The post 4GB RAM और 5,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन OPPO A16s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने पिछले महीने इंडोनेशियन मार्केट में ‘ए’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए OPPO A16 Smartphone लॉन्च किया था। वहीं आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन का सक्सेसर उतारते हुए कंपनी ने OPPO A16s को भी लॉन्च कर दिया है। ओपो ए16एस को फिलहाल नीदरलैंड में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। 4GB RAM और MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ ही यह ओपो फोन 5,000mAh Battery तथा 13MP ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।
नीदरलैंड में ओपो ए16एस स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है और 480निट्स ब्राइटनेस 269पीपीआई और 71प्रतिशत एनटीएससी सपोर्ट करती है। इस ओपो फोन का डायमेंशन 163.8×75.6×8.4एमएम और वज़न 190 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।

OPPO A16s को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर पेश किया गया है जो पावरवीआर जीपीयू और आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। नीदरलैंड में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एनएफसी इंटिग्रेशन के साथ ही पावर बैकअप के लिए ओपो ए16एस में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह ओपो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ फोन के रियर पैनल पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है तथा साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A16s में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओपो ने अपने इस नए dual-SIM 4G smartphone को नीदरलैंड में 4GB RAM + 64GB storage पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 149 Euros है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 13,000 रुपये के करीब है। यूरोपियन मार्केट में ओपो ए16एस को Pearl Blue और Crystal Black कलर में लॉन्च किया गया है। फोन की भारत में उपलब्धता को लेकर अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है।
The post 4GB RAM और 5,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन OPPO A16s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>