OPPO A12 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:52:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo के इन फोन्स की कीमतों में हुई भारी कटौती, यहां देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/ppo-a12-oppo-a15-oppo-f17-oppo-reno3-pro-price-cut-in-india-offline-store/ https://www.91mobiles.com/hindi/ppo-a12-oppo-a15-oppo-f17-oppo-reno3-pro-price-cut-in-india-offline-store/#respond Mon, 23 Nov 2020 05:52:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51194 इन स्मार्टफोन में कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 2,000 रुपए की कटौती की गई है।

The post Oppo के इन फोन्स की कीमतों में हुई भारी कटौती, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने हाल ही में अपने फैन्स के लिए OPPO A33 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की थी। वहीं, अब खबर सामने आई है कि कंपनी ने एक साथ अपने चार फोन की कीमत कम की है जो कि स्थाई है। एक रिपोर्ट का दावा है कि कटौती स्थाई होने के साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स के लिए की गई है। रिपोर्ट के अनुसार फोन्स को कम कीमत में ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा ओपो द्वारा इन स्मार्टफोन में कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 2,000 रुपए की कटौती की गई है।

इन फोन की कीमत में हुई कटौती

MySmartPrice वेबसाइट ने ओपो का एक आधिकारिक दिखने वाला प्रोमोशनल पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में Oppo A12, Oppo A15, Oppo F17 और Oppo Reno3 Pro की कीमतों में कटौती की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा रिपोर्ट यह दावा करती है कि ये कटौती स्थाई है और फिलहाल केवल ऑफलाइन मार्केट के लिए है। इसे भी पढ़ें: Oppo लाया दुनिया का सबसे अनोखा फोन, स्क्रीन को कर सकेंगे छोटा-बड़ा

oppo-phone-price-cut

नई कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo A12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 500 रुपए की कटौती हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 9,450 से कम होकरक 8,990 रुपए हो गई है। इसके अलावा Oppo A15 के 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट्स की नई कीमत क्रमश: 8,990 रुपए और 9,990 रुपए हो गई है।

इसके अलावा Oppo F17 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट पर 500 रुपए की कटौती की गई है। कटौती के बाद फोन 18,490 रुपए में बेचा जा रहा है। इसके अलावा Oppo Reno3 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत क्रमश: 24,990 रुपए और 27,990 रुपए हो गई है। इसे भी पढ़ें: 5,000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ आया Oppo K7x 5G, जानें क्या है प्राइस

बता दें कि OPPO ने अक्टूबर में भारतीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन OPPO A33 लॉन्च किया था। ओपो ए33 को 11,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। हालांकि, अब अपने फैन्स के लिए ओपो ने इस फोन की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद अब OPPO A33 स्मार्टफोन 10,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकेगा।

The post Oppo के इन फोन्स की कीमतों में हुई भारी कटौती, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ppo-a12-oppo-a15-oppo-f17-oppo-reno3-pro-price-cut-in-india-offline-store/feed/ 0
Samsung Galaxy M01 और OPPO A12 की टक्कर में क्या चीनी कंपनी फिर निकलेगी आगे, देखें यह रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m01-vs-oppo-a12-comparison-review-specs-camera-battery-processor-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m01-vs-oppo-a12-comparison-review-specs-camera-battery-processor-price-sale/#comments Tue, 09 Jun 2020 09:03:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45090 क्या चीनी कंपनियों को टक्कर देने में सैमसंग या अन्य कंपनियां कामयाब हो पाएगी ?

