Oppo A83 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Jan 2019 07:49:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 8,990 रुपये में लॉन्च हुआ ओपो का फोटो सेंट्रिक स्मार्टफोन ओपो ए83, इसमें है 2.5गीगाहर्ट्ज़ का दमदार प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a83-2gb-ram-16gb-storage-launch-in-india-at-price-rs-8990-in-hindi/ Tue, 09 Oct 2018 05:23:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23410 इस फोन को सिर्फ 8,990 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 8,990 रुपये में लॉन्च हुआ ओपो का फोटो सेंट्रिक स्मार्टफोन ओपो ए83, इसमें है 2.5गीगाहर्ट्ज़ का दमदार प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ओपो ने अप्रैल महीने में अपने बेजल लेस बजट स्मार्टफोन ए83 को 4जीबी रैम के साथ बाजार में उतारा था। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोेरेज सपोर्ट करता है तथा कंपनी ने इस फोन को 15,990 रुपये कह कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने अपने इस हिट स्मार्टफोन का एक और नया मॉडल इंडिया में पेश कर दिया है। ओपो ए83 को 2जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन को सिर्फ 8,990 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

ओपो ए83 के इस नए वेरिएंट को कपंनी ने 2जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है। 2जीबी रैम के साथ यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी ने रैम व मैमोरी के अलावा फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स समान ही रखी हैं। इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ 2.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763टी चिपसेट पर रन करता है।

oppo a83 review best selfie phone with face unlock

ओपो ए83 को कंपनी ने फोटो सेंट्रिक स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन का सेल्फी कैमरा अपनी ब्यूटी इंटेलिजेंस से बेहतरीन फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखता है तथा साथ ही इसे एआई ब्यूटीफिकेशन्स तकनीक से लैस किया गया है।

2,000 रुपये सस्ता हुआ वीवो का हेलो नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वीवो वी11

ओपो ए83 में कंपनी ने फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैचर न देकर इसे सिर्फ फेशियल अनलॉक तकनीक के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 128 प्वाइंट्स के यूजर के चेहरे को स्कैन कर महज़ 0.18 सेकेंड में अनलॉक होने की क्षमता रखता है। यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4जी वोएलटीई व डुअल सिम सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,090एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post सिर्फ 8,990 रुपये में लॉन्च हुआ ओपो का फोटो सेंट्रिक स्मार्टफोन ओपो ए83, इसमें है 2.5गीगाहर्ट्ज़ का दमदार प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो ए83 की कीमत हुई कम, सिर्फ 10,990 रुपये में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a83-price-cut-features-specifications-in-hindi/ Wed, 20 Jun 2018 13:11:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20655 ओपो ने अप्रैल महीने में अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ए83 को अपग्रेड करते हुए इसका 4जीबी रैम वाला वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारा था। 4जीबी रैम मॉडल आज जहां बाजार में 13,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है वहीं ओपो इंडिया ने ए83 के 3जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत में भी […]

The post ओपो ए83 की कीमत हुई कम, सिर्फ 10,990 रुपये में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने अप्रैल महीने में अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ए83 को अपग्रेड करते हुए इसका 4जीबी रैम वाला वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारा था। 4जीबी रैम मॉडल आज जहां बाजार में 13,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है वहीं ओपो इंडिया ने ए83 के 3जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती कर दी है। ओपो ए83 के 3जीबी रैम वेरिएंट को अब से ​10,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

कपंनी की ओर से इस फोन को आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम के अलावा आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध किया गया है। आज से ही ओपो यूजर इस फोन को 10,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। फोन में मौजूद एआई ब्यूटीफिकेशन्स तकनीक वाला कैमरा इस फोन की खासियत है। इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा अपनी ब्यूटी इंटेलिजेंस से बेहतरीन फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखता है।

oppo a83 review best selfie phone with face unlock

ओपो ए83 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट के साथ 2.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

4जीबी रैम और 6-इंच बेजल लेस डिसप्ले वाला ओपो ए73एस आया सामनें, जुलाई में हो सकता है लॉन्च

