OPPO A74 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Apr 2021 15:27:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6 जीबी रैम वाला OPPO A74 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसी महीने हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a74-4g-geekbench-listing-specs-leaked-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a74-4g-geekbench-listing-specs-leaked-launch-soon/#respond Fri, 02 Apr 2021 10:30:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56335 OPPO A74 4G क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 ​चिपसेट पर रन करेगा।

The post 6 जीबी रैम वाला OPPO A74 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसी महीने हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ‘ए’ सीरीज़ में जोड़ा गया यह स्मार्टफोन फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है। ओपो ए54 के इंडिया लॉन्च की तो अभी कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन ओपो का एक और नया मोबाइल OPPO A74 सामने आ रहा है जो आने वाले दिनों में टेक मार्केट में एंट्री ले सकता है। ओपो ए74 पिछले दिनों जहां गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट हुआ था वहीं अब यह फोन बेंचमार्किंग साइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है।

OPPO A74 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। फोन की लिस्टिंग 31 मार्च की है जहां फोन CPH2219 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। इस लिस्टिंग में ओपो ए74 की रैम व प्रोसेसर की कई अहम स्पेसिफिकशन्स से पर्दा उठाया गया है। गीकबेंच की मानें तो ओपो का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा जो 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करेगा।

OPPO A74 4G geekbench listing Specs Leaked Launch Soon

गीकबेंच पर ओपो ए74 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। इस लिस्टिंग में मदरबोर्ड सेक्शन में ‘bengal’ लिखा गया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट का कोडनेम है। वहीं सोर्स कोर्ड में सामने आया है कि ओपो का यह आगामी फोन ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करेगा। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 306 और मल्टी-कोर में 1042 स्कोर प्राप्त हुआ है।

ये स्पेसिफिकेशन्स भी आई सामने

OPPO A74 4G मॉडल को पिछले दिनों गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट किया गया था जहां फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। इस लिस्टिंग में फोन को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले से लैस बताया गया है जो 480पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। इस लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 11 ओएस और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट से लैस दिखाया गया था और फोन के 6 जीबी रैम मैमोरी वेरिएंट का खुलासा हुआ था। यह भी पढ़ें : OPPO F19 स्मार्टफोन 6 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, एमोलेड डिसप्ले के साथ होगी 33वॉट 5,000एमएएच बैटरी

OPPO A54

ओपो A54 की बात करें तो फोन में 6.51-इंच डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन की डिसप्ले HD+ रिजोल्यूशन (720 x 1600 पिक्सल) और 60Hz रिफ्रेश रेट व 89.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो पर कार्य करता है। साथ ही फोन में MediaTek Helio P35 SoC है जो कि 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 13MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP बोके लेंस है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर है।

oppo-a74-4g-geekbench-listing-specs-leaked-launch-soon

फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व एआई फेस अनलॉक दिया गया है। फोन एंडरॉयड Android 10 बेस्ड Color OS 7.2 पर कार्य करता है। इसका वजन 192 ग्राम व 8.4mm थिक है। इसके अलावा फोन IPX4 वॉटरप्रूफ सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन की कीमत IDR 2,699,000 यानि इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 13,600 रुपए है।

The post 6 जीबी रैम वाला OPPO A74 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसी महीने हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a74-4g-geekbench-listing-specs-leaked-launch-soon/feed/ 0