The post Samsung Galaxy M01 और OPPO A12 की टक्कर में क्या चीनी कंपनी फिर निकलेगी आगे, देखें यह रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इन दिनों देश में लोग चीनी कंपनियों के सामान को नकार रहे हैं। स्मार्टफोन मार्केट में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। चीनी ब्रांड्स को छोड़ते हुए अधिकांश यूजर अन्य कंपनियों का रूख कर रहे हैं। भारतीय बाजार में चीनी कंपनियों का इतना बोलबाला है कि अन्य देशों की कंपनियों को उन्हें टक्कर देने में भारी मेहनत करनी पड़ रही है। पिछले दिनों कोरियन कंपनी Samsung ने सिर्फ 8,499 रुपये की कीमत पर अपना सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 लॉन्च किया था। वहीं अब चीनी कंपनी ओपो ने भी अपना लो बजट डिवाईस OPPO A12 भारतीय बाजार में उतार दिया है। आगे हमनें इन दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की है, जिन्हें पढ़कर आप स्वयं ही तय कर पाएंगे कि कौन-सी कंपनी का फोन दूसरे से बेहतर है Samsung Galaxy M01 या फिर OPPO A12. और क्या चीनी कंपनियों को टक्कर देने में सैमसंग या अन्य विदेशी तथा देशी कंपनियां कामयाब हो पाएगी ?

डिजाईन

OPPO A12 को कंपनी की ओर से 3डी डायमंड ब्लेज़ डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। इस फोन का डायमेंशन 15.59 x 7.55 x 0.83एमएम तथा वज़न 165 ग्राम है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के उपरी बाईं ओर हॉरिजॉन्टल शेप में स्थित है। कैमरा सेंसर्स के साईड में ही फ्लैश लाईट लगी है। OPPO A12 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर मौजूद है।

Samsung Galaxy M01 के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। स्क्रीन की दोनों साईड जहां नैरो बेजल्स वाली है वहीं डिसप्ले के नीचली ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 146.4 x 70.86 x 9.8एमएम तथा वज़न 168ग्राम है। सैमसंग गैलेक्सी एम01 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर्स व फ्लैश लाईट एक ही कतार में लगी हुई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा यहां Samsung की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।

डिसप्ले

OPPO A12 को कंपनी की ओर से 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का है। यह फोन 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। वहीं Samsung Galaxy M01 को भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-वी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह एक पीएलएस टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है जो 16एम कलर डेफ्थ सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M01 और Realme Narzo 10A के बीच है टक्कर, भारतीय यूजर किस फोन को करेंगे पसंद ?

प्रोसेसर

OPPO A12 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कलरओएस 6.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ + 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। इसी तरह Samsung Galaxy M01 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो वनयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है।

रैम व स्टोरेज

OPPO A12 को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं Samsung Galaxy M01 ने एक ही वेरिएंट में बाजार में कदम रख है। यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में कौन है बेहतर, दोनों में है 5000mAh बैटरी और कीमत 9,000 से कम

फोटोग्राफी

OPPO A12 को डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम01 एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

OPPO A12 को जहां इंडियन मार्केट में 4,230एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है वहीं Samsung Galaxy M01 को कंपनी की ओर से 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोंस को माइक्रो यूएसबी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है।

कीमत

OPPO A12 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,490 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह फोन कल यानि 10 जून से Blue और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी ओर Samsung Galaxy M01 को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ कंपनी की ओर से 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे Blue, Black और Red कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इस दोनों ही स्मार्टफोंस को ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

The post Samsung Galaxy M01 और OPPO A12 की टक्कर में क्या चीनी कंपनी फिर निकलेगी आगे, देखें यह रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m01-vs-oppo-a12-comparison-review-specs-camera-battery-processor-price-sale/feed/ 1
सिर्फ 9,990 रुपयेे में लॉन्च हुआ OPPO A12, इसमें है 4230एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-launched-in-india-4gb-ram-64gb-storage-4230-mah-battery-dual-camera-specs-price-sale-offer-cashback/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-launched-in-india-4gb-ram-64gb-storage-4230-mah-battery-dual-camera-specs-price-sale-offer-cashback/#respond Mon, 08 Jun 2020 08:26:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45047 OPPO A12 10 जून से देश के ऑनलाईन व ऑफलाईन बाजार से खरीदा जा सकेगा।