ओपो ए83 में फेशियल अनलॉक फीचर दिया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 128 प्वाइंट्स से यूजर के चेहरे को स्कैन कर महज़ 0.18 सेकेंड में अनलॉक होने की क्षमता रखता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन 4जी वोएलटीई व डुअल सिम सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,180एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ओपो ए83 की कीमत हुई कम, सिर्फ 10,990 रुपये में मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
2,000 रुपये सस्ता हुआ 4जीबी रैम वाला ओपो ए83 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a83-price-slashed-by-rs-2000-in-hindi/ Fri, 01 Jun 2018 10:25:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20197 यह स्मार्टफोन सिर्फ 13,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post 2,000 रुपये सस्ता हुआ 4जीबी रैम वाला ओपो ए83 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने अप्रैल महीने में अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ए83 को अपग्रेड करते हुए इसका 4जीबी रैम वाला वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारा था। कपंनी की ओर से इस फोन को 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम के अलावा आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। वहीं आज अपने फैन्स को तोहफा देते हुए ओपो ने इस स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती कर दी है।

ओपो की ओर से ए83 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती किए जाने के बाद यह स्मार्टफोन 15,990 रुपये की जगह 13,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में मौजूद एआई ब्यूटीफिकेशन्स तकनीक वाला कैमरा इस फोन की खासियत है। इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा अपनी ब्यूटी इंटेलिजेंस से बेहतरीन फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखता है।

oppo a83 review best selfie phone with face unlock

ओपो ए83 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट के साथ 2.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

ओपो ला रही है फ्यूचर का फ्लैगशिप फोन ‘फाइंड एक्स’, आईफोन 10 और शाओमी मी 8 को देगा टक्कर

ओपो ए83 में फेशियल अनलॉक फीचर दिया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 128 प्वाइंट्स से यूजर के चेहरे को स्कैन कर महज़ 0.18 सेकेंड में अनलॉक होने की क्षमता रखता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन 4जी वोएलटीई व डुअल सिम सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,180एमएएच की बैटरी दी गई है।

4,499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर

ओपो ए83 का 4जीबी रैम / 64जीबी मैमोरी वेरिएंट जहां 13,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का 3जीबी रैम / 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 2,000 रुपये सस्ता हुआ 4जीबी रैम वाला ओपो ए83 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो ए83 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a83-launched-in-india-price-specification-and-features/ Thu, 26 Apr 2018 10:03:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19358 ओपो ए83 में 5.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1440 X 720 पिक्सल है।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो ए83 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले ही ओपो के एक नए मॉडल की जानकारी सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी जल्द ए83 मॉडल को पेश करने वाली है और आज इस मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की कीमत 15,990 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम के अलावा आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है​ कि इस फोन में भी आपको एफ7 की तरह एआई ब्यूटी मोड मिलेगा जो बेहतरीन सेल्फी के लिए जाना जाता है।

ओपो ए83 में 5.7—इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1440 X 720 पिक्सल है। इसमें 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला फूल व्यू डिसप्ले दिया गया है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है। जियोनी ने लॉन्च किया बेज़ल लेस​ डिसप्ले और डुअल कैमरे वाले फोन, जानें प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

यह फोन मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन को 4जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और इसमें 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी 6एक्स, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13—मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8—मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। कैमरे के साथ एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी है जो रोशनी, रंग और स्कीन टोन के अनुसार खुद ही तस्वीर को अडजस्ट कर देता है जिससे आपको बेहतर फोटो मिल सके।

दोहरा सिम आधारित ओपो ए83 में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही ब्लूटू​थ और वाईफाई भी दिया गया है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,180 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो ए83 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ बेजल लेस फोन ओपो ए83 प्रो https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a83-pro-launched-in-india-4gb-ram-64gb-storage-in-hindi/ Wed, 28 Mar 2018 08:13:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18518 यह फोन जनवरी माह में लॉन्च हुआ ए83 का अपग्रेड वर्ज़न है।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ बेजल लेस फोन ओपो ए83 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ओपो ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपना पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ7 लॉन्च किया था। इस फोन की पहली फ्लैश सेल 2 अप्रैल को होने वाली है। वहीं इस फ्लैगशिप फोन की ब्रिकी शुरू होने से पहले ही ओपो ने अपना मीड बजट स्मार्टफोन ए83 प्रो भी भारत में लॉन्च कर दिया है। ओपो का यह फोन जनवरी माह में लॉन्च हुआ ए83 का अपग्रेड वर्ज़न है जो शानदार लुक के साथ बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

