OPPO A95 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 13:01:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13GB RAM की पावर के साथ ओपो लाया नया 4जी फोन OPPO A95, बड़ी बैटरी के साथ है फास्ट चार्जिंग तकनीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-4g-launched-with-snapdragon-662-5gb-virtual-ram-expansion-technology-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-4g-launched-with-snapdragon-662-5gb-virtual-ram-expansion-technology-specs-price/#respond Wed, 17 Nov 2021 04:47:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70508 Oppo A95 4G 8GB RAM और 5,000mAh battery की ताकत से लैस होकर आया है।

The post 13GB RAM की पावर के साथ ओपो लाया नया 4जी फोन OPPO A95, बड़ी बैटरी के साथ है फास्ट चार्जिंग तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकरीबन दो महीने पहले ही यह खबर सामने आ गई थी कि OPPO कंपनी अपने Oppo A95 5G Phone के 4G मॉडल पर काम शुरू कर चुकी है और जल्द ही इसे मार्केट में उतारेगी। वहीं आज लंबे इंतजार के बाद ओपो ने इस स्मार्टफोन पर से पर्दा हटा दिया है। कंपनी की ओर यह नया ओपो मोबाइल Oppo A95 4G मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है जो 8GB RAM, Snapdragon 662 chipset और 5,000mAh battery की ताकत से लैस होकर टेक मार्केट में आया है।

OPPO A95 4G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए95 4जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एक एमोलेड पैनल स्क्रीन है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस होल डिसप्ले के उपरी बाएं कोने पर स्थित है। यह मोबाइल फोन 800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

OPPO A95 4G LAUNCHED WITH SNAPDRAGON 662 5gb Virtual RAM expansion technology specs price

Oppo A95 4G को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह नया ओपो मोबाइल एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। ओपो ने अपने फोन को वर्चुअल रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसमें 8जीबी रैम को अतिरिक्त 5जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और 13 जीबी की पावर प्राप्त की जा सकती है।

OPPO A95 4G LAUNCHED WITH SNAPDRAGON 662 5gb Virtual RAM expansion technology specs price

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए95 4जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : 23 नवंबर को लॉन्च होगा स्टाईलिश Vivo V23e 5G Phone , इसमें मिलेगा 44MP Selfie Camera

OPPO A95 4G की कीमत

ओपो ए95 4जी फोन को कंपनी की ओर से सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह ओपो मोबाइल 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मलेशिया में इस फोन को RM1,099 में लॉन्च किया गया है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 19,500 रुपये के करीब है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में OPPO A95 4G Rainbow Silver और Starry Black कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

The post 13GB RAM की पावर के साथ ओपो लाया नया 4जी फोन OPPO A95, बड़ी बैटरी के साथ है फास्ट चार्जिंग तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-4g-launched-with-snapdragon-662-5gb-virtual-ram-expansion-technology-specs-price/feed/ 0
ओपो कर रही है नए स्मार्टफोन का निर्माण, OPPO A95 4G नाम के साथ होगा लॉन्च, देखें क्या होगा इसमें खास https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-4g-specs-leaked-launching-soon-know-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-4g-specs-leaked-launching-soon-know-price-sale-offer/#respond Thu, 30 Sep 2021 04:11:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67911 यह ओपो मोबाइल जल्द ही टेक मार्केट में उतारा जाएगा।

The post ओपो कर रही है नए स्मार्टफोन का निर्माण, OPPO A95 4G नाम के साथ होगा लॉन्च, देखें क्या होगा इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO कंपनी कल यानी 1 अक्टूबर को इंडिया में अपनी ‘ए सीरीज़’ का विस्तार करते हुए Oppo A55 4G फोन लॉन्च करने वाली है। यह मोबाइल फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके Oppo A55 5G का दूसरा वर्ज़न बनकर आएगा। वहीं अब खबर आ रही है कि ओपो कंपनी अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किए गए Oppo A95 5G फोन के भी 4G मॉडल पर काम कर रही है और यह ओपो मोबाइल जल्द ही टेक मार्केट में उतारा जाएगा। ओपो ए95 4जी को कई सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं और अब यह ओपो फोन लॉन्च के लिए तैयार है।

OPPO A95 4G

ओपो ए95 4जी चीनी मार्केट में लॉन्च हुए ए95 5जी मॉडल का ही दूसरा वर्ज़न होगा। यह मोबाइल फोन एनबीटीसी और एफसीसी पर सर्टिफाइड किया जा चुका है जिनकी जानकारी अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त हुई हैं। ओपो का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा जो कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। फोन के अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

OPPO A95 4G Specs leaked launching soon know Price Sale Offer

वहीं लीक्स की बात करें तो इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A95 4G फोन को 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के मुताबिक यह ओपो मोबाइल 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : OPPO A55 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले Amazon पर लिस्ट हुई खूबियां, मिलेगा शानदार 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और बहुत कुछ

OPPO A94 4G

ओपो ए94 4जी की बात करें तो इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की एमोलेड डिसप्ले दी गई है। एडरॉयड 11 आधारित कलरओएस पर लॉन्च हुआ है यह मोबाइल फोन मीडियाटेक के हीलियो पी95 चिपसेट पर रन करता है। ग्लोबल मार्केट में इस ओपो फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया था जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

OPPO A95 4G Specs leaked launching soon know Price Sale Offer

Oppo A94 क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। साथ ही इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस ओपो फोन में 4,310mAh की बैटरी दी गई है जो 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

