OPPO A52 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 07 Aug 2020 06:25:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-4gb-and-8gb-ram-price-announced-sale-at-rs-14999-specs-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-4gb-and-8gb-ram-price-announced-sale-at-rs-14999-specs-5000mah-battery/#respond Fri, 07 Aug 2020 06:25:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47358 फोन को कंपनी की ओर से तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

The post सिर्फ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने जून महीने में इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए आर्कषक लुक स्मार्टफोन OPPO A52 लॉन्च किया था। मिड बजट में उतारा गया यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा और पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओेपो ए52 को कंपनी की ओर से तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम शामिल थी। ओपो ने फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत तो उसी वक्त अनाउंस कर दी थी लेकिन अन्य वेरिएंट के दाम का खुलासा नहीं हुआ था। वहीं अब कंपनी ने OPPO A52 के सभी वेरिएंट्स की कीमत से पर्दा उठा दिया है।

OPPO A52 का सबसे छोटा 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह ओपो ए52 के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। कंपनी OPPO A52 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले ही 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को Twilight Black और Stream White कलर में खरीदा जा सकता है।

OPPO A52

ओपो ए52 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह फोन 90.5 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 405पीपीआई की है। फोन का फ्रंट पैनल पर बेजल लेस है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। OPPO ने इस स्क्रीन को नियो डिसप्ले का नाम दिया है।

OPPO A52 4gb and 8gb ram price announced sale at rs 14999 specs 5000mah battery

OPPO A52 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 7.1 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन तीन रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल है। ये तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी की UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें : Samsung ने कम किए Galaxy A51 के दाम, जाने क्या है इस फोन का नया प्राइस

फोटोग्राफी के लिए OPPO A52 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए52 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO A52 4gb and 8gb ram price announced sale at rs 14999 specs 5000mah battery

OPPO A52 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन दिया गया है वहीं यह फोन फोन अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए52 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post सिर्फ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-4gb-and-8gb-ram-price-announced-sale-at-rs-14999-specs-5000mah-battery/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ OPPO A52 हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-officially-launched-in-india-5000mah-battery-quad-camera-punch-hole-8gb-ram-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-officially-launched-in-india-5000mah-battery-quad-camera-punch-hole-8gb-ram-specs-price-sale-offer/#respond Fri, 12 Jun 2020 07:11:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45221 OPPO A52 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है

The post 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ OPPO A52 हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को ‘ए सीरीज़’ में उतारा गया है जिसने OPPO A52 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ओपो ए52 मिड बजट फोन है जो 5000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा और पंचहोल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन आर्कषक लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। आगे नज़र डालते हैं फोन की फुल डिटेल पर।

OPPO A52

ओपो ए52 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह फोन 90.5 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 405पीपीआई की है। फोन का फ्रंट पैनल पर बेजल लेस है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। OPPO ने इस स्क्रीन को नियो डिसप्ले का नाम दिया है।

OPPO A52 officially launched in india 5000mah battery quad camera punch hole 8gb ram specs price sale offer

OPPO A52 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 7.1 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन तीन रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल है। ये तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी की UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : Oppo ला रहा 80W की सुपरफास्ट चार्जिंग तकनीक, सिर्फ 15 मिनट में चार्ज होगा 4,000mAh की बैटरी वाला फोन

फोटोग्राफी के लिए OPPO A52 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए52 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO A52 officially launched in india 5000mah battery quad camera punch hole 8gb ram specs price sale offer

OPPO A52 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन दिया गया है वहीं यह फोन फोन अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए52 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा पॉप-अप कैमरा वाला Motorola One Fusion Plus, POCO X2 को देगा चुनौती

ओपो ए52 को इंडियन मार्केट में Twilight Black और Stream White कलर में लॉन्च किया गया है जो आने वाली 17 जून से देश में ऑनलाईन व ऑफलाईन बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। OPPO A52 के 6GB + 128GB वेरिएंट को 16,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं कंपनी फोन के 4GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा आने वाले दिनों में करेगी।

The post 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ OPPO A52 हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-officially-launched-in-india-5000mah-battery-quad-camera-punch-hole-8gb-ram-specs-price-sale-offer/feed/ 0
इंडिया आ रहा सबसे सस्ता पंच-होल वाला Oppo A52 स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-confirmed-to-launch-in-india-soon-company-confirm-budget-punch-hole-display-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-confirmed-to-launch-in-india-soon-company-confirm-budget-punch-hole-display-phone/#respond Wed, 10 Jun 2020 08:12:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45122 फोन में 5000एमएएच की बैटरी है।

