता संख्या आपको मालूम होनी चाहिए। यह हर बिल में लिखा रहता है। इसकी मदद से बिजली के बिल की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

bijli bill check kaise kare, bijli bill kaise check kare, bijli ka bill kaise check kare, bijli ka bill kaise check kare mobile se, bijli bill kaise nikale, bijli ka bill mobile se kaise check kare, bijali bil kaise check karen, bijali ka bil kaise check karen, bijli ka bill check karne ka tarika, bijli ka bill kaise dekhe, bijli ka bill apne mobile mein kaise check kare, bijli bill,bijali ka bil kaise check kare, bijli bill kaise check kare 2022, up bijali bill kaise dekhe, बिजली बिल कैसे चेक करें, बिजली बिल कैसे चेक करें 2022, बिजली का बिल कैसे चेक करें, बिजली का बिल कैसे चेक करें up, बिजली का बिल कैसे चेक करें मोबाइल से, बिजली का बिल ऑनलाइन कैसे चेक करें, बिजली बिल चेक कैसे करें, बिजली का बिल कैसे निकालें, अपना बिजली का बिल कैसे चेक करें, घर का बिजली का बिल कैसे चेक करें, नाम से बिजली का बिल कैसे चेक करें, बिजली का बिल कैसे चेक करें bihar, बिजली का बिल कैसे चेक करें मीटर से, पुराना बिजली का बिल कैसे चेक करें, बिजली मीटर का बिल कैसे चेक करें

इसके साथ ही अगर आप बिजली के बिल को ऑनलाइन करने के लिए जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर यूपीआई आईडी होना चाहिए।

अलग अलग राज्यों के बिजली बिल चेक ऐसे करें

दिल्ली के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

हरियाणा के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

पंजाब के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तराखंड के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

मध्यप्रदेश के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

झारखंड के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

पश्चिम बंगाल के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

महाराष्ट्र के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

राजस्थान के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

जम्मू और कश्मीर के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

हिमाचल प्रदेश के बिजली बिल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

PhonePe से कैसे चेक करें Electricity Bill

bijali-bill-phonepe
फोनपे से बिजली का बिल ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले आप अपने फोन में PhonePe ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप ओपन करें।
  • यहां ‘रिचार्ज एंड पे बिल’ सेक्शन में आपको ‘इलेक्ट्रिसिटी’ का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इलेक्ट्रिसिटी ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको आपको अपने इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडर को चुनना है। यहां आपको अकाउंट नंबर या फिर उपभोक्ता संख्या पूछी जाएगी। ये डिटेल भरकर आप अपना लेटेस्ट बिजली बिल देख सकते हैं।

Google Pay, BHIM से चेक करें बिजली बिल

गूगल पे से बिजली का बिल ऐसे करें चेक
गूगल पे से बिजली का बिल ऐसे करें चेक

दूसरी ऐप्स जैसे Google Pay, BHIM, Amazon Pay, Freecharge से भी आप अपने बिजली का बिल चेक कर सकते हैं और उसका पेमेंट भी कर सकते हैं। यहां भी आपको अपने प्रोवाइडर को चुनना होगा और फिर अकाउंट नंबर या उपभोक्ता संख्या डालकर सीधे बिल देख सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQ)

यूपी का बिजली का बिल कैसे देखें?

Uttar Pradesh ग्रामीण तथा शहरी बिजली बिल चेक करने के लिए uppclonline.com वेबसाइट पर जाएं, Insta Bill Payment पर क्लिक करें और इसके बाद 10 अंको का अकाउंट नंबर डालें व चेक पर क्लिक करें। इसके बाद आपका बिजली बिल आपके सामने आ जाएगा।

यूपी बिजली बिल माफी योजना कब तक है?

इस योजना को तीन चरणों में लागू किया गया है। पहला चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक, दूसरा चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक और तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चला है।

मीटर चार्ज कितना होता है?

घरेलू उपभोक्ता के लिए न्यूनतम बिजली का 100 रुपए होगा। मासिक स्थाई प्रभार 60 रुपए और 15 रुपए मीटर किराया देना होता है। हालांकि, यह राज्य-राज्य पर निर्भर करता है कि वहां का बिजली विभाग कितना चार्ज लेता है।

The post Bijli Bill ऑनलाइन कैसे चेक करें, जानें सबसे आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bijali-ka-bill-kaise-check-kare-how-to-check-electricity-bill/feed/ 0
मंगाया था महंगा वाला Drone, घर डिलीवर हुआ तो डब्बे से निकले 1 किलो आलू https://www.91mobiles.com/hindi/viral-video-bihar-man-orders-drone-camera-on-meesho-but-receives-potatoes-inside-box/ https://www.91mobiles.com/hindi/viral-video-bihar-man-orders-drone-camera-on-meesho-but-receives-potatoes-inside-box/#respond Thu, 29 Sep 2022 06:04:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89399 इस पूरे मामले में डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने अपनी गलती मान ली है।

