OPPO A53 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:50:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ड्राइविंग करते हुए OPPO A53 में हुआ ब्लास्ट, फोन के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा यूजर https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-battery-explodes-in-the-pocket-while-driving/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-battery-explodes-in-the-pocket-while-driving/#respond Mon, 07 Jun 2021 08:31:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60315 ओपो के इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था।

The post ड्राइविंग करते हुए OPPO A53 में हुआ ब्लास्ट, फोन के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा यूजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फोन में आग लगना या फोन का ब्लास्ट होना आजकल आम बात हो गई है। बीच-बीच में ऐसी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं कि फलां कंपनी के फोन में ब्लास्ट हो गया। हालांकि, अक्सर ऐसे मामलों में गलती यूजर की सामने आती है, लेकिन इस बार फोन में ब्लास्ट होने की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर एक स्मार्टफोन यूजर के दिल में डर बैठ सकता है। दरअसल, दिल्ली के एक ऑटो ड्राइवर OPPO A53 मॉडल ब्लास्ट हो गया है और यह फोन तब ब्लास्ट हुआ जब यूजर उसे अपनी जेब में रखकर ड्राइव कर रहा था। हालांकि, समय रहते फोन को उसने निकाल कर फेंक दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता, लेकिन फिर भी फोन के ब्लास्ट होने से पीड़ित को काफी गंभीर चोट आई है।

OPPO A53 में हुआ ब्लास्ट

OPPO A53 में ब्लास्ट की जानकारी एक टेक YouTube चैनल Technical Dost ने दी है। वीडियो में विस्फोट के बाद फोन की स्थिति और यूजर को लगी चोटों को दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि विस्फोट के कारण OPPO A53 का पिछला पैनल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वीडियो के अनुसार, उपयोगकर्ता एक ऑटो चालक है और वह दावा कर रहा है कि वह फोन का उपयोग केवल कॉलिंग और इंटरनेट की सेवा के लिए करता है। इसके अलावा, उसने फोन का असली चार्जर भी दिखाया है जिससे वह फोन को चार्ज करता था। साथ ही यूजर ने बताया कि उसने ओपो A53 को अगस्त 2020 में खरीदा गया था और अभी हैंडसेट वारंटी में है। इसे भी पढ़ें: Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला
oppo-a53-phone-blast

फोन ब्लास्ट से पलटी गाड़ी

आप नीचे दिए गए एम्बेडेड लिंक से वीडियो देख सकते हैं। यूट्यूब वीडियो में दिखाया गया है कि यूजर के पैरों में चोटें आई हैं। इन चोटों को लेकर यूजर का कहना है कि फोन में हुआ ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि ड्राइविंग करते समय उसकी गाड़ी पलट गई। साथ ही डिवाइस को देखकर यह कहा जा सकता है कि ब्लास्ट बहुत बड़ा था, जिससे बहुत अधिक नुकसान हो सकता था। लेकिन, गनीमत ये रही है कि यूजर बाल-बाल बच गया। इसे भी पढ़ें: Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन

यहां देखें वीडियो

सैमसंग के फोन से शुरू हुई ब्लास्ट की कहानी

कंपनी ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही उसने विस्फोट के पीछे के कारणों को स्वीकार किया है। कुछ साल पहले जब सैमसंग गैलेक्सी S7 को इसी समस्या का सामना करना पड़ा था, तो अधिकांश एयरलाइनों ने उड़ान के दौरान स्मार्टफोन के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया था।

फोन में नहीं लगेगी आग, बिल्कुल न करें ये गलती

  • ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर का करें रुख: फोन में कोई खराबी आने पर लोकल शॉप्स पर रिपेयर नहीं करना चाहिए। हमेशा ऑथेंटिक सर्विस सेंटर पर फोन रिपेयर कराएं क्योंकि वहां आपको ओरिजनल पार्ट्स भी मिल जाते हैं।
  • सीधे धूप में फोन को न रखें: फोन को कभी सीधी धूप में रखकर चार्ज न करें। ऐसा करने से फोन की स्क्रीन तो खराब होती ही है साथ ही उसमें आग लगने की आशंका भी काफी बढ़ जाती है।
  • ओरिजिनल चार्जर करें इस्तेमाल: ज्यादातर यूजर्स फोन का ओरिजिनल चार्जर खराब होने पर लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन, फोन के लिए यह घातक हो सकता है। हमेशा अपने फोन का ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें। नकली या किसी दूसरे फोन का चार्जर बैटरी और फोन दोनों के लिए हानिकारक है।
  • फोन में लगाए ओरिजिनल बैटरी: फोन में मिलने वाली ओरिजिनल बैटरी के खराब होने के बाद गलती से भी इसमें नकली या लोकल बैटरी न लगाएं। लोकल बैटरी का इस्तेमाल करना फोन में आग लगने का एक बड़ा कारण हो सकता है।