The post इंडिया आ रहा सबसे सस्ता पंच-होल वाला Oppo A52 स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने हाल ही में अपनी ‘A’ सीरीज को इंडिया में आगे बढ़ाते हुए Oppo A12 को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी अपने Oppo A52 को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। 91मोबाइल्स ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि ओप्पो ए52 को इंडिया में जल्द पेश किया जाएगा। वहीं, अब Oppo ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की पुष्टी कर दी है। हालांकि, कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद है की जा रही कि जल्द ही इस डिवाइस को पेश कर दिया जाएगा।

ओप्पो ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टी की है कि वह इंडिया में जल्द ही अपनी ‘ए’ सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Oppo A52 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, इंडिया से पहले यह फोन चीन में लॉन्च हो चुका है। इसलिए फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हमें पहले से है। इसे भी पढ़ें: खूबसूरत लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ आया Oppo Reno 4 Pro, क्या मार्केट में मचाएगा तहलका?

कीमत

Oppo A52 को कंपनी ने चीन में RMB 1599 (लगभघ 17,000 रुपए) में पेश किया था। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की थी। लेकिन, इंडिया में कंपनी इस डिवाइस पहले सबसे कम कीमत वाले पंच-होल डिसप्ले फोन के रूप में पेश करने वाली है। इसलिए हो सकता है कि इंडिया फोन की कीमत 8000 रुपए के आस-पास हो और कम रैम व स्टोरेज वेरिंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, चीन में लॉन्च हुए फोन की स्पेसिफिकेशन्स और इंडिया में आने वाले ओप्पो ए52 की स्पेसिफिकेशन्स में फर्क हो।

कंपनी का कहना है कि ओप्पो ए52 इंडिया में आने पंच-होल डिसप्ले वाला पहल बजट फोन होगा। लेकिन, भारतीय मार्केट में पिछले साल Infinix S5 Lite लॉन्च हुआ था जो कि पंच-होल डिसप्ले के साथ आया था और इसकी कीमत 7,999 रुपए है। अगर ओप्पो को इंडिया में सबसे कम कीमत में ओप्पो ए52 को पंच-होल डिसप्ले वाला फोन बनाना है तो इसकी कीमत 7,999 रुपए से कम रखनी होगी। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 9,990 रुपयेे में लॉन्च हुआ OPPO A12, इसमें है 4230एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज

Oppo A52 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

चीन में लॉन्च हो चुके Oppo A52 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। वहीं, फोन में फुल-एचडी+ डिसप्ले पैनल पंच होल डिजाइन के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo A52 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में रियर पर मेन कैमरा 12-मेगापिक्सल शूटर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर हैं, जिसमें से एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है।

साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। डिवाइस ColorOS 7.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुएल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ GLONASS और यूएसबी टाइप-सी जैसे ऑप्शन हैं।

The post इंडिया आ रहा सबसे सस्ता पंच-होल वाला Oppo A52 स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-confirmed-to-launch-in-india-soon-company-confirm-budget-punch-hole-display-phone/feed/ 0
Exclusive: Samsung Galaxy M सीरीज को टक्कर देने ओपो ला रहा है तीन फोन, Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a11k-oppo-a12-and-oppo-a52-to-going-to-launch-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a11k-oppo-a12-and-oppo-a52-to-going-to-launch-in-india-soon/#respond Thu, 04 Jun 2020 05:35:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44890 ओपो ए सीरीज के ये फोन मिड रेंज में पेश किए जाएंगे जो सैमसंग एम सीरीज को चुनौती देंगे।

The post Exclusive: Samsung Galaxy M सीरीज को टक्कर देने ओपो ला रहा है तीन फोन, Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबी लॉकडाउन के बाद जैसे—जैसे बाजार खुलने लगा है वैसे—वैसे रौनक भी वापस आने लगी है। हालांकि अब भी बहुत कुछ बंद है लेकिन मोबाइल कंपनियां काफी एक्टिव हो गई है भारत में ढेर सारे लॉन्च भी होने लगे हैं। कल ही यह खबर आई थी कि इस महीना 17 जून को ओपो अपने नए Find X 2 सीरीज को भारत में पेश करने वाला है। वहीं आज 91मोबाइल्स के पास ओपो से जुड़ी एक और खास खबर है। जानकारी के अनुसार कंपनी जल्द ही भारत में अपने बजट फोंस भी पेश करने वाली है जिसके तहत Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि इनमें सबसे पहले Oppo A12 आएगा और इसकी एक ऑफिशियल पोस्टर भी हमें मिल गई है जिसमें फोन के ऑफर्स और डिटेल्स की काफी जानकारी दी गई है।