The post मंगाया था महंगा वाला Drone, घर डिलीवर हुआ तो डब्बे से निकले 1 किलो आलू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Online Sale के दौरान अक्सर देखने को मिलता है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइट से ऑर्डर कुछ किया जाता है। लेकिन, डिलीवरी के समय आता कुछ और है। हाल ही में Flipkart से एक व्यक्ति ने लैपटॉप ऑर्डर किया और उसे घड़ी डिटर्जेंट साबुन मिले। वहीं, अब एक और मामला सामने आया है जो तेजी से पॉपुलर हो रही ई-कॉमर्स साइट Meesho का है। दरअसल, बिहार के एक शख्स ने दावा है कि उसने Meesho से ड्रोन मंगवाया लेकिन पैकेज में एक किलो आलू मिला। उसने इस पूरे मामले को वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया चैनल पर अपलोड कर दिया है, जिसके बाद अब ग्राहक मीशो को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

ऑर्डर किया ड्रोन और बॉक्स से निकला आलू

दरअसल, बिहार के नालंदा के परवलपुर के एक व्यवसायी चेतन कुमार ने Meesho से अपने लिए एक ड्रोन ऑर्डर किया। लेकिन, पैकज मिलने पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पैकेज को अपने सामने ओपन करते हुए इसका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरु कर दिया।

इस रिकॉर्डिंग के दौरान जैसे ही बॉक्स को अनबॉक्स किया तो उसमें ड्रोन की जगह आलू निकले। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डिलीवरी एक्जीक्यूटिव से पूछताछ की जा रही थी और वो लोकल लोगों से घिरा हुआ था। हालांकि, उस व्यक्ति ने स्वीकार किया कि Meesho इस धोखाधड़ी में शामिल था। इस घटना की पुलिस में शिकायत अभी दर्ज नहीं की गई है।

Flipkart से मंगाया था लैपटॉप निकला साबुन

Flipkart Sale पर बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Sale) के दौरान IIM-अहमदाबाद के एक छात्र यशस्वी शर्मा ने ऑफर को देखते हुए अपने पिता के लिए 50 हजार रुपये की कीमत का लैपटॉप ऑर्डर किया। लेकिन जब फ्लिपकार्ट ने डिलीवरी दी तो उसमें लैपटॉप की जगह घडी डिटर्जेंट साबुन निकला, जिसे देख ग्राहक की आंखें खुली की खुली रह गईं। हालांकि, कंपनी ने पैसे रिटर्न करने का आश्वासन ग्राहक को दे दिया है।

The post मंगाया था महंगा वाला Drone, घर डिलीवर हुआ तो डब्बे से निकले 1 किलो आलू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/viral-video-bihar-man-orders-drone-camera-on-meesho-but-receives-potatoes-inside-box/feed/ 0
Stock Market में पैसा लगाने वाले हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये काम https://www.91mobiles.com/hindi/be-careful-to-invest-in-the-stock-market-do-not-forget-this-work/ https://www.91mobiles.com/hindi/be-careful-to-invest-in-the-stock-market-do-not-forget-this-work/#respond Tue, 13 Apr 2021 08:08:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57054 Stock Market में निवेश करने से पहले यह खबर जरुर पढ़ें।

The post Stock Market में पैसा लगाने वाले हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना वायरस के कारण आज पूरी दुनिया में रिमोट वर्किंग का चलन बढ़ गया है। लोगों ने फिजिकल लेन-देन कम कर अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करना ज्यादा शुरू कर दिया है। लेकिन, यह बात भी जान लेनी चाहिए कि हैकर्स भी ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाते हैं और मिनटों में सिक्योरिटी फ्रॉड करते हैं। इन्हीं मामलों के कारण अब ऑनलाइन स्टॉक मार्केटिंग करते वक्त फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह दी जा रही है क्योंकि स्टॉक मार्केटिंग जैसे ऑनलाइन बिजनेस में बस एक क्लिक में ट्रेड और सिक्योरिटी के बारे में सभी जानकारी हैकर्स के हाथ लग जाती है। यह स्कैम Harshad Mehta के 1992 वाले स्कैम से काफी अलग और भयानक है।

फ्रॉड का नया तरीका

हाल के दिनों में ऐसे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है जो ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट अकाउंट खोलते हैं और इंटरनेट के जरिये अपना धंधा आगे बढ़ाने की विचार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हैकर्स उससे दो कदम आगे जाकर सोचते हैं और निवेशकों की निजी जानकारी चुराने की तैयारी पहले से ही करे बैठे हैं। लेकिन, गृह मंत्रालय की तरफ से हमेशा नई-नई गाइडलाइन जारी की जाती रहती हैं, जिससे यूजर्स ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकें। इस बार सरकारी ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त ने स्टॉक मार्केट में होने वाले फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए हैं। इसे भी पढ़ें: मोबाइल हैकिंग और डाटा लीक के बढ़ रहे हैं केस, डरें नहीं बचाव करें, जानें कैसे
how-to-keep-your-phone-secure-from-data-leak-mobile-hacking-protection-tips-in-hindi

