OPPO A16 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 May 2022 09:31:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo A16 और Oppo A55 हुए सस्ते, दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती, जानें क्या है नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-and-oppo-a55-smartphones-get-price-cut-of-rs-500/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-and-oppo-a55-smartphones-get-price-cut-of-rs-500/#respond Tue, 10 May 2022 06:27:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80139 Oppo A16 में जहां 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo A55 में कंपनी ने 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है।

The post Oppo A16 और Oppo A55 हुए सस्ते, दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती, जानें क्या है नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने अपने मिड रेंज बजट स्मार्टफ़ोन Oppo A16 और Oppo A55 की क़ीमत में कटौती की है। ओप्पो ने इन दोनों स्मार्टफ़ोन की क़ीमत में 500 रुपये की कटौती की है। Oppo के दोनों स्मार्टफ़ोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 5000 mAh की बैटरी के साथ मार्केट में आते हैं। Oppo A16 में जहां 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo A55 में कंपनी ने 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। यहां हम आपको ओप्पो के दोनों स्मार्टफ़ोन की नई क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्सक के बार में डिटेल में बता रहे हैं।

Oppo A16 और Oppo A55 हुए सस्ते

Oppo A16 स्मार्टफ़ोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 13,490 रुपये की क़ीमत उपलब्ध था, जो क़ीमत में कटौती के बाद 12,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। वहीं Oppo A55 स्मार्टफ़ोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 14990 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। पहले इस फ़ोन की क़ीमत 15,990 रुपये है। Oppo A16 और Oppo A55 स्मार्टफ़ोन की नई क़ीमत आज से लागू हो जाएगी।

Oppo A16 and Oppo A55 Price Cut

Oppo A16 स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A16 स्मार्टफोन में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें वाटर ड्रॉप डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में साइड माउंट फिंगरफ्रिंट स्कैनर दिया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में IMG GE8320 जीपीयू दिया गया है। Oppo A16 स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 13MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP मोनो कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Color OS 7.2 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Nokia कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, दमदार 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Nokia N73 लॉन्च कर मार्केट में मचाएगा तहलका

Oppo A16 and Oppo A55

Oppo A55 स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A55 स्मार्टफोन में 6.51 इंच का HD+ पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। ओप्पो के इस फोन भी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Oppo A55 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए IMG GE8320 जीपीयू दिया गया है। ओप्पो के इस फ़ोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। Oppo A55 स्मार्टफोन 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 2MP का मोनो कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo A55 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Color OS 7.2 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Vivo X80 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 4700mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Oppo A16 और Oppo A55 हुए सस्ते, दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती, जानें क्या है नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-and-oppo-a55-smartphones-get-price-cut-of-rs-500/feed/ 0
महंगे हुए ओपो फोन! कंपनी ने बढ़ाए OPPO A और OPPO F सीरीज़ फोंस के दाम, ये है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a54-and-oppo-f19-price-increased-in-india-oppo-a16-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a54-and-oppo-f19-price-increased-in-india-oppo-a16-launched/#respond Mon, 20 Sep 2021 07:06:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67302 OPPO A54 और OPPO F19 की कीमत में वृद्धि हुई है

The post महंगे हुए ओपो फोन! कंपनी ने बढ़ाए OPPO A और OPPO F सीरीज़ फोंस के दाम, ये है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपना कम कीमत वाला स्मार्टफोन OPPO A16 लॉन्च किया है जो 13,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। ओपो इंडिया ने एक ओर जहां अपने भारतीय फैंस को लो बजट मोबाइल का तोहफा दिया है वहीं दूसरी ओर कंपनी ने एक साथ दो स्मार्टफोंस के दाम भी बढ़ा दिए हैं। खबर मिली है कि OPPO A54 और OPPO F19 की कीमत में वृद्धि हुई है और आज से ही ये फोन महंगे प्राइस पर बिकेंगे।

