OPPO A96 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 09:59:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 16,999 रुपये में मिल रहा है 8GB रैम और 128GB मैमोरी वाला OPPO फोन https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-and-128-gb-oppo-phone-available-for-rs-16999-only/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-and-128-gb-oppo-phone-available-for-rs-16999-only/#respond Sun, 21 Aug 2022 13:38:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86437 OPPO A96 की प्राइस में कटौती की गई है और आप इसे सिर्फ 17,999 रुपये या इससे भी कम 16,999 रुपये में ले सकते हैं।

The post सिर्फ 16,999 रुपये में मिल रहा है 8GB रैम और 128GB मैमोरी वाला OPPO फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप मिड सेग्मेंट में ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें 8GB रैम के साथ बड़ी मैमोरी और अच्छा प्रोसेसर हो तो फिर आपकी तलाश यहां खत्म होती है। आप OPPO A96 स्मार्टफोन को देख सकते हैं। यह फोन बड़ी स्क्रीन बड़ी मैमोरी और शानदार प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं अब कंपनी ने इस फोन की प्राइस में कटौती की है और आप इसे सिर्फ 17,999 रुपये या इससे भी कम 16,999 रुपये में ले सकते हैं। इस फोन में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसके साथ ही OPPO A96 क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर पर काम करता है जो कि मिड सेगमेंट का एक अच्छा प्रोसेसर माना जाता है।

OPPO A96 का प्राइस

OPPO की कीमत 18,999 रुपये थी लेकिन कंपनी ने 19 अगस्त से इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद इस फोन को 17,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके अलावा भी अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस पर कंपनी 1,000 का बैंक ऑफर भी दे रही है। ऐसे में आप फोन को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस प्राइस के साथ OPPO A96 को एक अच्छा डील कहा जाएगा। इसे भी पढ़ें : 4GB रैम और 64GB मैमोरी वाला Oppo फोन हुआ बेहद सस्ता

8gb-ram-and-128-gb-oppo-phone-available-for-rs-16999-only

OPPO A96 के स्पेसिफिकेशन

OPPO A96 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.59 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने फुल HD+ डिसप्ले का उपयोग किया है जो 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं फोन में 600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर काम करता है और इसका मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4Ghz का है। इसके साथ ही 8GB रैम व 128GB की स्टोरेज है और फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिल जाता है। इसे भी पढ़ें : 50MP कैमरा, 120W चार्जिंग और Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ एंट्री करेगा iQOO Neo 7

Oppo A96

फोटोग्राफी की बात करें तो 50MP का मेन कैमरा दिया गया है जो वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 2MP का डेफ्थ कैमरा मिल जाता है। फोन में 16 एमपी का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है और कंपनी ने 33W का वूक तकनीक वाला फास्ट चार्जर दिया है जो कि सेल्स पैक के साथ उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है।

The post सिर्फ 16,999 रुपये में मिल रहा है 8GB रैम और 128GB मैमोरी वाला OPPO फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-and-128-gb-oppo-phone-available-for-rs-16999-only/feed/ 0
4GB रैम और 64GB मैमोरी वाला Oppo फोन हुआ बेहद सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/5gb-ram-and-64gb-memory-oppo-phone-available-under-rs-10000-oppoa-a16e-and-a16k/ https://www.91mobiles.com/hindi/5gb-ram-and-64gb-memory-oppo-phone-available-under-rs-10000-oppoa-a16e-and-a16k/#respond Sun, 21 Aug 2022 04:53:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86430 कंपनी द्वारा Oppo A16e, Oppo A16K और Oppo A96के प्राइस में कटौती गई है। प्राइस में कमी के बाद अब इन फोंस को क्रमशः 9,999 रुपये, 9,999 रुपये और 17,999 रुपये में लिये जा सकते हैं।

The post 4GB रैम और 64GB मैमोरी वाला Oppo फोन हुआ बेहद सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी OPPO ने अपने तीन फोन के दाम कम कर दिए हैं। सबसे खास बात कही जा सकती है कि कीमत में कटौती के बाद कंपनी के 4GB रैम और 64GB मैमोरी वाला फोन अब 10 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हो गया है। कंपनी द्वारा Oppo A16e, Oppo A16K और Oppo A96के प्राइस में कटौती गई है। प्राइस में कमी के बाद अब इन फोंस को क्रमशः 9,999 रुपये, 9,999 रुपये और 17,999 रुपये में लिये जा सकते हैं। हालांकि इस बाबत अब तक कंपनी ने कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है लेकिन 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल के माध्यम से इस बारे में जानकारी मिली है।