ओपो ए83 प्रो को कंपनी की ओर से भारत में आॅफिशियल कर दिया गया है। कंपनी ने हालांकि अभी इस फोन की कीमत और बाजार में ए83 प्रो की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ओपो ए83 प्रो की कीमत 15,990 होगी तथा यह फोन अप्रैल के शुरूआती दिनों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

oppo a83 review best selfie phone with face unlock

ओपो ए83 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी अपने पुराने मॉडल की तरह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की एचडी प्लस डिसप्ले दी गई है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड 7.1 नुगट पर पेश किया गया है ​जिसके साथ 2.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी चिपसेट पर रन करता है।

oppo a83 review best selfie phone with face unlock

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए83 प्रो के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

4 अप्रैल को नोकिया भारत में लॉन्च कर रही है अपने नए स्मार्टफोंस, मीडिया इन्वाईट भेजा

ओपो ए83 प्रो एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस रेक्ग्नेशन तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए ओपो ए83 प्रो 3,180एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। ओपो ए83 प्रो की सेल कब से शुरू होगी इसके लिए हम आपको जल्द ही अपडेट करेंगे।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ बेजल लेस फोन ओपो ए83 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो ए83 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब 12,490 रुपये में होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a83-price-cut-by-1500-rs-in-hindi/ Thu, 01 Mar 2018 10:51:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17612 ओपो ए83 को 5.7-इंच की एचडी+ बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है।

The post ओपो ए83 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब 12,490 रुपये में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल के पहले महीने में टेक कंपनी ओपो के भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन ए83 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह फोन 13,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था, जो आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध था। वहीं अब अपने यूजर्स को होली का तोहफा देते हुए ओपो ने अपने इस फोन की कीमत में सीधे 1,500 रुपये की कटौती कर दी है। यानि ओपो ए83 को अब 13,990 रुपये की बजाय सिर्फ 12,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ओपो ए83 को 12,490 रुपये के नए प्राइज़ पर आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकता है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एआई ब्यूटीफिकेशन्स तकनीक से लैस कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा अपनी ब्यूटी इंटेलिजेंस से बेहतरीन फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखता है।

oppo-a83-price-cut

ओपो ए83 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट के साथ 2.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763टी चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

होली के अवसर पर वीवो ने कम किए वाई53, वीवो वी7 प्लस और वीवो वी7 प्लस रेड के प्राइज़

ओपो ए83 में फेशियल अनलॉक फीचर दिया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 128 प्वाइंट्स से यूजर के चेहरे को स्कैन कर महज़ 0.18 सेकेंड में अनलॉक होने की क्षमता रखता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन 4जी वोएलटीई व डुअल सिम सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,090एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो के इस फोन को अब 12,490 रुपये की कीमत पर ब्लैक ह्यू ​तथा शेपेंन ह्यू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

The post ओपो ए83 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब 12,490 रुपये में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
फेस अनलॉक हो या सुपर सेल्फी, कम बजट में प्रीमियम फीचर्स से लैस है ओपो ए83 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a83-review-best-selfie-phone-with-face-unlock/ Fri, 09 Feb 2018 10:23:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16733 ओपो ए83 को लेने के लिए आपको महीनों तक इंटरनेट पर बुकिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है बल्कि आपके पड़ोस की दुकान में उपलब्ध है।

The post फेस अनलॉक हो या सुपर सेल्फी, कम बजट में प्रीमियम फीचर्स से लैस है ओपो ए83 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज यदि कोई आपसे सवाल करे कि किस तरह का फोन चाहते हैं तो आप यह नहीं कहेंगे कि जिसमें अच्छा म्यूजिक हो या फिर जिसमें अच्छा कैमरा हो। बल्कि आपका जवाब होगा कि एक स्टालिश फोन जो हर काम में मास्टर हो, दमदार फीचर्स से लैस हो और कीमत भी कम हो। फोन जब लेकर चलें हर कोई एक नजर देखे, जब सेल्फी लें तो उसे हजारों लाइक और कमेंट्स मिले। इतना ही नहीं बोरियत दूर करने के लिए वह दमदार गेम भी प्ले कर सके। सच कहा जाए तो छह माह पहले यदि इस तरह की बातें कहते तो शायद फोन बताना मुश्किल था लेकिन आज उपलब्ध हैं। ऐसा ही एक फोन हाल में ओपो ने लॉन्च किया है जो न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि कम कीमत में दमदार भी है। कंपनी ने ओपो ए83 मॉडल को उतारा है।
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
भारतीय बाजार में इस फोन का प्राइस 13,990 रुपये है और सबसे खास बात यह कही जा सकती है​ कि एप्पल आईफोन 10 की तरह इसे फेस अनलॉक जैसे महंगे फीचर्स से लैस किया गया है। वहीं ओपो ए83 को लेने के लिए आपको महीनों तक इंटरनेट पर बुकिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है बल्कि आपके पड़ोस की दुकान में उपलब्ध है। आगे हमने इस फोन के बारे में जानकारी विस्तार से दी है।

