Oppo A35 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 14 Apr 2021 04:44:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo A35 स्मार्टफोन 13 MP ट्रिपल रियर कैमरा और Helio P35 के साथ लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a15s-launched-in-china-check-specifications-feature-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a15s-launched-in-china-check-specifications-feature-and-price/#respond Wed, 14 Apr 2021 04:44:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57104 Oppo ने होम मार्केट चीन में नया स्मार्टफोन Oppo A35 लॉन्च किया है। ओप्पो ने यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में पेश किया है। यहां हम इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

The post Oppo A35 स्मार्टफोन 13 MP ट्रिपल रियर कैमरा और Helio P35 के साथ लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने होम मार्केट चीन में नया बजट स्मार्टफोन OPPO A35 को लॉन्च कर दिया है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में पहले ही किसी और नाम से लॉन्च कर चुकी है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन भारत में पिछले साल दिसंबर महीने में Oppo A15s के नाम से दस्तक दे चुका है। OPPO A35 स्मार्टफोन को चीन में मीडियाटेक Helio P35 चिपसेट और 13 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

OPPO A35 स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A35 स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने 6.52 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है और रेजलूशन 720×1600 पिक्सल, आसपेक्ट रेश्यो 20:9 और ब्राइटनेस 480निट्स की है। इसके साथ ही डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी है। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek का Helio P35 चिपसेट दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके साथ ही ज्यादा स्टोरेज की चाहत रखने वाले यूजर्स के लिए फ़ोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें क्या हैं नई कीमत

oppo-a35-back

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO A35 स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो के इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। यह भी पढ़ें : स्लो चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा, आ रही नई बैटरी टेक्नोलॉजी दस गुना होगी तेज! – जानें Details

OPPO A35 स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 11 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस ColorOS 7.2 पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 4,230mAh की बैटरी दी है। इस फोन के साथ बॉक्स में 10W का चार्जिंग एडेप्टर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो ओप्पो के चीन में लॉन्च किए इस स्मार्टफोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 5.0, GPS, और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ microUSB पोर्ट दिया है।

OPPO A35 कीमत

OPPO A35 स्मार्टफोन से कंपनी ने होम मार्केट में भले ही पर्दा उठा दिया हो, लेकिन अभी कीमत का ऐलान नहीं किया गया है।ओप्पो का यह फोन तीन कलर ऑप्शन – आइस जेड व्हाइट, ग्लास ब्लैक और मिस्ट सी ब्लू में लॉन्च किया गया है। भारत में Oppo A15s के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपये है। चीन में भी इस स्मार्टफोन की कीमत 10 से 12 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।

The post Oppo A35 स्मार्टफोन 13 MP ट्रिपल रियर कैमरा और Helio P35 के साथ लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a15s-launched-in-china-check-specifications-feature-and-price/feed/ 0