OPPO A92 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 May 2020 10:31:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ, OPPO A92 हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-officially-launched-5000mah-battery-8gb-ram-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-officially-launched-5000mah-battery-8gb-ram-specs-price-sale-offer/#respond Mon, 04 May 2020 10:31:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43671 Oppo A92 में 48एमपी क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ, OPPO A92 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ब्रांड ने पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘ए सीरीज़’ के तहत दो स्मार्टफोन Oppo A52 और Oppo A72 लॉन्च किए है। ये दोनों ही फोन मिडबजट सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं आज ओपो ने मई महीने का अपना पहला स्मार्टफोन भी मार्केट में उतार दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को भी ‘ए सीरीज़’ में ही लॉन्च किया गया है जिसने Oppo A92 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ओपो ए92 को कंपनी की ओर से फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य देशों सहित इंडिया में भी लॉन्च किया जा सकता है।

लुक व डिजाईन

Oppo A92 को कंपनी द्वारा सीरीज़ में हाल ही में जोड़े गए डिवाईस ओपो ए72 जैसी लुक पर पेश किया है। ओपो ए92 को को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। यह होल स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर बना है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3डी क्वॉड कर्व्ड डिजाईन पर पेश किया गया है।

oppo a92 officially launched 5000mah battery 8gb ram specs price sale offer

ओपो ए92 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर फिट है। सेटअप चौकोर आकार का है जिसमें तीन कैमरा सेंसर साईड ऐज की ओर एक ही कतार में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। इस कतार के बाईं ओर सबसे उपर उपरी फ्लैश लाईट और सबसे नीचे चौथा कैमरा लेंस फिट है। इन दोनों के बीच में सेंसर डिटेल लिखी गई है। Oppo A92 के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। इसी तरह बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A92 को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90:5 प्रतिशत का है। ओपो ने इस स्क्रीन को नियो डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7.1 पर पेश किया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Oppo A92 को 8 जीबी रैम व 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है।

oppo a92 officially launched 5000mah battery 8gb ram specs price sale offer

Oppo A92 फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही खराब हुआ OnePlus 8 Pro, क्या आप करेंगे लेने का विचार?

ओपो ए92 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। Oppo A92 को कपंनी की ओर से Twilight Black और Shining White कलर में लॉन्च किया गया है। मलेशियन बाजार में यह फोन 1199 रिंगिट यानि तकरीबन 21,000 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ, OPPO A92 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-officially-launched-5000mah-battery-8gb-ram-specs-price-sale-offer/feed/ 0
Oppo A92 इस कीमत और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लिस्ट, जल्द करेगा मार्केट में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-listed-on-retail-site-with-price-specifications-48mp-camera-phone-renders/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-listed-on-retail-site-with-price-specifications-48mp-camera-phone-renders/#respond Mon, 04 May 2020 06:43:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43650 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

The post Oppo A92 इस कीमत और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लिस्ट, जल्द करेगा मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने कुछ समय पहले ही अपनी A सीरीज को बढ़ाते हुए Oppo A52 और Oppo A72 स्मार्टफोन को लॉन्च किए था। दोनों ही फोन मिडबजट सेग्मेंट में उतारे गए थे जो चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं, इस सीरीज के अंदर एक अपकमिंग ओप्पो ए92 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में डिवाइस की अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ डिजाइन की जानकारी दी गई थी। वहीं, अब Oppo A92 की लेटेस्ट लिस्टिंग में इसकी कीमत की जानकारी सामने आई है।

दरअसल, Oppo A92 के लॉन्च से पहले इंडोनेशियाई शॉपिंग साइट Lazada में लिस्ट किया गया है। अब तक स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं आई थी, लेकिन, पहली बार फोन की कीमत को लेकर जानकारी दी गई है। ओप्पो स्मार्टफोन की इस लिस्टिंग में पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ-साथ ऑफिशियल लगने वाले रेंडर भी है। स्मार्टफोन साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और लाज़ादा फोन खरीदने वालो को वायरलेस इयरफोन मुफ्त में दे रही है। हालांकि, इस फोन के लॉन्च के बारे में ओप्पो ने फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: OPPO की Reno Glow स्मार्टफोन सीरीज जल्द हो सकती है लॉन्च, ट्रेडमार्क हुआ फाइल