The post ओपो कर रही है नए स्मार्टफोन का निर्माण, OPPO A95 4G नाम के साथ होगा लॉन्च, देखें क्या होगा इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-4g-specs-leaked-launching-soon-know-price-sale-offer/feed/ 0
OPPO A95 5G स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 4,310mAh बैटरी और फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-5g-launched-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-5g-launched-check-price-and-specifications/#respond Tue, 27 Apr 2021 06:07:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57938 ओप्पो ने होम मार्केट चीन में OPPO A95 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। OPPO A95 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 800U चिपसेट दिया है। OPPO A95 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं।

The post OPPO A95 5G स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 4,310mAh बैटरी और फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने होम मार्केट चीन में A सीरीज का नया स्मार्टफोन OPPO A95 5G को पेश किया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए OPPO F19 Pro+ 5G की तरह ही है। हालांकि इसमें कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। OPPO A95 5G स्मार्टफोन में OPPO F19 Pro+ 5G के मुकाबले फास्ट चार्जिंग कैपेबिलीटिज और एक्स्ट्रा कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है। इसके सिवाय दोनों स्मार्टफोन के बीच कोई अंतर नहीं है। यहां हम आपको OPPO A95 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

OPPO A95 5G स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A95 5G स्मार्टफोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल Full HD+ है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर और सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO A95 5G स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया है। इस फोन का सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया है। यह भी पढ़ें : Realme के बाद इस चाइनीज कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, Xiaomi को घर में मिल रही कड़ी टक्कर

OPPO A95 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 800U चिपसेट दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 8 GB की LPDDR4x RAM के साथ पेश किया जा सकता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 GB की है। इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 4,310mAh की बैटरी दी है, जो 30W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। Oppo A95 5G स्मार्टफोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल SIM, 5G / 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : ये चाइनीज कंपनी लेकर आ रही 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, क्या सैमसंग छूट जाएगा पीछे!

OPPO A95 5G : कीमत 

OPPO A95 5G स्मार्टफोन को चीन में दो वेरिएंट 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) और 2,299 युआन (करीब 26,000 रुपये) है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर में पेश किया गया है।

The post OPPO A95 5G स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 4,310mAh बैटरी और फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-5g-launched-check-price-and-specifications/feed/ 0
OPPO A95 5G धांसू फीचर्स के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-5g-specifications-and-images-leak-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-5g-specifications-and-images-leak-before-launch/#respond Thu, 08 Apr 2021 03:18:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56677 इस फोन में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

The post OPPO A95 5G धांसू फीचर्स के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने हाल ही में अपनी A-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नए फोन OPPO A74 4G और A74 5G को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया था। वहीं, ऐसा लग रहा है कि कंपनी फिर अपने नए 5G फोन को ए-सीरीज के अंदर लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, ओपो के नए 5G फोन OPPO A95 के बारे में ऑनलाइन जानकारी सामने आई है, जिससे इस बात की संभावना लगाई जाने लगी है कि यह फोन जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में PELM00 फोन की ताजा लिस्टिंग से पता चलता है कि यह अप्रैल तक चीनी बाजार में आ जाएगा।

डिजाइन

लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर के अनुसार इस फोन का लुक काफी हद तक इंडिया में लॉन्च हो चुके OPPO F19 Pro Plus 5G की तरह ही लग रहा है। ओपो ए95 5G स्मार्टफोन बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा, जिसके उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरा होल मौजूद होगी। वहीं, इस स्मार्टफोन में रियर पर स्क्वायर शेप का क्वॉड रियर कैमरा है। इसके अलावा ओप्पो A95 5G एक ग्लास बॉडी वाला स्मार्टफोन है जिसका साइज 160.1 x 73.4 x 7.8mm है और इसका वजन 173 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 5 कमी, कहां रह गया यह फोन पीछे

oppo-a95-5g-new

OPPO A95 5G की स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.43-इंच का डिस्प्ले है जो 1080 x 2400 पिक्सल का फुल एचडी + रेजोल्यूशन के साथ आती है। हालांकि, लिस्टिंग में डिस्प्ले का उल्लेख नहीं किया गया है लेकिन लगता है कि यह एक AMOLED स्क्रीन के साथ आएगा, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एम्बेड किया जा सकता है।

वहीं, फोन में फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर है। रियर कैमरा मॉड्यूल में एक एलईडी फ्लैश, 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8-मेगापिक्सेल लेंस और 2-मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में पावर देने के लिए Dimensity 800U चिपसेट के साथ 8 जीबी की रैम भी होगी। वहीं, फोन को 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ चीन में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अतिरिक्त स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा। हैंडसेट में 4,310mAh की बैटरी है और यह 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: 48MP रियर कैमरा और 5G की पावर के साथ OPPO A74 हो गया लॉन्च, जानें क्या है इसकी खूबियां

OPPO A95 5G की कीमत

8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ OPPO A95 5G की चीन में कीमत 2,399 युआन (लगभग 27,338 रुपये) हो सकती है। वहीं, 256GB स्टोरेज वाले हाई-एंड मॉडल की कीमत 2,599 युआन (लगभग 29,557 रुपये) हो सकती है। कंपनी डिवाइस को Dazzling Black, Yayin और Dawn कलर ऑप्शन पेश कर सकती है।

सोर्स

The post OPPO A95 5G धांसू फीचर्स के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a95-5g-specifications-and-images-leak-before-launch/feed/ 0