OPPO A5 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 24 Apr 2025 07:14:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,800mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ OPPO A5 Pro मोबाइल, गिराओ या भिगाओ फिर भी चलेगा https://www.91mobiles.com/hindi/5800mah-battery-mobile-oppo-a5-pro-5g-launched-in-india-price-sale-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/5800mah-battery-mobile-oppo-a5-pro-5g-launched-in-india-price-sale-detail/#respond Thu, 24 Apr 2025 07:14:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172320 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo A5 Pro 5G अब आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इस बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन को आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इससे पहले यह फोन चीन और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत में इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान […]

The post 5,800mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ OPPO A5 Pro मोबाइल, गिराओ या भिगाओ फिर भी चलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo A5 Pro 5G अब आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इस बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन को आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इससे पहले यह फोन चीन और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत में इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलावों के साथ उतारा गया है। Oppo A5 Pro 5G का मुकाबला अब बाजार में मौजूद अन्य किफायती 5G स्मार्टफोन्स से होगा। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

OPPO A5 Pro 5G की कीमत और सेल डिटेल

OPPO A5 Pro 5G को कंपनी नेदो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस डिवाइस के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹17,999 और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹19,999 रखी गई है। OPPO A5 PRO 5G अमेजन, फ्लिपकार्ट, OPPO ई-स्टोर और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर दो कलर ऑप्शंस, मोचा ब्राउन और फेदर ब्लू में उपलब्ध होगा।

ग्राहक SBI, IDFC FIRST बैंक, BOB फाइनेंशियल, फेडरल बैंक और DBS के प्रमुख क्रेडिट कार्ड्स पर ₹1500 तक का कैशबैक और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, जीरो डाउन पेमेंट स्कीम भी उपलब्ध है, जिससे इस दमदार और टिकाऊ स्मार्टफोन को खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

OPPO A5 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 45W Flash Charge
  • 5,800mAh Battery

स्क्रीन : OPPO A5 Pro स्मार्टफोन में 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

परफॉर्मेंस : ओपो ए5 प्रो 5जी फोन का ग्लोबल मॉडल डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। वहीं, इंडिया में भी फोन को इसी प्रोसेसर के साथ लाया गया है। वहीं, यह ओपो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।

बैटरी : OPPO A5 Pro 5G फोन को 5,800एमएएच बैटरी के साथ पेश किया गया है। यही बैटरी ग्लोबल मॉडल में दी गई थी। वहीं चार्जिंग के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिलती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस ओपो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलता है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स : यह ओपो 5जी मोबाइल IP69 रेटिंग वाला है और इस आईपी सर्टिफिकेशन हमें इंडियन मॉडल में भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.3 और WiFi 5 के साथ NFC भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

OPPO A5 Pro 5G को इन फोन से मिलेगी टक्कर

फोन का नाम लॉन्च प्राइस प्रोसेसर
OPPO A5 Pro 5G ₹17,999 MediaTek Dimensity 6300
Infinix Note 50s 5G+ ₹15,999 MediaTek Dimensity 7300
Samsung Galaxy A16 5G ₹18,990 (6+128GB) MediaTek Dimensity 6300

The post 5,800mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ OPPO A5 Pro मोबाइल, गिराओ या भिगाओ फिर भी चलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5800mah-battery-mobile-oppo-a5-pro-5g-launched-in-india-price-sale-detail/feed/ 0
Exclusive : 17,999 रुपये में लॉन्च होगा OPPO A5 Pro 5G फोन! इसमें है 8GB RAM और तगड़ी 5,800mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-oppo-a5-pro-price-in-india-leaked-before-24-april/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-oppo-a5-pro-price-in-india-leaked-before-24-april/#respond Fri, 18 Apr 2025 10:11:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171883 इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।

