OPPO A77 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 03 Aug 2022 05:42:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ सस्ता OPPO A77 हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-oppo-a77-launched-in-india-at-price-rs-15499-know-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-oppo-a77-launched-in-india-at-price-rs-15499-know-specs-sale-offer/#respond Wed, 03 Aug 2022 05:42:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85529 OPPO A77 15,499 रुपये Price पर लॉन्च हुआ है जो 4GB RAM, MediaTek Helio G35 processor, 50MP Camera और 33W SuperVOOC 5,000mAh battery सपोर्ट करता है।

The post 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ सस्ता OPPO A77 हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन पेश किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ‘ए’ सीरीज़ में जोड़ा गया है जो OPPO A77 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। ओपो ए77 को भारतीय बाजार में सिर्फ 15,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 4GB RAM, MediaTek Helio G35 processor, 50MP Camera और 33W SuperVOOC 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

OPPO A77 Price

ओपो ए77 इंडियन मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। यह मोबाइल फोन 15,499 रुपये की कीमत सेल के लिए उपलब्ध हुआ है जिसे Sunset Orange और Sky Blue कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन खरीद के दौरान आईसीआईसी बैंक कार्ड का यूज़ करने पर कंपनी 1500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है।

50mp camera phone oppo a77 launched in india at price rs 15499 know specs sale offer

OPPO A77 Specs

ओपो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्मार्टफोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है। यह ओपो मोबाइल ‘वी’ शेप वाला वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: 50MP Camera Phone इस दिन होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी बजट के अंदर

OPPO A77 को कंपनी की ओर से सबसे नए एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। ओपो ए77 इंडियन मार्केट में 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।

50mp camera phone oppo a77 launched in india at price rs 15499 know specs sale offer

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए77 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: [Exclusive] 17 अगस्त को लॉन्च होगा vivo v25 Pro, 25 अगस्त से होगी सेल

ओपो ए77 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ मिलकर काम करता है। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीें पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ सस्ता OPPO A77 हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-oppo-a77-launched-in-india-at-price-rs-15499-know-specs-sale-offer/feed/ 0
5,000 mAh बैटरी और 50 MP कैमरे वाला Oppo A77 जल्द होगा लाॅन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/5000-mah-battery-and-50-mp-camera-phone-oppo-a77-to-launch-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000-mah-battery-and-50-mp-camera-phone-oppo-a77-to-launch-in-india-soon/#respond Sat, 30 Jul 2022 11:24:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85276 OPPO A77 को कंपनी Redmi Note 11 Pro+, Samsung Galaxy M13 5G और Realme 9 5G के कॉम्पिटिशन में लाने वाली है।

The post 5,000 mAh बैटरी और 50 MP कैमरे वाला Oppo A77 जल्द होगा लाॅन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिड सेगमेंट में ओपो का एफ सीरीज और ए सीरीज काफी पाॅप्युलर है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही अपने नए फोन Oppo F21 को भारत में लॉन्च किया था। वहीं A सीरीज में अब तक हम A76 जैसे मॉडल देख चुके है। अब खबर है कि कंपनी जल्द ही Oppo A77 माॅडल को लाॅन्च करने वाली है जिसमें 5,000 mAh बैटरी के साथ 50 MP का कैमरा होगा। 91मोबाइल्स को इस फोन को लेकर बड़ी जानकारी मिली है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने हमें इस फोन के स्पेसिफिकेशन, प्राइस और लाॅन्च से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया है कि OPPO A77 को कंपनी Redmi Note 11 Pro+, Samsung Galaxy M13 5G और Realme 9 5G के कॉम्पिटिशन में लाने वाली है। यानी कि यह फोन 15 हजार रुपये के बजट के आस पास का होने वाला है।

OPPO A777 के स्पेसिफिकेशन

लीक में मिल जानकारी के अनुसार ओपो ए77 MediaTek Dimensity G35 प्रोसेसर पर काम करने वाला है। इसका मतलब है कि यह एक 4G LTE फोन होगा। वहीं फोन में आपको आपको 6.56 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी और कंपनी इसमें IPS LCD डिसप्ले पैनल दे सकती है। हालांकि जो खबर मिली है उसके अनुसार कंपनी इसे सिर्फ 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ लाॅन्च करेगी जो कि बड़ी कमी कही जा सकती है। परंतु बड़ी खूबी यह है कि कम रेंज के इस फोन में आपको 8 GB की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। वहीं स्टोरेज के लिए 64 GB की इंटरनल मैमोरी हो सकती है। इसे भी पढ़ें: 16GB रैम, 5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्ज वाला सबसे सस्ता फोन लॉन्च करेगा Vivo, जानें डिटेल

फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट होगी और आपको 3 कार्ड स्लॉट देखने को मिल सकता है। दो सिम के लिए जबकि एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए होगा। रही बात कैमरे की तो इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। मेन कैमरा 50 MP का होगा जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 MP का हो सकता है। फ्रंट में कंपनी 8 MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है।

पावर बैकअप की बात करें तो यह फोन 5,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। वहीं कंपनी इसे एंड्राॅयड 12 आधारित कलरओएस 12.1 पर लाॅन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: 8000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 3 कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

Oppo A77 का लॉन्च डेट और प्राइस

दी गई लीक के अनुसार Oppo A77 स्मार्टफोन को 15-16 हजार रुपये में लाॅन्च कर सकती है। वहीं जहां तक लॉन्च डेट की बात है तो इसे अगस्त के पहले सप्ताह में ही पेश किया जा सकता है।

The post 5,000 mAh बैटरी और 50 MP कैमरे वाला Oppo A77 जल्द होगा लाॅन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000-mah-battery-and-50-mp-camera-phone-oppo-a77-to-launch-in-india-soon/feed/ 0