Oppo A6 Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 01 Sep 2025 03:45:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ आया 8GB RAM वाला 5G फोन OPPO A6 Max https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-mobile-phone-oppo-a6-max-launched-in-china-with-32mp-selfie-camera-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-mobile-phone-oppo-a6-max-launched-in-china-with-32mp-selfie-camera-8gb-ram/#respond Mon, 01 Sep 2025 03:45:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181346 यह नया ओपो मोबाइल Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है

The post 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ आया 8GB RAM वाला 5G फोन OPPO A6 Max first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया स्मार्टफोन OPPO A6 Max लॉन्च किया है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसे तगड़ी 7,000mAh battery के साथ लाया गया है। कंपनी की ओर से अभी इंडिया में कोई भी ओपो ‘ए’ सीरीज फोन नहीं लाया गया है, कंफर्म तो नहीं ही सकते लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ओपो ए6 मैक्स भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाए। यह नया ओपो मोबाइल Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है और इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले प्राइस की ही बात करें तो ओपो के6 मैक्स चीन में 1599 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 19,499 रुपये के करीब है। इस रेट में 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। फिलहाल कंपनी ने सिंगल वेरिएंट को ही रिवील किया है जो सितंबर शुरू होते ही चाइना में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। विदेशी बाजार में इस ओपो मोबाइल को ग्लास बैक पैनल वाले White कलर और फाइबर बैक वाले Blue कलर में बेचा जाएगा।

OPPO A6 Max की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बड़ी 7,000एमएएच बैटरी है। इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 24 मिनट में ही मोबाइल को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। बताते चलें कि इंडिया में इसी प्राइस रेंज का OPPO K13 5G फोन 7,000mAh battery सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 17,999 रुपये है।

ओपो ए6 मैक्स में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना 8 कोर सीपीयू है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान मोबाइल को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,200mm² वैपर कूलिंग चैंबर दिया गया है। जैसा कि हमने पहले ही बताया चीन में यह ओपो मोबाइल 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी OPPO A6 Max डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

ओपो ने अपने नए 5जी फोन को 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और 1600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यूजर्स को ब्राइटनेस कुछ कम लग सकती है क्योंकि आउटडोर धूप में यह विजिबिलिटी पर असर डाल सकती है।

फोन डिस्प्ले को ओपो के ही क्रिस्टल शिल्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सके, इसके लिए wet hand टच जैसा फीचर भी इसमें दिया गया है। बताते चलें कि ओपो ए6 मैक्स IP66 + IP68 + IP69 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है। वहीं साथ ही तेज गर्मी व सर्दी में भी फोन सुरक्षित रह सकता है।

OPPO A6 Max इंडिया में कब तक आएगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन अगर आप 20 हजार रुपये तक की रेंज में कोई बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो उपर बताए गए ओपो के13 के साथ ही realme P4 और Moto G86 Power ऐसे स्मार्टफोन हैं जो इस प्राइस सेगमेंट में क्रमश: 7,000mAh और 6,720mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं।

वहीं 2 सितंबर को इंडिया में realme 15T 5G फोन लॉन्च हो रहा है और यह भी 7,000एमएएच बैटरी की ताकत से लैस होगा। इस नए रियलमी स्मार्टफोन की कीमत भी 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। ऐसे में इस मोबाइल फोन का भी इंतजार किया जा सकता है।

The post 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ आया 8GB RAM वाला 5G फोन OPPO A6 Max first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-mobile-phone-oppo-a6-max-launched-in-china-with-32mp-selfie-camera-8gb-ram/feed/ 0
OPPO A6 सीरीज में आ सकते हैं ये चार नए स्मार्टफोंस, लीक में सामने आई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a6-pro-a6-gt-and-a6-max-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a6-pro-a6-gt-and-a6-max-details-leaked/#respond Mon, 28 Jul 2025 10:35:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179130 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO फिलहाल अपने आगामी स्मार्टफोन A6-सीरीज को लेकर चर्चा में है। यह फोन पूर्व में लॉन्च OPPO A5 का ही सक्सेर  सकता है। अब तक आई लीक के अनुसार इसमें Oppo A6 और Oppo A6 Pro जैसे दो मॉडल आ सकते हैं। वहीं नई खबर यह है कि इस बार कंपनी द्वारा Oppo A6 GT […]