The post सिर्फ 9,990 रुपयेे में लॉन्च हुआ OPPO A12, इसमें है 4230एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले ही एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि टेक कंपनी ओपो भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इन डिवाईसेज़ को Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए ओपो ने इंडियन मार्केट में अपना नया फोन OPPO A12 लॉन्च कर दिया है। ओपो ए12 सिर्फ 9,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर आने वाली 10 जून से देश के ऑनलाईन व ऑफलाईन बाजार से खरीदा जा सकेगा।

लुक व डिजाईन

OPPO A12 को कंपनी की ओर से 3डी डायमंड ब्लेज़ डिजाईन पर लॉन्च किया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है, इसी में सेल्फी कैमरा फिट है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के उपरी बाईं ओर हॉरिजॉन्टल शेप में स्थित है।

oppo a12 launched in india 4gb ram 64gb storage 4230 mah battery dual camera specs price sale offer cashback

कैमरा सेंसर्स के साईड में ही फ्लैश लाईट लगी है। OPPO A12 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 15.59 x 7.55 x 0.83 का है तथा वजन 165 ग्राम है।

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रे​शियो पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का है। इस फोन को 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। ओपो ए12 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कलरओएस 6.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ + 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5 कैमरे और 5000mAh बैटरी वाला Vivo Y50 हुआ लॉन्च, इस दिन होगी पहली सेल

OPPO A12 को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए12 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

oppo a12 launched in india 4gb ram 64gb storage 4230 mah battery dual camera specs price sale offer cashback

OPPO A12 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ सिक्योरिटी के लिए यहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए12 में 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो OPPO A12 के 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट को 9,990 रुपये में लॉन्च किया गया है तथा फोन के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 11,490 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

The post सिर्फ 9,990 रुपयेे में लॉन्च हुआ OPPO A12, इसमें है 4230एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-launched-in-india-4gb-ram-64gb-storage-4230-mah-battery-dual-camera-specs-price-sale-offer-cashback/feed/ 0
Exclusive: Samsung Galaxy M सीरीज को टक्कर देने ओपो ला रहा है तीन फोन, Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a11k-oppo-a12-and-oppo-a52-to-going-to-launch-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a11k-oppo-a12-and-oppo-a52-to-going-to-launch-in-india-soon/#respond Thu, 04 Jun 2020 05:35:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44890 ओपो ए सीरीज के ये फोन मिड रेंज में पेश किए जाएंगे जो सैमसंग एम सीरीज को चुनौती देंगे।

The post Exclusive: Samsung Galaxy M सीरीज को टक्कर देने ओपो ला रहा है तीन फोन, Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबी लॉकडाउन के बाद जैसे—जैसे बाजार खुलने लगा है वैसे—वैसे रौनक भी वापस आने लगी है। हालांकि अब भी बहुत कुछ बंद है लेकिन मोबाइल कंपनियां काफी एक्टिव हो गई है भारत में ढेर सारे लॉन्च भी होने लगे हैं। कल ही यह खबर आई थी कि इस महीना 17 जून को ओपो अपने नए Find X 2 सीरीज को भारत में पेश करने वाला है। वहीं आज 91मोबाइल्स के पास ओपो से जुड़ी एक और खास खबर है। जानकारी के अनुसार कंपनी जल्द ही भारत में अपने बजट फोंस भी पेश करने वाली है जिसके तहत Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि इनमें सबसे पहले Oppo A12 आएगा और इसकी एक ऑफिशियल पोस्टर भी हमें मिल गई है जिसमें फोन के ऑफर्स और डिटेल्स की काफी जानकारी दी गई है।