जैसा कि आप देख सकते हैं पोस्टर में स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि इस ओपो ए12 को दो मैमोरी वेरियंट में भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे 3GB रैम व 32GB की मैमोरी और 4GB रैम के साथ 64GB की मैमोरी वेरियंट में पेश करने वाली है। फेन में आपको 4,230mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर देखा जा सकता है। हालांकि यहां ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन 6 मंथ एक्सटेंडेड वारंटी, आईसीआईआई, एचडीएफसी और बैंक ऑफ बरोदा ऑफर्स देखे जा सकते हैं। हालांकि यह फोन बाहर में लॉन्च हो चुका है ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी ओपो ए52 मॉडल को भी पहले लॉन्च कर चुकी है। इसे भी पढ़ें: शाओमी के सस्ते फोन Redmi 9 की लाइव इमेज और स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, 25 जून को हो सकता है लॉन्च
oppo-a11k-oppo-a12-and-oppo-a52-to-going-to-launch-in-india-soon

रही बात ओपो ए11के की तो यह नया मॉडल है और इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि इतना जरूर मालूम है कि इनमें सबसे कम कीमत का यही मॉडल होगा और कंपनी इसे 10 हजार रुपये के नीचे में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने ऑफलाइन रिटेलर्स को दी आधी खुशी आधा ग़म, जानें कैसे?

ओपो ए12 के स्पेसिफिकेशन
OPPO A12 की बात करेें तो यह यह देखने में बहुत हद तक रियलमी 3आई के समान लगता है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट दिया गया है। कंपनी ने इसे 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले के साथ पेश किया है और यह बाहर में एंडरॉयड 9 पाई पर रन करता है। हालांकि हो सकता है कि भारत में इसे एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाए। वहीं प्रोसेसिंग के फोन में मीडियाटेक हेलियो पी35 चिपसेट देखेने को मिलेगा। फोन का प्रोसेसिंग क्लॉक स्पीड अधिकतम 2.3गीगाहर्ट्ज़ का है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO A12 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल मेन कैमरा है वहीं दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

The post Exclusive: Samsung Galaxy M सीरीज को टक्कर देने ओपो ला रहा है तीन फोन, Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a11k-oppo-a12-and-oppo-a52-to-going-to-launch-in-india-soon/feed/ 0
OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/#respond Tue, 28 Apr 2020 10:27:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43460 डिजाईन के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।

The post OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ओपो ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए Oppo A52 और Oppo A72 स्मार्टफोन लॉन्च किए है। ये दोनों ही फोन मिडबजट सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। ये दोनों ही डिवाईस भारतीय बाजार में कब तक आएंगे यह जानकारी अभी पुख्ता नहीं हो पाई है लेकिन इनके लॉन्च से पहले ही सीरीज़ का एक और नया फोन सामने आ गया है। ताजा लीक में Oppo A92 की फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल हुई है जिसे प्राइस बाबा वेबसाइट द्वारा शेयर किया गया है। फोटो के सामने आने से फोन के डिजाईन के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।

ऐसी होगी लुक

फोन के डिजाईन के बारे में बता दें कि ऐसी ही लुक ओपो ए72 में भी देखने को मिली थी। लीक के अनुसार फोन को Twilight Black, Shining White और Aurora Purple कलर में लॉन्च किया जाएगा। फोटो में Oppo A92 को पंच होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर बना है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर की बात करें तो यहां क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

OPPO A92 render image revealed specs leaked quad rear camera ram 5000mah battery launch soon

यह सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर फिट है। सेटअप चौकोर आकार का है जिसमें तीन कैमरा सेंसर साईड ऐज की ओर एक ही कतार में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। इस कतार के बाईं ओर सबसे उपर उपरी फ्लैश लाईट और सबसे नीचे चौथा कैमरा लेंस फिट है। इन दोनों के बीच में सेंसर डिटेल लिखी गई है। Oppo A92 के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। इसी तरह बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है।

ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A92 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार यह फोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7.1 पर काम करेगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाईस में मीडियाटेक का डायमंनसिटी 800 या फिर क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि ये दोनों ही चिपसेट मिडबजट फोन के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Realme के अपकमिंग फोन का डिजाइन हुआ लीक, लुक में देगा दूसरे स्मार्टफोन्स को मात