क्या कहता है गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने साइबर बिजनेस में कुछ सावधानियां बरतने को कहा है। दरअसल, गृह मंत्रालय के साइबर जागरूकता ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त ने यह जानकारी दी है। अगर कोई अनजान व्यक्ति फोन पर या मैसेज के जरिये स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए ऑफर देता है तो उस पर भरोसा न करें क्योंकि यह किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकता है।

  • स्टॉक मार्केट के बारे में जो कुछ भी सलाह-सुझाव चाहिए तो हमेशा सेबी से रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स से ही बात करें।
  • अगर किसी तरह का फ्रॉड हो भी जाता है तो इसकी सूचना तुरंत सेबी की बेवसाइट www.sebi.gov.in पर दें।
  • इसके अलावा साइबर क्राइम की सूचना ऑनलाइन cybercrime.gov.in पर दी जा सकती है।

ऐसे चूना लगा रहे हैं फ्रॉडस्टर

इंटरनेट पर अकसर देखा जाता है कि किसी स्टॉक का दाम बढ़ाने के लिए फर्जी जानकारी दी जाती है। इसके लिए फ्रॉड करने वाले फोन कॉल या मैसेज का सहारा लेते हैं और इंटरनेट के जरिये उस शख्स की जानकारी निकालते हैं जो स्टॉक की खरीदारी करने वाला है। फ्रॉडस्टर फिर उसी हिसाब से ठगी करने का सोचते हैं और पर्सनल जानकारी चुरा कर ठगी का शिकार बनाते हैं। स्टॉक की कीमत बढ़ने की बात सुनकर कई लोग एक साथ किसी स्टॉक की खरीदारी करते हैं और उस स्टॉक का दाम अचानक तेजी से बढ़ जाता है। इससे स्टॉक कंपनी पर शुरू में तेजी से लाभ होता है। लेकिन जैसे ही फर्जी खबर का पता चलता है, स्टॉक नीचे गिर जाते हैं। इसे भी पढ़ें: Facebook Data Leak: करोड़ों के साथ हुआ धोका, भारत के 61 लाख यूजर्स इस लिस्ट में शामिल, क्या आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक?

नकली स्टॉक से भी होता फ्रॉड

फ्रॉड करने वाले कई बार ठगी करने के लिए बोगस स्टॉक का सहारा भी लेते है। बोगस स्टॉक का मतलब है जो स्टॉक है ही नहीं लेकिन जिस फिर भी बेच दिया जाता है। जब तक किसी को इस फर्जीवाड़े के बारे में समझ में आता है तब तक उनका अकाउंट साफ कर दिया जाता है। इससे बचने का सही उपाय है कि अनजान फोन कॉल या मैसेज पर भरोसा न किया जाए और बिना किसी जानकारी के किसी से शेयर न खरीदें।

The post Stock Market में पैसा लगाने वाले हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/be-careful-to-invest-in-the-stock-market-do-not-forget-this-work/feed/ 0
चंद मिनटों का खेल है मोबाइल पर Voter id कार्ड डाउनलोड करना, जा‍नें यह आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/voter-id-card-download-pdf-online-process-from-election-commission-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/voter-id-card-download-pdf-online-process-from-election-commission-website/#respond Mon, 25 Jan 2021 12:12:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53423 जानकारी हासिल करने के लिए इलेक्शन कमिशन का नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल भी मौजूद है।

The post चंद मिनटों का खेल है मोबाइल पर Voter id कार्ड डाउनलोड करना, जा‍नें यह आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आधार कार्ड की तरह ही अगर आपके पास Voter id कार्ड भी है तो आपके कई सरकारी व गैर-सरकारी काम आसानी से निपट जाते हैं। वोट डालने के अलावा इस कार्ड का इस्तेमाल कई स्थान पर किया जाता है। लेकिन, कई बार वोटर आईडी कार्ड की हार्ड कॉपी न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को हल करते हुए देशभर में इलेक्‍ट्रॉनिक इलेक्‍टोरल फोटो आईडी कार्ड की सुविधा शुरू की है। इस कार्यक्रम के शुरू होने के बाद अब आप चुनाव आयोग की साइट से अपना डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते हैं। आज यानी सोमवार (25 जनवरी) को ‘राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस’ के मौके पर इस सुविधा को शुरू किया गया है। आइए, आगे जानते हैं कि आप अपना वोटर आईडी कैसे चंद ही मिनटों में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ई-EPIC ईपीआईसी का एक सुरक्षित पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट (पीडीएफ) वर्जन है, जिसे मोबाइल पर या कंप्यूटर पर सेल्फ-प्रिंटेबल के तौर पर डाउनलोड किया जा सकता है। एक मतदाता अपने मोबाइल पर कार्ड को स्टोर कर सकता है या इसे डिजी लॉकर पर पीडीएफ के रूप में अपलोड कर सकता। इतना ही नहीं इसे प्रिंट कर अपने पर्स या घर पर संभाल कर रखा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: आपका वोटर आईडी वैध है या नहीं ! ऐसे करें चेक

voter-id-card-dwonload-tips

ऐसे डाउनलोड करें अपना Voter id कार्ड

-सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in पर जाना होगा।

-इसके बाद मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) के लॉगिन पेज (https://www.nvsp.in/Account/Login) पर पहुंचना होगा।