The post OPPO A6 सीरीज में आ सकते हैं ये चार नए स्मार्टफोंस, लीक में सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO फिलहाल अपने आगामी स्मार्टफोन A6-सीरीज को लेकर चर्चा में है। यह फोन पूर्व में लॉन्च OPPO A5 का ही सक्सेर  सकता है। अब तक आई लीक के अनुसार इसमें Oppo A6 और Oppo A6 Pro जैसे दो मॉडल आ सकते हैं। वहीं नई खबर यह है कि इस बार कंपनी द्वारा Oppo A6 GT और Oppo A6 Max भी लाए जा सकते हैं। इन दोनों मोबाइल्स को लेकर कुछ अहम जानकारी सामने आई हैं। हाल में Oppo A6 Pro 5G SIRIM और Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में देखा गया है। आइए, आगे आपको तमाम जानकारियां विस्तार से देते हैं।

Oppo A6 Pro SIRIM और Wi-Fi Alliance

Oppo A6 Pro को SIRIM सर्टिफिकेशन और Wi-Fi Alliance साइट पर देखा गया है। आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि एक लिस्टिंग में डिवाइस का नाम भी उजागर हुआ है। इन लिस्टिंग्स से फोन का मॉडल नंबर CPH2781 भी सामने आया है। हालांकि स्पेसिफिकेशंस की जानकारी यहां नहीं मिली है लेकिन यह संकेत देता है कि फोन का टेस्ट पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo A6 GT और Oppo A6 Max स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

Oppo A6 GT और A6 Max की बात करें तो कंपनी इसे बड़े फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1.5K पिक्सल तक का हो  सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो दोनों Oppo A6 GT और Oppo A6 Max में बड़ी बैटरी क्षमता दी जा सकती है। हालांकि अभी लीक में बैटरी साइज नहीं बताया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इनमें Snapdragon 7 सीरीज के चिपसेट लगाए जाए सकते हैं। बताया गया है कि किफायती कीमत बनाए रखने के लिए कंपनी इनमें पुराने Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है।

Oppo A6 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन

Oppo ने अब तक A6 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन सर्टिफिकेशन लीक और मॉडल नंबर की जानकारी को देखते हुए यह साफ है कि फिलहाल भारत में लॉन्च में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि चीन में ये फोन सितंबर के अंत या फिर अक्टूबर तक आ सकते हैं।

Oppo A6 GT और Oppo A6 Max कीमत (लीक)

रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo A6 GT और Oppo A6 Max की कीमत CNY 1,000 (लगभग ₹11,500) के आसपास हो सकती है, जबकि ग्लोबल मार्केट में यह कीमत लगभग $139 या €119 यानी करीब 13 हजार रुपये के बराबर रखी जा सकती है। इस प्राइस के अनुसार आगामी ओप्पो सीरीज को बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में उतारा जा सकता है।(सोर्स)

याद दिला दें कि पूर्व में आई A5-सीरीज का OPPO A5 Pro मॉडल इसी साल भारत में अप्रैल में लॉन्च हुआ है। जिसकी डिटेल्स आगे दी गई है।

OPPO A5 Pro स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: OPPO A5 Pro स्मार्टफोन में 1604 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले है। इस पर 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट मिल जाता है।
  • परफॉर्मेंस: ओपो ए5 प्रो 5जी फोन का इंडियन मॉडल डाइमेंसिटी6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, यह ओपो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।
  • बैटरी: OPPO A5 Pro 5G फोन को 5,800एमएएच बैटरी की बड़ी के साथ एंट्री मिली थी। जबकि चार्जिंग के लिए फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए OPPO A5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लगाया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • अन्य फीचर्स: OPPO A5 Pro में IP69 रेटिंग है इस सर्टिफिकेशन से पानी और धूल सहित पानी के जेट तक से सुरक्षा संभव है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.3 और WiFi 5 दिया गया है। जबकि सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

OPPO A5 Pro कीमत

OPPO A5 Pro 5G के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 17,999 और 8GB+256GB की कीमत 19,999 रुपये है। इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, OPPO ई-स्टोर और अन्य रिटेल आउटलेट्स से लिया जा सकता है।


OPPO A5 Pro Price
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices

The post OPPO A6 सीरीज में आ सकते हैं ये चार नए स्मार्टफोंस, लीक में सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a6-pro-a6-gt-and-a6-max-details-leaked/feed/ 0