OPPO A54

सबसे पहले तो आपको बता दें कि ओपो ए54 की कीमत में पहले भी 500 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 13,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसके बाद इस फोन का प्राइस 13,990 रहो गया था। वहीं अब कंपनी ने इस फोन का दाम 1,000 रुपये महंगा कर दिया है। इस ईजाफे बाद OPPO A54 की कीमत बढ़कर 14,990 रुपये हो गई है

OPPO A54 and OPPO F19 Price Increased in India OPPO A16 Launched

OPPO F19

ओपो एफ19 की कीमत में भी कंपनी की ओर से 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह मोबाइल फोन 18,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब OPPO F19 को खरीदने के लिए 19,990 रुपये की रकम चुकानी होगी। यह प्राइस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कर बढ़ाया गया है। आपको बता दें ओपो इसी सीरीज़ में एक और नया मोबाइल फोन OPPO F19s नाम के साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें : आ रहा है रियलमी का एक और सस्ता 5G Phone Realme V11s, कम दाम में मिलेगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A16

आज ही लॉन्च हुए ओपो ए16 की भी बात कर लें तो यह मोबाइल फोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। OPPO A16 को एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

OPPO A16 launched in India Price Rs 13990 know specs Sale Offer

OPPO A16 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post महंगे हुए ओपो फोन! कंपनी ने बढ़ाए OPPO A और OPPO F सीरीज़ फोंस के दाम, ये है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a54-and-oppo-f19-price-increased-in-india-oppo-a16-launched/feed/ 0
4GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Xiaomi-Realme को टक्कर देने आया OPPO A16, कीमत सिर्फ 13990 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launched-in-india-price-rs-13990-know-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launched-in-india-price-rs-13990-know-specs-sale-offer/#respond Mon, 20 Sep 2021 03:44:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67280 OPPO A16 13,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है

The post 4GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Xiaomi-Realme को टक्कर देने आया OPPO A16, कीमत सिर्फ 13990 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन पेश किया है। ‘ए’ सीरीज़ में जोड़े गए इस स्मार्टफोन ने OPPO A16 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है जो सिर्फ 13,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। ओपो ए16 4GB RAM, MediaTek Helio G35 चिपसेट, 6.52 इंच डिसप्ले और 5,000mAh battery जैसे फीचर्स से लैस है जो आज से ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया तथा ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

OPPO A16 India Price

ओपो ए16 को भारतीय बाजार में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ एस्ट्रनल मैमोरी कार्ड भी सपोर्ट करता है। OPPO A16 को इंडियन मार्केट में 13,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Crystal Black और Pearl Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस नए ओपो फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न और ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

OPPO A16 launched in India Price Rs 13990 know specs Sale Offer

OPPO A16 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए16 स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। OPPO A16 की स्क्रीन 480निट्स ब्राइटनेस, 269पीपीआई और 71प्रतिशत एनटीएससी जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। इस नए ओपो मोबाइल का डायमेंशन 163.8×75.6×8.4एमएम और वज़न 190 ग्राम है। यह भी पढ़ें : 28 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा पावरफुल 5G फोन Samsung Galaxy M52, CPU परफॉर्मेंस होगी 55% इम्प्रूव्ड

OPPO A16 को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 11.1 के साथ काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए नए ओपो फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO A16 launched in India Price Rs 13990 know specs Sale Offer

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post 4GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Xiaomi-Realme को टक्कर देने आया OPPO A16, कीमत सिर्फ 13990 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launched-in-india-price-rs-13990-know-specs-sale-offer/feed/ 0
20 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 5000mAh battery और MediaTek Helio G35 वाला OPPO A16 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-india-launch-on-20-september-page-live-on-amazon-know-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-india-launch-on-20-september-page-live-on-amazon-know-specs-price-sale/#respond Thu, 16 Sep 2021 09:10:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67148 OPPO A16 स्मार्टफोन आने वाली 20 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 20 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 5000mAh battery और MediaTek Helio G35 वाला OPPO A16 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने हाल में एक्सक्लूसिव खबर प्रकाशित की थी कि OPPO कंपनी इंडिया में अपनी ‘ए’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है तथा इस नए ओपो फोन को OPPO A16 नाम के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं आज ओपो ए16 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठ गया है। 6.52 इंच डिसप्ले, 5000mAh battery, ट्रिपल रियर कैमरा और MediaTek Helio G35 से लैस OPPO A16 स्मार्टफोन आने वाली 20 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

