OPPO A9s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Sep 2019 07:16:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 क्वॉड रियर कैमरे और 5000एमएएच बैटरी के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ Oppo A9s https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-listed-on-tenna-pchm10-pcht10-quad-rear-camera-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-listed-on-tenna-pchm10-pcht10-quad-rear-camera-5000mah-battery/#respond Thu, 12 Sep 2019 07:16:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35651 Oppo A9s को 4जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है।

The post क्वॉड रियर कैमरे और 5000एमएएच बैटरी के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ Oppo A9s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने कल ही भारतीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं और भारत में मीड रेंज में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इंडिया में एक साथ दो फोन लॉन्च करने के बाद OPPO अब इसी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक नए स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है तथा लीक में इस फोन का नाम OPPO A9s बताया गया है।

OPPO A9s को सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर PCHM10 और PCHT10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेना पर फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए Oppo A9s को इंडिया में लॉन्च हुए Oppo A5 (2020) का ही दूसरा वर्ज़न माना जा रहा है। टेना पर Oppo A9s का डायमेंशन 163.6 x 75.6 x 9.1एमएम और वज़न 195 ग्राम बताया गया है।

Oppo A9s listed on tenna PCHM10 PCHT10 quad rear camera 5000mah battery

ऐसी होगी लुक

Oppo A9s को टेना पर फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स से दिखाया गया है। फोन को बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है तथा फ्रंट पैनल के उपरी ओर वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। Oppo A9s के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के बीच में स्थित है। तीन कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में दिए गए हैं वहीं इस सेटअप के दाईं ओर चौथा सेंसर तथा फ्लैश लाईट मौजूद है। वर्टिकल शेप के ठीक नीचे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर ही नीचे की ओर ‘Oppo’ की ब्रांडिंग दी गई है। इसी तरह Oppo A9s के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

टेना के मुताबिक Oppo A9s में 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। Oppo A9s को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर बना​ बताया गया है जिसके साथ ही फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। टेना पर Oppo A9s में मौजूद चिपसेट की जानकारी नहीं मिली है। इसी तरह टेना लिस्टिंग में Oppo A9s को 4जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है।

Oppo A9s listed on tenna PCHM10 PCHT10 quad rear camera 5000mah battery

Oppo A9s को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। टेना के अनुसार इस फोन में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल के तीन अन्य कैमरा सेंसर होंगे। ये सेंसर वाइड एंगल लेंस, डेफ्थ सेंसर और मैक्रो लेंस हो सकता है। वहीं सेल्फी के लिए Oppo A9s में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें : Exclusive: लॉन्च से पहले सामने आई Vivo U10 की लाइव इमेज, ऐसा होगा फोन का डिजाइन

टेना के अनुसार Oppo A9s में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वहीं सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जो लिस्टिंग में लगी फोटो से साफ हो गया है। Oppo A9s की स्पेसिफिकेशन्स इंडिया में लॉन्च हुए Oppo A5 (2020) जैसी तो है लेकिन इस फोन में चिपसेट कौन सा दिया जाएगा तथा Oppo A9s टेक मंच पर कब तक दस्तक देगा इसके लिए इंतजार करना होगा।

The post क्वॉड रियर कैमरे और 5000एमएएच बैटरी के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ Oppo A9s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-listed-on-tenna-pchm10-pcht10-quad-rear-camera-5000mah-battery/feed/ 0
4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ सामने आया Oppo A9s, जल्द देगा बाजार में दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-oppo-pchm10-with-4gb-ram-snapdragon-665-chipset-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-oppo-pchm10-with-4gb-ram-snapdragon-665-chipset-leaked/#respond Mon, 05 Aug 2019 05:47:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33974 Oppo A9s कंपनी का पहला फोन होगा जो स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ आएगा।

The post 4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ सामने आया Oppo A9s, जल्द देगा बाजार में दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने पिछले महीने ही इंडिया में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Oppo A9 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को 15,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो देश में ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब इसी सीरीज़ के एक और नए डिवाईस Oppo A9s की डिटेल भी इंटरनेट के जरिये सामने आ रही है। एक नए लीक में Oppo A9s की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Oppo A9s के जुड़े इस लीक को प्रसिद्ध टिप्सटर स्लैश लीक द्वारा छापा गया है। इस लीक में ओपो के आगामी स्मार्टफोन को OPPO PCHM10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस मॉडल को ओपो ए सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन Oppo A9s बताया गया है। स्लैशलीक के अलावा इसी मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A9s यानि OPPO PCHM10 मॉडल नंबर वाले फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। लीक में हालांकि स्क्रीन साईज़ की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि इस ओपो फोन की डिसप्ले 298पीपीआई क्वॉलिटी वाली होगी। यह भी पढ़ें : Vivo के दो नए फोन हुए बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, रैम व प्रोसेसर का हुआ खुलासा

लीक के मुताबिक Oppo A9s को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलरओएस 6.0.1 पर पेश किया जा सकता है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं लीक में इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस बताया गया है। आपको बता दें कि यदि ये स्पेसिफिकेशन्स सच होती है तो Oppo A9s कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ बाजार में आएगा।

Oppo A9s OPPO PCHM10 with 4gb ram Snapdragon 665 chipset leaked
OPPO A9

Oppo A9s को गीकबेंच पर 4जीबी रैम से लैस दिखाया गया है वहीं साथ ही फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात भी गीकबेंच में सामने आई है। लीक से पता चला है कि यह फोन ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करेगा। गीकबेंच स्कोर की बात करें तो सिंगल कोर में जहां इस ​फोन को 1560 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी कोर में Oppo A9s को 5305 स्कोर प्राप्त हुआ है।

बहरहाल Oppo A9s से जुड़ी सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को तब तक पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है जब तक Oppo की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जाती।

The post 4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ सामने आया Oppo A9s, जल्द देगा बाजार में दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-oppo-pchm10-with-4gb-ram-snapdragon-665-chipset-leaked/feed/ 0