The post Exclusive : 17,999 रुपये में लॉन्च होगा OPPO A5 Pro 5G फोन! इसमें है 8GB RAM और तगड़ी 5,800mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में OPPO ने घोषणा की है कि अगले सप्ताह 24 अप्रैल को वह भारतीय बाजार में अपना नया फोन OPPO A5 Pro को पेश करने वाला है। हालांकि फोन को लॉन्च होने में लगभग एक सप्ताह का समय बचा है लेकिन इससे पहले ही 91मोबाइल्स को इस फोन का प्राइस एक्सक्लूसिव मिल गया है। हमें यह प्राइस ऑफलाइन रिटेल स्टोर से मिला है जहां इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।

OPPO A5 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹17,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹19,999

91मोबाइल्स को मिली सूचना के अनुसार यह ओपो मोबाइल भारतीय बाजार में 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 17,999 रुपये होगा और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 19,999 रुपये होगा। बहरहाल कंफर्म प्राइस, सेल डेटल और ऑफर्स की जानकारी के लिए 24 अप्रैल को फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

OPPO A5 Pro 5G लॉन्च डिटेल

ओपो ए5 प्रो 5जी फोन 24 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। वचुर्अल अनाउंसमेंट के जरिये कंपनी इस ओपो मोबाइल का रेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जाकनारी देगी। गौरतलब है कि ओपो ए5 प्रो कंपनी की होम मार्केट चीन और ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि इंडिया में लॉन्च होने वाले OPPO A5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी। फोन के ग्लोबल मॉडल की डिटेल आप नीचे पढ़ सकते हैं।

OPPO A5 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 45W Flash Charge
  • 5,800mAh Battery

परफॉर्मेंस : ओपो ए5 प्रो 5जी फोन का चाइना मॉडल जहां मीडियाटेक के Dimensity 7300 चिपसेट पर लाया गया था वहीं ग्लोबल मॉडल डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। इनमें से कोई प्रोसेसर भारतीय मॉडल में मिल सकता है। यह ओपो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।

बैटरी : ओपो इंडिया ने खुलासा कर दिया है कि 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाले OPPO A5 Pro 5G फोन को 5,800एमएएच बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। यही बैटरी ग्लोबल मॉडल में दी गई थी। वहीं चार्जिंग के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिलेगी।

स्क्रीन : OPPO A5 Pro स्मार्टफोन में 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस ओपो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलता है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स : यह ओपो 5जी मोबाइल IP69 रेटिंग वाला है और इस आईपी सर्टिफिकेशन हमें इंडियन मॉडल में भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.3 और WiFi 5 के साथ NFC भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

OPPO A5 Pro Price
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices

The post Exclusive : 17,999 रुपये में लॉन्च होगा OPPO A5 Pro 5G फोन! इसमें है 8GB RAM और तगड़ी 5,800mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-oppo-a5-pro-price-in-india-leaked-before-24-april/feed/ 0
इंडिया आ रहा है OPPO का वॉटरप्रूफ 5G फोन A5 Pro, IP69 रेटिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oppo-a5-pro-launch-date-in-india-confirmed-by-brand-with-ip69-waterproof-mobile-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oppo-a5-pro-launch-date-in-india-confirmed-by-brand-with-ip69-waterproof-mobile-phone/#respond Fri, 18 Apr 2025 06:39:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171857 ओपो ए5 प्रो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है।

The post इंडिया आ रहा है OPPO का वॉटरप्रूफ 5G फोन A5 Pro, IP69 रेटिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो फैंस के लिए अप्रैल को महीना खास साबित हो रहा है। 21 अप्रैल को जहां कंपनी OPPO K13 5G फोन लेकर आ रही है। वहीं, आज ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह इसी सप्ताह 24 अप्रैल को OPPO A5 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन की फोटो और लॉन्च डेट के साथ ही इसका अहम फीचर भी कंपनी की ओर से बता दिया गया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A5 Pro 5G इंडिया लॉन्च डेट

ओपो कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को अपना नया 5जी फोन ए5 प्रो भारतीय बाजार में उतारेगी। वचुर्अल लॉन्च ईवेंट के जरिये इस 5G ओपो मोबाइल की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से बताया गया है कि OPPO A5 Pro IP69 रेटिंग वाला वॉटरप्रूफ फोन होगा। पानी, कीचड़, धूल, गर्मी व ठंड में यह भी यह स्मार्टफोन खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर सकता है।