जैसा कि आप देख सकते हैं पोस्टर में स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि इस ओपो ए12 को दो मैमोरी वेरियंट में भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे 3GB रैम व 32GB की मैमोरी और 4GB रैम के साथ 64GB की मैमोरी वेरियंट में पेश करने वाली है। फेन में आपको 4,230mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर देखा जा सकता है। हालांकि यहां ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन 6 मंथ एक्सटेंडेड वारंटी, आईसीआईआई, एचडीएफसी और बैंक ऑफ बरोदा ऑफर्स देखे जा सकते हैं। हालांकि यह फोन बाहर में लॉन्च हो चुका है ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी ओपो ए52 मॉडल को भी पहले लॉन्च कर चुकी है। इसे भी पढ़ें: शाओमी के सस्ते फोन Redmi 9 की लाइव इमेज और स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, 25 जून को हो सकता है लॉन्च
oppo-a11k-oppo-a12-and-oppo-a52-to-going-to-launch-in-india-soon

रही बात ओपो ए11के की तो यह नया मॉडल है और इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि इतना जरूर मालूम है कि इनमें सबसे कम कीमत का यही मॉडल होगा और कंपनी इसे 10 हजार रुपये के नीचे में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने ऑफलाइन रिटेलर्स को दी आधी खुशी आधा ग़म, जानें कैसे?

ओपो ए12 के स्पेसिफिकेशन
OPPO A12 की बात करेें तो यह यह देखने में बहुत हद तक रियलमी 3आई के समान लगता है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट दिया गया है। कंपनी ने इसे 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले के साथ पेश किया है और यह बाहर में एंडरॉयड 9 पाई पर रन करता है। हालांकि हो सकता है कि भारत में इसे एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाए। वहीं प्रोसेसिंग के फोन में मीडियाटेक हेलियो पी35 चिपसेट देखेने को मिलेगा। फोन का प्रोसेसिंग क्लॉक स्पीड अधिकतम 2.3गीगाहर्ट्ज़ का है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO A12 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल मेन कैमरा है वहीं दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

The post Exclusive: Samsung Galaxy M सीरीज को टक्कर देने ओपो ला रहा है तीन फोन, Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a11k-oppo-a12-and-oppo-a52-to-going-to-launch-in-india-soon/feed/ 0
4 जीबी रैम और 4230एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-officially-launched-4gb-ram-4230-mah-battery-price-sale-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-officially-launched-4gb-ram-4230-mah-battery-price-sale-specs/#comments Fri, 17 Apr 2020 12:37:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43071 OPPO A12 को 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

The post 4 जीबी रैम और 4230एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO आने वाले दिनों में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने वाली है। पिछले कुछ दिनों से ओपो ए12 स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं, वहीं अब ओपो ने इस फोन पर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने OPPO A12 को टेक मंच पर पेश कर दिया है। ओपो की ओर से यह फोन इंडोनेशिया में ऑफिशियल किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारो में दस्तक देगा। OPPO A12 के साथ ही कंपनी OPPO A92 और OPPO Reno 3 Pro को भी इंडोनेशियन मार्केट में उतार रही है जो आने वाली 21 अप्रैल से वहां लॉन्च हो जाएंगे।

OPPO A12 के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने ट्वीटर हैंडल से ही मिली है। ओपो इंडोनेशिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो के जरिये OPPO A12 की कीमत और इसकी स्पेक्स डिटेल ऑफिशियल कर दी है। यहां आपको बता दें कि ओपो ए12 इंडोनेशियन मार्केट में एंट्री ले चुका है लेकिन कंपनी आने वाली 21 अप्रैल को ही इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च अनाउंस करेगी। इस दिन OPPO A12, OPPO A92 और OPPO Reno 3 Pro इंडोनेशियन बाजार में लॉन्च किए जाएंगे जिसकी घोषणा ओपो ने अपने ट्वीटर पर की है।

OPPO A12 officially launched 4gb ram 4230 mah battery price sale specs

OPPO A12

ओपो ए12 की बात करें तो फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के उपरी बाईं ओर हॉरिजॉन्टल शेप में स्थित है। कैमरा सेंसर्स के साईड में ही फ्लैश लाईट लगी है। OPPO A12 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट दिया गया है। फोन का बैक पैनल पर काफी हद तक Realme 3 जैसा है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर मौजूद है।