-यहां पर लॉगिन करने के लिए आपके अकाउंट होना चाहिए।

-अगर आपका अकाउंट नहीं है तो ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर के जरिए अकाउंट क्रिएट किया जा सकता है।

voter-id-card

-अकाउंट बनाने के बाद कुछ डीटेल्‍स भरकर लॉगिन करना होगा।

-लॉगिन करने के बाद E-EPIC डाउनलोड करने का ऑप्‍शन दिखाई देगा।

-डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आसानी से PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगा।

बता दें कि चुनाव आयोग ने दो चरणों में यह सुविधा लॉन्‍च की है। पहले चरण यानी 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच, केवल नए वोटर्स जिन्‍होंने वोटर कार्ड्स के लिए अप्‍लाई किया है और जिनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग के पास रजिस्‍टर्ड है, वही डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे।

The post चंद मिनटों का खेल है मोबाइल पर Voter id कार्ड डाउनलोड करना, जा‍नें यह आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/voter-id-card-download-pdf-online-process-from-election-commission-website/feed/ 0
5,500 रुपए के चालान से बचाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ऐसे करें HSRP अप्लाई https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-hsrp-online-car-bike-to-avoid-challan-in-delhi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-hsrp-online-car-bike-to-avoid-challan-in-delhi/#respond Wed, 23 Dec 2020 08:28:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52114 घर बैठे 100 से 150 रुपये एक्सट्रा देकर नंबर प्लेट लगवाई जा सकती है।

The post 5,500 रुपए के चालान से बचाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ऐसे करें HSRP अप्लाई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की राजधानी दिल्ली में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर लगाना अब अनिवार्य हो गया है। अगर अब तक आपने मोटरसाइकिल या कार पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है तो इसके जुर्माने के तौर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को 5500 रुपए देने पड़ सकते हैं। दिल्ली में चालान कटने शुरू हो गए हैं हालांकि अभी सिर्फ दिल्ली रजिस्ट्रेशन चार पहिया वाहन के चालान कट रहे हैं। चालान से बचने के लिए आज हम आपको बता रहे हैं कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

  • HSRP रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://www.bookmyhsrp.com/  पर जाना होगा। इस साइट को विशेष तौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लिए बनाया गया है।
  • साइट ओपन करते के साथ ही दो ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें बाईं ओर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ कलर कोडेड स्टिकर अप्लाई करने का विकल्प होगा और बाईं ओर सिर्फ स्टिकर अप्लाई करने का विकल्प होगा।
  • नंबर प्लेट के साथ कलर कोडेड स्टिकर के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो दो ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें एक निजी वाहनों के लिए, जो सफेद नंबर प्लेट वाले हैं, और दूसरे कमर्शियल वाहनों के लिए, पीले नंबर प्लेट वाले हैं।
  • गाड़ी की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का नाम डालना होगा, जैसे- मारुति सुजुकी, बजाज, हुुंडाई, महिन्द्रा आदि।
  • अब राज्य का चुनाव करें (दिल्ली, उत्तर प्रदेश या हिमाचल प्रदेश)
  • इसके बाद निजी या फिर सार्वजनिक वाहन से जुड़े हुए का चुनाव करना होगा।
  • प्राइवेट व्हीकल टैब पर क्लिक करने पर पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG और CNG+पेट्रोल का ऑप्शन चुनना होगा।
  • पेट्रोल टाइप के टैब पर क्लिक करने पर वाहनों की एक लिस्ट ओपन होगी। इसमें बाइक, कार, स्कूटर, ऑटो और भारी वाहन जैसे ऑप्शन होंगे।
    • इसके बाद आपको अपनी गाड़ी की कुछ डिटेल्स भरनी होंगी-जैसे इंजन नंबर, चैसिस नंबर आदि। 
    • डिटेल भरने के बाद आपके मोबाइल फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे एक बॉक्स में लिखना होगा।
  • इसके बाद डीलर के पास जाने के लिए तारीख और समय या होम डिलिवरी का ऑप्शन आएगा।
  • अंत में आपको ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • इसके बाद आपको ई-मेल और एसएमएस के जरिए पेमेंट स्लिप मिलेगी।

जानें क्या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

सबसे पहले आपको बता दें कि आखिर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) क्या है। दरअसल, यह एक आम नंबर प्लेट से अलग है क्योंकि इसमें एक होलोग्राम स्टीकर होता है, जिस पर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर होते हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अगर एक बार वाहन से प्लेट को पकड़ लेगा तो यह किसी से नहीं खुलेगा। इसे भी पढ़ें: इन 10 स्टेप्स से खुद ही करें अपने आधार कार्ड में नाम, एड्रेस समेत अन्य बदलाव
high-security-number-plate