OPPO A5 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 5,800mAh Battery
  • 45W Flash Charge

परफॉर्मेंस : ओपो ए5 प्रो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी ओपो मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गौरतलब है कि इस फोन का चीनी मॉडल Dimensity 7300 सपोर्ट करता है।

मेमोरी : ग्लोबल मार्केट में ओपो ए5 प्रो 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। दोनों वेरिएंट वचुर्अल रैम सपोर्ट करते हैं।

स्क्रीन : OPPO A5 Pro स्मार्टफोन में 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस ओपो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलता है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : OPPO A5 Pro 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में 5,800एमएएच बैटरी के साथ पेश किया गया है और चाइना में 6,000एमएएच बैटरी के साथ लाया गया है। वहीं चार्जिंग के लिए फोन का ग्लोबल मॉडल 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स : यह ओपो 5जी मोबाइल IP69 रेटिंग वाला है और इस आईपी सर्टिफिकेशन हमें इंडियन मॉडल में भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.3 और WiFi 5 के साथ NFC भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

नोट : उपरोक्त ओपो ए5 प्रो फीचर्स और स्पेसिफिकेशन ग्लोबल मॉडल की है। हो सकता है कि कंपनी इन्हीं स्पेक्स के साथ नए ओपो मोबाइल को भारत में लॉन्च करें। हमारा अनुमान है कि इंडियन OPPO A5 Pro 5G फोन की बैटरी और प्रोसेसर चाइना मॉडल जैसी दी जा सकती है।

The post इंडिया आ रहा है OPPO का वॉटरप्रूफ 5G फोन A5 Pro, IP69 रेटिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oppo-a5-pro-launch-date-in-india-confirmed-by-brand-with-ip69-waterproof-mobile-phone/feed/ 0
OPPO A5 Pro इंडिया लॉन्च आया पास, देखें क्या मिलेगा इस 5G Phone में खास https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a5-pro-launch-soon-in-india-know-global-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a5-pro-launch-soon-in-india-know-global-specifications/#respond Sat, 08 Mar 2025 06:52:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168762 फोन का टीज़र पोस्टर लीक हो गया है जो दर्शाता है कि ओपो कंपनी नए ए5 प्रो को जल्द ही इंडिया में लॉन्च कर सकती है।

The post OPPO A5 Pro इंडिया लॉन्च आया पास, देखें क्या मिलेगा इस 5G Phone में खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने पिछले सप्ताह ही ग्लोबल मार्केट में नया मोबाइल फोन OPPO A5 Pro पेश किया है जो 8GB RAM, Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5,800mAh Battery सपोर्ट करता है। यह ओपो 5जी फोन अब भारतीय बाजार में भी एंट्री लेने जा रहा है। फोन का टीज़र पोस्टर लीक हो गया है जो दर्शाता है कि ओपो कंपनी नए ए5 प्रो को जल्द ही इंडिया में लॉन्च कर सकती है।

OPPO A5 Pro इंडिया लॉन्च डिटेल (लीक)

सामने आए पोस्टर में ओपो ए5 प्रो 5जी फोन की फोटो दिखाई गई है जिसके साथ ‘कमिंग सून’ लिखा है। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन आशा कर सकते हैं कि इसी महीने होली के बाद यह ओपो 5जी मोबाइल इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा। लीक पोस्टर में यह खुलासा भी हो गया है कि ओपो ए5 प्रो 5जी फोन Soft Touch Vegan Leather वेरिएंट में भी लाया जाएगा।

OPPO A5 Pro प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 5,800mAh Battery
  • 45W Flash Charge

कीमत : इंडियन करंसी अनुसार ओपो ए5 प्रो के 6जीबी रैम वेरिएंट को तकरीबन 21 हजार रुपये में तथा 8जीबी रैम वेरिएंट को 25 हजार रुपये के करीब प्राइस पर लाया गया है। यह प्राइस NTD 7,990 और NTD 9,490 है।