यह भी पढ़ें : 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आया Honor 9X Lite, जानें क्या है कीमत

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO A12 को 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित है जो कलरओएस 6 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए ओपो ए12 में 1.8गीगाहर्ट्ज़ + 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

OPPO A12 officially launched 4gb ram 4230 mah battery price sale specs

OPPO A12 को इंडोनेशिया में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ यह फोन 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए12 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, बढ़ रही है ग्रुप वीडियो कॉल की लिमिट, 4 से ज्यादा लोग कर सकेंगे लाईव बातें

OPPO A12 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ सिक्योरिटी के लिए यहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,230एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को इंडो​नेशिया मे ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो ओपो ए12 को Rp.2,499,000 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 12,000 रुपये के करीब है।

The post 4 जीबी रैम और 4230एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-officially-launched-4gb-ram-4230-mah-battery-price-sale-specs/feed/ 1
4230एमएएच बैटरी और 6.22 इंच डिसप्ले के साथ लिस्ट हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-bluetooth-sig-listing-4239mah-battery-mediatek-chipset-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-bluetooth-sig-listing-4239mah-battery-mediatek-chipset-specs-leaked/#respond Fri, 10 Apr 2020 03:54:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42725 OPPO A12 में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का चिपसेट दिया जाएगा।

The post 4230एमएएच बैटरी और 6.22 इंच डिसप्ले के साथ लिस्ट हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OPPO A12e पेश किया था। यह फोन वियतनाम में ऑफिशियल हुआ है जो आने वाले दिनों में भारत समेत अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है। ओपो ए12ई के बाद अब लगातार OPPO A12 की खबरें भी सामने आ रही है। पिछले दिनों यह फोन आईएमडीए और एनबीटीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था, वहीं अब यह ब्लूटूथ सर्टिफाइड भी हो गया है। इस सर्टिफिकेशन में ओपो ए12 की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई अहम डिटेल्स का खुलाास हो गया है।

OPPO A12 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट ब्लूटूथ एसआईजी पर स्पॉट किया गया है। वेबसाइट पर इस फोन का मॉडल नंबर OPPO CPH2083 बताया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर खुलासा हुआ है कि इस फोन को 6.22 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। ब्लूटूथ एसआईजी पर ओपो ए12 में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ यह भी साफ लिखा गया है कि OPPO A12 में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का ही चिपसेट दिया जाएगा।

OPPO A12 Bluetooth SIG listing 4239mah battery mediatek chipset specs leaked

ब्लूटूथ एसआईजी पर OPPO A12 को कलर ओएस 6.1.2 यूजर इंटरफेस से लैस बताया गया है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि ओपो इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर बाजार में उतारेगी। लिस्टिंग में बताया गया है कि ओपो ए12 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस होगा। हालांकि फोन में फॉस्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगा या नहीं यह बात यहां साफ नहीं हो पाई है। OPPO A12 को लिस्टिंग में 2.4G व 5G Wi-Fi बैंड, जीपीआर और एलटीई से लैस दिखाया गया है।

OPPO A12

लीक्स की बात करें तो ओपो ए12 में 6.22-इंच IPS LCD डिसप्ले होगा जो कि HD+ रिजोल्यूशन के साथ आएगा। वहीं, फोन में हीलियो P35 चिपसेट और दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट होंगे। डिवाइस में 3 GB रैम + 32 GB की स्टोरेज और 4 GB रैम + 64 GB की स्टोरेज का ऑप्शन होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें एक f/2.2 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A12 में f/2.0 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की बात की गई है।

यह भी पढ़ें : ऑनर ने लॉन्च किया 3जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Honor 8A 2020