डिजाइन

फोन के डिजाइन की बात करें तो Oppo A92 को पंच होल डिसप्ले है जो स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर बना है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर की बात करें तो यहां क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

यह सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर फिट है। सेटअप चौकोर आकार का है जिसमें तीन कैमरा सेंसर साईड ऐज की ओर एक ही कतार में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। इस सेटअप में बाईं ओर सबसे उपर उपरी फ्लैश लाईट और सबसे नीचे चौथा कैमरा लेंस फिट है। इन दोनों के बीच में सेंसर डिटेल लिखी गई है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। इसी तरह बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 48MP क्वाड कैमर के साथ आ रहा OPPO Reno3, जानें क्या होंगी स्पेसिफिकेशन्स

कीमत

Lazada की लिस्टिंग में ओप्पो ए92 को दो कीमत में लिस्ट किया गया है। पहली लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस की कीमत IDR 3,999,000 (लगभग 20,100 रुपए), जबकि दूसरी लिस्टिंग में फोन की कीमत IDR 4,499,000 (लगभग 22,600 रुपए) होगी। डिवाइस ट्वाइलाइट ब्लैक, ऑरोरा पर्पल और शाइनिंग व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा और डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स

लिस्टिंग के अनुसार ओप्पो ए92 में 6.55 फुल-एचडी + (1080×2400 पिक्सल) एलसीडी डिसप्ले होगा, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 405ppi होगी। फोन में स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा। वहीं, डिवाइस में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इस कैमरा सेटअप में /1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, फ्रंट में Oppo A92 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा।

वहीं, पावर बैकअप के लिए ओप्पो ए92 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी। फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर कार्य करेगा। हालांकि, इस फोन के लॉन्च के बारे में ओप्पो ने फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

The post Oppo A92 इस कीमत और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लिस्ट, जल्द करेगा मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-listed-on-retail-site-with-price-specifications-48mp-camera-phone-renders/feed/ 0
OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/#respond Tue, 28 Apr 2020 10:27:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43460 डिजाईन के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।

The post OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ओपो ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए Oppo A52 और Oppo A72 स्मार्टफोन लॉन्च किए है। ये दोनों ही फोन मिडबजट सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। ये दोनों ही डिवाईस भारतीय बाजार में कब तक आएंगे यह जानकारी अभी पुख्ता नहीं हो पाई है लेकिन इनके लॉन्च से पहले ही सीरीज़ का एक और नया फोन सामने आ गया है। ताजा लीक में Oppo A92 की फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल हुई है जिसे प्राइस बाबा वेबसाइट द्वारा शेयर किया गया है। फोटो के सामने आने से फोन के डिजाईन के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।

ऐसी होगी लुक

फोन के डिजाईन के बारे में बता दें कि ऐसी ही लुक ओपो ए72 में भी देखने को मिली थी। लीक के अनुसार फोन को Twilight Black, Shining White और Aurora Purple कलर में लॉन्च किया जाएगा। फोटो में Oppo A92 को पंच होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर बना है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर की बात करें तो यहां क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

OPPO A92 render image revealed specs leaked quad rear camera ram 5000mah battery launch soon

यह सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर फिट है। सेटअप चौकोर आकार का है जिसमें तीन कैमरा सेंसर साईड ऐज की ओर एक ही कतार में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। इस कतार के बाईं ओर सबसे उपर उपरी फ्लैश लाईट और सबसे नीचे चौथा कैमरा लेंस फिट है। इन दोनों के बीच में सेंसर डिटेल लिखी गई है। Oppo A92 के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। इसी तरह बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है।

ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A92 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार यह फोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7.1 पर काम करेगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाईस में मीडियाटेक का डायमंनसिटी 800 या फिर क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि ये दोनों ही चिपसेट मिडबजट फोन के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Realme के अपकमिंग फोन का डिजाइन हुआ लीक, लुक में देगा दूसरे स्मार्टफोन्स को मात

Oppo A92 में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

यह भी पढ़ें : Redmi Note 9 इंडियन साइट पर लिस्ट, 5020एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ 30 अप्रैल को होगा लॉन्च

