The post Jio और Airtel को पछाड़ा Vi निकला सबसे आगे, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio ने हाल ही में इंडिया में 40 करोड़ यूजर्स जोड़ने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी का स्थान हासिल किया था। वहीं, अब Jio ने 4जी उपलब्धता वाली लिस्ट में टॉप सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच टॉप का स्थान हासिल किया है। इस बात की जानकारी Ookla नेटवर्क एनालिस्ट फर्म की रिपोर्ट में सामने आई है। लेकिन, इस रिपोर्ट में सबसे बड़ी जो सामने आई है वह यह है कि Vi (Vodafone Idea) इस साल की तीसरी तिमाही में भारत में 4जी पर सबसे फास्ट मोबाइल ऑपरेटर बना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में सभी शहरों की डाटा स्पीड अलग होती है और हैदराबाद शहर को साल की तीसरी तिमाही में मोबाइल नेटवर्क पर सबसे फास्ट डाउनलोड एक्सपीरियंस देखा गया है।
अपनी रिपोर्ट में Ookla ने इस बात की जानकारी दी है कि मोबाइल नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड साल-दर-साल 11.6 प्रतिशत बढ़ी है। रिपोर्ट में सामने आया है कि थर्ड क्वार्टर में Vi की औसत डाउनलोड स्पीड 13.74Mbps दर्ज की गई थी। वहीं, इसकी औसत अपलोड स्पीड 6.19Mbps दर्ज की गई थी। इसे भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: तीन महीने वैलिडिटी वाले बेस्ट प्लान, कीमत 600 रुपए से भी कम

इसके अलावा सूची मेंण दूसरा नंबर Airtel का है। रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 13.58Mbps है, जबकि औसत अपलोड स्पीड 4.15Mbps है। वहीं, Jio की डाउनलोड स्पीड 9.71Mbps है, जबकि अपलोड स्पीड 4.15Mbps है जो इस तीसरे स्थान पर बनाता है। इसे भी पढ़ें: ये सबसे सस्ता डेली 4GB वाला प्लान, Airtel और Jio के पास भी नहीं इसका तोड़

Ookla के अनुसार, 4जी उपलब्धता के बाद भी भारत पाकिस्तान से तीसरी तिमाही में मोबाइल नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में पीछे है। पाकिस्तान में भारत की तुलना में 39.7 प्रतिशत अधिक डाउनलोड स्पीड दर्ज की गई है। वहीं, बांग्लादेश डाउनलोड स्पीड के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि अपलोड स्पीड के मामले में बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है। इसका मतलब है कि भारत की औसत अपलोड स्पीड बंग्लादेश में प्रदान की गई स्पीड से भी कम है।
The post Jio और Airtel को पछाड़ा Vi निकला सबसे आगे, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इंटरनेट स्पीड के मामले एक बार फिर पाक से पीछे है भारत, सामने आए आंकड़े first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज भारत में जिस तेजी से इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है, उससे कई गुना तेजी से डाटा का खपत की भी बढ़ी है। लेकिन, इंटरनेट स्पीड के मामले में हम सबसे पीछे हैं। मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में सितंबर, 2019 में भारत 128वीं पोजीशन हासिल की है। इस पोजिशन पर भारत अपने पड़ोसी देशों से पीछे है। इस लिस्ट में भारत दूसरे देश जैसे श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे रह गया है।
इंटरनेट स्पीड से जुड़ा यह डाटा Ookla की रिपोर्ट में सामने आया है। बता दें कि Ookla के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में सामने आया है कि ग्लोबल एवरेज डाउनलोड स्पीड 29.5Mbps है और एवरेज अपलोड स्पीड 11.34Mbps है। रिपोर्ट में साउथ कोरिया ग्लोबल चार्ट में टॉप पर रहा है।
साउथ कोरिया की डाउनलोड स्पीड 95.11Mbps और अपलोड स्पीड 17.55Mbps रिकॉर्ड बताई गई है। अगर बात करें भारत की तो यहां डाउनलोड स्पीड 11.18Mbps और अपलोड स्पीड 4.38Mbps बताई गई है। इसे भी पढ़ें:
बता दें कि Ookla के अनुसार भारत में साल 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड में 16.5 प्रतिशत की तेजी हुई है और सितंबर में 34.07Mbps के पार पहुंच गई। वहीं, ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में Hathway दूसरे स्थान पर रहा है। इस पोजिशन में Hathway काफी समय कायम है। इस रिपोर्ट के अनुसार दूसरे नंबर वाली Hathway की टॉप स्पीड 33.69Mbps रही।