फोन की लुक और डिजाईन की बात करें तो सामने आए रेंडर्स के अनुसार OPPO A12 का रियर पोलिकर्बोनेट डायमंड पेटर्न के साथ आएगा जैसा कि रियलमी के फोन में देखा जा चुका है। इसके अलावा फोन के रियर में हॉरिजोंटली डुअल कैमरा सेटअप के साथ LED दी गई है। वहीं, बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर और उसके नीचे ओप्पो की ब्रांडिंग मौजूद है। वहीं, फ्रंट की बात करें तो OPPO A12 में वॉटर ड्रॉप नॉच दी गई है। टॉप, राइट और लेफ्ट साइड को छोड़कर फोन के बॉटम में थोड़े मोटो बेजल्स हैं। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी ओपो की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post 4230एमएएच बैटरी और 6.22 इंच डिसप्ले के साथ लिस्ट हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-bluetooth-sig-listing-4239mah-battery-mediatek-chipset-specs-leaked/feed/ 0
8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/#respond Tue, 07 Apr 2020 07:09:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42597 दोनों ही डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट ​कर दिए गए हैं

The post 8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर कल ही खबर आई थी कि कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Oppo A12e पेश किया है। 4,230mAh बैटरी और डुअल कैमरे से लैस यह बजट स्मार्टफोन फिलहाल वियतनाम में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को ओपो की इसी सीरीज़ के दो और नए फोंस की एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है। ये दोनों ही फोन ओपो ए सीरीज़ के हैं जिनके नाम OPPO A92 और OPPO A52 है। फोस की डिटेल से पहले आपके बता दें कि ये दोनों ही डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट ​कर दिए गए हैं जिनकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है।

OPPO A92

ओपो ए92 की बात पहले करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को OP4C72L1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन से लैस बताया गया है। यहां फोन में दी जाने वाली डिसप्ले के साईज की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूरी साफ कर दिया गया है कि यह स्क्रीन 480dpi सपोर्ट करेगी। प्ले कसोंल पर OPPO A92 को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।

oppo a92 OP4C72L1 a52 OP4C77L1 listed on google play console with 8gb 6gab ram snapdraogn 665 chipset specs leaked

हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद ओपो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। गूगल प्ले कंसोल पर OPPO A92 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि ओपो ए91 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।

OPPO A52

ओपो ए52 की स्पेसिफिकेशन्स ए92 के समान ही दिखाई है। इस फोन को OP4C77L1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन से लैस बताया गया है। यहां भी फोन में दी जाने वाली डिसप्ले के साईज की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूरी साफ कर दिया गया है कि यह स्क्रीन 480dpi सपोर्ट करेगी। प्ले कसोंल पर OPPO A52 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।

oppo a92 OP4C72L1 a52 OP4C77L1 listed on google play console with 8gb 6gab ram snapdraogn 665 chipset specs leaked

लिस्टिंग में OPPO A52 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि ओपो ए52 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।

OPPO A12e

वियतनाम में पेश किए गए इस फोन में 6.2-इंच HD+ वाइड नॉच डिसप्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 450 SoC प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 3GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OPPO A12e को कंपनी ने कलरओएस 5.1 बेस्‍ड एंडरॉयड 8 Oreo पर पेश किया है। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13MP का मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा OPPO A12e में पावर बैकअप के लिए 4,230mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। साथ ही फोन में म्यूजिक पार्टि फंक्शन है जिससे आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक ही गाना अपने अपने फोन पर चला सकते हैं।

The post 8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/feed/ 0
4,230mAh बैटरी और Helio P35 के साथ आएगा OPPO A12, कुछ ऐसा होगा डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-photo-specification-leaked-online-phone-launch-with-13mp-dual-camera-4230mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-photo-specification-leaked-online-phone-launch-with-13mp-dual-camera-4230mah-battery/#respond Fri, 03 Apr 2020 05:58:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42481 फोन में रियर डुअल कैमरा सेटअप होगा।

The post 4,230mAh बैटरी और Helio P35 के साथ आएगा OPPO A12, कुछ ऐसा होगा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘A’ सीरीज़ के तीन नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है। इन स्मार्टफोन्स को OPPO A92, A12e और A12 के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, अब इन तीनों फोन में से Oppo A12 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।