स्क्रीन : ओपो ए5 प्रो 5जी फोन फोन 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

परफॉर्मेंस : OPPO A5 Pro एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह ओप्पो 5जी मोबाइल फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : ग्लोबल मार्केट में पावर बैकअप के लिए OPPO A5 Pro 5G फोन तगड़ी 5,800एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं फोन का चीनी मॉडल 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए ग्लोबल मॉडल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

मेमोरी : ग्लोबल मार्केट में ओपो ए5 प्रो 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स में वचुर्अल रैम सपोर्ट भी मिलेगा तथा इनमें 1टीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकेगा।

अन्य फीचर्स : यह ओपो 5जी मोबाइल IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे वॉटरप्रूफ व डस्टप्रूफ बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.3 और WiFi 5 के साथ NFC भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

OPPO A5 Pro Price
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices

The post OPPO A5 Pro इंडिया लॉन्च आया पास, देखें क्या मिलेगा इस 5G Phone में खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a5-pro-launch-soon-in-india-know-global-specifications/feed/ 0
5,800mAh बैटरी और 8GB RAM वाला 5G मोबाइल OPPO A5 Pro हुआ ग्लोबली लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-mobile-phone-oppo-a5-pro-launched-in-global-market-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-mobile-phone-oppo-a5-pro-launched-in-global-market-know-price-and-specifications/#respond Thu, 27 Feb 2025 03:22:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167947 इसमें 8GB RAM के साथ Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5,800mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई है।

The post 5,800mAh बैटरी और 8GB RAM वाला 5G मोबाइल OPPO A5 Pro हुआ ग्लोबली लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने पिछले साल दिसंबर में अपनी होम मार्केट चीन में OPPO A5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं अब यह 5जी मोबाइल ग्लोबल बाजार में उतार दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में आया ओपो ए5 प्रो चाइनीज मॉडल से अलग है। इसमें 8GB RAM के साथ Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5,800mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। इस नए ओपो 5जी फोन की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A5 Pro ग्लोबल मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 5,800mAh Battery
  • 45W Flash Charge

स्क्रीन : ओपो ए5 प्रो 5जी फोन फोन 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

परफॉर्मेंस : ये वाला OPPO A5 Pro एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। चीनी मॉडल में Dimensity 7300 दिया गया था।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह ओप्पो 5जी मोबाइल फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए OPPO A5 Pro 5G फोन को तगड़ी 5,800एमएएच बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। बताते चलें कि फोन का चीनी मॉडल 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं चार्जिंग के लिए ग्लोबल मॉडल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

मेमोरी : ग्लोबल मार्केट में ओपो ए5 प्रो 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स में वचुर्अल रैम सपोर्ट भी मिलेगा तथा इनमें 1टीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकेगा।

अन्य फीचर्स : यह ओपो 5जी मोबाइल IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे वॉटरप्रूफ व डस्टप्रूफ बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.3 और WiFi 5 के साथ NFC भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

OPPO A5 Pro ग्लोबल मॉडल का प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Storage – NTD 7,990 (तकरीबन ₹21,199)
  • 8GB RAM + 256GB Storage – NTD 9,490 (तकरीबन ₹25,199)

ग्लोबल मार्केट में ओपो ए5 प्रो के 6जीबी रैम वेरिएंट को इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 21 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है तथा इसके 8जीबी रैम वेरिएंट का रेट 25 हजार रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस ओपो 5जी फोन को Flower Pink और Mocha Brown कलर में बेचा जाएगा। OPPO A5 Pro इंडिया लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post 5,800mAh बैटरी और 8GB RAM वाला 5G मोबाइल OPPO A5 Pro हुआ ग्लोबली लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-mobile-phone-oppo-a5-pro-launched-in-global-market-know-price-and-specifications/feed/ 0
OPPO A5 (2025) के प्रमुख स्पेसिफिकेशन TENAA साइट पर आए सामने, तस्वीरें भी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/alleged-oppo-a5-2025-specifications-tenaa-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/alleged-oppo-a5-2025-specifications-tenaa-listing/#respond Thu, 16 Jan 2025 11:15:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164598 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO एक और मिड-रेंज डिवाइस को A5 सीरीज के तहत लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने पिछले महीने चीन में OPPO A5 Pro को लॉन्च किया था। अब कथित OPPO A5 को चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर PKQ110 के साथ देखा गया है। इसे लेकर एक टिप्स्टर ने तस्वीरें […]