The post ड्राइविंग करते हुए OPPO A53 में हुआ ब्लास्ट, फोन के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा यूजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-battery-explodes-in-the-pocket-while-driving/feed/ 0
Oppo ने दिया Xiaomi, Realme और Samsung को जबरदस्त झटका, घटाए इस धांसू स्मार्टफोन के दाम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-gets-new-price-in-india-check-new-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-gets-new-price-in-india-check-new-price-specifications/#respond Fri, 30 Apr 2021 06:55:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58122 ओप्पो ने Oppo A53 स्मार्टफोन की कीमत में 2500 रुपये तक की कटौती की है। ओप्पो के स्मार्टफोन Oppo A53 की नई कीमतें आज 30 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

The post Oppo ने दिया Xiaomi, Realme और Samsung को जबरदस्त झटका, घटाए इस धांसू स्मार्टफोन के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इंडियन मार्केट में Xiaomi, Realme और Samsung जैसे ब्रांड को झटका देते हुए अपने दमदार स्मार्टफोन Oppo A53 की कीमतों में जबरदस्त कटौती की है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 2500 रुपये तक की कटौती की है। ओप्पो के स्मार्टफोन Oppo A53 की नई कीमतें आज 30 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। Oppo A53 स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। कंपनी ने हाल में इस स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट भी लॉन्च किया है। लेकिन कंपनी ने 4G वेरिएंट की कीमत में कटौती है।

Oppo A53 की नई कीमत

Oppo A53 स्मार्टफोन को कंपनी ने इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को अब 10,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे पहले ओप्पो का यह फोन 12,990 रुपये की कीमत में बिक रहा था। वहीं इस स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ अब 12,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कीमत में कटौती से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 15,490 रुपये थी। यानी इस वेरिएंट की कीमत में 2500 रुपये कम हुई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने Redmi Note 10 की कीमत में किया इजाफा, जानें क्या हैं नए दाम

OpppA53 स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A53 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट के साथ 4GB और 6GB रैम ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। OPPO A53 स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ओप्पो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम 4G VoLTE सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और दूसरी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

The post Oppo ने दिया Xiaomi, Realme और Samsung को जबरदस्त झटका, घटाए इस धांसू स्मार्टफोन के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-gets-new-price-in-india-check-new-price-specifications/feed/ 0
OPPO A53 5G बन सकता है ब्रांड का सबसे सस्ता 5जी फोन, दिसंबर में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-5g-with-dimensity-720-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-5g-with-dimensity-720-specs-price-sale/#respond Thu, 26 Nov 2020 09:14:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51351 OPPO A53 5G को वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

The post OPPO A53 5G बन सकता है ब्रांड का सबसे सस्ता 5जी फोन, दिसंबर में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए लोवर मिडबजट में OPPO A53 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह डिवाईस काफी लोगों द्वारा पसंद किया गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन का 5जी मॉडल भी ला रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार OPPO A53 5G को चीन में पेश कर दिया गया है जहां आने वाली 1 दिसंबर से यह स्मार्टफोन सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

OPPO A53 5G को दरअसल प्रोडक्ट लाइब्रेरी ऑफ चाइना टेलिकॉम पर लिस्ट किया गया है, जहां बताया गया है कि यह फोन 1 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लिस्टिंग में ओपो ए53 5जी को दो वेरिएंट्स में दिखाया गया है। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 1599 युआन (तकरीबन 17,900 रुपये) है तथा दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 1799 युआन (तकरीबन 20,000 रुपये) है।

OPPO A53 5G

ओपो ए53 5जी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा जो 6.53 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। सामने आई फोटोज़ में फोन की स्क्रीन को बेजल लेस दिखाया गया है जिसके नीचले हिस्से पर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है।