कुछ समय पहले OPPO A92 के साथ ही OPPO A12 को आईएमडीए सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब Oppo A12 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राइसबाबा नाम की वेबसाइट ने एक्सक्लूसिव तौर पर दी है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: OPPO ला रही है सस्ता स्मार्टफोन OPPO A12e, फोन में होगी 4250एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा

Oppo A12 का डिजाइन

Oppo A12 के रेंडर्स से डिवाइस के डिजाइन की जानकारी सामने आई है। रेंडर्स के अनुसार OPPO A12 का रियर पोलिकर्बोनेट डायमंड पेटर्न के साथ आएगा जैसा कि रियलमी के फोन में देखा जा चुका है। इसके अलावा फोन के रियर में हॉरिजोंटली डुअल कैमरा सेटअप के साथ LED दी गई है। वहीं, बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर और उसके नीचे ओप्पो की ब्रांडिंग मौजूद है। वहीं, फ्रंट की बात करें तो OPPO A12 में वॉटर ड्रॉप नॉच दी गई है। टॉप, राइट और लेफ्ट साइड को छोड़कर फोन के बॉटम में थोड़े मोटो बेजल्स हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार OPPO A12 में 6.22-इंच IPS LCD डिसप्ले होगा जो कि HD+ रिजोल्यूशन के साथ आएगा। वहीं, फोन में हीलियो P35 चिपसेट और दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट होंगे। डिवाइस में 3 GB रैम + 32 GB की स्टोरेज और 4 GB रैम + 64 GB की स्टोरेज का ऑप्शन होगा। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं है कि फोन में डेडिटकेटिड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा या हाइब्रिड सिम स्लॉट होगा। इसे भी पढ़ें: OPPO A92 और A12 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च

इसके अलावा फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक f/2.2 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल सेकंडरी शूटर होगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

वहीं, OPPO A12 में पावर बैकअप के लिए 4,230mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोन ColorOS 6.1.2 बेस्ड एंडरॉयड OS पर काम करेगा। हालांकि, अभी OPPO A12 की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द इसे ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 4,230mAh बैटरी और Helio P35 के साथ आएगा OPPO A12, कुछ ऐसा होगा डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-photo-specification-leaked-online-phone-launch-with-13mp-dual-camera-4230mah-battery/feed/ 0
Exclusive: OPPO ला रही है सस्ता स्मार्टफोन OPPO A12e, फोन में होगी 4250एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-a12e-with-4230mah-battery-13mp-dual-rear-camera-launching-soon-india-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-a12e-with-4230mah-battery-13mp-dual-rear-camera-launching-soon-india-specs-price-sale/#respond Thu, 19 Mar 2020 06:21:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41888 91मोबाइल्स को OPPO A12e की फुल स्पेसिफिकेशन्स पता चली है।

The post Exclusive: OPPO ला रही है सस्ता स्मार्टफोन OPPO A12e, फोन में होगी 4250एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर कल ही एक खबर सामने आई थी जिसमें ब्रांड की ‘ए सीरीज़’ के दो नए स्मार्टफोंस का पता चला था। ये दोनों फोन आईएमडीए सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए थे और इस फोंस के नाम का खुलासा OPPO A92 और OPPO A12 के रूप में हुआ था। आईएमडीए पर किसी भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई थी लेकिन यह जरूर साफ हो गया थी कि OPPO जल्द ही अपनी ‘ए सीरीज़’ में ये नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। वहीं आज 91मोबाइल्स अपने पुख्ता सूत्रों से एक नए ओपो फोन की जानकारी निकाल कर लाया है जो OPPO A12e नाम के साथ जल्द ही इंडिया में लॉन्च होगा।

OPPO A12e

91मोबाइल्स का ओपो ए12ई से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। OPPO A12e एक लो बजट डिवाईस होगा इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ ही बड़ी बैटरी से लैस होगा और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। OPPO की ओर से इस फोन को आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा।