The post OPPO A5 (2025) के प्रमुख स्पेसिफिकेशन TENAA साइट पर आए सामने, तस्वीरें भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • TENAA लिस्टिंग के अनुसार कथित OPPO A5 का मॉडल नंबर PKQ110 है।
  • डिवाइस स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

OPPO एक और मिड-रेंज डिवाइस को A5 सीरीज के तहत लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने पिछले महीने चीन में OPPO A5 Pro को लॉन्च किया था। अब कथित OPPO A5 को चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर PKQ110 के साथ देखा गया है। इसे लेकर एक टिप्स्टर ने तस्वीरें भी शेयर की हैं। आइए, आगामी OPPO A5 (2025) डिवाइस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

OPPO A5 (2025) की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

कथित OPPO A5 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस TENAA वेबसाइट के जरिए सामने आए हैं। खूबियों के अलावा, टिप्स्टर “Experience More” ने कथित OPPO A5 की हैंड्स-ऑन इमेज भी शेयर की हैं। इस डिवाइस में टेक्सचर वाला बैक पैनल है, जिसमें स्क्वायरिकल (चौकोर-गोल) कैमरा मॉड्यूल है। इस मॉड्यूल में तीन कैमरों के लिए कटआउट और एक फ्लैश के लिए कटआउट शामिल है। डिस्प्ले में पतले बेजल्स के साथ टॉप पर पंच होल कैमरा दिया गया है।

नीचे TENAA लिस्टिंग के आधार पर OPPO A5 के स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

  • डायमेंशन: डिवाइस 161.57 मिमी लंबा, 74.47 मिमी चौड़ा और 7.65 मिमी मोटा बताया गया है। इसका वजन लगभग 185 ग्राम होना चाहिए।
  • डिस्प्ले: ओप्पो A5 में 6.7 इंच का FHD+ (2412×1080) रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा।
  • प्रोसेसर: डिवाइस को पावर देने वाले प्रोसेसर के बारे में अभी भी जानकारी नहीं है, लेकिन TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 2.2GHz प्रोसेसर वाला हो सकता है है जो स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC होने की उम्मीद है। चूंकि इसका बड़ा मॉडल Mediatek Dimensity 7300 द्वारा संचालित है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि ओप्पो A5 में थोड़ा कम पावरफुल चिप होगा।
  • सॉफ्टवेयर: डिवाइस के Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलने की उम्मीद है।
  • स्टोरेज: लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस 8GB और 12GB रैम विकल्पों में आएगा और इसमें 256GB और 512GB स्टोरेज होंगे। इस जानकारी के आधार पर, डिवाइस दो, तीन या चार स्टोरेज में आ सकता है।
  • कैमरा: इसमें बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ, मैक्रो या किसी अन्य सेंसर होने का अनुमान है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: ओप्पो A5 में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। क्योंकि साइट पर लिस्टिंग में रेटेड वैल्यू 6,330mAh है। यह 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

बताते चलें कि OPPO तीसरी बार A5 नाम का उपयोग कर रहा है। कंपनी ने 2018 और 2020 में OPPO A5 लॉन्च किया था। ये दोनों फोन बजट सेगमेंट में आते थे और ₹15,000 के अंदर की कीमत पर अच्छे स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किए गए थे। ब्रांड ने पिछले महीने चीन में OPPO A5 Pro भी लॉन्च किया था, लेकिन इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसलिए, यह निश्चित नहीं कहा जा सकता कि आगामी OPPO A5 भारत में लॉन्च होगा या नहीं।