OPPO A53 5G with dimensity 720 specs price sale

OPPO A53 5G एंडरॉयड 10 ओएस पर आधारित फोन है जो कलरओएस के साथ काम करता है। इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 चिपसेट दिया गया है। लिस्टिंग में ओपो ए53 5जी फोन के दो रैम वेरिएंट सामने आए हैं। छोटे वेरिंएट में 4 जीबी रैम मैमोरी दी गई है तथा दूसरे वेरिएंट को 6 जीबी रैम से लैस दिखाया गया है। ये दोनों ही वेरिएंट्स 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें : 64MP कैमरे वाला Oppo Reno 5 Pro सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द करेगा एंट्री

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए53 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A53 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

OPPO A53 5G with dimensity 720 specs price sale
OPPO A53 4G

OPPO A53 5G में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए53 5जी स्मार्टफोन में 3,945एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात वेबसाइट के जरिये सामने आई है। खबर है कि ओपो ए53 5जी स्मार्टफोन Streamer Purple, Lake Green और Secret Night Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post OPPO A53 5G बन सकता है ब्रांड का सबसे सस्ता 5जी फोन, दिसंबर में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-5g-with-dimensity-720-specs-price-sale/feed/ 0
15,490 रुपये वाला OPPO A53 या फिर 15,499 रुपये वाला Nokia 5.3, देखें कौन सा फोन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-vs-nokia-5-3-comparison-specs-camera-battery-performance-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-vs-nokia-5-3-comparison-specs-camera-battery-performance-price/#comments Wed, 26 Aug 2020 10:56:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48030 इसे पढ़कर आप चुन पाएंगे कि OPPO फोन लेना है या फिर Nokia का एंडरॉयड स्मार्टफोन।

The post 15,490 रुपये वाला OPPO A53 या फिर 15,499 रुपये वाला Nokia 5.3, देखें कौन सा फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल इंडियन मार्केट में दो बड़ी टेक कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें OPPO और Nokia शामिल है। इन दोनों ब्रांड्स ने मिड बजट सेग्मेंट में अपनी दावेदारी पेश करते हुए OPPO A53 और Nokia 5.3 लॉन्च किया है। 6 जीबी रैम वाले ओपो ए53 की कीमत जहां 15,490 रुपये है वहीं 6 जीबी रैम के साथ नोकिया 5.3 को 15,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस बजट में नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये दोनों ही मोबाइल फोन एक अच्छा ऑप्शन है। आगे हमनें OPPO A53 और Nokia 5.3 दोनों स्मार्टफोंस के लुक, डिजाईन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की छोटा सा कंपेरिज़न किया है जिसे पढ़कर आप चुन पाएंगे कि OPPO फोन लेना है या फिर Nokia का एंडरॉयड स्मार्टफोन।

डिजाईन

OPPO A53 को जहां पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है वहीं Nokia 5.3 वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। दोनों स्मार्टफोंस के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। इसी तरह नोकिया 5.3 के बैक पैनल पर बीच में राउंड शेप वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा ओपो ए53 के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप चौकोर शेप में स्थित है। यहां कह सकते हैं कि OPPO A53 की फ्रंट लुक ज्यादा अच्छी है तो Nokia 5.3 का रियर लुक डिफरेंट है। नोकिया 5.3 को Cyan, Sand और Charcoal कलर में तथा ओपो ए53 को Electric Black, Fairy White और Fancy Blue कलर में लॉन्च किया गया है।

डिसप्ले

OPPO A53 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वहीं Nokia 5.3 स्मार्टफोन भी 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओपो ए53 जहां पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है वहीं नोकिया 5.3 में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है।

परफॉर्मेंस

Nokia 5.3 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11नैनोमीटर फेब्रिकेशन तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं OPPO A53 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर करता है। ओपो ए53 में जहां कलरओएस 7.2 दिय गया है वहीं नोकिया 5.3 प्योर एंडरॉयड पर काम करता है। यह भी पढ़ें : सबसे ताक़तवर प्रोसेसर और डिफरेंट फ्लिप कैमरा वाले ASUS ZenFone 7 और 7 Pro हुए लॉन्च, चीनी कंपनियों को मिलेगी चुनौती

कैमरा

OPPO A53 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन में मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए53 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Nokia 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जिसे ओपो ए53 से आगे कहा जाएगा। इस फोन के सेटअप में भी एलईडी के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 5.3 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप

