OPPO A76 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:58:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च हुआ OPPO A76 4G फोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/33w-supervooc-snapdragon-680-phone-oppo-a76-4g-launch-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/33w-supervooc-snapdragon-680-phone-oppo-a76-4g-launch-price-specs-sale/#respond Sat, 19 Feb 2022 06:03:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75954 OPPO A76 स्मार्टफोन 33W SuperVOOC, 5000mAh battery, Snapdragon 680 चिपसेट और 11GB RAM की पावर के साथ आया है

The post 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च हुआ OPPO A76 4G फोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे OPPO A76 4G नाम के साथ टेक मंच पर पेश किया जाएगा। वहीं आज ओपो ने अपने इस नए 4G Phone को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह नया OPPO A76 स्मार्टफोन 33W SuperVOOC, 5000mAh battery, Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट और 11GB RAM की पावर के साथ आया है जो आने वाले दिनों में जल्द भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO A76 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए76 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 720 x 1612 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली है तथा आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। OPPO A76 की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस ओपो फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.9 प्रतिशत, डायमेंशन 164.4×75.7×8.39एमएम और वज़न 189ग्राम है।

33W SuperVOOC Snapdragon 680 phone OPPO A76 4G launch price specs sale

OPPO A76 4G को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। ओपो ने अपने इस नए फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 5 जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह फोन 11 जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है।

33W SuperVOOC Snapdragon 680 phone OPPO A76 4G launch price specs sale

फोटोग्राफी के लिए यह ओपो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। OPPO A76 4G के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 33W SuperVOOC से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO A76 का प्राइस

ओपो ए76 4जी फोन को मलेशिया में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मलेशिया में OPPO A76 4G फोन RM 899 में लॉन्च हुआ है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 16,000 रुपये के करीब है। मलेशियो में ओपो ए76 4जी को Glowing Blue और Glowing Black कलर में पेश किया गया है तथा उम्मीद है कि यह ओपो मोबाइल जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च हुआ OPPO A76 4G फोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/33w-supervooc-snapdragon-680-phone-oppo-a76-4g-launch-price-specs-sale/feed/ 0