सुपर सेल्फी
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
जैसा हम पहले से जानते हैं कि सेल्फी के मामले में ओपो के फोन काफी अच्छे कहे जाते हैं और ए83 पुराने फोन से एक कदम और आगे हैं। इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कम रोशनी में भी आप अच्छी सेल्फी ले सकें इसके लिए स्क्रीन फ्लैश दिया गया है। यह सॉफ्ट फ्लैश हल्की रोशनी देती है जिससे कि चेहरे पर ज्यादा रोशनी न आए और तस्वीर में कलर खराब न हो। इसके साथ ही फोन को ओपो एफ5 की तरह ‘एआई ब्यूटी तकनीक’ से लैस किया गया है। इस तकनीक को विशेष तौर से फोटोग्राफी के लिए तैयार किया गया है। एआई ब्यूटी रिकॉ​ग्निशन को तैयार करने के लिए रिसर्च व डेवलपमेंट के समय प्रोफेशनल फोटोग्राफर और मेकअप आर्टिस्ट की भी मदद ली गई है। यह फीचर कलर टोन, जेंडर और रोशनी के आधार पर खुद फोटो में कई एलिमेंट डालता है जिसका उपयोग प्रोफेशनल आर्टिस्ट करते हैं और परिणाम के रूप में आपको शानदार सेल्फी मिलती है। सेल्फी में आप ब्लर बैकग्राउंड का भी उपयोग कर सकते हैं।
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। रियर कैमरे के साथ टाइम लैप्स, ब्यूटी, पैनारोमा और एक्सपर्ट जिसे आप मैनुअल मोड कह सकते हैं जैसे आॅप्शन मिलेंगे। फोन की पिक्चर क्वालिटी बजट के लिहाज से काफी अच्छी है।

स्मार्ट लुक
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
अच्छे कैमरे के बाद कंपनी ने इसे बेहतर स्टाइल से भी लैस किया है। ओपो ए83 फुल मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन की बिल्ट सॉलिड है और इसमें आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। मध्य रेंज का यह फोन बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ उपलब्ध है। ऐसे में स्क्रीन के नीचे कोई भी बटन नहीं दिया गया है। कंट्रोल कीज़ स्क्रीन पर ही हैं। फोन का डिजाइन साफ सुथरा है और बड़ी स्क्रीन के बावजूद आसानी से हथेली में समा जाता है। हालांकि कुछ लोगों को शिकायत हो सकती है कि मैटल बैक पैनल की वजह से थोड़ा फिसलता है लेकिन बता दूं कि कंपनी ने इसका भी ख्याल रखा है। सेल्स मैक के साथ बैक कवर भी हैं। टेक्सचर्ड बैक कवर अच्छी क्वालिटी का है और इसकी वजह से फोन हाथ से फिसलता भी नहीं है और सुरक्षित भी रहता है।
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
आज ज्यादातर फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर होता है लेकिन इस फोन में नहीं है इसे आप कमी मान सकते हैं। लेकिन आपको बता दूं कि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी एक लेवल उपर का सिक्योरिटी फीचर दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक है। यह फीचर आईफोन 10, गैलेक्सी नोट 8 और वनप्लस 5टी जैसे महंगे फोन में है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह काफी सटिक है और कम रोशनी में भी यह आसानी से फेस अनलॉक करने में सक्षम है।

ब्राइट डिसप्ले
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
ओपो ए83 को कंपनी ने 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यशून 720 x 1440 पिक्सल है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले से लैस किया है। इसके साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन पहले से लगा है। फोन का टच रिस्पॉन्स अच्छा है और तेज धूप में भी आप आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं।