अगर बात करें जियो की बात करें तो अगस्त में जियो की स्पीड गिरकर 17.52Mbps हो गई थी जो सितंबर में गीगाफाइबर सर्विस के लॉन्च होने के बाद 41.99Mbps हो गई। इससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में रिपोर्ट आने पर काफी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।
देश के 15 बड़े शहरों में फिक्स्ड और मोबाइल डाउनलोड स्पीड की तुलना करने पर जियो को साल 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में 5 बड़े शहरों में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड देने का खिताब मिला। ACT 4 शहरों में फास्टेस्ट इंटरनेट प्रोवाइडर रहा। हैथवे को चेन्नै का सबसे ज्यादा स्पीड स्कोर वाला इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर बताया गया। वहीं, लखनऊ और जयपुर में ACT फाइबरनेट को सबसे ज्यादा स्पीड स्कोर मिला।
The post इंटरनेट स्पीड के मामले एक बार फिर पाक से पीछे है भारत, सामने आए आंकड़े first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio को पीछे छोड़ फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में टॉप पर ये कंपनी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंटरनेट की स्पीड टेस्ट करने वाली कंपनी Ookla ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड देने वाली कंपनियों की लिस्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार मामले में जियो और एयरटेल पछाड़ते हुए ACT Fibernet ने पहला स्थान हासिल किया है।
ACT Fibernet की डाउनलोड स्पीड 45.31 Mbps से 47.74Mbps के बीच रही। Ookla के अनुसार भारत में साल 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड में 16.5 प्रतिशत की तेजी हुई है और सितंबर में 34.07Mbps के पार पहुंच गई।
वहीं, ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में Hathway दूसरे स्थान पर रहा है। इस पोजिशन में Hathway काफी समय कायम है। इस रिपोर्ट के अनुसार दूसरे नंबर वाली Hathway की टॉप स्पीड 33.69Mbps रही। इसे भी पढ़ें: Jio से इस मामले में आगे निकला Airtel, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
अगर बात करें जियो की बात करें तो अगस्त में जियो की स्पीड गिरकर 17.52Mbps हो गई थी जो सितंबर में गीगाफाइबर सर्विस के लॉन्च होने के बाद 41.99Mbps हो गई। इससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में रिपोर्ट आने पर काफी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।
देश के 15 बड़े शहरों में फिक्स्ड और मोबाइल डाउनलोड स्पीड की तुलना करने पर जियो को साल 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में 5 बड़े शहरों में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड देने का खिताब मिला। ACT 4 शहरों में फास्टेस्ट इंटरनेट प्रोवाइडर रहा। हैथवे को चेन्नै का सबसे ज्यादा स्पीड स्कोर वाला इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर बताया गया। वहीं, लखनऊ और जयपुर में ACT फाइबरनेट को सबसे ज्यादा स्पीड स्कोर मिला। इसे भी पढ़ें: Airtel के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 4 लाख रुपए का फायदा
बता दें कि कुछ समय पहले ओपन सिग्नल द्वारा जारी की गई अक्टूबर 2019 की मोबाइल एक्सपीरियंस रिपोर्ट में एयरटेल की 4G उपलब्धता को 89.2% बताया गया था। यह पिछली रिपोर्ट से 3.6% ज्यादा थी। वहीं, ओपन सिग्नल ने 1 जून 2019 से 29 अगस्त 2019 के बीच 4G कनेक्टिविटी और उसकी पहुंच को लेकर डाटा कलेक्ट किया। इस दौरान एयरटेल की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 9.6Mbps है। वहीं, जियो की 4G डाउनलोड स्पीड को 6.7Mbps बताई गई। इसके अलावा वोडाफोन की स्पीड 7.9Mbps है।
The post Jio को पीछे छोड़ फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में टॉप पर ये कंपनी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत पीछे, पहले नंबर पर है ये देश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज भारत उन बड़े देशों में शामिल है जहां इंटरनेट डाटा की खपत सबसे ज्यादा होती है। भारत में जिस तेजी से इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है, उससे कई गुना तेजी से डाटा का खपत की भी बढ़ी है। हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नई रिपोर्ट में सामने आई थी कि मोबाइल डाटा इस्तेमाल में भारतीय सबसे आगे हैं। लेकिन, आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि मोबाइल स्पीड के मामले में भारत कई दूसरे देशों से पीछे है।