OPPO A92 को गूगल प्ले कंसोल पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद ओपो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। वहीं फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। लीक की मानें तो ओपो ए92 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल अभी ओपो की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post OPPO A92 की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-render-image-revealed-specs-leaked-quad-rear-camera-ram-5000mah-battery-launch-soon/feed/ 0
4 जीबी रैम और 4230एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-officially-launched-4gb-ram-4230-mah-battery-price-sale-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-officially-launched-4gb-ram-4230-mah-battery-price-sale-specs/#comments Fri, 17 Apr 2020 12:37:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43071 OPPO A12 को 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

The post 4 जीबी रैम और 4230एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO आने वाले दिनों में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने वाली है। पिछले कुछ दिनों से ओपो ए12 स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं, वहीं अब ओपो ने इस फोन पर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने OPPO A12 को टेक मंच पर पेश कर दिया है। ओपो की ओर से यह फोन इंडोनेशिया में ऑफिशियल किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारो में दस्तक देगा। OPPO A12 के साथ ही कंपनी OPPO A92 और OPPO Reno 3 Pro को भी इंडोनेशियन मार्केट में उतार रही है जो आने वाली 21 अप्रैल से वहां लॉन्च हो जाएंगे।

OPPO A12 के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने ट्वीटर हैंडल से ही मिली है। ओपो इंडोनेशिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो के जरिये OPPO A12 की कीमत और इसकी स्पेक्स डिटेल ऑफिशियल कर दी है। यहां आपको बता दें कि ओपो ए12 इंडोनेशियन मार्केट में एंट्री ले चुका है लेकिन कंपनी आने वाली 21 अप्रैल को ही इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च अनाउंस करेगी। इस दिन OPPO A12, OPPO A92 और OPPO Reno 3 Pro इंडोनेशियन बाजार में लॉन्च किए जाएंगे जिसकी घोषणा ओपो ने अपने ट्वीटर पर की है।

OPPO A12 officially launched 4gb ram 4230 mah battery price sale specs

OPPO A12

ओपो ए12 की बात करें तो फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के उपरी बाईं ओर हॉरिजॉन्टल शेप में स्थित है। कैमरा सेंसर्स के साईड में ही फ्लैश लाईट लगी है। OPPO A12 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट दिया गया है। फोन का बैक पैनल पर काफी हद तक Realme 3 जैसा है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर मौजूद है।

यह भी पढ़ें : 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आया Honor 9X Lite, जानें क्या है कीमत

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO A12 को 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित है जो कलरओएस 6 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए ओपो ए12 में 1.8गीगाहर्ट्ज़ + 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

OPPO A12 officially launched 4gb ram 4230 mah battery price sale specs

OPPO A12 को इंडोनेशिया में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ यह फोन 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए12 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, बढ़ रही है ग्रुप वीडियो कॉल की लिमिट, 4 से ज्यादा लोग कर सकेंगे लाईव बातें

OPPO A12 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ सिक्योरिटी के लिए यहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,230एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को इंडो​नेशिया मे ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो ओपो ए12 को Rp.2,499,000 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 12,000 रुपये के करीब है।

The post 4 जीबी रैम और 4230एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a12-officially-launched-4gb-ram-4230-mah-battery-price-sale-specs/feed/ 1
8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/#respond Tue, 07 Apr 2020 07:09:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42597 दोनों ही डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट ​कर दिए गए हैं

The post 8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर कल ही खबर आई थी कि कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Oppo A12e पेश किया है। 4,230mAh बैटरी और डुअल कैमरे से लैस यह बजट स्मार्टफोन फिलहाल वियतनाम में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को ओपो की इसी सीरीज़ के दो और नए फोंस की एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है। ये दोनों ही फोन ओपो ए सीरीज़ के हैं जिनके नाम OPPO A92 और OPPO A52 है। फोस की डिटेल से पहले आपके बता दें कि ये दोनों ही डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट ​कर दिए गए हैं जिनकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है।

OPPO A92

ओपो ए92 की बात पहले करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को OP4C72L1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन से लैस बताया गया है। यहां फोन में दी जाने वाली डिसप्ले के साईज की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूरी साफ कर दिया गया है कि यह स्क्रीन 480dpi सपोर्ट करेगी। प्ले कसोंल पर OPPO A92 को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।

oppo a92 OP4C72L1 a52 OP4C77L1 listed on google play console with 8gb 6gab ram snapdraogn 665 chipset specs leaked

हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद ओपो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। गूगल प्ले कंसोल पर OPPO A92 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि ओपो ए91 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।

OPPO A52

ओपो ए52 की स्पेसिफिकेशन्स ए92 के समान ही दिखाई है। इस फोन को OP4C77L1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन से लैस बताया गया है। यहां भी फोन में दी जाने वाली डिसप्ले के साईज की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूरी साफ कर दिया गया है कि यह स्क्रीन 480dpi सपोर्ट करेगी। प्ले कसोंल पर OPPO A52 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।

oppo a92 OP4C72L1 a52 OP4C77L1 listed on google play console with 8gb 6gab ram snapdraogn 665 chipset specs leaked

लिस्टिंग में OPPO A52 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि ओपो ए52 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।

OPPO A12e

वियतनाम में पेश किए गए इस फोन में 6.2-इंच HD+ वाइड नॉच डिसप्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 450 SoC प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 3GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OPPO A12e को कंपनी ने कलरओएस 5.1 बेस्‍ड एंडरॉयड 8 Oreo पर पेश किया है। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13MP का मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा OPPO A12e में पावर बैकअप के लिए 4,230mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। साथ ही फोन में म्यूजिक पार्टि फंक्शन है जिससे आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक ही गाना अपने अपने फोन पर चला सकते हैं।

The post 8 जीबी रैम के साथ OPPO A92 और 6 जीबी रैम के साथ OPPO A52 आया सामने, जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-op4c72l1-a52-op4c77l1-listed-on-google-play-console-with-8gb-6gab-ram-snapdraogn-665-chipset-specs-leaked/feed/ 0
OPPO A92 और A12 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-cph2059-a12-cph2083-listed-on-imda-certification-specs-leaked-launching-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-cph2059-a12-cph2083-listed-on-imda-certification-specs-leaked-launching-soon/#respond Wed, 18 Mar 2020 13:37:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41872 OPPO जल्द ही अपनी 'ए सीरीज़' में ये नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

The post OPPO A92 और A12 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले साल के अंतिम महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए OPPO A91 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह डिवाईस बड़ी बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे से लैस था जिसने मीड बजट में एंट्री ली थी। ओपो ए91 हालांकि इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन इस सीरीज़ से जुड़ी एक नई खबर आ रही है कि कंपनी ए91 का सक्सेसर लेकर आने की तैयारी में है जिसे ओपो ए92 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। OPPO A92 एक सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है जिसके बाद फोन के जल्द लॉन्च की उम्मीद बन गई है।

OPPO A92 को आईएमडीए सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया। वेबसाइट पर इस फोन का मॉडल नंबर OPPO CPH2059 बताया गया है। इस साइट पर फोन के नाम के अलावा अन्य कोई स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि यह डिवाईस एंडरॉयड 10 ओएस के साथ कलरओएस 7 सपोर्ट करेगा। वहीं दूसरी ओर इसी साइट पर OPPO CPH2083 मॉडल नंबर से भी एक अन्य ओपो फोन सर्टिफाइड हुआ है और इस डिवाईस का नाम OPPO A12 बताया गया है। आईएमडीए पर किसी भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि OPPO जल्द ही अपनी ‘ए सीरीज़’ में ये नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

OPPO Reno 3 Pro

भारत में लॉन्च हुए ओपो के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा है 108एमपी कैमरे वाला Xiaomi Mi 10 Pro, 27 मार्च को होगा लॉन्च

फोन पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा रियर पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। OPPO Reno 3 Pro को ‘अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड’ के साथ भी लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्रंट पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा जो एक डेफ्थ सेंसर है।

oppo a92 CPH2059 a12 CPH2083 listed on IMDA Certification specs leaked launching soon

OPPO Reno 3 Pro दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। वहीं रेनो 3 प्रो का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता हैं। OPPO Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

The post OPPO A92 और A12 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a92-cph2059-a12-cph2083-listed-on-imda-certification-specs-leaked-launching-soon/feed/ 0