OPPO A16 का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर लाईव कर दिया गया है। अमेज़न माइक्रोसाइट पर पब्लिश हुए इस प्रोडक्ट पेज पर ओपो ए16 की लॉन्च डेट और फोटो शेयर करने के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया गया है। अमेज़न के जरिये अनाउंस कर दिया गया है कि ओपो ए16 स्मार्टफोन आने वाली 20 सितंबर को इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। OPPO A16 Price की जानकारी इसी दिन प्राप्त होगी।

OPPO A16 India Launch on 20 September page live on amazon know specs Price sale

OPPO A16 की स्पेसिफिकेशन्स

अमेज़न लिस्टिंग में यह खुलासा कर दिया गया है कि ओपो ए16 स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी जिसके साथ 480निट्स ब्राइटनेस 269पीपीआई और 71प्रतिशत एनटीएससी सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इस ओपो फोन का डायमेंशन 163.8×75.6×8.4एमएम और वज़न 190 ग्राम बताया गया है। यह भी पढ़ें : 11GB RAM की ताकत के साथ आ रहा है OPPO F19s, इस कीमत पर होगा इंडिया में लॉन्च

OPPO A16 को एंडरॉयड 11 पर पेश किया जाएगा जो कलरओएस 11.1 के साथ काम करेगा। वहीं आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ यह ओपो फोन मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के कितने रैम वेरिएंट्स लॉन्च होंगे यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है और इसके लिए फिलहाल 20 सितंबर का इंतजार करना होगा। फोटोग्राफी के लिए OPPO A16 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसके साथ सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO A16 India Launch on 20 September page live on amazon know specs Price sale

अन्य कैमरा सेंसर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि सिक्योरिटी के लिए जहां OPPO A16 में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए16 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 20 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 5000mAh battery और MediaTek Helio G35 वाला OPPO A16 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-india-launch-on-20-september-page-live-on-amazon-know-specs-price-sale/feed/ 0
Exclusive : OPPO A16 की भारत में जल्द होगी एंट्री, कम बजट में मिलेंगे शानदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-a16-to-be-launched-at-the-end-of-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-a16-to-be-launched-at-the-end-of-september/#respond Tue, 14 Sep 2021 12:27:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66939 मुकुल शर्मा के मुताबिक OPPO A16 स्मार्टफोन भारत में सितंबर लास्ट में लॉन्च होगा। OPPO A16 स्मार्टफोन एंट्री लेवल का फोन है, जो MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Exclusive : OPPO A16 की भारत में जल्द होगी एंट्री, कम बजट में मिलेंगे शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO A16 स्मार्टफोन आने वाले कुछ हफ्तों में भारत में लॉन्च हो सकता है। 91mobiles को टिपस्टर मुकुल शर्मा से ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। ओप्पो ने जुलाई में इडोनेशिया में एंट्री लेवल का स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO A15 का सक्सेसर होगा, जिसे कई सारे इंप्रूवमेंट्स के साथ पेश किया गया है। इंडोनेशिया में ओप्पो का यह फोन 11,000 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।

OPPO A16 भारत में कब लॉन्च होगा

मुकुल शर्मा के मुताबिक OPPO A16 स्मार्टफोन भारत में सितंबर लास्ट में लॉन्च होगा। यानी इस स्मार्टफोन के लॉन्च में अब कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में ओप्पो जल्द ही इस फोन के लॉन्च को टीज करेगी। इंडोनेशिया में ओप्पो के इस फोन की कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन 11,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO A16 स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A16 स्मार्टफोन एंट्री लेवल का फोन है, जो MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को 3GB तक RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.52-इंच LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजलूशन HD+ और रिफ्रेश रेट 60Hz हो सकता है। इस फोन में V-स्टायल नॉच दी जाएगी। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : iQOO Z5 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 778G और 8GB RAM के साथ Google Play Console पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

