Oppo A57s 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 Aug 2022 09:52:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाला सस्ता Oppo फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-and-128gb-storage-phone-oppo-a57s-launch-soon-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-and-128gb-storage-phone-oppo-a57s-launch-soon-in-india/#respond Wed, 17 Aug 2022 09:52:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86303 Oppo A57s 4G स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio G35 प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ जल्द भारत में लॉन्च होगा।

The post 5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाला सस्ता Oppo फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो भारत में जल्द ही मिड रेंज में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने भारत और थाइलेंड में OPPO A57 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द एक और स्मार्टफोन लाने की प्लानिंग कर रहा है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन OPPO A57s के नाम से इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाला है। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी हैं। ओप्पो के अपकमिंग OPPO A57s स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स टिपस्टर सुधांशु अंभोर ने शेयर किए हैं। इसके साथ ही सुधांशु ने अपकमिंग ओप्पो स्मार्टफ़ोन के रेंडर भी शेयर किए हैं। यहां हम आपको ओप्पो के आने वाले स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO A57s स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर सुधांशु अंभोर के मुताबिक, OPPO A57s स्मार्टफोन में 6.5-इंच का LCD पैनल दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन HD+ (1612 x 720p पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 60Hz है। ओप्पो के इस फ़ोन के साइज़ की बात करें तो यह 163.74 x 75.03 x 7.99 mm और वजन 187ग्राम होगा। ओप्पो का यह फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G दिया जाएगा। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

Oppo A57s india launch

कैमरा की बात करें तो ओप्पो के अपकमिंग फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फ़ोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फ़ी के लिए फ़ोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ओप्पो का यह फ़ोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करेगा। इस फोन में स्टीरियो स्पीकर, Side FPS, USB-C, 3.5mm jack, WIFI 5GHz, और Bluetooth 5.3 दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और खूबियां

OPPO A57s : क़ीमत

अपकमिंग OPPO A57s स्मार्टफोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 16,000 रुपये हो सकती है। ओप्पो का यह फोन फिलहाल कब लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी नहीं है।

The post 5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाला सस्ता Oppo फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-and-128gb-storage-phone-oppo-a57s-launch-soon-in-india/feed/ 0