5500 रुपए का है चालान

आपको बता दें कि गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर न होने पर 5500 रुपये का चालान कटेगा। अगर इनमें से कोई एक चीज आपकी गाड़ी में लगी है तो भी चालान 5500 का ही कटेगा। लेकिन, अभी सिर्फ दिल्ली रजिस्ट्रेशन गाड़ियों के लिए ही यह HSRP लगाना अनिवार्य किया गया है।

ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी लगवा सकते हैं हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट

HSRP लगवाने के लिए 658 केंद्र बनाए गए हैं। 517 कॉलोनियों में भी HSRP लगवाने का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं होम डिलीवरी के लिए https://www.bookmyhsrp.com/ वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। होम डिलीवरी में कार के लिए 250 रुपए और टू व्हीलर के लिए 125 रुपए ज्यादा देने होंगे। इसे भी पढ़ें: नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान
hsrp

चालान से बचाएगी स्लिप

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के मुताबिक वाहन चालक किसी भी डीलर के पास जाकर अथवा घर बैठे ही ऑनलाइन, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग की पर्ची हासिल कर लेने के बाद वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई या चालान नहीं किया जाएगा।

नोट: अगर आप हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट होम डिलिवरी कराते हैं तो प्राइवेट चार पहिए वाहन के लिए 1003 रुपए और डीलर के पास जाकर 708 रुपए का भुगतान करना होगा। अगर आप सिर्फ कलर कोडेड स्टिकर के लिए अप्लाई करेंगे तो भी आपको इतना ही भुगतान करना होगा।

The post 5,500 रुपए के चालान से बचाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ऐसे करें HSRP अप्लाई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-hsrp-online-car-bike-to-avoid-challan-in-delhi/feed/ 0
Exclusive: Vivo, Realme, Oppo और Samsung फोन अब नहीं होंगे ऑनलाइन एक्सक्लूसिव https://www.91mobiles.com/hindi/no-more-online-exclusive-phone-from-vivo-oppo-realme-and-samsung/ https://www.91mobiles.com/hindi/no-more-online-exclusive-phone-from-vivo-oppo-realme-and-samsung/#respond Fri, 27 Dec 2019 09:20:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39298 ऑनलाइन फोन की बढ़ती मांग की वजह से ऑफलाइन रिटेल स्टोर को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में उनके लिए यह बड़ी जीत है।

The post Exclusive: Vivo, Realme, Oppo और Samsung फोन अब नहीं होंगे ऑनलाइन एक्सक्लूसिव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन की बढ़ती डिमांड की वजह से ऑफलाइन रिटेलर्स को बड़ी समस्या हो रही थी। यही वजह है कि आए दिन ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोशियेशन द्वारा इसे लेकर आवाज उठाई जा रही थी और आज इस क्षेत्र में उन्हें बड़ी कामयाबी मिली है। एसोशियेशन द्वारा आज एक विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है Vivo द्वारा अब कोई भी फोन ऑनलाइन या ऑफलाइन एक्सक्लूसिव लॉन्च नहीं किया जाएगा। अब सभी मॉडल, समान प्राइस, एक ही समय और एक ही ऑफर के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पर उपलब्ध होंगे।

हमें जब यह खबर मिली तो हमने निकुंज पटेल, सेक्रेटरी- गुजराज मोबाइल एसोशियेशन, अहमदाबाद से संपर्क किया और उन्होंने काफी जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि “यह एक तरह से ऑफलाइन मोबाइल रिटेलर्स की बड़ी जीत है। इसके लिए हम काफी समय से प्रयास कर रहे थे जो अब सफल हुआ। Vivo ने कहा है कि 2020 से कंपनी के सभी फोन सेम टाइम, सेम प्राइस और सेम ऑफर के साथ ही दोनों जगह उपलब्ध होंगे। वहीं फिलहाल जो Z और U सीरीज ऑनलाइन एक्सक्लूसिव हैं वह भी नए साल में ऑफलाइन में आ जाएंगे।” इसे भी पढ़ें: Exclusive : IPL से पहले भारत में लॉन्च होंगे Vivo V19 और Vivo V19 Pro, जानें क्या है कंपनी का प्लान

no-more-online-exclusive-phone-from-vivo-oppo-realme-and-samsung

इसके साथ ही उन्होंने हमें बताया कि “सिर्फ Vivo ही नहीं बल्कि दिसंबर 2019 के बाद से Oppo, Realme और Samsung के भी सभी फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन में एक साथ एक ही समय पर उपलब्ध होंगे। बल्कि Realme ने X2 के लिए अभी से समान रणनीति शुरू कर दी है। रियलमी ने कहा है कि अब उनका कोई भी फोन ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन में उनके प्रीफर्ड पार्टनर के पास समान कीमत और ऑफर में उपलब्ध होगा। वहीं एक सप्ताह के अंदर दूसरे रिटेल पार्टनर के साथ भी उपलब्ध हो जाएगा और ऑफर में किसी तरह का कोई अंतर नहीं होगा।” इसे भी पढ़ें: Exclusive: 8GB रैम, 48MP कैमरा और 4,500 mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo S1 Pro, कीमत 19,990 रुपये