पावर फुल
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
ओपो ए83 को कपंनी ने मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर पेश किया है। इस फोन में आपको 2.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। मीडियाटेक का यह चिपसेट काफी ताकतवर है और आसानी से भारी भरकम गेम और ऐप्स को रन करने में सक्षम है। 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। आप फोन में अस्फाल्ट 8 और शैडो फाइट जैसे शानदार गेम खेलें तो भी यह धीमा नहीं होगा। आप एक साथ कई ऐप्स ओपेन कर लें तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता यह आसानी से कार्य टास्क हैंडल कर लेता है।
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
ओपो ए83 कलर ओएस 3.2 आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। फोन में आपको कुछ अच्छे जेस्चर फीचर्स देखने को मिलेंगे। जैसे डबल टैप कर स्क्रीन को आॅन कर सकते हैं। यह फीचर महंगे फोन में उपलब्ध है। इसके अलावा तीन उं​ग्लियों से स्वाइप कर आप स्क्रीन शॉट ले सकते हैं। कंपनी ने स्क्रीन आॅफ जेस्चर का भी आॅप्शन दिया है जैसे ए लिखकर स्क्रीन आॅन करना और एम लिखकर कॉलिंग ​आदि। हमें जो अच्छा लगा यह कि फोन में ज्यादा प्रीलोडेट ऐप नहीं हैं जो बेवजह फोन भरने का कार्य करते हैं।

स्मार्ट फीचर्स
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
आॅनर ए83 में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई के साथ 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ का उपयोग कर सकते हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन में आप दो सिम के साथ आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
फोन के निचले पैनल में लाउडस्पीकर है। ऐसे में यदि म्यूजिक सुन रहे हैं या फिर वीडियो देख रहे हैैं तो आवाज दबती नहीं है। वहीं लाउडस्पीकर की आवाज तेज़ है ऐसे में भीड़ के दौरान भी आप आसानी से आवाज सुन सके हैं। ओपो ए83 को कंपनी ने 3,180 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है और लगातार उपयोग के बाद भी यह एक पूरा दिन निकलने में सक्षम है।
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
फोन के सेल्स पैक में आपको फोन, पावर अडाप्टर, यूएसबी केबल, सिम इजेक्टर टूल और बैक कवर के साथ शानदार ईयरफोन भी मिलेगा जो कि आज कल ज्यादातर कंपनियां नहीं देती हैं।
oppo a83 review best selfie phone with face unlock
भारतीय बाजार में ओपो ए83 का प्राइस 13,990 रुपये है। ऐसे में आप जरूर सोचेंगे कि क्या यह फोन लेने लायक है। तो आपको बता दूं कि इस रेंज में बेज़ल लेस डिसप्ले, शानदार सेल्फी और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स के साथ बहुत कम ही फोन उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं। आप अपने पड़ोस के दुकान से खरीद सकते हैं।

The post फेस अनलॉक हो या सुपर सेल्फी, कम बजट में प्रीमियम फीचर्स से लैस है ओपो ए83 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो ए83 और सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में जानें कौन फोन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on7-prime-vs-oppo-a83-best-phone/ Mon, 05 Feb 2018 15:38:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16569 सैमसंग पर भरोसा किया जाए या स्टालिश ओपो ए83 का चुनाव बेहतर होगा?

The post ओपो ए83 और सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में जानें कौन फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सालों के भारतीय मोबाइल बाजार पर आप नजर डालते हैं तो पाएंगे कि यह काफी प्रतियोगी हो गया है। खास कर 10,000 रुपये से 15,000 रुपये का बजट सेग्मेंट। आज ज्यादातर कंपनियां इसी रेंज में अपने फोन पेश कर रही हैं। हालांकि इस रेंज में अच्छे फोन की मांग भी बहुत ज्यादा है। यूजर्स कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाले फोन चाहते हैं। हाल में ओपो ने एक ऐसा ही फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने ओपो ए83 मॉडल को उतारा है जो न सिर्फ देखने में स्टाइलिश है बल्कि फीचर में भी शानदार कहा जा रहा है। इसी बजट में सैमसंग ने बड़े ताम—झाम के साथ गैलेक्सी आॅन7 प्राइम को भी लॉन्च किया है। ऐसे में यूजर के लिए बड़ा सवाल है कि क्या सैमसंग पर भरोसा किया जाए या स्टालिश ओपो ए83 का चुनाव बेहतर होगा? आगे हमनें हर सेग्मेंट में दोनों फोन को जांचा है​ जिससे कि यूजर्स खुद से सही फोन का चुनाव कर सकें।