OPPO A16 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2मेगापिक्सल के दो कैमरा लेंस – मैक्रो और मोनोक्रोम दिए जाएंगे। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Facebook के बाद Xiaomi ने पेश किया Smart Glasses, मिलेंगे कैमरा से लेकर रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

The post Exclusive : OPPO A16 की भारत में जल्द होगी एंट्री, कम बजट में मिलेंगे शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-a16-to-be-launched-at-the-end-of-september/feed/ 0
5000mAh Battery, 3GB RAM और 13MP कैमरे के साथ, कम कीमत वाला सस्ता OPPO A16 हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launched-helio-g35-5000mah-battery-13mp-camera-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launched-helio-g35-5000mah-battery-13mp-camera-specs-price-sale-offer/#respond Sat, 17 Jul 2021 05:50:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62918 OPPO A16 की कीमत 10,000 रुपये के करीब है।

The post 5000mAh Battery, 3GB RAM और 13MP कैमरे के साथ, कम कीमत वाला सस्ता OPPO A16 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ‘ए’ सीरीज़ का OPPO A16 Smartphone लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ था, जिसके बाद कंपनी ने इस सस्ता मोबाइल फोन को आखिरकार टेक बाजार में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। ओपो ए16 को कंपनी की ओर से फिलहाल इंडोनेशियन मार्केट में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। MediaTek Helio G35 चिपसेट, 5000mAh Battery और 13MP कैमरे से लैस OPPO A16 की कीमत इंडियन करंसी अनुसार 10,000 रुपये के करीब है।

OPPO A16 की स्पेसिफिकेशन्स

इंडोनेशिया में ओपो ए16 स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है और 480निट्स ब्राइटनेस 269पीपीआई और 71प्रतिशत एनटीएससी सपोर्ट करती है। इस ओपो फोन का डायमेंशन 163.8×75.6×8.4एमएम और वज़न 190 ग्राम है।

OPPO A16 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। इंडोनेशिया में यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए16 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO A16 Launched Helio G35 5000mAh Battery 13MP camera specs Price Sale Offer

फोटोग्राफी के लिए यह ओपो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ फोन के रियर पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A16 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO A16 का प्राइस

ओपो ने अपने इस नए फोन को इंडोनेशिया में 3GB RAM + 32GB storage पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत IDR 1,999,000 है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 10,290 रुपये के करीब है। इंडोनेशियन मार्केट में ओपो ए16 को Pearl Blue, Space Silver और Crystal Black कलर में लॉन्च किया गया है।

The post 5000mAh Battery, 3GB RAM और 13MP कैमरे के साथ, कम कीमत वाला सस्ता OPPO A16 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launched-helio-g35-5000mah-battery-13mp-camera-specs-price-sale-offer/feed/ 0
OPPO का सस्ता 4GB RAM वाला स्मार्टफोन OPPO A16 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launch-soon-specs-design-leaked-bluetooth-sig/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launch-soon-specs-design-leaked-bluetooth-sig/#respond Thu, 15 Jul 2021 07:00:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62771 OPPO A16 स्मार्टफोन जुलाई के अंत या अगस्त की शुरूआत में बाजार में एंट्री ले लेगा।

The post OPPO का सस्ता 4GB RAM वाला स्मार्टफोन OPPO A16 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO A16 स्मार्टफोन तकरीबन दो महीनों से टेक बाजार के लीक्स में छाया हुआ है। यह फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सर्टिफाइड हो चुका है तथा टिपस्टर द्वारा इस फोन की फोटो भी शेयर की जा चुकी है। ओपो ए16 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स, लुक और डिजाईन सभी इंटरनेट पर लीक के माध्यम से सामने आ चुका है लेकिन OPPO ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि ‘ए सीरीज़’ का यह नया मोबाइल फोन कब तक मार्केट में उतारा जाएगा। इसी कड़ी में आज OPPO A16 Bluetooth SIG पर भी लिस्ट हो गया है जिसके इस ओपो फोन का लॉन्च एक स्टेप और करीब ला दिया है।