vivo-letter

गौरतलब है कि ऑनलाइन एक्सक्लूसिव की वजह से ऑफलाइन रिटेलर्स को काफी समस्या हो रही थी। क्योंकि वहां कम कीमत में यूजर्स को अच्छे स्पेसिफिकेशन वाले फोन मिल रहे थे। इसके अलावा क्रेडिट और डेबीट कार्ड पर अच्छे ऑफर्स मिल जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन मोबाइल खरीदारी करने वाले यूजर्स की तादात काफी तेजी से बढ़ रही है वहीं ऑफलाइन रिटेलर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। परंतु इस खबर से ऑफलाइन रिटेलर्स को काफी राहत मिलेगी।

बात सैमसंग करें तो कंपनी ऑफलाइन स्टोर पर काफी मजबूत है लेकिन ने 2019 में उसने अपने सीरीज की शुरुआत की थी जो खास ऑनलाइन के लिए था। परंतु साल खत्म होने से पहले ही सैमसंग ने घोषणा कर कि अगला M सीरीज का फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन में एक समय और एक प्राइस ऑफर के साथ होगा। वहीं ओपो का K सीरीज ऑनलाइन एक्सक्लूसिव होता है और अब वह भी ऑफलाइन में उपलब्ध होगा।

हालांकि यहां एक बात बता दूं कि अब भी भारत का नंबर एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है। ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन में भी कंपनी की अच्छी पकड़ है। परंतु कंपनी अब तक चुप है लेकिन रिटेलर्स इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

The post Exclusive: Vivo, Realme, Oppo और Samsung फोन अब नहीं होंगे ऑनलाइन एक्सक्लूसिव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/no-more-online-exclusive-phone-from-vivo-oppo-realme-and-samsung/feed/ 0
सावधान: पेटीएम पर KYC को लेकर हो रही धोखाधड़ी, रहें सतर्क https://www.91mobiles.com/hindi/aytm-is-giving-advisory-kyc-warning-to-its-users/ https://www.91mobiles.com/hindi/aytm-is-giving-advisory-kyc-warning-to-its-users/#respond Thu, 21 Nov 2019 10:21:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38101 फ्रॉड मैसेज और कॉल से हो रही है ठगी।

The post सावधान: पेटीएम पर KYC को लेकर हो रही धोखाधड़ी, रहें सतर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में हो रहे इंटरनेट स्कैम के बारें लगभग हर कोई जानता है। वहीं, अब इसकी चपनेट में मोबाइल पेमेंट कंपनी Paytm के यूजर्स हो रहे हैं इसलिए कंपनी ने एडवाइजरी वॉर्निंग जारी की है। इस एडवाइजरी में यूजर्स से KYC के बारे में आने वाले फ्रॉड मैसेज से सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

इसके लिए कंपनी ने वॉर्निंग में लिखा है कि अगर आपको Paytm KYC कंप्लीट करने के लिए कोई एसएमएस या कॉल आया है और कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया है तो ऐसे इस पर भरोसा न करें। यह आपके डीटेल्स पाने के लिए फ्रॉड किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में फ्रॉड करने का नया तरीका अपनाया जा रहा है।

paytm-kyc
आ रहे हैं ऐसे फ्रॉड मैसेज

वहीं, Paytm KYC को लेकर अलग-अलग तरीके के फ्रॉड मैसेज किए जा रहे हैं। इनमें कुछ में लिखा होता है कि अगर आपने KYC नहीं कराया तो आप पेटीएम अकाउंट यूज नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं कई फ्रॉड मैसेज में यह भी लिखा होता है कि KYC किए जाने तक आपके पेटीएम अकाउंट से कुछ पैसे होल्ड पर रहेंगे।

यहां कराएं KYC

बता दें कि पेटीएम KYC को केवल ऑथराइज्ड KYC पॉइंट्स पर जाकर या पेटीएम रिप्रेंजेटिव को घर बुलाकर पूरा कराया जाता है। वहीं, सबसे बड़ी बात की KYC के लिए किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाता यदि आपसे कोई किसी प्रकार का चार्ज लेता है तो आप पेटीएम कस्टमर केयर पर कॉल कर इसकी शिकायत की जा सकती है।

ध्यान रहे कि बिना किसी ऑथराइज्ड KYC एजेंट से आमने-सामने मिले, पेटीएम फुल KYC कंप्लीट नहीं कराना चाहिए और सबसे बड़ी बात की पेटीएम इसके लिए कभी कोई कॉल नहीं करता और न ही कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता है।