डिजाइन
oppo-a83
सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम को फुल मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन देखने में स्लिम है और बिल्ट क्वालिटी अच्छी है। इसमें होम पैनल पर आपको एक हार्डवेयर बटन देखने को मिलेगा जिसके दोनों ओर दो टच बटन हैं। इसमें होम बटन पर ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कुल मिलाकर फोन ठीक है लेकिन डिजाइन में नयापन नहीं है। पिछले साल भी कंपनी ने इसी डिजाइन में अपने फोन पेश किए थे। वहीं आज 12,000 रुपये के बजट में फुल व्यू डिसप्ले वाले फोन उपलब्ध हैं। इस मामले में भी सैमसंग का यह फोन पीछे रह जाता है।

जहां तक ओपो ए83 की बात है तो यह फोन भी फुल मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में उपलब्ध है और बिल्ट क्वालिटी सॉलिड है। इसमें आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। कम कीमत के बावजूद कंपनी ने इसे नए डिजाइन ट्रेंड फुल विज़न डिसप्ले से लैस किया है। ऐसे में स्क्रिन के नीचे कोई भी बटन नहीं दिए गए हैं। फोन का डिजाइन काफी साफ सुथरा और बेहतर है। वहीं स्लिक डिजाइन की वजह से यह असानी से हथेली में समा जाता है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि इसमें फोन अनलॉक करने के लिए आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा बल्कि आप प्रीमियम फीचर फेस अनलॉक का उपयोग कर सकते हैं। यह फीचर आईफोन 10, गैलेक्सी नोट 8 और वनप्लस 5टी जैसे महंगे फोन में है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह काफी सटिक है और कम रोशनी में भी यह आसानी से फेस अनलॉक करने में सक्षम है।

कुल मिलाकर देखें तो ओपो ए83 यहां एकतरफा आगे नजर आता है। डिजाइन के मामले में सैमसंग कहीं पीछे रह जाता है।

डिसप्ले
oppo-a83-1
सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन का डिसप्ले बहुत अच्छा है और आपको पसंद आएगा। हालांकि कंपनी ने अब तक प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है।

ओपो ए83 को कंपनी ने 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यशून 720 x 1440 पिक्सल है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले से लैस किया है।

देखें तो स्क्रीन रेजल्यूशन में सैमसंग गैलेकसी आॅन7 प्राइम आगे नजर आता है लेकिन ओपो ए83 में बड़ी स्क्रीन के साथ फुल व्यू डिसप्ले है। यदि आपको वीडियो और मूवी देखना ज्यादा पसंद है तो ए83 बेहतर कहा जाएगा।

हार्डवेयर
samsung-galaxy-on7-prime-4
गैलेक्सी आॅन7 प्राइम को सैमसंग के ही एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में आपको 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। यह एक साधारण प्रोसेसर है जिस पर आप मल्टीटास्किंग या छोटे मोटे गेम निपटा सकते हैं। भारतीय बाजार में आॅन7 प्राइम 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

आपो ए83 को कपंनी ने मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर पेश किया है। इस फोन में आपको 2.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। मीडियाटेक का यह चिपसेट काफी ताकतवर है और आसानी से भारी भरकम गेम और ऐप्स को रन करने में सक्षम है। 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

कुल मिलाकर देखें तो दोनों फोन में रैम और रोम तो बराबर हैं लेकिन प्रोसेसर के मामले में भी ओपो, सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम से बेहतर ही साबित होता है।

सॉफ्टवेयर
गैलेक्सी आॅन7 प्राइम एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है। हालांकि इसमें आपको सैमसंग का अपना यूआई देखने को मिलेगा। आॅन7 प्राइम को कंपनी ने कुछ खास ऐप्स से लैस किया है। इस फोन में आपको सैमसंग मॉल और सैमसंग पे जैसे ऐप्स दिए हैं। सैमसंग मॉल से आप अपनी पसंद के समान खरीद सकते हैं। इसमें आप प्रोडक्ट सर्च के लिए टेक्स्ट के अलावा कैमरे का भी सहारा ले सकते हैं।