Exclusive tech news OPPO A12e with 4230mah battery 13mp dual rear camera launching soon india specs price sale
OPPO A11

OPPO A12e की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हमें मिली सूचना के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.2 इंच की आईपीएस एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का डायमेंशन 156.2×75.6×8.2एमएम होगा और वज़न 170ग्राम होगा। ओपो इस फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में बाजार में उतारेगी जिनमें ब्लैक, पर्पल और रेड कलर शामिल होंगे। अन्य स्पेक्स की बात करें तो ओपो ए12ई एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च होगा और कलरओएस पर काम करेगा।

Exclusive: Redmi और Poco को टक्कर देने आ रही Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज Narzo

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का एंट्री लेवल चिपसेट स्नैपड्रैगन 450 दिया जाएगा। ओपो की ओर से OPPO A12e को इंडिया में 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तों ओपो ए12ई में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा।

Exclusive tech news OPPO A12e with 4230mah battery 13mp dual rear camera launching soon india specs price sale
OPPO A11

इसी तरह OPPO A12e में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए12ई को 4,230एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। OPPO की ओर से हालांकि अभी तक ओपो ए12ई के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कंपनी जल्द ही इस फोन के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर सकती है।

The post Exclusive: OPPO ला रही है सस्ता स्मार्टफोन OPPO A12e, फोन में होगी 4250एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-a12e-with-4230mah-battery-13mp-dual-rear-camera-launching-soon-india-specs-price-sale/feed/ 0
OPPO A92 और A12 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-cph2059-a12-cph2083-listed-on-imda-certification-specs-leaked-launching-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-cph2059-a12-cph2083-listed-on-imda-certification-specs-leaked-launching-soon/#respond Wed, 18 Mar 2020 13:37:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41872 OPPO जल्द ही अपनी 'ए सीरीज़' में ये नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

The post OPPO A92 और A12 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले साल के अंतिम महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए OPPO A91 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह डिवाईस बड़ी बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे से लैस था जिसने मीड बजट में एंट्री ली थी। ओपो ए91 हालांकि इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन इस सीरीज़ से जुड़ी एक नई खबर आ रही है कि कंपनी ए91 का सक्सेसर लेकर आने की तैयारी में है जिसे ओपो ए92 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। OPPO A92 एक सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है जिसके बाद फोन के जल्द लॉन्च की उम्मीद बन गई है।

OPPO A92 को आईएमडीए सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया। वेबसाइट पर इस फोन का मॉडल नंबर OPPO CPH2059 बताया गया है। इस साइट पर फोन के नाम के अलावा अन्य कोई स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि यह डिवाईस एंडरॉयड 10 ओएस के साथ कलरओएस 7 सपोर्ट करेगा। वहीं दूसरी ओर इसी साइट पर OPPO CPH2083 मॉडल नंबर से भी एक अन्य ओपो फोन सर्टिफाइड हुआ है और इस डिवाईस का नाम OPPO A12 बताया गया है। आईएमडीए पर किसी भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि OPPO जल्द ही अपनी ‘ए सीरीज़’ में ये नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

OPPO Reno 3 Pro

भारत में लॉन्च हुए ओपो के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा है 108एमपी कैमरे वाला Xiaomi Mi 10 Pro, 27 मार्च को होगा लॉन्च

फोन पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा रियर पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। OPPO Reno 3 Pro को ‘अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड’ के साथ भी लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्रंट पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा जो एक डेफ्थ सेंसर है।

oppo a92 CPH2059 a12 CPH2083 listed on IMDA Certification specs leaked launching soon

OPPO Reno 3 Pro दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। वहीं रेनो 3 प्रो का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता हैं। OPPO Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

The post OPPO A92 और A12 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-cph2059-a12-cph2083-listed-on-imda-certification-specs-leaked-launching-soon/feed/ 0