OPPO A16 को सर्टिफिकेशन्स साइट ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट किया गया है जहां फोन का CPH2269 और CPH2275 मॉडल नंबर सामने आया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो शेयर नहीं की गई है लेकिन ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्टिंग के बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि ओपो जल्द ही इस स्मार्टफोन को बाजार में उतार देगी। यह मोबाइल Bluetooth v5.1 सपोर्ट करेगा तथा आशा कर सकते हैं कि ओपो ए16 स्मार्टफोन जुलाई के अंत या अगस्त की शुरूआत में बाजार में एंट्री ले लेगा।

OPPO A16 launch soon Specs design leaked Bluetooth SIG

OPPO A16 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर पेश किया जाएगा जो 2.30गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी25 चिपसेट पर रन करेगा। OPPO A16 को कंपनी की ओर से 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO A16 launch soon Specs design leaked Bluetooth SIG

OPPO A16 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन Black, White, Beige और Blue कलर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसके सेंसर्स की पुष्टि अभी हो नहीं पाई है। यह भी पढ़ें : Nokia ने ठोका OPPO पर केस, भारत समेत चार देशों में हुआ मुकदमा दर्ज, चीनी ब्रांड की बढ़ी मुसीबत

OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro का इंडियन प्राइस

इंडिया में कल ही लॉन्च हुई ओपो रेनो 6 सीरीज़ की बात करें तो कंपनी ने Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन को एक-एक वेरिएंट में पेश किया है। OPPO Reno 6 को कंपनी ने 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को साथ 29,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही OPPO Reno 6 Pro को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 39,990 रुपये की कीमत में पेश किया है।

OPPO Reno 6 Pro की सेल 20 जुलाई से शुरू होगी तो वहीं OPPO Reno 6 की सेल 29 जुलाई से शुरू होगी। ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और कंपनी के शोरूम और पार्टनर स्टोर से खरीदे जा सकते हैं।

The post OPPO का सस्ता 4GB RAM वाला स्मार्टफोन OPPO A16 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-launch-soon-specs-design-leaked-bluetooth-sig/feed/ 0
OPPO A16 के बाद सामने आया OPPO A37 2021, जानें क्या है दोनों में समानता https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-and-oppo-a37-2021-could-be-same-rebranded-smartphone-model/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-and-oppo-a37-2021-could-be-same-rebranded-smartphone-model/#respond Sat, 03 Jul 2021 11:30:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62045 OPPO A16 और OPPO A37 (2021) एक ही डिवाईस के रिब्रांडिड वर्ज़न होंगे।

The post OPPO A16 के बाद सामने आया OPPO A37 2021, जानें क्या है दोनों में समानता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO कंपनी ने इस 1 जुलाई से इंडिया में अपने 5 स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में ईजाफा किया है। इन ओपो फोंस में OPPO A11K, OPPO A15, OPPO A15s, OPPO A53s और OPPO F19 शामिल थे। भारत में मोबाइल फोंस के दाम बढ़ाने के बाद अब ओपो कंपनी टेक मार्केट में ‘ए’ सीरीज़ का ही नया स्मार्टफोन OPPO A37 (2021) लेकर आ रही है, जिसकी स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल इंटरनेट पर लीक हुई है। ओपो ए37 (2021) के साथ ही कंपनी OPPO A16 पर भी काम कर रही है और ये फोन एक जैसी स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च हो सकते हैं।

OPPO A16 स्मार्टफोन हाल ही में लीक के जरिये सामने आया था जिसमें फोन की फोटो शेयर की गई थी। बताया गया था कि ओपो ए16 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब ओपो को लेकर नई जानकारी सामने आई है कि कंपनी OPPO A37 (2021) स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है और यह मोबाइल फोन कंपनी की होम मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया जाएगा। रोचक बात यह है कि OPPO A37 (2021) और OPPO A16 एक ही फोन के दो अलग-अलग नाम बताए जा रहे हैं। एक मॉडल चीन के लिए होगा और एक अन्य ग्लोबल मार्केट्स के लिए।

