OPPO A93 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 05 Oct 2020 05:01:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO A73 लॉन्च, इस फोन में है 6 जीबी रैम, क्वॉड रियर कैमरा और 30वॉट 4,015एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a73-launched-with-6gb-ram-quad-camera-rebranded-oppo-f17/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a73-launched-with-6gb-ram-quad-camera-rebranded-oppo-f17/#respond Mon, 05 Oct 2020 05:01:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49528 यह फोन 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

The post OPPO A73 लॉन्च, इस फोन में है 6 जीबी रैम, क्वॉड रियर कैमरा और 30वॉट 4,015एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले हफ्ते ही वियतनाम में अपना नया स्मार्टफोन OPPO A93 लॉन्च किया था। ‘ए सीरीज़’ में जोड़े गए इस फोन को भारत में लॉन्च हुए Oppo F17 Pro जैसी लुक और स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया गया था। वहीं अब ओपो ने इंटरनेशनल मार्केट में अपना एक और नया मोबाइल फोन OPPO A73 नाम के साथ लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल ट्यूनेशिया के बाजार में उतारा गया है जिसे इंडिया में लॉन्च हुए Oppo F17 का रि-ब्रांडिड वर्ज़न बताया जा रहा है।

OPPO A73

ओपो ए73 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो अटरेक्टिव विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। ओपो ए73 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है तथा फोन का डायमेंशन 159.8 x 72.9 x 7.45एमएम और वज़न 163ग्राम है।

oppo a73 launched with 6gb ram quad camera rebranded oppo f17

OPPO A73 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। ट्यूनेशिया में ओपो ए73 को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कम कीमत वाला OPPO A15 स्मार्टफोन होने वाला है भारत में लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर हुआ लिस्ट

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए73 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 119डिग्री FOV वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का रेट्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर सपोर्ट करता है।

oppo a73 launched with 6gb ram quad camera rebranded oppo f17

OPPO A73 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए73 में 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,015एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन Navy Blue और Classic Silver कलर में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत से पर्दा उठाना अभी बाकी है।

The post OPPO A73 लॉन्च, इस फोन में है 6 जीबी रैम, क्वॉड रियर कैमरा और 30वॉट 4,015एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a73-launched-with-6gb-ram-quad-camera-rebranded-oppo-f17/feed/ 0
6 कैमरे और 8 जीबी रैम के साथ स्टाईलिश और पावरफुल OPPO A93 हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a93-launched-dual-selfie-p95-soc-specs-sale-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a93-launched-dual-selfie-p95-soc-specs-sale-price/#respond Thu, 01 Oct 2020 10:57:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49498 OPPO A93 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 6 कैमरे और 8 जीबी रैम के साथ स्टाईलिश और पावरफुल OPPO A93 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OPPO A93 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कपंनी की ओर से ‘ए सीरीज़’ में जोड़ा गया है जिसने फिलहाल वियतनाम की मार्केट में एंट्री ली है। डुअल पंच-होल के साथ ही जहां यह फोन बेहद ही शानदार लुक और डिजाईन पर बनाया गया है वहीं ओपो ए93 ने पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ टेक मंच पर दस्तक दी है। इस फोन को Oppo F17 Pro और Oppo Reno4 Lite की मिलाजुला मिश्रण भी बताया जा रहा है।

OPPO A93

ओपो ए93 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की स्क्रीन 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। वहीं ओपो ए93 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है।

OPPO A93 launched dual selfie p95 soc specs sale price

OPPO A93 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी95 चिपसेट दिया गया है। वियतनाम में ओपो ए93 को 8 जीबी रैम मैमोरी के सथ लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : पोको ला रही है एक और लो बजट स्मार्टफोन, POCO C3 नाम के साथ 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए93 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला एक और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस दिया गया है।

OPPO A93 launched dual selfie p95 soc specs sale price

इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A93 डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर बने पंच-होल सेटअप में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इस ओपो फोन का सेल्फी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस है, जो आब्जेक्ट को कलर रखकर बैकग्रांउड को ब्लैक एंड व्हाईट कर सकता है। यह भी पढ़ें : बेहद सस्ते हुए Samsung, Realme और OnePlus के ये स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

OPPO A93 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए93 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

कीमत

OPPO A93 को वियतनाम में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को Black और Magical White कलर में पेश किया गया है जिसकी कीमत 7,490,000 VND यानि भारतीय करंसी अनुसार 23,500 रुपये के करीब है।

The post 6 कैमरे और 8 जीबी रैम के साथ स्टाईलिश और पावरफुल OPPO A93 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a93-launched-dual-selfie-p95-soc-specs-sale-price/feed/ 0
OPPO A93 होने वाला है लॉन्च, जानें क्यों होगा यह फोन खास https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a93-rebranded-oppo-f17-pro-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a93-rebranded-oppo-f17-pro-launch-soon/#respond Mon, 07 Sep 2020 03:52:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48464 फोन में 30वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी से लैस 4,015एमएएच बैटरी मिलेगी।

The post OPPO A93 होने वाला है लॉन्च, जानें क्यों होगा यह फोन खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने 2 सितंबर को इंडिया में अपनी ‘एफ सीरीज़’ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन OPPO F17 और OPPO F17 Pro लॉन्च किए थे। इनमेें से ओपो एफ17 की कीमत जहां अभी सामने आनी बाकी है वहीं ओपो एफ17 प्रो 22,990 रुपये की कीमत पर आज यानि 7 सितंबर से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। एफ17 सीरीज़ के बाद अब खबर आ रही है कि ओपो टेक मंच पर अपनी ‘ए सीरीज़’ में भी नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है और इस नए फोन फोन को OPPO A93 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

OPPO A93 की जानकारी प्रसिद्ध टिपस्टर इवान ब्लास ने शेयर की है। इवान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ओपो ए93 की कुछ फोटोज़ शेयर की है जिनमें फोन के लुक और डिजाईन का खुलासा हुआ है। फोटो में ओपो ए93 पूरी तरह से भारत में लॉन्च हुए ओपो एफ17 प्रो जैसा प्रतीत हो रहा है। फोन में डुअल पंच-होल डिसप्ले दी गई है। फ्रंट पैनल के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी बाईं ओर ‘पिल शेप’ में दो होल मौजूद हैं। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा है जो स्क्वायर शेप में फिट है।

oppo A93 rebranded Oppo F17 Pro launch soon

ओपो ए93 की इन फोटोज़ के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि ओपो भारत में लॉन्च हुए OPPO F17 Pro स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में OPPO A93 नाम के साथ लॉन्च कर सकती है। इवान द्वारा शेयर की गई फोटोज़ में फोन के ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट्स भी नज़र आए हैं और ओपो एफ17 प्रो भी इंडिया में Magic Blue, Matte Black और Metallic White कलर में लॉन्च किया गया है। बता दें कि इंडिया में ओपो एफ17 प्रो को 8 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

OPPO F17 Pro

ओपो एफ17 प्रो की ही बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। एफ17 प्रो की स्क्रीन 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। वहीं 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ फोन में मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट दिया गया है।

oppo A93 rebranded Oppo F17 Pro launch soon

OPPO F17 Pro डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2एम मोनो लेंस मौजूद है। यह फोन 30वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी से लैस 4,015एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

The post OPPO A93 होने वाला है लॉन्च, जानें क्यों होगा यह फोन खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a93-rebranded-oppo-f17-pro-launch-soon/feed/ 0