OPPO A53 को कंपनी की ओर से 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर Nokia 5.3 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। यहां साफ है कि ओपो का फोन नोकिया स्मार्टफोन पर भारी पड़ता है। ये दोनों ही डिवाईस यूएसबी टाईप सी पोर्ट सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी वाले Vivo Y20 और Y20i इंडिया में हुआ लॉन्च, कीमत: 11,490 रुपए से शुरू

वेरिएंट व कीमत

OPPO A53 और Nokia 5.3 दोनों स्मार्टफोंस को कंपनी द्वारा इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। ओपो ए53 की बात पहले करें तो इस फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 12,990 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट को 15,490 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Nokia 5.3 का बेस वेरिएंट भी 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं फोन के बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। ये दोनों ही फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post 15,490 रुपये वाला OPPO A53 या फिर 15,499 रुपये वाला Nokia 5.3, देखें कौन सा फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-vs-nokia-5-3-comparison-specs-camera-battery-performance-price/feed/ 2
5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A53 इंडिया में लॉन्च, शुरूआती कीमत 12,990 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-launched-in-india-with-5000mah-battery-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-launched-in-india-with-5000mah-battery-specs-price-sale/#respond Tue, 25 Aug 2020 07:30:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47980 OPPO A53 को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A53 इंडिया में लॉन्च, शुरूआती कीमत 12,990 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने ऑफिशियल कर दिया है कि कंपनी भारत में अपनी ‘एफ सीरीज’ का विस्तार करने वाली है और इसके तहत OPPO F17 और OPPO F17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। ओपो एफ17 सीरीज़ की लॉन्च डेट तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन इससे पहले कंपनी ने आज अपनी ‘ए सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन OPPO A53 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 12,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लुक व डिजाईन

OPPO A53 को कंपनी की ओर से बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो स्क्रीन के उपरी बाईं ओर स्थित है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर चौकोर शेप में स्थित है। इसमें कैमरा सेंसर्स जहां वर्टिकली लगे हुए हैं वहीं साईट में फ्लैश लाईट और लेंस डिटेल अंकित है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर व दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है। लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर स्थित है।

OPPO A53 launched in india with 5000mah battery specs price sale

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A53 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। ओपो ए53 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें : चीनी कंपनियों को टक्कर देने इंडिया आया सस्ता Nokia 5.3, जानें क्या है प्राइस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A53 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन में मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए53 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO A53 launched in india with 5000mah battery specs price sale

OPPO A53 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए53 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

वेरिएंट व कीमत

OPPO A53 को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 12,990 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट को 15,490 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। ओपो ए53 को Electric Black, Fairy White और Fancy Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A53 इंडिया में लॉन्च, शुरूआती कीमत 12,990 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-launched-in-india-with-5000mah-battery-specs-price-sale/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आई OPPO A53 की कीमत, 6 जीबी रैम और 5000एमएएच की बैटरी पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-2020-price-specs-leaked-before-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-2020-price-specs-leaked-before-india-launch/#respond Mon, 24 Aug 2020 06:27:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47922 OPPO A53 स्मार्टफोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई OPPO A53 की कीमत, 6 जीबी रैम और 5000एमएएच की बैटरी पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO फैन्स के लिए आने वाले दिन बेहद खास होने वाले हैं। कंपनी अपनी ‘एफ सीरीज’ को टीज़ कर चुकी है जिसके तहत OPPO F17 और OPPO F17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कल ओपो अपनी ‘ए सीरीज़’ का भी नया डिवाईस OPPO A53 2020 भी इंडिया में लॉन्च करने वाली है। यह फोन अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में पहले ही दस्तक दे चुका है जिसके ओपो ए53 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। वहीं अब फोन लॉन्च से पहले ही इस फोन के भारतीय वेरिएंट और उनकी कीमत का भी खुलासा हो गया है।

OPPO A53 2020 के इंडियन वेरिएंट्स और कीमत का खुलासा प्रसिद्ध टिपस्टर मुकुल शर्मा ने किया है। ट्वीटर हैंडल स्टफलिस्टिंग्स के अनुसार ओपो ए53 स्मार्टफोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़ा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। टिपस्टर के अनुसार OPPO A53 2020 का अधिकतम मूल्य 15,000 रुपये के करीब ही रहेगा।

OPPO A53 2020

ओपो ए53 2020 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो स्क्रीन के उपरी बाईं ओर स्थित है। यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। फ्रंट पैनल के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 6 कैमरों के साथ लॉन्च होगा OPPO F17 Pro, ओपो एफ17 की भी फुल स्पेसिफिकेशन आई सामने