Oppo A92 में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

यह भी पढ़ें : Redmi Note 9 इंडियन साइट पर लिस्ट, 5020एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ 30 अप्रैल को होगा लॉन्च

OPPO A92 को गूगल प्ले कंसोल पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद ओपो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। वहीं फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। लीक की मानें तो ओपो ए92 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल अभी ओपो की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/feed/ 0
8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A52 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खास फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-with-5000-mah-battery-launched-in-china-know-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-with-5000-mah-battery-launched-in-china-know-price-specification/#respond Mon, 20 Apr 2020 12:46:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43146 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है।

The post 8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A52 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो ने अपनी A सीरीज के स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए आज एक और नया स्मार्टफोन Oppo A52 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने ए सीरीज के अंदर Oppo A92s को पेश किया था। इसके अलावा कंपनी ने आज फाइंड एक्स2 सीरीज़ में Find X2 Lite और Find X2 Neo को पेश किया है।

कीमत

Oppo A52 को कंपनी ने RMB 1599 (लगभघ 17,000 रुपए) में पेश किया है। हालांकि, चीन से बाहर इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस साल इस डिवाइस को इंडियन मार्केट में पेश किया जा सकता है। Oppo चीन में Oppo A52 की सेल स्टार्ट कर चुकी है।

Oppo A52 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo A52 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। वहीं, फोन में फुल-एचडी+ डिसप्ले पैनल पंच होल डिजाइन के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
a52-1
फोटोग्राफी के लिए Oppo A52 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में रियर पर मेन कैमरा 12-मेगापिक्सल शूटर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर हैं, जिसमें से एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है।

साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। डिवाइस ColorOS 7.1 बेस्ड एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुएल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ GLONASS और यूएसबी टाइप-सी जैसे ऑप्शन हैं।

The post 8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A52 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a52-with-5000-mah-battery-launched-in-china-know-price-specification/feed/ 0
8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/#respond Tue, 07 Apr 2020 07:09:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42597 दोनों ही डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट ​कर दिए गए हैं

The post 8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर कल ही खबर आई थी कि कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Oppo A12e पेश किया है। 4,230mAh बैटरी और डुअल कैमरे से लैस यह बजट स्मार्टफोन फिलहाल वियतनाम में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को ओपो की इसी सीरीज़ के दो और नए फोंस की एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है। ये दोनों ही फोन ओपो ए सीरीज़ के हैं जिनके नाम OPPO A92 और OPPO A52 है। फोस की डिटेल से पहले आपके बता दें कि ये दोनों ही डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट ​कर दिए गए हैं जिनकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है।

OPPO A92

ओपो ए92 की बात पहले करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को OP4C72L1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन से लैस बताया गया है। यहां फोन में दी जाने वाली डिसप्ले के साईज की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूरी साफ कर दिया गया है कि यह स्क्रीन 480dpi सपोर्ट करेगी। प्ले कसोंल पर OPPO A92 को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।

oppo a92 OP4C72L1 a52 OP4C77L1 listed on google play console with 8gb 6gab ram snapdraogn 665 chipset specs leaked

हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद ओपो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। गूगल प्ले कंसोल पर OPPO A92 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि ओपो ए91 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।

OPPO A52

ओपो ए52 की स्पेसिफिकेशन्स ए92 के समान ही दिखाई है। इस फोन को OP4C77L1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन से लैस बताया गया है। यहां भी फोन में दी जाने वाली डिसप्ले के साईज की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूरी साफ कर दिया गया है कि यह स्क्रीन 480dpi सपोर्ट करेगी। प्ले कसोंल पर OPPO A52 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।

oppo a92 OP4C72L1 a52 OP4C77L1 listed on google play console with 8gb 6gab ram snapdraogn 665 chipset specs leaked

लिस्टिंग में OPPO A52 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि ओपो ए52 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।

OPPO A12e

वियतनाम में पेश किए गए इस फोन में 6.2-इंच HD+ वाइड नॉच डिसप्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 450 SoC प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 3GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OPPO A12e को कंपनी ने कलरओएस 5.1 बेस्‍ड एंडरॉयड 8 Oreo पर पेश किया है। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13MP का मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा OPPO A12e में पावर बैकअप के लिए 4,230mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। साथ ही फोन में म्यूजिक पार्टि फंक्शन है जिससे आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक ही गाना अपने अपने फोन पर चला सकते हैं।

The post 8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/feed/ 0