Opp Reno 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 19 Jul 2023 11:02:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo Reno 4 SE जल्द कर सकता है एंट्री, लॉन्च से पहले जानें क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-se-surfaces-online-with-price-and-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-se-surfaces-online-with-price-and-specification/#comments Wed, 09 Sep 2020 05:53:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48559 फोन में 32MP सेल्फी कैमरा होगा।

The post Oppo Reno 4 SE जल्द कर सकता है एंट्री, लॉन्च से पहले जानें क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने जुलाई में अपनी ‘Reno 4’ सीरीज़ के अंदर भारतीय मार्केट में रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, इस डिवाइस के लॉन्च के बाद खबर सामने आई थी कि कंपनी अपनी रेनो 4 सीरीज का विस्तार करते हुए OPPO Reno4 Z 5G और OPPO Reno 4 Lite नाम वाले फोन्स को पेश कर सकती है। अब इस सीरीज के अंदर एक नए फोन Reno 4 SE को लेकर जानकारी सामने आई है। ओपो रेनो 4 एसई की प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यही नहीं फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ फोन की कीमत का भी खुलासा हो गया है।

अभी तक फोन के लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। Really Asen Jun नाम के टिप्सटर ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट साझा करते हुए Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। इससे इशारा मिल रहा है कि फोन जल्द ही पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: OPPO A93 होने वाला है लॉन्च, जानें क्यों होगा यह फोन खास

reno-4-pro-new

कीमत

अगर बात करें कीमत की तो जानकारी के अनुसार रेनो 4 एसई स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 27,900 रुपए) होगी। उम्मीद की जा रही है कि फोन को अन्य वेरिएंट्स भी लॉन्च किया डा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

जानकारी के अनुसार ओपो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन में 6.43-इंच फुल एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड होल-पंच डिसप्ले होगी जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 5जी प्रोसेसर हो सकता है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। इसे भी पढ़ें: OPPO F17 इंडिया में लॉन्च, देखें क्या है फोन के शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

oppo-reno-4-main-image

फोटोग्राफी की बात करें तो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Samsung GD1 कैमरा सेंसर होगा। वहीं, स्मार्टफोन में पावर बैकअफ के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी 65 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

OPPO Reno 4 Pro

भारत में लॉन्च हुए ओपो रेनो 4 प्रो की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से फिलहाल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में इस फोन की कीमत 34,990 रुपये है जो Starry Night और Silky White कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। ओपो रेनो 4 प्रो को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

The post Oppo Reno 4 SE जल्द कर सकता है एंट्री, लॉन्च से पहले जानें क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-se-surfaces-online-with-price-and-specification/feed/ 1
Oppo इंडिया में ला रहा नया प्रीमियम स्मार्टफोन, Reno 4 सीरीज के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-launch-a-premium-smartphone-in-india-soon-with-flagship-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-launch-a-premium-smartphone-in-india-soon-with-flagship-specification/#respond Thu, 11 Jun 2020 03:30:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45153 फोन में फ्लैगशिप फीचर्स दिए जाएंगे।

The post Oppo इंडिया में ला रहा नया प्रीमियम स्मार्टफोन, Reno 4 सीरीज के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो इस महीने 17 जून को इंडिया में अपने Oppo Find X2 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, इस सीरीज के अलावा कंपनी जल्द ही इंडिया में Reno 4 सीरीज को भी पेश करने वाली है। इस बात की जानकारी कंपनी ने दी है। अब ओप्पो इंडिया के उपाध्यक्ष तस्लीम आरिफ की ओर से यह घोषणा की गई है कि कंपनी भारत में एक और नया ‘प्रीमियम’ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि, इस प्रीमियम फोन को लेकर फिलहाल कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।

दरअसल, ट्विटर कर तस्लीम आरिफ ने इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा कंपनी की ओर से अभी तक ओप्पो रेनो 4 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर भी कोई पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन, यह साफ है कि ओप्पो इंडिया में इस साल कई नए फोन्स को अलग-अलग कैटगरी में पेश करने के लिए तैयार है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 9,990 रुपयेे में लॉन्च हुआ OPPO A12, इसमें है 4230एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज

इंडिया में आने वाला प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Ace 2 हो सकता है जो कि अब तक इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं, डिवाइस दूसरे देश में पेश किया जा चुका है। हालांकि, यह सिर्फ एक उम्मीद है। जब तक कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आती कुछ भी कहना मुश्किल है।

बता दें कि हाल ही में Oppo ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी कि वह इंडिया में जल्द ही अपनी ‘ए’ सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Oppo A52 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, इंडिया से पहले यह फोन चीन में लॉन्च हो चुका है। इसे भी पढ़ें: खूबसूरत लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ आया Oppo Reno 4 Pro, क्या मार्केट में मचाएगा तहलका?