OPPO A16e, OPPO A16K और OPPO A96 के न्यू प्राइस

OPPO A16e और Oppo A16K के प्राइस में कंपनी ने 491 रुपये की कमी की है। ये फोन पहले 10,490 रुपये में उपलब्ध थे जबकि अब इन्हें आप सिर्फ 9,999 रुपये में ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर OPPO A96 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। पहले इस फोन का प्राइस 18,999 रुपये था जबकि अब इसे आप 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं अच्छी बात कही जा सकती है कि इन फोंस पर कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है और आप 1,000 रुपये तक का लाभ ले सकते हैं।

5gb-ram-and-64gb-memory-oppo-phone-available-under-rs-10000-oppoa-a16e-and-a16k

गौरतलब है कि इससे पहले मई महीने भी ओपो ने ए16 के और ए16ई के कीमत में 500 रुपये की कमी की थी। वहीं अब फिर से एक बार कंपनी ने प्राइस घटा दिया है। इसे भी पढ़ें : 50MP कैमरा, 120W चार्जिंग और Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ एंट्री करेगा iQOO Neo 7

OPPO A16e के स्पेसिफिकेशन

OPPO A16e में आपको 6.52 इंच की एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले आईपीएस एलसीडी डिसप्ले का उपयोग किया है। फोन में आपको 13एमपी का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर बेस्ड है और इसमें आपको 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी की मैमोरी मिलेगी। कंपनी ने 4,230 एमएएच की बैटरी दी है।

OPPO A16K के स्पेसिफिकेशन

OPPO A16K की बात की जाए तो इस फोन में भी आपको 6.52 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन देखने को मिलेगी जो 60 हटर््ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक हेलियो जी35 प्रोसेसर है। इसके साथ 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी की मैमोरी उपलब्ध है। यह फोन 13 एमपी के मेन कैमरे के साथ 5एमपी के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। वहीं इसमें 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें : महंगाई की मार: आर-पार दिखने वाला Nothing Phone 1 भारत में हुआ इतना महंगा, जानें क्या है New Price

OPPO A96 के स्पेसिफिकेशन

OPPO A96 में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिसप्ले है जो 90 हटर््ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं कंपनी ने इसे 50 एमपी $ 2 एमपी रियर कैमरे से लैस किया है जबकि फ्रंट में 16एमपी का सिंगल कैमरा दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 8जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की स्टोरेज है। फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग वूक के साथ आता है।

The post 4GB रैम और 64GB मैमोरी वाला Oppo फोन हुआ बेहद सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5gb-ram-and-64gb-memory-oppo-phone-available-under-rs-10000-oppoa-a16e-and-a16k/feed/ 0
Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a76-and-oppo-a96-smartphones-launched-with-snapdragon-680-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a76-and-oppo-a96-smartphones-launched-with-snapdragon-680-processor/#respond Thu, 17 Mar 2022 07:26:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77494 Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन में एक जैसा प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेटअप अलग हैं।

The post Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने भारत में अपनी A-series के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के दो स्मार्टफोन Oppo A76 और Oppo A96 को मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन की कुछ-कुछ स्पेसिफिकेशन एक जैसी है। दोनों स्मार्टफोन के डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेटअप अलग हैं। Oppo A76 और Oppo A96 दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। दोनों में से Oppo A76 स्मार्टफोन को किफायती कीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको Oppo A76 और Oppo A96 दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Oppo A76 और Oppo A96 की कीमत

Oppo ने Oppo A76 4G स्मार्टफोन को सिंगल 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत 17,499 रुपये है। इसके साथ ही Oppo A96 स्मार्टफोन को भी 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। Oppo A76 और Oppo A96 दोनों ही स्मार्टफ़ोन ऑफ़लाइन और ऑनलाइन ख़रीदे जा सकते हैं।

Oppo A76 स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले बात करते हैं Oppo A76 स्मार्टफ़ोन की इस फ़ोन में 6.56-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के चारों ओर थिन बैजल हैं हालांकि बॉटम में मोटी चिन मिलेगी।

oppo-a76

ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ 6GB की रैम के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में AI फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2MP का पोर्टेट कैमरा सेंसर दिया गया है। Oppo A76 स्मार्टफ़ोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करेगा।

Oppo A96 स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A96 स्मार्टफोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। ओप्पो के इस फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ करेगा दमदार एंट्री

oppo-a96

Oppo के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का पोर्टेट लेंस दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया है। इस फोन का प्रोसेसर Oppo A76 4G की तरह की है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 6,000mAH Battery के साथ लॉन्च हुआ लो बजट Redmi 10, Samsung-Realme की उड़ी नींद

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

The post Oppo A76 और Oppo A96 स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a76-and-oppo-a96-smartphones-launched-with-snapdragon-680-processor/feed/ 0
8GB RAM, 50MP कैमरा और 33W चार्जिंग के साथ आया OPPO A96, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-50mp-camera-phone-oppo-a96-4g-india-launch-price-19999-full-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-50mp-camera-phone-oppo-a96-4g-india-launch-price-19999-full-specifications-revealed/#respond Mon, 14 Mar 2022 08:31:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77308 ओपो ए96 स्मार्टफोन 19,999 रुपये में इंडिया में लॉन्च होगा।