ओपो ए83 कलर ओएस 3.2 आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। फोन में आपको कुछ अच्छे जेस्चर फीचर्स देखने को मिलेंगे। जैसे डबल टैप कर स्क्रीन को आॅन कर सकते हैं। यह फीचर महंगे फोन में उपलब्ध है। वहीं इरेज टू वेकअप भी बहुत काम का है। जैसे ही आप फोन को उपर उठाएंगे डिसप्ले खुद ही फेस देखकर आॅन हो जाएगा। आपको पावर बटन प्रेस करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा फोन स्प्लिट विंडोज़ फीचर भी आपको पसंद आएगा।

ओएस सेक्शन में आप किसी को बहुत आगे या पीछे नहीं कह सकते। हालांकि थोड़े अंतर से ही सही लेकिन ओपो ही आपको बेस्ट लगेगा।

कैमरा
oppo-a83-3
फोटोग्राफी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। वहीं कंपनी ने एफ/1.9 कैमरा सेंसर से लैस किया है। कंपनी का दावा है कि यह वाइड एंगल फोटोग्राफी में सक्षम है और इसे लो लाइट फोटोग्राफी से भी लैस किया गया है।

ओपो ए83 में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। ओपो फोन हमेशा से बेहतर सेल्फी के लिए जानें जाते हैं, ऐसे में आप 8-मेगापिक्सल कैमरे को कम आंक सकते हैं लेकिन आपको बता दूं कि इसमें बैकग्राउंड ब्लर फीचर है। इसके साथ ही फोन को ओपो एफ5 की तरह ‘एआई’ फीचर्स से लैस किया गया है। इस तकनीक को विशेष तौर से फोटोग्राफी के लिए तैयार किया गया है। एआई ब्यूटी रिकॉ​ग्निशन को तैयार करने के लिए रिसर्च व डेवलप्टमेंट के समय प्रोफेशनल फोटोग्राफर और मेकअप आर्टिस्ट की भी मदद ली गई है। यही वजह है कि जब आप सेल्फी लेंगे तो एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन आपके फोटो में कई ऐसे एलिमेंट डालेगा जिसका उपयोग प्रोफेशनल आर्टिस्ट द्वारा किया जाता है। इससे आपकी सेल्फी ज्यादा बेहतर और आकर्षक लगेगी। ओपो ए83 के सेल्फी कैमरे में इसका असर आपको दिखाई देगा। फोटोग्राफी में कलर कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा है।

कैमरा सेग्मेंट देखें तो सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्रो का फ्रंट कैमरा ज्यादा मेगापिक्सल का है परंतु ओपो का एआई फीचर न सिर्फ इस कमी को पूरा करता है बल्कि सेल्फी को और बेहतर बना देता है। वहीं ब्लर बैकग्राउंड फीचर भी आॅन7 प्राइम में नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर कैमरा सेग्मेंट में भी ओपो ए83 ही आगे नज़र आता है।

कनेक्टिविटी
सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप इसमें 2जी, 3जी के साथ 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।

इस मामले में ओपो ए83 भी पीछे नहीं है और इस फोन में भी आप दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं इसके साथ ही 4जी वोएलटीई, 3जी और 2जी सपोर्ट भी है। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट भी दिया गया है।

बैटरी
samsung-galaxy-on7-prime-5
सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है।

ओपो ए83 को कंपनी ने 3,180 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। हालांकि बैटरी पावर थोड़ी कम लग रही है लेकिन उपयोग के दौरान यह सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम से थोड़ा ज्यादा ही लगी, कम नहीं।

कीमत
सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी की कीमत 12,990 रुपये है।
वहीं ओपो ए83 के 3जीबी रैम और 32जीबी रैम मैमोरी वाला वे​रियंट 13,990 रुपये में उपलब्ध है।
oppo-a83-2
निष्कर्ष
ओपो ए83 की कीमत 1,000 रुपये ज्यादा है। ऐसे में आप जरूर आंकना चाहेंगे कि आपको क्या ज्यादा मिल रहा है। तो आपको बता दूं कि बेज़ल लेस डिसप्ले, फेस अनलॉक, शानदार प्रोसेसर और एआई से लैस सेल्फी कैमरा ओपो ए83 को आॅन7 प्राइम से आगे खड़ा करते हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि ओपो ए83 आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इसे आप नजदीकी दुकान से खरीद सकते हैं जबकि सैमसंग का यह फोन सिर्फ आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