कंपनी का कहना है कि ओप्पो ए52 इंडिया में आने पंच-होल डिसप्ले वाला पहल बजट फोन होगा। लेकिन, भारतीय मार्केट में पिछले साल Infinix S5 Lite लॉन्च हुआ था जो कि पंच-होल डिसप्ले के साथ आया था और इसकी कीमत 7,999 रुपए है। अगर ओप्पो को इंडिया में सबसे कम कीमत में ओप्पो ए52 को पंच-होल डिसप्ले वाला फोन बनाना है तो इसकी कीमत 7,999 रुपए से कम रखनी होगी।

The post Oppo इंडिया में ला रहा नया प्रीमियम स्मार्टफोन, Reno 4 सीरीज के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-launch-a-premium-smartphone-in-india-soon-with-flagship-specification/feed/ 0
5 कैमरे, 4020mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Reno 4, डिजाइन देख हो जाएंगे दिवाने https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-launched-in-china-with-4020mah-battery-48mp-triple-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-launched-in-china-with-4020mah-battery-48mp-triple-rear-camera/#respond Fri, 05 Jun 2020 12:54:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44985 फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक है।

The post 5 कैमरे, 4020mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Reno 4, डिजाइन देख हो जाएंगे दिवाने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में रेनो 4 सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Reno 4 और Reno 4 Proस्मार्टफोन को पेश किया है। लॉन्च से पहले इन फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ रहे थे, जिनपर आज पर पूर्ण रूप से विराम लग गया है। दिखने में दोनों फोन लगभग एक जैसे ही हैं। वहीं, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इन हैंडस्ट में थोड़़ा फर्क है। आइए आगे आपको इस पोस्ट में Reno 4 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की सभी जानकारी देते हैं।

डिजाइन

अगर बात करें Reno 4 के डिजाइन की तो ओप्पो रेनो 4 को डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फ्रंट स्क्रीन के ऊपर बायें कोने में एक डुअल कटआउट मौजूद है। होल-पंच के कारण फोन काफी कम बेजल्स को सपोर्ट करता है। लेकिन, बॉटम पर थोड़े मोटे बेजल्स देखने को मिलेंगे। वहीं, पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मौजूद है। कैमरा पीछे के पैनल के ऊपरी बायें कोने पर वर्टिकली सेटअप में दिए गए हैं। वहीं, बॉटम में टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में राइट साइड वॉल्यूम रॉकर बटन और लेफ्ट साइड ऑन-ऑफ बटन मौजूद है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च होगा 4230एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला OPPO A11k, देखें पूरी डिटेल


कीमत

अगर बात करें कीमत की तो रेनो 4 को कंपनी ने एक रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इस डिवाइस के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,999 (लगभग 31,000 रुपए) और 8GB रैम /256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 3,299 (लगभग 35,000 रुपए) है। फिलहाल इंडिया में इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी सेल 12 जून से चीन में की जाएगी। Oppo Reno4 को कंपनी ने blue, black और purple कलर ऑप्शन में पेश किया है।

reno-4-black
स्पेसिफिकेशन्स

रेनो 4 में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर से भी लैस है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता। इसे भी पढ़ें: 17 जून को इंडिया आ रहे स्टाइलिश डिजाइन वाले Oppo Find X2 और X2 Pro, OnePlus को मिलेगी चुनौती

कैमरा के मामले में Oppo Reno 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं, Reno 4 सेल्फी के लिए डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 32 मेगापिक्सल +2 मेगापिक्सल का कॉम्बिनेशन है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4020एमएएच की बैटरी 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

The post 5 कैमरे, 4020mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Reno 4, डिजाइन देख हो जाएंगे दिवाने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-launched-in-china-with-4020mah-battery-48mp-triple-rear-camera/feed/ 0
Oppo Reno 4 सीरीज 5 जून को होगी लॉन्च, 30 मिनट में बैटरी होगी फुल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno4-4-pro-to-launch-on-june-5-65w-supervooc-2-0-fast-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno4-4-pro-to-launch-on-june-5-65w-supervooc-2-0-fast-charging/#respond Fri, 29 May 2020 06:42:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44659 इस फोन का डिजाइन काफी शानदार होगा।