The post 8GB RAM, 50MP कैमरा और 33W चार्जिंग के साथ आया OPPO A96, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी में है और कंपनी बेहद जल्द अपनी ‘ए’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन OPPO A96 भारत में लॉन्च कर सकती है। ओपो ने हालांकि अभी तक अपने इस नए मोबाइल फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि ओपो ए96 स्मार्टफोन 8GB RAM, Qualcomm Snapdragon 680, 50MP Camera और 33W 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ 19,999 रुपये में इंडिया में लॉन्च होगा।

OPPO A96 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए96 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट किया जाएगा। इस फोन का डायमेंशन 164.4 × 75.7 × 85एमएम और वज़न 191 ग्राम बताया गया है।

8gb ram 50mp camera phone OPPO A96 4G India launch Price 19999 full Specifications revealed

OPPO A96 को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा और कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू देखने को मिलेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि ओपो अपने इस आगामी फोन को वर्चुअल रैम एक्सटेंशन तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी।

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए96 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करेगा। इसके साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट की मानें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A96 स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।

8gb ram 50mp camera phone OPPO A96 4G India launch Price 19999 full Specifications revealed

OPPO A96 एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन नज़र आया है वहीं फोन में फेस अनलॉक फीचर भी जरूर देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस ओपो मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करेगी।

OPPO A96 प्राइस

ओपो ए96 से जुड़ी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार OPPO A96 19,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन की बिक्री इसी महीने इंडिया में शुरू हो सकती है तथा लीक हुई फोटो को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपो ए96 ब्लू और ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। बहरहाल 91मोबाइल्स की सलाह है कि फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए कंपनी की घोषणा या फिर फोन लॉन्च का इंतजार करना उचित है।

The post 8GB RAM, 50MP कैमरा और 33W चार्जिंग के साथ आया OPPO A96, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-50mp-camera-phone-oppo-a96-4g-india-launch-price-19999-full-specifications-revealed/feed/ 0
13GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ 33W Fast Charging वाला दमदार OPPO A96 5G Phone https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-launched-with-snapdragon-695-soc-8gb-ram-specs-price-sale-camera-led-rings-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-launched-with-snapdragon-695-soc-8gb-ram-specs-price-sale-camera-led-rings-feature/#respond Thu, 06 Jan 2022 05:35:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73256 OPPO A96 5G Phone Snapdragon 695 SoC, 8GB RAM और 33W fast charging सपोर्ट करता है।

The post 13GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ 33W Fast Charging वाला दमदार OPPO A96 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर कई दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के नए 5G Phone पर काम कर रही है जिसके बेहद जल्द टेक मंच पर पेश किया जाएगा। यह ओपो फोन आज इंटरनेशनल मार्केट में OPPO A96 5G नाम के साथ लॉन्च हो गया है। ओपो ए96 5जी फोन को कंपनी की ओर से फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में भी एंट्री लेगा। चलिए जानते हैं Snapdragon 695 SoC, 8GB RAM और 33W fast charging सपोर्ट करने वाले OPPO A96 5G में क्या है खास

OPPO A96 5G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए96 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल डिजाईन वाली यह फोन स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह नया ओपो फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

OPPO A96 5G launched with Snapdragon 695 SoC 8gb ram specs price sale camera LED rings feature

OPPO A96 5G को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो कंपनी के लेटेस्ट कलरओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस ओपो फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह ओपो फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 5 जीबी की वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। इसका मतलब की जरूरत पड़ने पर यह ओपो मोबाइल 13 जीबी की रैम परफॉर्मेंस दे सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V23 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें है 12GB RAM, 50MP Dual Selfie कैमरा और 44W Fast चार्जिंग

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए96 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एक वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही OPPO A96 5G रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO A96 5G launched with Snapdragon 695 SoC 8gb ram specs price sale camera LED rings feature

OPPO A96 5G एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इस फोन की मोटाई 7.59एमएम है तथा वज़न सिर्फ 171 ग्राम है। पावर बैकअप के लिए ओपो ने अपने नए स्मार्टफोन को 4,500एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

OPPO A96 5G की कीमत

ओपो ए96 5जी फोन को चीन में सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट का दाम 1999 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 23,400 रुपये के करीब है। चीनी मार्केट में OPPO A96 5G फोन को Apricot Powder Warm Sun, Colored Glaze और Night Dream Night Star कलर में लॉन्च किया गया है जो 9 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 13GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ 33W Fast Charging वाला दमदार OPPO A96 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a96-5g-launched-with-snapdragon-695-soc-8gb-ram-specs-price-sale-camera-led-rings-feature/feed/ 0