The post ओपो ए83 और सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्राइम में जानें कौन फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो ए83 बेज़ल लेस डिसप्ले और फेस अनलॉक तकनीक के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a83-launched-with-bezel-less-display-and-facial-unlock-feature-in-hindi/ Wed, 17 Jan 2018 10:58:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15998 ओपो ए83 20 जनवरी से आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post ओपो ए83 बेज़ल लेस डिसप्ले और फेस अनलॉक तकनीक के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि जनवरी माह में ओपो का लेटेस्ट स्मार्टफोन ए83 भारत में लॉन्च होगा। वहीं आज इस फोन से पर्दा उठाते हुए ओपो इंडिया ने ए83 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। ओपो की ओर से इस फोन को 13,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है, जो आगामी 20 जनवरी से आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

ओपो ए83 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ओपो द्वारा पेश किए गए एफ5 स्मार्टफोन की ही तरह एआई ब्यूटीफिकेशन्स तकनीक से लैस है जो फोटोग्राफी के लिए बेहद शानदार मानी जाती है। इस फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इस फोन का सेल्फी कैमरा अपनी ब्यूटी इंटेलिजेंस से बेहतरीन फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखता है।

oppo-a75-1

ओपो ए83 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ 2.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763टी चिपसेट पर रन करता है।

oppo-a83

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। ओपो ए83 में कंपनी ने फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैचर न देकर इसे फेशियल अनलॉक फीचर से लैस किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 128 प्वाइंट्स के यूजर के चेहरे को स्कैन कर महज़ 0.18 सेकेंड में अनलॉक होने की क्षमता रखता है।

एक्सक्लूसिव: हॉटस्टार ला रहा है अपना एआई सर्विस सोफिया, आईपीएल पार्टनरशिप की भी होगी घोषणा

ओपो ए83 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4जी वोएलटीई व डुअल सिम सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,090एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो का यह फोन भारतीय बाजार में 13,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस फोन को ब्लैक ह्यू ​तथा शेपेंन ह्यू कलर वेरिएंट में 20 जनवरी से खरीदा जा सकता है।

The post ओपो ए83 बेज़ल लेस डिसप्ले और फेस अनलॉक तकनीक के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20 जनवरी को भारत आएगा ओपो ए83, बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ होगा स्मार्ट सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-india-tweet-oppo-a83-launch-date-20th-january-in-hindi/ Tue, 16 Jan 2018 07:49:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15941 कंपनी ओपो ए83 को 15,000 रुपये से कम के बजट में लॉन्च करने वाली है।

The post 20 जनवरी को भारत आएगा ओपो ए83, बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ होगा स्मार्ट सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही हमनें एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि जनवरी माह में ओपो का लेटेस्ट स्मार्टफोन ए83 भारत में लॉन्च होगा। वहीं अब स्वयं ओपो इंडिया ने भी अपने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। ओपो ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये सार्वजनिक कर दिया है कि कंपनी इस हफ्ते ए83 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। ओपो न सिर्फ इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स साझा कर रही है बल्कि साथ ही इसकी उपलब्धता की भी जानकारी दी है।

ओपो इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि ओपो ए83 20 जनवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि 20 जनवरी को लॉन्च के बाद उसी दिन से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जहां तक कीमत की बात है तो प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ओपो ए83 को 15,000 रुपये से कम के बजट में लॉन्च करने वाली है।

ओपो ए83 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन कंपनी के एफ5 स्मार्टफोन की ही तरह एआई ब्यूटीफिकेशन्स तकनीक से लैस है जो फोटोग्राफी के लिए बेहद शानदार मानी जाती है। इस फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। ओपो ए83 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। हालांकि कंपनी ने प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है।

शाओमी मी मैक्स 3 के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स आए सामनें, 7-इंच की डिसप्ले के साथ होगी 5,500 एमएएच की बैटरी

यह फोन कलर ओएस 3.2 पर कार्य करता है जो 7.1 नुगट आधारित है। मीडियाटेक एमटी6763टी चिपसेट आधारित इस फोन में 2.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट्स वाला आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में आपको 4जीबी रैम मैमोरी के साथ और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक इसे एक्सपेंड कर सकते हैं। ओपो ए83 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4जी वोएलटीई व डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग के लिए इस फोन को फेशियल अनलॉ​क फीचर से लैस किया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,090एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 20 जनवरी को भारत आएगा ओपो ए83, बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ होगा स्मार्ट सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>