The post Oppo Reno 4 सीरीज 5 जून को होगी लॉन्च, 30 मिनट में बैटरी होगी फुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो की ओर से अब Reno 4 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी गई है। कंपनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक वीडियो टीजर जारी किया है, जिसके अनुसार 5 जून को रेनो 4 सीरीज को पेश किया जाएगा। इस सीरीज के डिवाइसेज Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इस बात की पहली ही पुष्टी कर दी है कि इन डिवाइसेज में 65W चार्जिंग टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। 65W SuperVOOC 2.0 एक फास्ट चार्जिंग तकनीक है जो कि ओप्पो की ओर से अब तक केवल फ्लैगशिप डिवाइसेज जैसे- Oppo Reno Ace, Find X2 सीरीज और Oppo Ace2 में ही दी गई है।

ओप्पो ने अपने वीबो अकाउंट में एक वीडियो टीजर जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि रेनो 4 सीरीज को 5 जून को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, वीडियो टीजर में फोन के पूरे डिजाइन को दिखा दिया है। वहीं, दोनों ही फोन 5G क्षमता के साथ आएंगे। डिजाइन की बात करेंओप्पो रेनो 4 सीरीज सिंगल होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगी, जिसमें स्क्रीन के ऊपर बायें कोने में एक कटआउट होगा वहीं, पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है और इस सेटअप को भी पीछे के पैनल के ऊपरी बायें कोने पर वर्टिकली सेट होगा। इसे भी पढ़ें: 12 जीबी रैम के साथ अमेज़न पर दिखा Oppo Find X2, लॉन्च से पहले ही कीमत का हुआ खुलासा
Reno 4
Oppo Reno 4 की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले बात करते हैं Oppo Reno 4 की स्पेसिफिकेशन्स की। हाल ही में सामने आई टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.4-इंच फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) 2.5डी ऐमोलेड डिसप्ले होगी। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 765G SoC दिया जाएगा। साथ ही डिवाइस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 4 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल megaixel प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए रेनो 4 में 32 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर
होगा। इसके अलावा फोन में 4,000mAh की बैटरी 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग के साथ होगी। वहीं, फोन ColorOS 7.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: OPPO के 5G फोन Find X2 और Find X2 Pro हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, Samsung-OnePlus से होगी टक्कर

reno-4
Oppo Reno 4 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

इसके अलावा Oppo Reno 4 Pro में 6.5-इंच फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) कर्व्ड डिसप्ले होगा। वहीं, Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 12 मेगापिक्सल लो-लाइट वीडियो कैमरा और 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसके अलावा बाकि के स्पेसिफिकेशन्स रेनो 4 की तरह ही हैं।

The post Oppo Reno 4 सीरीज 5 जून को होगी लॉन्च, 30 मिनट में बैटरी होगी फुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno4-4-pro-to-launch-on-june-5-65w-supervooc-2-0-fast-charging/feed/ 0
खूबसूरत डिजाइन वाले Reno 4 और 4 Pro टेना पर हुए स्पॉट, 12GB रैम और 48MP के साथ हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-oppo-reno-4-pro-spotted-on-tenaa-12gb-ram-48mp-camera-4000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-oppo-reno-4-pro-spotted-on-tenaa-12gb-ram-48mp-camera-4000mah-battery/#respond Tue, 26 May 2020 06:33:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44521 फोन में डुअल सेल्फी कैमरा होगा।

The post खूबसूरत डिजाइन वाले Reno 4 और 4 Pro टेना पर हुए स्पॉट, 12GB रैम और 48MP के साथ हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो अपनी नई रेनो 4 सीरीज को पेश करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस सीरीज के अंदर कंपनी न रेनो 4 और रेनो 4 प्रो को पेश करेगी। इन फोन के बारे में लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर टीज किया गया था। फोटो के साथ फोन का विडियो टीजर लॉन्च किया गया था। इस वीडियो टीजर से सामने आया था कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है। हालांकि, विडियो में फोन का फ्रंट साइड नहीं नजर आया था। लेकिन, अब Oppo Reno 4 और 4 Pro की फ्रंट लुक सामने आई है। लुक के अलावा फोन की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं।