OPPO A53 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए नए ओपो फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है। 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वाले इस फोन में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

OPPO A53 2020 price specs leaked before india launch

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A53 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन में मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए53 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : जल्द आ रहा बेहद सस्ता और नया OnePlus Nord, जानें क्या होंगे फीचर्स

OPPO A53 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को कंपनी द्वारा Electric Black और Fancy Blue कलर में बाजार में पेश किया गया है। उम्मीद है कि ओपो ए53 भारतीय बाजार में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ एंट्री लेगा।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई OPPO A53 की कीमत, 6 जीबी रैम और 5000एमएएच की बैटरी पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-2020-price-specs-leaked-before-india-launch/feed/ 0
लॉन्च से पहले जानें Oppo A53 की 5 खास बातें https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-features-and-specifications-of-oppo-a53-before-india-launch-rs-under-15000/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-features-and-specifications-of-oppo-a53-before-india-launch-rs-under-15000/#respond Fri, 21 Aug 2020 08:03:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47847 स्मार्टफोन 90Hz डिसप्ले और पंच-होल स्क्रीन के साथ आएगा।

The post लॉन्च से पहले जानें Oppo A53 की 5 खास बातें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo A53 को कथित तौर पर इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, अब यह फोन इंडिया में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Oppo A52 स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर पेश किए गए इस डिवाइस को 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ओपो ए53 को कंपनी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिसप्ले के साथ पेश किया है। इसके अलावा फोन होल-पंच कटआउट वाली स्क्रीन के साथ आता आएगा। इतना ही नहीं OPPO ने इस बात की जानकारी दे दी है कि फोन की कीमत 15,000 रुपए से कम होगी। लेकिन, लॉन्च से पहले हम इस फोन कि उन 5 खास बातों को जानकारी देंगे, जिसे आप लॉन्चे से पहले जानक सकते हैं।

डिसप्ले व डिजाइन

अगर बात करें फ्रंट पैनल की तो डिवाइस तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। डिवाइस में टॉप पर लेफ्ट की ओर पंच-हलो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर में एक लाइन में ट्रिपल कैमरा वर्टिकल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। साथ ही यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है।

रैम व रोम

फोन को एक दिन पहले ही इंडोनेशिया में 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी के साथ पेश किया गया था। वहीं, इस फोन में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि फोन इंडिया में और भी रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: OPPO F17 Pro भारत में हुआ ऑफिशियल, यह है साल का सबसे पतला फोन, जानें क्या है कीमत

OPPO A53 launched with 5000mah battery specs price sale

प्रोसेसर

OPPO A53 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए नए ओपो फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno सीरीज़ में आ रहे हैं दो नए फोन, Reno 4 Lite और Reno4 Z 5G नाम से होंगे लॉन्च
कैमरा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A53 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन में मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए53 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स

OPPO A53 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

कीमत

ओप्पो ए53 को इंडोनेशिया में IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया था। कलर ऑप्शन की बात करें तो Oppo ने इस फोन को इलेक्ट्रिक ब्लैक और फैंसी ब्लू रंग लॉन्च किया गया था। वहीं, कंपनी ने इस बात की जानकारी दे दी है कि इंडिया में फोन 15,000 रुपए के अंदर पेश किया जाएगा।

The post लॉन्च से पहले जानें Oppo A53 की 5 खास बातें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-features-and-specifications-of-oppo-a53-before-india-launch-rs-under-15000/feed/ 0
5000mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo A53 फोन, लीक फुल फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-with-snapdragon-460-soc-5000mah-battery-to-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-with-snapdragon-460-soc-5000mah-battery-to-launch-soon/#respond Tue, 18 Aug 2020 06:56:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47699 फोन में 6जीबी रैम होगी।

The post 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo A53 फोन, लीक फुल फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो के बारे हाल ही में जानकारी सामने आई थी कंपनी ‘A’ सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन OPPO A73 और OPPO A53 नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। OPPO A73 को एनबीटीसी और OPPO A53 फोन एनबीटीसी के साथ ही आईएमडीए सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर देखा गया था। वहीं, अब मायस्मार्टप्राइस ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करते हुए बताया है कि यह फोन थाइलैंड, इंडोनेशिया, इंडिया और वेस्टर्न व यूरोपियन मार्केट में कंपनी के Oppo A73 के साथ पेश किया जा सकता है।