OPPO A37 (2021) की स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A16 और OPPO A37 (2021) स्मार्टफोन में एक समान स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकती है। बीते दिनों गीकबेंच पर लिस्ट हुए ओपो ए16 की बात करें तो सर्टिफिकेशन साइट पर इस फोन को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया था जिसके साथ मदरबोर्ड सेक्शन में 6765 लिखा था। गौरतलब है कि यह मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट का कोडनेम है। वहीं साथ ही फोन में 2.30गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की भी पुष्टि गीकबेंच पर की गई थी।

OPPO A16 and OPPO A37 2021 could be same rebranded smartphone model

इसी तरह एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार इस ओपो फोन का डायमेंशन 163.78×75.62mm को होगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है जिसे चार्ज करने के लिए फोन में 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बहरहाल OPPO A16 या फिर OPPO A37 (2021) दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक तौर पर सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

The post OPPO A16 के बाद सामने आया OPPO A37 2021, जानें क्या है दोनों में समानता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-and-oppo-a37-2021-could-be-same-rebranded-smartphone-model/feed/ 0
OPPO A16 के लॉन्च से पहले सामने आया इसका लुक, एक से बढ़कर एक होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-renders-leaked-color-variants-launch-soon-with-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-renders-leaked-color-variants-launch-soon-with-5000mah-battery/#respond Wed, 30 Jun 2021 06:30:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61836 इस फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

The post OPPO A16 के लॉन्च से पहले सामने आया इसका लुक, एक से बढ़कर एक होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO का Oppo A16 स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन सर्टिफिकेशन साइट के जरिए सामने आई थी। वहीं, अब इस फोन को लेकर एक और नई खबर सामने आई है। लेेटेस्ट लीक में इस अपकमिंग फोन के रेंडर्स सामने आए हैं, जिसे एक फेमस लीकस्टर ने जारी किया है। इन रेंडर्स से फोन के फ्रंट और रियर डिज़ाइन की जानकारी के साथ ही डिवाइस के कलर ऑप्शन के बारे में भी बताया गया है। आइए आगे जानते हैं कि इस अपकमिंग फोन का डिजाइन कैसा होगा।

OPPO A16 का डिजाइन और कलर ऑप्शन

Evan Blass द्वारा लीक किए रेंडर से पता चलता है कि OPPO A16 ब्लैक, व्हाइट, बेज और ब्लू कलर में आएगा। डिवाइस के सामने की तरफ एक टियरड्रॉप नॉच स्क्रीन है। फोन की चिन जहां थोड़ी मोटी है, वहीं इसके साइड बेजल्स थोड़े मोटे हैं। पीछे की ओर देखें तो ओपो A16 में एक एआई-संचालित ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जो कि आयत के आकार के मॉड्यूल के अंदर प्लेस है। डिवाइस के दाहिने किनारे में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है, और इसके बाएं किनारे में वॉल्यूम बटन हैं। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno 6 और Reno 6 Pro 5G स्मार्टफोन Flipkart पर हुए लिस्ट, जल्द होंगे भारत में लॉन्च

OPPO A16 की स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में फोन गीकबेंच पर CPH2269 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई थी। लिस्टिंग के अनुसार OPPO A16 को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ मदरबोर्ड सेक्शन में 6765 लिखा गया है। बता दें कि यह मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट का कोडनेम है। यानी ओपो ए16 में यही चिपसेट देखने को मिलेगा। इस फोन में 2.30गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की भी पुष्टि की गई है।वहीं आशा है कि फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च होगा।