Oppo Reno 4 और 4 Pro को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट किया गया है। टेना पर फोन की पूरी लुक और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 और ओप्पो रेनो 4 प्रो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 जी SoC के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इसके पीछे एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि ओप्पो रेनो 4 एक डुअल होल-पंच सेल्फी डिस्प्ले के साथ आएगा है, जबकि ओप्पो रेनो 4 प्रो सिर्फ एक ही होल-पंच डिस्प्ले होगा। इसे भी पढ़ें: 12 जीबी रैम के साथ अमेज़न पर दिखा Oppo Find X2, लॉन्च से पहले ही कीमत का हुआ खुलासा

reno-4-pro

डिजाइन

TENAA पर Oppo Reno 4 को PDPM00 और Oppo Reno 4 Pro को PDNM00 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। अगर बात करें Oppo Reno 4 की तो इसमें कंपनी डुअल होल-पंच डिसप्ले कटआउट टॉप पर लेफ्ट कॉर्नर पर देगी। वहीं, बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। यह सटेअप वर्टिकल टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर प्लेस होगा। वहीं, Oppo Reno 4 Pro का डिजाइन भी बिल्कुल ऐसा ही होगा। लेकिन, इसमें सिंगल होल-पंच डिसप्ले होगा।

Oppo Reno 4 की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले बात करते हैं Oppo Reno 4 की स्पेसिफिकेशन्स की। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.4-इंच फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) 2.5डी ऐमोलेड डिसप्ले होगी। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 765G SoC दिया जाएगा। साथ ही डिवाइस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 4 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल megaixel प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए रेनो 4 में 32 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में 4,000mAh की बैटरी 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग के साथ होगी। वहीं, फोन ColorOS 7.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: OPPO के 5G फोन Find X2 और Find X2 Pro हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, Samsung-OnePlus से होगी टक्कर

Oppo Reno 4 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

इसके अलावा Oppo Reno 4 Pro में 6.5-इंच फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) कर्व्ड डिसप्ले होगा। वहीं, Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 12 मेगापिक्सल लो-लाइट वीडियो कैमरा और 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसके अलावा बाकि के स्पेसिफिकेशन्स रेनो 4 की तरह ही हैं।

The post खूबसूरत डिजाइन वाले Reno 4 और 4 Pro टेना पर हुए स्पॉट, 12GB रैम और 48MP के साथ हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-oppo-reno-4-pro-spotted-on-tenaa-12gb-ram-48mp-camera-4000mah-battery/feed/ 0
65 वॉट फास्ट चार्जिंग वाले Oppo Reno 4 की तस्वीरें लीक, स्टाइलिश डिजाइन के साथ बाजार में मचाएगा धूम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-5g-support-confirmed-photos-tease-triple-rear-cameras-see-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-5g-support-confirmed-photos-tease-triple-rear-cameras-see-design/#respond Mon, 25 May 2020 08:05:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44469 डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

The post 65 वॉट फास्ट चार्जिंग वाले Oppo Reno 4 की तस्वीरें लीक, स्टाइलिश डिजाइन के साथ बाजार में मचाएगा धूम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने कुछ समय पहले ही रेनो सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Reno 4 को पेश करने की योजना बना रही है। इस फोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है। हालांकि, डिवाइस की लॉन्चिंग के लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर रेनो 4 की लाइव तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों से फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। वहीं, कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 4 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। आइए आगे आपको फोन के डिजाइन की जानकारी देते हैं।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर कंपनी ने अपकमिंग ओप्पो रेनो 4 की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से रेनो 4 स्मार्टफोन्स की डिजाइन के बारे में खुलासा होता है। तस्वीरों के अनुसार Oppo Reno 4 ब्लू और औरेजें कलर में पेश किया जाएगा। वहीं, इन हैंडसेट्स में वर्टिकल क्वाड-कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा रियर कैमरे में ‘Ultra Steady’ फीचर भी दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 32एमपी सेल्फी कैमरे और 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ, बेहद ही स्टाईलिश फोन OPPO Find X2 Neo


वहीं, तस्वीर में स्मार्टफोन्स में रियर पर दांयी तरफ ‘Oppo’ और ‘Glow’ लिखा हुआ दिखाई दिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ‘Glow’ का मतलब क्या है। इसके अलावा बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो फोन में 5जी कनेक्टिविटी सपॉर्ट के साथ आएगा। वहीं, ओप्पो रेनो 4 स्मार्टफोन 65 वाट चार्जिंग सपॉर्ट होगा। इसके अलावा फोन में सुपर नाइट विडियो मोड होगा जो खासतौर पर रात में विडियो रिकॉर्ड के लिए है।

ओप्पो ने पिछले साल दिसंबर में रेनो 3 सीरीज में ओप्पो रेनो 3 और रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। वहीं, अब कंपनी अगली जेनरेशन वाले रेनो 4 स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च कर सकती है। जैसा की हमने आपको पहले भी बताया था कि कंपनी ने अब तक फोन के लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं कुया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फोन को पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: OPPO के 5G फोन Find X2 और Find X2 Pro हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, Samsung-OnePlus से होगी टक्कर