फ्रॉड से बचने के उपाय

साथ ही पेटीएम का कोई कर्मचारी यूजर से किसी भी तरह का ओटीपी, पिन, पासवर्ड, पासवर्ड रीसेट लिंक, डेबिट/क्रेडिट कार्ड सीवीवी, पिन या बैंक डीटेल्स नहीं मांग सकता। इसलिए पर्सनल डीटेल्स किसी के साथ शेयर करनी नहीं चाहिए।

The post सावधान: पेटीएम पर KYC को लेकर हो रही धोखाधड़ी, रहें सतर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aytm-is-giving-advisory-kyc-warning-to-its-users/feed/ 0
जानें कैसे चैक करें ऑनलाईन चालान, यहां पता लगेगा कब, क्यूं और कहां कटा है आपका चालान https://www.91mobiles.com/hindi/check-online-challan-details-payments-india-modi-gov/ https://www.91mobiles.com/hindi/check-online-challan-details-payments-india-modi-gov/#comments Fri, 20 Sep 2019 11:24:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36049 हमनें बताया है कि किस तरह चालान को ऑनलाईन चैक किया जा सकता है।

The post जानें कैसे चैक करें ऑनलाईन चालान, यहां पता लगेगा कब, क्यूं और कहां कटा है आपका चालान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले​ दिनों में कश्मीर और पाक्स्तिान मुद्दे के अलावा जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है चालान के बढ़े हुए रेट। केंद्र सरकार और परिवहन विभाग की ओर से पूरे देश में चालान की राशी ​लगभग दस गुणा बढ़ा दी गई है। हेलमेट, सीट बेल्ट, रेड लाईट जंप और ओवर स्पीड जैसी घटनाएं जहां पहले आम मानी जाती थी और इनका जमकर उल्लंघन करते थे। वहीं अब चालान राशी बढ़ने से ऐसे लोग सकते में आ गए हैं। सिर्फ इतना ही चालान शुल्क बढ़ने से मोटरसाइकल और गाड़ी के इंश्योरेंस और पॉल्यूशन जैसे कागजात बनाने के लिए भी लोगों की लाईनें लग रही है।

चालान शुल्क बढ़ने पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सही और जरूर बता रहे हैं तो कुछ लोग इसके खिलाफ है। वहीं चालान कर बढ़ाने पर सरकार के बयान भी आ रहे हैं। ऐसे में आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं और यदि कटा है तो किस बात के लिए और क्यूं कटा है इस जानकारी से अपडेट रहना भी जरूरी हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से चालान का संपूर्ण ब्यौरा ऑनलाईन तरीके से भी दिया जा रहा है। यदि आप भी अपने चालान की डिटेल जानना चाहते हैं तो नीचे हमनें बताया है कि किस तरह चालान को ऑनलाईन चैक किया जा सकता है।

ऐसे करें Online चैक

1.
सबसे पहले सरकार की ऑनलाईन चालान वेबसाइट खोलें। इसके लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें : https://echallan.parivahan.gov.in

2.
यहां Challan Details का ऑप्शन आएगा जिसमें पूछी गई डिटेल्स डालनी होगी।

3.
आपने चालान का स्टेटस जानने के लिए यहां तीन तरीकों से अकाउंट लॉग इन कर सकते हैं।
Challan Number
Vehicle Number
DL Number

4.
उपर बताई गई कोई भी डिटेल भरकर वन टाईम कैप्चा कोड डालें और Get Detail बटन दबाएं।

5.
‘गेट डिटेल’ क्लिक करते ही यदि आपके नाम का कोई चालान इश्यू नहीं हुआ है जो ‘Not Found’ की पॉप-अप विंडो खुल जाएगी।

वहीं इसके विपरीत यदि कोई चालान आपके नाम जारी हुआ है तो विभाग द्वारा आपको पूरी जानकारी दी जाएगी कि चालान किस दिन, किस जगह, कितने बजे और किस वजह से कटा है। यहां कितने रुपये का चालान कटा है वह राशि भी बताई जाएगी तथा साथ ही चालान का ऑनलाईन भुगतान करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

यहां आपको बता दें कि केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार और उनकी ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी अपना खुद का ऑनलाईन चालान पोर्टल भी बनाया गया है। आप वहां जाकर भी अपने चालान का स्टेटस जान सकते हैं।

The post जानें कैसे चैक करें ऑनलाईन चालान, यहां पता लगेगा कब, क्यूं और कहां कटा है आपका चालान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/check-online-challan-details-payments-india-modi-gov/feed/ 1
एप्पल खोलेगा देश में पहला ई-स्टोर, आईफोन समेत अन्स प्रोक्डट्स होंगे सस्ते https://www.91mobiles.com/hindi/apple-is-opening-e-store-in-india-in-hindi/ Mon, 01 May 2017 09:02:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7256 एप्पल ने भारत में अपने पहले आॅनलाईन आई स्टोर को चालू करने का भी ऐलान कर दिया है। इस ई-स्टोर के खुलने के बाद ग्राहक सीधे एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से आईफोन खरीद पाएंगे।

