OPPO A7 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Nov 2026 04:17:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Ultra, अगले महीने होगा लॉन्च! https://www.91mobiles.com/hindi/12000mah-battery-phone-oppo-a7-ultra-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/12000mah-battery-phone-oppo-a7-ultra-details-leaked/#respond Thu, 12 Nov 2026 04:17:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207421 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो ने सितंबर महीने में 8000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Pro पेश किया था। इसी सीरीज का OPPO A7 Pro Max स्मार्टफोन 10000mAh Battery के साथ लाया गया था। लेकिन ओपो यहीं रूकने वाली नहीं है। खबर आ रही है कि अब कंपनी इसी सीरीज में OPPO A7 Ultra भी लॉन्च करने वाली है […]

The post 12000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Ultra, अगले महीने होगा लॉन्च! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने सितंबर महीने में 8000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Pro पेश किया था। इसी सीरीज का OPPO A7 Pro Max स्मार्टफोन 10000mAh Battery के साथ लाया गया था। लेकिन ओपो यहीं रूकने वाली नहीं है। खबर आ रही है कि अब कंपनी इसी सीरीज में OPPO A7 Ultra भी लॉन्च करने वाली है और बैटरी के मामले में यह सीरीज के मौजूदा मॉडल्स का भी बाप होगा। लीक में सामने आया है कि ओपो ए7 अल्ट्रा 12000mAh Battery पर लॉन्च होगा।

12000mAh Battery वाला फोन

OPPO A7 Ultra 12000एमएएच बैटरी वाला फोन बन सकता है। ​टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने सोशल पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ओपो कंपनी अपनी ‘ए सीरीज’ का नया मॉडल ए7 अल्ट्रा लेकर आने वाली है और इस अपकमिंग मोबाइल में 12,000mAh बैटरी लगाई जाएगी। लीक की मानें तो यह ओपो मोबाइल अगले महीने यानी दिसंबर में चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि अगर लीक सही साबित होता है तो OPPO A7 Ultra ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन जाएगा।

OPPO A7 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए7 अल्ट्रा की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी ही होगी। इस 12000एमएएच बैटरी वाले मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में reverse चार्जिंग भी मिलेगी जिसके चलते OPPO A7 Ultra को पावरबैंक की तरह यूज़ किया जा सकेगा। लीक्स के अनुसार यह ओपो मोबाइल 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आ सकता है।

OPPO A7 Ultra 5G फोन को 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि यह मोबाइल OLED पैनल पर बना होगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस ओपो मोबाइल में 50MP AI Camera मिलेगा जिसमें मैक्रो सेंसर भी शामिल हो सकता है।

10000mAh Battery वाला ओपो फोन

OPPO A7 Ultra में 12000एमएएच बैटरी दिए जाने से पहले कंपनी इसी सीरीज में OPPO A7 Pro Max को 10000एमएएच बैटरी पर लॉन्च कर चुकी है। ब्रांड के दावेनुसार फुल चार्ज में यह फोन 24 घंटे का शार्ट वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम या 133 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकती है। यह भी 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है जो माइनस 30 डिग्री की ठंड और 55 डिग्री की गर्मी में भी बिना परेशानी काम कर सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग और 27W reverse चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

OPPO A7 Pro Max 5G फोन एंड्रॉयड बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है जिसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया गया है। यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए7 प्रो मैक्स 5जी फोन में 6.78-इंच की फुलएचडी+ flexible AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।

The post 12000mAh Battery वाला फोन OPPO A7 Ultra, अगले महीने होगा लॉन्च! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12000mah-battery-phone-oppo-a7-ultra-details-leaked/feed/ 0