बता दें कि फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी इस फोन को कब तक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, लॉन्च के नजदीक आते ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर लीक सामने आने लगेंगे। लेकिन, वीबो पर सामने आई फोटो से यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही रेनो 4 को पेश करने की योजना बना रही है।

The post 65 वॉट फास्ट चार्जिंग वाले Oppo Reno 4 की तस्वीरें लीक, स्टाइलिश डिजाइन के साथ बाजार में मचाएगा धूम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-4-5g-support-confirmed-photos-tease-triple-rear-cameras-see-design/feed/ 0
Oppo Reno 4 की लाइव इमेज हुई लीक, क्वाड कैमरा, 5G सपोर्ट और इस खास डिजाइन के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/reno-4-live-images-leaked-design-4-rear-camera-5g-support-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/reno-4-live-images-leaked-design-4-rear-camera-5g-support-launch-soon/#respond Wed, 13 May 2020 04:26:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44054 फोन में 5G सपोर्ट होगा।

The post Oppo Reno 4 की लाइव इमेज हुई लीक, क्वाड कैमरा, 5G सपोर्ट और इस खास डिजाइन के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने कुछ समय पहले ही रेनो सीरीज के अंदर एक नया फोन Reno 3A पेश किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपनी रेनो सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इसके अंदर Reno 4 पेश करने की योजना बना रही है। दरअसल, Reno 4 स्मार्टफोन की लाइव इमेज को चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर स्पॉट किया गया है। लीक तस्वीर में स्मार्टफोन के रियर पैनल के साथ ही फोन के नाम की भी झलक देखने को मिली है। इतना ही नहीं इस तस्वीर से यह भी साफ हो रहा है कि ओप्पो रेनो 4 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा और इसके रियर पर क्वाड कैमरा होगा।

आपको याद दिला दें कि ओप्पो ने पिछले साल दिसंबर में Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। यग दोनों ही स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी और क्वाड कैमरा सेटअप से लैस थे। वहीं, अगर बात करें रेनो 4 की तो इसकी लाइव इमेज एक टिप्सटर द्वारा वीबो पर शेयर की गई है। तस्वीर के रियर में चार सेंसर और एलईडी फ्लैशलाइट देखी गई है। इन चार कैमरों में से तीन कैमरे वर्टिकली स्थित हैं, जबकि चौथे कैमरे को निचले हिस्से के कैमरे के बराबर में प्लेस किया हुआ है। वहीं, एलईडी फ्लैश को पहले कैमरे के बराबर में है।

डिजाइन की बात करें फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से की दायीं तरफ आपको Oppo की ब्रांडिंग भी नज़र आएगी। हालांकि, तस्वीर में अभी फोन के पुरे लुक की जानकारी नहीं दी गई है। इस तस्वीर से यह भी सामने आया है कि फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, लाइव तस्वीर के अनुसार ओप्पो रेनो 4 फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में स्पॉट किया गया है।
reno
बता दें कि फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी इस फोन को कब तक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, लॉन्च के नजदीक आते ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर लीक सामने आने लगेंगे। लेकिन, वीबो पर सामने आई फोटो से यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही रेनो 4 को पेश करने की योजना बना रही है। इसे भी पढ़ें: OPPO की Reno Glow स्मार्टफोन सीरीज जल्द हो सकती है लॉन्च, ट्रेडमार्क हुआ फाइल

ग़ौरतलब है कि कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो अपनी रेनो लाइन-अप में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर रही है। दरअसल, Oppo ने 20 अप्रैल को EUIPO (यूरोपियन यूनियन एक्चुअल प्रॉपर्टी ) के साथ एक ट्रेडमार्क फाइल किया था। वहीं, Trademark रेनो ग्लो ’का ट्रेडमार्क 24 अप्रैल को प्रकाशित किया गया था। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ, OPPO A92 हुआ लॉन्च
यह ट्रेडमार्क डोमिंगो गैलेटरो, एलिकांटे, स्पेन की एक कंपनी द्वारा दायर किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि अन्य रेनो फोन की तरह, रेनो ग्लो में भी एक दिलचस्प और शानदार डिजाइन दिया आएगा। हो सकता कि कंपनी इस फोन को बेहतर कम रोशनी वाली फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी के साथ पेश करेगी।

The post Oppo Reno 4 की लाइव इमेज हुई लीक, क्वाड कैमरा, 5G सपोर्ट और इस खास डिजाइन के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reno-4-live-images-leaked-design-4-rear-camera-5g-support-launch-soon/feed/ 0