The post OPPO A5 (2025) के प्रमुख स्पेसिफिकेशन TENAA साइट पर आए सामने, तस्वीरें भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/alleged-oppo-a5-2025-specifications-tenaa-listing/feed/ 0
6000mAh बैटरी, 12GB रैम, IP69 रेटिंग के साथ आया OPPO A5 Pro, जानें कितना है चीन में रेट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a5-pro-china-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a5-pro-china-launched-price-specifications/#respond Wed, 25 Dec 2024 08:57:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162785 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर अपनी ए5 सीरीज का विस्तार करते हुए चीन में OPPO A5 Pro लॉन्च कर दिया है। यह ए3 प्रो के सक्सेसर के रूप में लाया गया है। स्मार्टफोन में IP69 रेटिंग, पावरफुल Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB रैम, दमदार 50MP रियर कैमरा सेटअप जैसी कई खूबियां है। आइए, आगे आपको ओप्पो ए5 […]

The post 6000mAh बैटरी, 12GB रैम, IP69 रेटिंग के साथ आया OPPO A5 Pro, जानें कितना है चीन में रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर अपनी ए5 सीरीज का विस्तार करते हुए चीन में OPPO A5 Pro लॉन्च कर दिया है। यह ए3 प्रो के सक्सेसर के रूप में लाया गया है। स्मार्टफोन में IP69 रेटिंग, पावरफुल Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB रैम, दमदार 50MP रियर कैमरा सेटअप जैसी कई खूबियां है। आइए, आगे आपको ओप्पो ए5 प्रो के फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स देते हैं।

OPPO A5 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: ओप्पो A5 प्रो में 6.7 इंच का FHD+ क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2412×1080 पिक्सल का है। डिवाइस में स्क्रीन स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz अल्ट्रा-हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट मिल जाता है।
  • प्रोसेसिंग: ओप्पो A5 प्रो 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ आता है। जिसे माली-G615 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन में बढ़िया स्पीड के लिए 12GB तक LPDDR4X RAM और स्पेस के लिए 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज प्रदान किया गया है। डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 15 के साथ काम करता है।

  • कैमरा: फोटोग्राफी के मामले में Oppo A5 Pro में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का रियर कैमरा है, जिसे बेहतर डेप्थ इफेक्ट के लिए 2MP मोनोक्रोम सेंसर के साथ जोड़ा गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी और चार्जिंग: मोबाइल में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके बारे में ओप्पो का दावा है कि यह पांच साल तक इस्तेमाल किए जाने पर भी अच्छी चलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • अन्य: नया ओप्पो ए5 प्रो पानी और धूल से बचाव वाली IP69, IP68 और IP66 रेटिंग सहित सैन्य-ग्रेड (GJB 150A-2009) रेटिंग वाला है। यह इंडस्ट्री में पहला पहला फ़ोन है जिसने 14 व्यापक सैन्य-मानक पर्यावरण परीक्षण पास किए हैं। फोन ने -35°C से 47°C के हाई तापमान में भी काम करके दिखाया है। यही नहीं इसमें स्टीरियो डुअल स्पीकर, हाई-एनर्जी आउटडोर मोड और फुल-फीचर NFC शामिल हैं। इसके अलावा ओप्पो का हंटर एंटीना आर्किटेक्चर भी शामिल है, जो सिग्नल रिसेप्शन को बेहतर बनाता है।

OPPO A5 Pro की कीमत और उपलब्धता

  • OPPO A5 Pro स्मार्टफोन चीन में चार मेमोरी ऑप्शन में आया है जिसका 8GB+256GB मॉडल 1,999 युआन यानी करीब 23,300 रुपये का है।
  • फोन का 8GB+512GB और 12GB+256GB मॉडल 2,199 युआन यानी तकरीबन 25,600 रुपये में मिलेगा।
  • टॉप वैरियंट 12GB+512GB ऑप्शन 2,499 युआन यानी लगभग 29,180 रुपये का है।
  • यह फोन चीन में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 27 दिसंबर से सेल होगा।