The post एप्पल खोलेगा देश में पहला ई-स्टोर, आईफोन समेत अन्स प्रोक्डट्स होंगे सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक वर्ल्ड में अपनी बादशाहत कायम रखे हुए एप्पल अब अपने भारतीय चाहने वालों के लिए तोहफा लेकर आई है। एक तरफ जहां एप्पल देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग ब्रांच खोलने वाली है वहीं दूसरी ओर एप्पल ने भारत में अपने पहले आॅनलाईन आई स्टोर को चालू करने का भी ऐलान कर दिया है। इस ई-स्टोर के खुलने के बाद ग्राहक सीधे एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से आईफोन खरीद पाएंगे।

आॅनर 8 लाइट की प्री बुकिंग भारत में शुरू, जानें फोन के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन

ईकोनॉमिक टाईम्स के हवाले से खबर आई है कि एप्पल देश में अपना पहला ई-स्टोर खोलने जा रही है। अब तक जहां आईफोन व एप्पल के अन्य प्रोडक्ट्स खरीदनें के लिए आॅफलाईन रिटेल स्टोर यह फिर अन्य सहभागी शॉपिंग साईट्स का रूख करना पड़ता था वहीं अब एप्पल लवर्स सीधे एप्पल आॅन-स्टोर से शॉपिंग कर सकेंगे।

iphone

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईफोन एसई एप्पल का पहला प्रोडक्ट होगा जो एप्पल के भारतीय ई-स्टोर पर ​बिक्री के लिए लिस्ट होगा। रिपोर्ट के अनुसार एप्पल दिपावली के अवसर पर अपना ई-स्टोर खोलेगी। आपको बता दें कि ​अमेज़न इंडिया या फ्लिपकार्ट जैसी शॉपिंग साइट्स पर मिलने वाले एप्पल के प्रोडक्ट्स की अपेक्षा एप्पल ई-स्टोर पर डिवाईसेज़ की कीमत काफी कम होगी।

7,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन ​जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा

गौरतलब है कि एप्पल जल्द ही बेंगलुरु में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में एप्पल ई-स्टोर पर मेड इंन इंडिया आईफोन व अन्य ऐसेसरीज़ की सेल हो। फिलहाल इतना तो तय है कि आने वाले वक्त में भारत में एप्पल आईफोन व अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी आएगी।

The post एप्पल खोलेगा देश में पहला ई-स्टोर, आईफोन समेत अन्स प्रोक्डट्स होंगे सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
विंक म्यूज़िक ने छूआ 5 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा https://www.91mobiles.com/hindi/wynk-music-achieve-5-crore-subscribers-in-hindi/ Fri, 31 Mar 2017 07:57:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6339 म्यू​ज़िक ऐप 'विंक म्यू​ज़िक' ने सफलता का नया आंकड़ा छूते हुए अपने सबस्क्राइबर्स की सख्यां 5 करोड़ कर ली है। हर दिन तकरीबन 1 लाख लोग इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं।

The post विंक म्यूज़िक ने छूआ 5 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एयरटेल की म्यू​ज़िक ऐप ‘विंक म्यू​ज़िक’ ने सफलता का नया आंकड़ा छूते हुए अपने सबस्क्राइबर्स की सख्यां 5 करोड़ कर ली है। लगभग ढ़ाई साल में विंक म्यू​ज़िक ने यह कीर्तिमान बनाया है। ऐप से जुड़ें अधिकारियों का दावा है कि हर दिन तकरीबन 1 लाख लोग इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं।

यदि आपके पास है मोटो जी5 प्लस तो हो सकती है ये 5 समस्याएं

म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप विंक म्यूज़िक की शुरूआत सिंतबर 2014 में हुई थी, जिसके बाद से यह एंडरॉयड, विंडोज़ और आईओएस स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आॅनलाईन म्यूज़िक प्ले की केटेगरी में विंक म्यूज़िक की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।

wynk-music-1

इस बाबत विंक म्यूज़िक के सीईओ कार्तिक सेठ का कहना है विंक म्यूज़िक पर एक आम यूजर दिन में औसतन 75 मिनट इस ऐप पर बिताता है। पिछले एक साल में​ विंक यूजर्स ने ऐप पर 25 प्रतिशत अधिक समय बिताते हुए गानें सुने हैं।

शाओमी रेडमी नोट4 एक्स 64जीबी मैमोरी वेरियंट लॉन्च इसमें है दस कोर वाला प्रोसेसर

आपको बता दें कि विंक म्यूज़िक एक आॅन लाईन म्यू​ज़िक ऐप है जिसपर हर केटेगरी के गानों को बिना फोन में डाउनलोड करें इंटरनेट पर सुना जा सकता है। यह एक पेड ऐप है जिनका आनंद मामूली मासिक शुल्क देकर उठाया जा सकता है।

The post विंक म्यूज़िक ने छूआ 5 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>