OPPO A16 के बारे में लगे हाथ बता दें कि बीते दिनों भी यह फोन CPH2269 मॉडल नंबर के साथ सामने आया था। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का साइज 163.78×75.62mm है। इसके रियर पैनल को देखकर लगता है कि इसमें आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है और 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: इस काम के लिए OnePlus और OPPO ने मिलाया हाथ, जानें क्या हुआ बड़ा बदलाव

अभी तक जो भी खबरें इस फोन के बारे में सामने आई हैं उनमें महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A15 का सक्सेसर माना जा रहा है। इसका अर्थ यह हुआ कि डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में यह स्मार्टफोन लगभग ओप्पो ए15 से जैसे मामलों में बेहतर होगा।

The post OPPO A16 के लॉन्च से पहले सामने आया इसका लुक, एक से बढ़कर एक होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-renders-leaked-color-variants-launch-soon-with-5000mah-battery/feed/ 0
4GB RAM और 5,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है ओपो का कम कीमत वाला सस्ता 4G फोन OPPO A16 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-cph2269-geekbench-listing-4gb-ram-mediatek-helio-g35-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-cph2269-geekbench-listing-4gb-ram-mediatek-helio-g35-soc/#respond Tue, 08 Jun 2021 20:26:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60463 OPPO A16 स्मार्टफोन में हीलियो जी35 चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है।

The post 4GB RAM और 5,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है ओपो का कम कीमत वाला सस्ता 4G फोन OPPO A16 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO के बारे में पिछले महीने ही हमने एक खबर पब्लिश की थी, जिसमें बताया गया था कि यह टेक कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के एक लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे OPPO A16 नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह स्मार्टफोन उन दिनों अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ था जहां से फोन में 5,000mAh Battery और Android 11 OS दिए जाने का खुलासा हुआ था। वहीं आज गीकबेंच लिस्टिंग में फोन की अन्य अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

OPPO A16 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए16 स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जिसे नैशविले चैटर ने पहले स्पॉट किया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग 8 जून की है जहां फोन को OPPO CPH2269 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले गीकबेंच पर मिले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात कर लें तो यहां फोन को सिंगल-कोर में 117 और मल्टी-कोर में 950 स्कोर प्राप्त हुआ है।

OPPO A16 cph2269 geekbench listing 4GB RAM MediaTek Helio G35 SoC

गीकबेंच पर OPPO A16 को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ मदरबोर्ड सेक्शन में 6765 लिखा गया है। बता दें कि यह मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट का कोडनेम है। यानी ओपो ए16 में यही चिपसेट देखने को मिलेगा। इस फोन में 2.30गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की भी पुष्टि की गई है।वहीं आशा है कि फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च होगा।  यह भी पढ़ें : लो बजट में Nokia C01 Plus की धमाकेदार एंट्री, चाइनीज को टक्कर देकर बदलेगा सस्ते स्मार्टफोंस का बाजार

OPPO A16 के बारे में लगे हाथ बता दें कि बीते दिनों भी यह फोन CPH2269 मॉडल नंबर के साथ सामने आया था। एफसीसी में भी पता चला था कि यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो कलरओएस 11.1 के साथ काम करेगा। वहीं साथ ही ओपो ए16 में 5,000एमएएच की बैटरी और 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की भी खुलासा हुआ था। बहरहाल यह फोन कब तक मार्केट में एंट्री लेगा, इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

OPPO A53s 5G

OPPO A53s 5G फोन को इंडिया में सिर्फ 14,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इस फोन में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 11 ओएस के साथ यह फोन MediaTek Dimensity 700 SoC पर रन करता है।

OPPO A16 cph2269 geekbench listing 4GB RAM MediaTek Helio G35 SoC

फोटोग्राफी के लिए ओपो A53s 5G में 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए आपको फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। फ्रंट, साथ ही रियर में प्राइमरी कैमरा, 30 फ्रेम प्रति सेकंड में फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो A53s 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

The post 4GB RAM और 5,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है ओपो का कम कीमत वाला सस्ता 4G फोन OPPO A16 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a16-cph2269-geekbench-listing-4gb-ram-mediatek-helio-g35-soc/feed/ 0