स्पीडटेस्ट कंपनी Ookla ने एक नई स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया भर में मोबाइल इंटरनेट स्पीड में 21.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, ब्रॉडबैंड की स्पीड में 37.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लेकिन, इसके बाद भी भारत में इंटरनेट की स्पीड दुनिया की औसत की स्पीड से कम है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत में मोबाइल के इस्तेमाल में 16.3 प्रतिशत इयर ऑन इयर (YOY) ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की स्पीड में 28.5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। हालांकि, सिंगापुर इंटरनेट की स्पीड के मामले पहले नंबर पर रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber को टक्कर देने के लिए BSNL का दांव, 100Mbps स्पीड में हर दिन देगी 33 जीबी डाटा
सिंगापुर में फिक्सड ब्रॉडबैंड की स्पीड में 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं साउथ कोरिया में मोबाइल डाउनलोड की स्पीड में 165.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसेक अलावा अगर बात करें एशियन देशों में इंटरनेट स्पीड की बात करें तो जापान इस मामले में अव्वल रहा। इसे भी पढ़ें: जानें Jio Fiber के किस प्लान में मुफ्त मिलेगा कितना बड़ा TV
Ookla की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में औसत से बेहतर मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड दर्ज की गई। साउथ एशियन देशों में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इंटरनेट की स्पीड औसत से भी कम दर्ज की गई। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से ही भारतीय टेलीकॉम बाजार में इंटरनेट डाटा यूजर्स बढ़े हैं। जिसके बाद भारत दुनिया के सबसे इंटरनेट वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।
The post मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत पीछे, पहले नंबर पर है ये देश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post पाकिस्तान से भी कम मोबाइल इंटरनेट स्पीड मिल रही है इंडिया में, देश की ग्लोबल रैंक गिरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ समय में इंडिया विश्वपटल पर मोबाइल का बड़ा बाजार बन कर उभरा है। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि इंटरनेट डाटा और 4जी सर्विस के यूज़ के भी भारत में बेहद अधिक उछाल आया है। आज इंडिया विश्व के उन बड़े देशों की टॉप लिस्ट में शुमार है जहां इंटरनेट डाटा की खपत बेहद ज्यादा होती है। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से ही भारतीय टेलीकॉम बाजार में इंटरनेट डाटा यूजर्स बढ़े हैं। लेकिन आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि इंडिया एक ओर जहां इंटरनेट कन्ज्यूम करने वाला सबसे बड़ा बाजार बन रहा है वहीं दूसरी ओर मोबाइल स्पीड के मामले में भारत की रैंक गिरकर 121वें पायदान पर आ गई है।
जी हां, इंडिया में बेशक से इंटरनेट यूज़ करने वाले लोगों की गिनती बेहद ज्यादा बढ़ गई है और इंटरनेट सेवाएं तथा 4जी सर्विस पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गई है। लेकिन दुनिया में अन्य देशों की अपेक्षा इंडिया की रैंकिंग कम हो गई है। अमेरिकी डाटा स्पीड टेस्टर फर्म Ookla ने अपनी नई रिपोर्ट में इंडिया में उपलब्ध इंटरनेट स्पीड से जुड़ी यह जानकारी दी है। ओकला ने बताया है कि पिछले साल जहां भारत की ग्लोबल रैंकिग 109 थी वहीं इस साल यह घटकर 121 आ पहुॅंची है। ओकला की यह रिपोर्ट साल की पहली तिमाही के आकंड़ों पर आधारित है।
ऐवरेज स्पीड में बढ़ोतरी
ग्लोबल रैंकिंग गिर जाने पर बेशक आपको थोड़ा बुरा लगे लेकिन यकिन मानिए यह मसला इतना भी बुरा नहीं है। ओकला ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि बेशक ग्लोबल रैंकिंग में इंडिया की पॉजिशन कम हुई हो लेकिन पिछले साल की अपेक्षा देश में औसत मोबाइल डाटा स्पीड में सुधार आया है। पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान जहां देश में ऐवरेज मोबाइल डाटा स्पीड 9.01 आंकी गई थी वहीं इस साल यह बढ़कर 10.71 हो गई है।

