Oppo A96 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 14:08:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ 33W Fast Charging वाला दमदार OPPO A96 5G Phone https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-launched-with-snapdragon-695-soc-8gb-ram-specs-price-sale-camera-led-rings-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-launched-with-snapdragon-695-soc-8gb-ram-specs-price-sale-camera-led-rings-feature/#respond Thu, 06 Jan 2022 05:35:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73256 OPPO A96 5G Phone Snapdragon 695 SoC, 8GB RAM और 33W fast charging सपोर्ट करता है।

The post 13GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ 33W Fast Charging वाला दमदार OPPO A96 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर कई दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के नए 5G Phone पर काम कर रही है जिसके बेहद जल्द टेक मंच पर पेश किया जाएगा। यह ओपो फोन आज इंटरनेशनल मार्केट में OPPO A96 5G नाम के साथ लॉन्च हो गया है। ओपो ए96 5जी फोन को कंपनी की ओर से फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में भी एंट्री लेगा। चलिए जानते हैं Snapdragon 695 SoC, 8GB RAM और 33W fast charging सपोर्ट करने वाले OPPO A96 5G में क्या है खास

OPPO A96 5G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए96 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल डिजाईन वाली यह फोन स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह नया ओपो फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

OPPO A96 5G launched with Snapdragon 695 SoC 8gb ram specs price sale camera LED rings feature

OPPO A96 5G को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो कंपनी के लेटेस्ट कलरओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस ओपो फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह ओपो फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 5 जीबी की वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। इसका मतलब की जरूरत पड़ने पर यह ओपो मोबाइल 13 जीबी की रैम परफॉर्मेंस दे सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V23 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें है 12GB RAM, 50MP Dual Selfie कैमरा और 44W Fast चार्जिंग

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए96 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एक वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही OPPO A96 5G रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO A96 5G launched with Snapdragon 695 SoC 8gb ram specs price sale camera LED rings feature

OPPO A96 5G एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इस फोन की मोटाई 7.59एमएम है तथा वज़न सिर्फ 171 ग्राम है। पावर बैकअप के लिए ओपो ने अपने नए स्मार्टफोन को 4,500एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

OPPO A96 5G की कीमत

ओपो ए96 5जी फोन को चीन में सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट का दाम 1999 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 23,400 रुपये के करीब है। चीनी मार्केट में OPPO A96 5G फोन को Apricot Powder Warm Sun, Colored Glaze और Night Dream Night Star कलर में लॉन्च किया गया है जो 9 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 13GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ 33W Fast Charging वाला दमदार OPPO A96 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-launched-with-snapdragon-695-soc-8gb-ram-specs-price-sale-camera-led-rings-feature/feed/ 0
Oppo A96 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-smartphone-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-smartphone-design-leaked/#respond Tue, 04 Jan 2022 12:07:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73180 Oppo A96 5G स्मार्टफोन डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल्स लीक हो गए हैं।

The post Oppo A96 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने कुछ महीने पहले Oppo A95 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। ओप्पो जल्द ही Oppo A96 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसका डिजाइन लीक हो गया है। टिपस्टर इवान ब्लास ने अपकमिंग Oppo A96 स्मार्टफोन के रेंडर को लीक किया है, जिससे इस स्मार्टफोन के रियर पैनल और कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी मिलती है। इस इमेज से फोन के डिस्प्ले फीचर के बारे में जानकारी मिलती है। यहां हम आपको Oppo A96 5G स्मार्टफोन डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Oppo A96 5G का डिज़ाइन

Oppo A96 5G स्मार्टफोन कंपनी के A सीरीज का अपकमिंग 5G स्मार्टफोन है। टिपस्टर इवान ब्लास ने जो इमेज शेयर किए हैं उससे पता चलता है कि इस फोन को फ्लैट ऐज डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश दिया जाएगा।

इसके साथ ही फ्रंट डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट डिस्प्ले और पतले बैजल दिए जाएंगे। वहीं बॉटम बैजल थोड़े से मोटे होंगे। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। फोन के डिस्प्ले साइज की बात करें तो अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अटकले हैं कि फोन में 6.4-इंच या 6.5-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 स्मार्टफ़ोन स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ होगा लॉन्च

इस फोन के बाएं फ्रेम में सिम ट्रे और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। वहीं फोन के दाएं ओर पावर बटन दिया जाएगा। अपकमिंग Oppo A96 5G स्मार्टफोन को तीन कलर – पिंक, ब्लैक और ग्रेडिएंट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ओप्पे इस स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT स्मार्टफोन और OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

The post Oppo A96 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-smartphone-design-leaked/feed/ 0