The post 6000mAh बैटरी, 12GB रैम, IP69 रेटिंग के साथ आया OPPO A5 Pro, जानें कितना है चीन में रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a5-pro-china-launched-price-specifications/feed/ 0
6,000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आ रहा यह 5G OPPO Mobile, 20 हजार के करीब हो सकता है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-phone-oppo-a5-pro-specifications-and-price-leak-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-phone-oppo-a5-pro-specifications-and-price-leak-details/#respond Thu, 07 Nov 2024 04:33:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158874 कंपनी OPPO A3 Pro 5G फोन का नेक्स्ट जेन अपग्रेडेड वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है जो OPPO A5 Pro 5G नाम से लॉन्च होगा।

The post 6,000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आ रहा यह 5G OPPO Mobile, 20 हजार के करीब हो सकता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO A3 Pro 5G फोन जून महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जो 17,999 रुपये की कीमत पर 8GB RAM, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5,100mAh Battery लेकर आया था। वहीं अब कंपनी इस फोन का नेक्स्ट जेन अपग्रेडेड वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है जो OPPO A5 Pro 5G नाम से लॉन्च होगा। यह अपकमिंग ओपो मोबाइल विभिन्न ​सर्टिफिकेशन साइट्स पर शिरकत कर चुका है जहां कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।

OPPO A5 Pro 5G कब लॉन्च होगा?

कंपनी की ओर से फिलहाल नए ए5 प्रो को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हमारा अनुमान है कि कंपनी नए साल की शुरूआत इसी स्मार्टफोन से करेगी। यानी ओपो ए5 प्रो 5जी फोन जनवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह ओपो मोबाइल पहले ब्रांड की होम मार्केट चाइना में बिकेगा तथा बाद में इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा।

OPPO A5 Pro 5G का प्राइस कितना होगा?

ओपो ए5 प्रो मिड रेंज में उतारा जाएगा जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के करीब रखी जाने की उम्मीद है। अनुमान है कि फोन के बेस वेरिएंट का रेट तो 20,000 रुपये से कम रह सकता है परंतु टॉप वेरिएंट का दाम 22,000 रुपये तक जा सकता है। बताते चलें कि इस वक्त भारत में OPPO A3 Pro 5G का 8GB+128GB वेरिएंट 17,999 रुपये में तथा 8GB+256GB 19,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

OPPO A5 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी?

  • MediaTek Dimensity 7300 Energy
  • 12GB RAM + 512GB storage
  • 6.7” FHD+ AMOLED Screen
  • 50MP Back Camera
  • 16MP Front Camera
  • 6,000mAh Battery

डिस्प्ले : ओपो ए5 प्रो 5जी फोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि यह एमोलेड स्क्रीन होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट मिल सकता है।

प्रोसेसर : OPPO A5 Pro 5G सबसे नए और एडवांस एंड्राइड 15 पर लॉन्च किया जाएगा जो ColorOS 15 पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसमें 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए78 कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए55 कोर शामिल हैं।

मेमोरी : ओपो ए3 प्रो जहां 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ था वहीं ओपो ए5 प्रो को कंपनी 12जीबी रैम पर लॉन्च कर सकती है। फोन के टॉप वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज दी जा सकती है तथा बेस वेरिएंट में हमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ओपो ए5 प्रो 5जी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर देखने को मिल सकता है जो OIS तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A5 Pro में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी : OPPO A5 Pro 5G फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर इसकी बैटरी रेटेड वैल्यू 5,840एमएएच सामने आ चुकी है जो दर्शाता है कि फोन 6000एमएएच डुअल सेल बैटरी के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 45वॉट या इससे अधिक की फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी।

The post 6,000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आ रहा यह 5G OPPO Mobile, 20 हजार के करीब हो सकता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-phone-oppo-a5-pro-specifications-and-price-leak-details/feed/ 0