Oppo A72 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 Apr 2020 10:27:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/#respond Tue, 28 Apr 2020 10:27:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43460 डिजाईन के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।

The post OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ओपो ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए Oppo A52 और Oppo A72 स्मार्टफोन लॉन्च किए है। ये दोनों ही फोन मिडबजट सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। ये दोनों ही डिवाईस भारतीय बाजार में कब तक आएंगे यह जानकारी अभी पुख्ता नहीं हो पाई है लेकिन इनके लॉन्च से पहले ही सीरीज़ का एक और नया फोन सामने आ गया है। ताजा लीक में Oppo A92 की फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल हुई है जिसे प्राइस बाबा वेबसाइट द्वारा शेयर किया गया है। फोटो के सामने आने से फोन के डिजाईन के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।

ऐसी होगी लुक

फोन के डिजाईन के बारे में बता दें कि ऐसी ही लुक ओपो ए72 में भी देखने को मिली थी। लीक के अनुसार फोन को Twilight Black, Shining White और Aurora Purple कलर में लॉन्च किया जाएगा। फोटो में Oppo A92 को पंच होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर बना है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर की बात करें तो यहां क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

OPPO A92 render image revealed specs leaked quad rear camera ram 5000mah battery launch soon

यह सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर फिट है। सेटअप चौकोर आकार का है जिसमें तीन कैमरा सेंसर साईड ऐज की ओर एक ही कतार में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। इस कतार के बाईं ओर सबसे उपर उपरी फ्लैश लाईट और सबसे नीचे चौथा कैमरा लेंस फिट है। इन दोनों के बीच में सेंसर डिटेल लिखी गई है। Oppo A92 के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। इसी तरह बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है।

ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A92 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार यह फोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7.1 पर काम करेगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाईस में मीडियाटेक का डायमंनसिटी 800 या फिर क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि ये दोनों ही चिपसेट मिडबजट फोन के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Realme के अपकमिंग फोन का डिजाइन हुआ लीक, लुक में देगा दूसरे स्मार्टफोन्स को मात

Oppo A92 में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

यह भी पढ़ें : Redmi Note 9 इंडियन साइट पर लिस्ट, 5020एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ 30 अप्रैल को होगा लॉन्च

OPPO A92 को गूगल प्ले कंसोल पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद ओपो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। वहीं फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। लीक की मानें तो ओपो ए92 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल अभी ओपो की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/feed/ 0
48MP क्वाड कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A72, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a72-storage-launched-with-snapdragon-665-128gb-expandable-48mp-camera-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a72-storage-launched-with-snapdragon-665-128gb-expandable-48mp-camera-5000mah-battery/#comments Wed, 22 Apr 2020 03:25:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43222 फोन में क्वाड कैमरा है।

The post 48MP क्वाड कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A72, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने हाल ही में कई स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन फोन्स में Find X2 Lite, Find X2 Neo, OPPO A52, A92s और A12 शामिल हैं। वहीं, अब कंपनी ने एक बार फिर नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी A सीरीज के अंदर OPPO A72 को पेश किया है। आइए आगे आपको बताते इस डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में सबकुछ।

कीमत और उपलब्धता

OPPO A72 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इस यूरोप में A52 के साथ सेल किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने Oppo A72 की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। वहीं, अगर बात करें Oppo A52 की कीमत की तो कंपनी ने इसे 1,600 yuan ( लगभग 17210 रुपए) है। इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि ओप्पो ए72 की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें OPPO A72 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है। यह FHD+ रिजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल के साथ आता है। इसके अलावा A72 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ 4GB की रैम दी गई है। इसके अलावा OPPO A72 में 128GB की इंटरन स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए A72 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जैसा कि हम ओप्पो ए52 में देख चुके हैं। A72 में 48MP का मेन सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP का सेंसर है।

इसके अलावा OPPO A72 में साइड-मांउटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm जैक बॉटम में दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 बेस्ड Color OS 7.1 पर कार्य करता है।

The post 48MP क्वाड कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A72, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a72-storage-launched-with-snapdragon-665-128gb-expandable-48mp-camera-5000mah-battery/feed/ 2
OPPO A72 स्मार्टफोन FCC पर हुआ लिस्ट, खास फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a72-gets-certified-by-fcc-may-launch-soon-know-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a72-gets-certified-by-fcc-may-launch-soon-know-specification/#respond Wed, 15 Apr 2020 04:48:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42897 FCC पर ओप्पो ए72 को मॉडल नंबर CPH2067 के साथ सर्टिफिकेशन मिला है।

The post OPPO A72 स्मार्टफोन FCC पर हुआ लिस्ट, खास फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के अपकमिंग मिड-रेंज फोन ओप्पो ए92एस को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। इस डिवाइस को कंपनी अपनी A सीरीज के अंदर पेश करेगी। वहीं, अब A सीरीज के अंदर एक और नए फोन को सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

कुछ समय पहले XDA Developers पर ओप्पो स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2067 पर देखा गया था, जिसे लेकर माना जा रहा था कि यह Oppo A72 स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा CPH2067 मॉडल नंबर को Bluetooth SIG पर स्पॉट किया गया है। वहीं, वहीं, अब mysmartprice ने इसी ओप्पो स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2067 के साथ सर्टिफिकेशन साइट FCC पर स्पॉट किया है।


FCC लिस्टिंग के अनुसार Oppo A72 में ColorOS 7.1 UI कस्टमाइजेशन, 5000mAh बैटरी, डुअल-सिम कनेक्टिविटी (स्मार्टफोन में दो आईएमईआई नंबर हैं) और फोन का का साइज 162 x 75.5 x 8.9mm और वजन 192 ग्राम होगा। इसके अलावा एफसीसी पर सामने आए Oppo A72 के डॉक्यूमेंट के अनुसार फोन में पावर बटन राइट साइड और वॉल्यूम बटन लेफ्ट साइड होंगे।

वहीं, अगर बात करें ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग की तो फोन में ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा लिस्टिंग में Oppo A72 के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई थी। सर्टिफिकेशन साइट पर आने के बाद ऐसा लग रहा है कि Oppo A72 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
oppo-logo
OPPO A92s की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें OPPO A92s की स्पेसिफिकेशन्स की तो टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.57-इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी+ डिसप्ले होगा, जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशयो 20:9 होगा। वहीं, फोन में 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, गीकबेंच पर सामने आया था कि फोन में फोन में
मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 5जी प्रोसेसर होगा इसके अलावा चीन में फोन 6 GB, 8 GB और 12 GB रैम एडिशन के साथ 128 GB और 256 GB स्टोरेड के साथ आएगा।

कैमरे की बात करें, तो ओप्पो ए92एस फोन क्वाड रियर कैमरा के साथ लिस्ट हुआ है। इसमें 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाएंगे। सेल्फी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया जाएगा जो कि प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होने का दावा है।

The post OPPO A72 स्मार्टफोन FCC पर हुआ लिस्ट, खास फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a72-gets-certified-by-fcc-may-launch-soon-know-specification/feed/ 0