आपको बता दें कि ओपो ए53 स्मार्टफोन विभिन्न सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स जैसे- गीकबेंच, EEC, FCC, BIS, NBTC, TKDN और इंडोनेशियन टेलिकॉम में देखा जा चुका है। फोन में 5000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: स्लिम डिजाइन के साथ पावरफुल Oppo F17 सितंबर में होगा लॉन्च

oppo-a53

स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.53-इंच का LCD टचस्क्रीन डिसप्ले दिया जा सकता है जो कि 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज होगी। वहीं, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर देखने को मिलेगा।इसे भी पढ़ें: OPPO ला रही है दो नए फोन ओपो ए73 और ए53, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोनमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आएगी। बता दें कि Oppo ने कुछ समय पहले ही अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन A52 भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी इस फोन के सक्सेसर मॉडल Oppo A53 को भी जल्द पेश कर सकती है।

The post 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo A53 फोन, लीक फुल फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a53-with-snapdragon-460-soc-5000mah-battery-to-launch-soon/feed/ 0
OPPO ला रही है दो नए फोन ओपो ए73 और ए53, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a73-a53-leaked-specifications-certifications-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a73-a53-leaked-specifications-certifications-launch-soon/#respond Fri, 14 Aug 2020 07:39:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47600 OPPO अपनी 'ए सीरीज़' के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है

The post OPPO ला रही है दो नए फोन ओपो ए73 और ए53, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि टेक कंपनी ओपो अपनी ‘ए सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे OPPO A6 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेकर डिटेल शेयर की गई थी कि ओपो ए6 सितंबर के शुरूआती दिनों में ही मार्केट में एंट्री ले लेगा और इस फोन की कीमत 10,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है। वहीं अब ओपो के बारे में नई खबर आ रही है कि यह कंपनी इसी सीरीज़ में दो और नए स्मार्टफोन OPPO A73 और OPPO A53 नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

OPPO के ये दोनों फोन दरअसल सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गए हैं। OPPO A73 को जहां एनबीटीसी पर देखा गया है वहीं OPPO A53 फोन एनबीटीसी के साथ ही आईएमडीए सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर भी सामने आया है। ओपो ए73 को वेबसाइट पर जहां CPH2095 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं ओपो ए53 CPH2137 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन के नाम का खुलासा होने के साथ ही कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी हाथ लगी है।

OPPO A73 और OPPO A53 को लेकर कहा गया है कि ये दोनों ही फोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किए जाएंगे जो कलरओएस के साथ काम करेंगे। वहीं सर्टिफिकेशन्स साइट पर इन दोनों स्मार्टफोंस में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। लिस्टिंग में ओपो ए73 और ओपो ए53 को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। बहरहाल दोनों स्मार्टफोंस की अन्य डिटेल्स व स्पेसिफिकेशन्स सामने आन का इंतजार किया जा रहा है। य​ह भी पढें : इंडिया में फिर से होगी TikTok की एंट्री! जानें क्या है पूरा मामला

OPPO A52

ओपो ए52 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। OPPO A52 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.1 के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर व क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। OPPO A52 का सबसे छोटा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

oppo a73 a53 leaked specifications certifications launch soon

फोटोग्राफी के लिए OPPO A52 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए ओपो ए52 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OPPO A52 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए52 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। य​ह भी पढें : 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ iQoo 5 जल्द इंडिया में कर सकता है एंट्री, टीजर जारी

OPPO A72

ओपो का यह फोन अभी भारतीय बाजार में नहीं आया है। लेकिन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है। यह FHD+ रिजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल के साथ आता है। इसके अलावा A72 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ 4GB की रैम दी गई है। इसके अलावा OPPO A72 में 128GB की इंटरन स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

oppo a73 a53 leaked specifications certifications launch soon

फोटोग्राफी के लिए A72 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जैसा कि हम ओप्पो ए52 में देख चुके हैं। A72 में 48MP का मेन सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP का सेंसर है। इसके अलावा OPPO A72 में साइड-मांउटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm जैक बॉटम में दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 बेस्ड Color OS 7.1 पर कार्य करता है।

SOURCE

The post OPPO ला रही है दो नए फोन ओपो ए73 और ए53, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a73-a53-leaked-specifications-certifications-launch-soon/feed/ 0