OPPO A76 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 12:19:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a76-and-oppo-a96-smartphones-launched-with-snapdragon-680-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a76-and-oppo-a96-smartphones-launched-with-snapdragon-680-processor/#respond Thu, 17 Mar 2022 07:26:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77494 Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन में एक जैसा प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेटअप अलग हैं।

The post Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने भारत में अपनी A-series के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के दो स्मार्टफोन Oppo A76 और Oppo A96 को मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन की कुछ-कुछ स्पेसिफिकेशन एक जैसी है। दोनों स्मार्टफोन के डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेटअप अलग हैं। Oppo A76 और Oppo A96 दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। दोनों में से Oppo A76 स्मार्टफोन को किफायती कीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको Oppo A76 और Oppo A96 दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Oppo A76 और Oppo A96 की कीमत

Oppo ने Oppo A76 4G स्मार्टफोन को सिंगल 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत 17,499 रुपये है। इसके साथ ही Oppo A96 स्मार्टफोन को भी 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। Oppo A76 और Oppo A96 दोनों ही स्मार्टफ़ोन ऑफ़लाइन और ऑनलाइन ख़रीदे जा सकते हैं।

Oppo A76 स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले बात करते हैं Oppo A76 स्मार्टफ़ोन की इस फ़ोन में 6.56-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के चारों ओर थिन बैजल हैं हालांकि बॉटम में मोटी चिन मिलेगी।

oppo-a76

ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ 6GB की रैम के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में AI फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2MP का पोर्टेट कैमरा सेंसर दिया गया है। Oppo A76 स्मार्टफ़ोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करेगा।

Oppo A96 स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A96 स्मार्टफोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। ओप्पो के इस फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ करेगा दमदार एंट्री

oppo-a96

Oppo के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का पोर्टेट लेंस दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया है। इस फोन का प्रोसेसर Oppo A76 4G की तरह की है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 6,000mAH Battery के साथ लॉन्च हुआ लो बजट Redmi 10, Samsung-Realme की उड़ी नींद

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

The post Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a76-and-oppo-a96-smartphones-launched-with-snapdragon-680-processor/feed/ 0
5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च हुआ OPPO A76 4G फोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/33w-supervooc-snapdragon-680-phone-oppo-a76-4g-launch-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/33w-supervooc-snapdragon-680-phone-oppo-a76-4g-launch-price-specs-sale/#respond Sat, 19 Feb 2022 06:03:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75954 OPPO A76 स्मार्टफोन 33W SuperVOOC, 5000mAh battery, Snapdragon 680 चिपसेट और 11GB RAM की पावर के साथ आया है

The post 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च हुआ OPPO A76 4G फोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे OPPO A76 4G नाम के साथ टेक मंच पर पेश किया जाएगा। वहीं आज ओपो ने अपने इस नए 4G Phone को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह नया OPPO A76 स्मार्टफोन 33W SuperVOOC, 5000mAh battery, Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट और 11GB RAM की पावर के साथ आया है जो आने वाले दिनों में जल्द भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO A76 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए76 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 720 x 1612 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली है तथा आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। OPPO A76 की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस ओपो फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.9 प्रतिशत, डायमेंशन 164.4×75.7×8.39एमएम और वज़न 189ग्राम है।

33W SuperVOOC Snapdragon 680 phone OPPO A76 4G launch price specs sale

OPPO A76 4G को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। ओपो ने अपने इस नए फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 5 जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह फोन 11 जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है।

33W SuperVOOC Snapdragon 680 phone OPPO A76 4G launch price specs sale

फोटोग्राफी के लिए यह ओपो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। OPPO A76 4G के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 33W SuperVOOC से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO A76 का प्राइस

ओपो ए76 4जी फोन को मलेशिया में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मलेशिया में OPPO A76 4G फोन RM 899 में लॉन्च हुआ है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 16,000 रुपये के करीब है। मलेशियो में ओपो ए76 4जी को Glowing Blue और Glowing Black कलर में पेश किया गया है तथा उम्मीद है कि यह ओपो मोबाइल जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च हुआ OPPO A76 4G फोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/33w-supervooc-snapdragon-680-phone-oppo-a76-4g-launch-price-specs-sale/feed/ 0
Exclusive: भारतीय बाजार के लिए OPPO ने तैयार किया खास प्लान! इस स्मार्टफोन के साथ जीतेगी मोबाइल मार्केट की जंग https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-a76-4g-phone-india-price-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-a76-4g-phone-india-price-specifications-revealed/#respond Wed, 16 Feb 2022 10:58:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75760 91मोबाइल्स को लॉन्च से पहले ही ओपो ए76 की कई अहम डिटेल्स पहले से ही प्राप्त हो गई है।

The post Exclusive: भारतीय बाजार के लिए OPPO ने तैयार किया खास प्लान! इस स्मार्टफोन के साथ जीतेगी मोबाइल मार्केट की जंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO अपनी ‘ए’ सीरीज़ को लेकर काफी सक्रिय नज़र आती है। कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत कई स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं जो अगल अलग प्राइस रेंज में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी इस हिट स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत ओपो अब एक और नया मोबाइल फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे OPPO A76 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक अपने इस स्मार्टफोन को पर्दे में ही रखा है लेकिन 91मोबाइल्स को लॉन्च से पहले ही ओपो ए76 की कई अहम डिटेल्स पहले से ही प्राप्त हो गई है।

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये जानकारी मिली है कि ओपो कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और यह मोबाइल फोन OPPO A76 नाम के साथ बेहद जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह आगामी ओपो मोबाइल मिड बजट में ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा, जिसका प्राइस 15,000 रुपये से लेकर 17,000 रुपये के बीच रह सकता है। हमें इस फोन की एक्सक्लूसिव ईमेज के साथ ही इसकी अहम स्पेसिफिकेशन्स भी प्राप्त हुई है जिनका जिक्र आगे किया गया है।

exclusive OPPO A76 4G Phone India Price Specifications Revealed

OPPO A76

प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो ए76 स्मार्टफोन 1612 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली लार्ज 6.56 डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एचडी+ होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस ओपो फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली होगी जिसमें डिसप्ले के तीन किनारें पूरी तरह बेजल लेस रहेंगे तथा नीचे हल्का चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर बाई साईड पर फिट रहेगा जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर होगा। इस ओपो फोन का डायमेंशन 164.4 X 75.7 X 8.4एमएम और वज़न 189 ग्राम होगा। यह भी पढ़ें : 60W चार्जिंग और 50MP Camera के साथ रियलमी का तगड़ा 5जी फोन Realme 9 Pro Plus इंडिया में हुआ लॉन्च

OPPO A76 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा जो ओपो के कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट देखने को मिलेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए ओपो ए76 में एड्रेनो 610 जीपीयू दिया जा सकता है। गौरतलब है कि यह एक 4G Phone होगा जो 4जीबी रैम और 6 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। दोनों वेरिएंट्स में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

exclusive OPPO A76 4G Phone India Price Specifications Revealed

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए76 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर मौजूद इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर जहां 13 मेगापिक्सल का होगा वहीं सेकेंडरी लेंस 2 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A76 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस आगामी ओपो फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

The post Exclusive: भारतीय बाजार के लिए OPPO ने तैयार किया खास प्लान! इस स्मार्टफोन के साथ जीतेगी मोबाइल मार्केट की जंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-a76-4g-phone-india-price-specifications-revealed/feed/ 0