आपको बता दें कि इंडिया में मोबाइल डाटा स्पीड बढ़ ही रही है। वहीं ग्लोबल रैंकिंग में पीछे खिसक जाने की वजह अपने देश में इंटरनेट की बुरी स्थिति नहीं है बल्कि इसकी असली वजह यह है कि बाकी देशों में डाटा स्पीड में इंडिया की अपेक्षा ज्यादा तेजी से सुधार हुआ है। पिछले साल की पहली तिमाही के दौरान भारत में सभी टेलीकॉम कंपनियों की औसत 4जी एलटीई डाउनलोड स्पीड 9.84Mbps थी जो इस साल की पहली तिमाही में 10.58Mbps आंकी गई है।
ब्रॉडबैंड क्षेत्र में भी हुआ सुधार
वहीं दूसरी ओर ब्रॉडबैंड स्पीड की बात करें तो इंडिया में पिछले साल औसत डाउनलोड स्पीड 20.72Mbps आंकी गई थी जो इस साल बढ़कर 29.25Mbps हो गई है। यहां भी औसत स्पीड बढ़ने के बावजूद इंडिया ग्लोबल इंडेक्स में 67वें पायदान से खिसककर 68वें पायदान पर आ गया है। लगे हाथ आपको बता दें कि साल 2019 की पहली तिमाही में नॉर्वे ने सबसे ज्यादा 65.41Mbps की ऐवरेज डाउनलोड स्पीड देकर पहला स्थान पाया है। वहीं ब्रॉडबैंड सेग्मेंट में 197.50Mbps औसत डाउनलोड स्पीड देकर सिंगापुर पहले स्थान पर रहा है।

गौरतलब है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ऐवरेज मोबाइल डाटा स्पीड में भारत से आगे निकल गया है। जनवरी से मार्च महीने के दौरान भारत में जहां 10.71Mbps की औसत मोबाइल स्पीड आंकी गई है वहीं इसी दौरान पाकिस्तान में 13.39Mbps की ऐवरेज मोबाइल स्पीड दर्ज की गई है। आपको बता दें कि भारत की भौगोलिक स्थिति और जहां की आबादी इंटरनेट स्पीड के लिए बड़ी चुनौती साबित होती है। यहां एक ही समय में एक ही नेटवर्क पर बहुत सारे लोग इंटरनेट का यूज़ करते हैं और इसी वजह से इंटरनेट की स्पीड धीमी हो जाती है।
The post पाकिस्तान से भी कम मोबाइल इंटरनेट स्पीड मिल रही है इंडिया में, देश की ग्लोबल रैंक गिरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एयरटेल ने किया सबसे तेज नेटवर्क का दावा, जियो ने नकारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओकला ने एयरटेल को भारत का सबसे तेज नेटवर्क प्रोवाईडर घोषित किया है, लेकिन इसके साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है। जियो ने एयरटेल पर सवाल उठाए हैं। जियो ने एयरटेल को झूठा बताते हुए एएससीआई में शिकायत की है तथा कंपनी के सबसे तेज नेटवर्क वाले विज्ञापन का भ्रामक बताया है।
दरअसल एयरटेल टीवी एडवरटाईजमेंट तथा अन्य विज्ञापन के माध्यमों से खुद को सबसे तेज नेटवर्क प्रोवाईडर बताती है। एयरटेल का कहना है कि कंपनी को सबसे तेज नेटवर्क का खिताब ग्लोबल ब्रॉडबैंड टेस्टिंग और वेब बेस्ड नेटवर्क डायग्नोस्टिक ऐप्लिकेशन ओकला ने दिया है। एयरटेल ने कहा है कि लाखों डिवाईसेज़ पर स्पीड टेस्ट करने के बाद ही ओकला ने यह रिपोर्ट जारी कर एयरटेल को सर्टिफिकेट दिया है।

वहीं दूसरी ओर जियो एयरटेल के सबसे तेज नेटवर्क वाले दावे को झूठा बताते हुए कह रही है कि एयरटेल द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस बाबत जियो ने भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) में भी शिकायत की है। जियो ने कहा है कि न सिर्फ एयरटेल अपने सभी विज्ञापनों को हटाए बल्कि साथ ही अपने दावे को गलत मानते हुए भी अखबारों में इसे झूठ बताते हुए विज्ञापन छपवाए।
जियो इफेक्ट: वोडाफोन और आइडिया हुए एक
जियो के जवाब में एयरटेल ने ओकला द्वारा कंपनी को दिया गया सर्टिफिकेट तथा ओकला की रिपोर्ट शेयर की है। इस दावे को फेक्ट बेस्ड बताते हुए एयरटेल ने साफ किया है कि ओकला की रिपोर्ट में साल 2016 के तीसरे-चौथे क्वॉटर में किए गए स्पीड टेस्ट के आधार पर एयरटेल को सबसे तेज नेटवर्क प्रोवाईड कराने वाली कंपनी बताया गया है।
जानें कैसे करें शाओमी रेडमी 4ए की खरीदारी, हर घंटे एक लकी यूजर को फोन मिलेगा फ्री
परंतु एयरटेल के सबूत को नकारते हुए जियो ने यह तक कह डाला है कि ओकला पैसे लेकर इस तरह के सर्टिफिकेट बनाती है और इस ऐप की रिपोर्ट पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता है। एयरटेल और जियो की यह लड़ाई किस हद तक जाती है यह देखना तो बाकी है लेकिन दोनों कंपनियों के बीच गलाकाट प्रतिस्पर्धा अब जग जाहिर है।
The post एयरटेल ने किया सबसे तेज नेटवर्क का दावा, जियो ने नकारा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>