Oppo A9x | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 05 Aug 2019 05:47:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ सामने आया Oppo A9s, जल्द देगा बाजार में दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-oppo-pchm10-with-4gb-ram-snapdragon-665-chipset-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-oppo-pchm10-with-4gb-ram-snapdragon-665-chipset-leaked/#respond Mon, 05 Aug 2019 05:47:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33974 Oppo A9s कंपनी का पहला फोन होगा जो स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ आएगा।

The post 4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ सामने आया Oppo A9s, जल्द देगा बाजार में दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने पिछले महीने ही इंडिया में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Oppo A9 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को 15,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो देश में ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब इसी सीरीज़ के एक और नए डिवाईस Oppo A9s की डिटेल भी इंटरनेट के जरिये सामने आ रही है। एक नए लीक में Oppo A9s की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

Oppo A9s के जुड़े इस लीक को प्रसिद्ध टिप्सटर स्लैश लीक द्वारा छापा गया है। इस लीक में ओपो के आगामी स्मार्टफोन को OPPO PCHM10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस मॉडल को ओपो ए सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन Oppo A9s बताया गया है। स्लैशलीक के अलावा इसी मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A9s यानि OPPO PCHM10 मॉडल नंबर वाले फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। लीक में हालांकि स्क्रीन साईज़ की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि इस ओपो फोन की डिसप्ले 298पीपीआई क्वॉलिटी वाली होगी। यह भी पढ़ें : Vivo के दो नए फोन हुए बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, रैम व प्रोसेसर का हुआ खुलासा

लीक के मुताबिक Oppo A9s को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलरओएस 6.0.1 पर पेश किया जा सकता है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं लीक में इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस बताया गया है। आपको बता दें कि यदि ये स्पेसिफिकेशन्स सच होती है तो Oppo A9s कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ बाजार में आएगा।

Oppo A9s OPPO PCHM10 with 4gb ram Snapdragon 665 chipset leaked
OPPO A9

Oppo A9s को गीकबेंच पर 4जीबी रैम से लैस दिखाया गया है वहीं साथ ही फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात भी गीकबेंच में सामने आई है। लीक से पता चला है कि यह फोन ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करेगा। गीकबेंच स्कोर की बात करें तो सिंगल कोर में जहां इस ​फोन को 1560 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी कोर में Oppo A9s को 5305 स्कोर प्राप्त हुआ है।

बहरहाल Oppo A9s से जुड़ी सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को तब तक पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है जब तक Oppo की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जाती।

The post 4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ सामने आया Oppo A9s, जल्द देगा बाजार में दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9s-oppo-pchm10-with-4gb-ram-snapdragon-665-chipset-leaked/feed/ 0
4,020एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ OPPO A9X लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9x-officially-launched-in-china-know-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9x-officially-launched-in-china-know-specifications/#respond Wed, 22 May 2019 06:34:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31111 OPPO A9X को 6जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है

The post 4,020एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ OPPO A9X लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही हमनें एक खबर पब्लिश की थी कि टेक कंपनी OPPO अपनी ए सीरीज़ पर काम कर रही है और इस सीरीज़ के तहत एक और नया डिवाईस A9x लॉन्च करने की तैयारी में है। ​हाल ही में इस फोन को जुड़े कई लीक भी सामने आए थे, वहीं अब कंपनी ने फोन से पर्दा उठाते हुए OPPO A9x को टेक मंच पर आफिशियली पेश कर दिया है। OPPO A9x फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में सेल के​ लिए उपलब्ध किया जा सकता है।

OPPO A9x

ओपो की ओर से यह लेटेस्ट स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन में बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी की ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच मौजूद है। OPPO A9X में 6.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। डिसप्ले की सुरक्षा के ​लिए OPPO ने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। यह भी पढ़ें : पंच होल डिजाइन के साथ Vivo Z5X स्मार्टफोन 24 मई को होगा लॉन्च

OPPO A9X को एंडरॉयड के नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस कलर ओएस 6.0 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलीयो पी70 चिपसेट मौजूद है। कंपनी की ओर से OPPO A9X को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है तथा यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

OPPO A9X officially launched in china know specifications

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A9X डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वर्टि​कल शेप मे स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का 6पी प्राइमरी लेंस दिया गया है। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर मौजूद है। OPPO A9X सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही सामने आ गई OPPO K3 की फुल डिटेल!

OPPO A9X डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,020एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। OPPO A9X को चीन में 1,999 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 20,000 रुपये है। उम्मीद है कि OPPO A9X को कंपनी इंडियन बाजार में भी लॉन्च करेगी।

OPPO A9x

The post 4,020एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ OPPO A9X लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9x-officially-launched-in-china-know-specifications/feed/ 0
OPPO A9x 48एमपी रियर कैमरा और जबरदस्त प्रोसेसर के साथ हुआ ऑनलाइन लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9x-with-48mp-rear-camera-listed-online/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9x-with-48mp-rear-camera-listed-online/#respond Fri, 17 May 2019 05:25:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30941 OPPO A9x में 4,020एमएएच की बैटरी हो सकती है।

The post OPPO A9x 48एमपी रियर कैमरा और जबरदस्त प्रोसेसर के साथ हुआ ऑनलाइन लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO पिछले महीने अप्रैल में अपने मिड-रेंज A9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस डिवाइस के अपग्रेडेड वर्जन पर काम कर रही है। इस डिवाइस को A9x के नाम से चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब यह हैंडसेट ओपो के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हुई है, जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स और प्रमोशनल रेंडर सामने आए हैं। डिजाइन की बात करें तो OPPO A9x बिल्कुल Oppo A9 की तरह ही होगा। फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच के साथl 6.53-इंच का डिसप्ले होगा।

OPPO A9x की स्पेसिफिकेशन्स
लिस्टिंग के अनुसार, जिसे MySmartPrice पर सबसे पहले लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार OPPO A9x में 6.53-इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी+ डिसप्ले 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ होगा। वहीं, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत होगा। इसे भी पढ़ें: Vivo के बाद Oppo ने भी की F11 Proकी कीमत में भारी कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

इसके अलावा हैंडसेट मीडियाटेक Helio P70 प्रोसेसर के साथ लिस्ट हुआ है। फोन में बेहतर ग्राफिक्स के लिए मालि-G72 एमपी3 जीपीयू होगा। वहीं, फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस कलरओएस 6.0 बेस्ड एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित होगा। इशके अलावा फोन में बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए गेमबूस्ट 2.0 मोड होगा।

फोटोग्राफी के लिए OPPO A9x में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48एमपी प्राइमरी सेंसर 1.6um पिक्सल साइज और f/1.7 अपर्चर के साथ दिया जाएगा। वहीं, इसमें 5-मेगापिक्सल सेकंडरी डेप्थ शूटर पोर्टेट शॉट्स व डुअल टोन एलईडी फ्लैश भी होगा। इसके अलावा फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: OPPO A3s का आया सबसे तकतवर वेरिएंट, कीमत 10 हजार से भी कम

सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 4,020एमएएच की बैटरी VOOC 3.0 20W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट होगी। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी पोर्ट होगा।

कीमत
OPPO A9x में 6जीबी + 128जीबी वेरिएंट की कीमत RMB 1,999 (लगभग 20,300 रुपए) है। वहीं, डिवाइस सेल के लिए चीन में 20 माई को उपलब्ध होगा। हासांकि, डिवाइस की भारतीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post OPPO A9x 48एमपी रियर कैमरा और जबरदस्त प्रोसेसर के साथ हुआ ऑनलाइन लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9x-with-48mp-rear-camera-listed-online/feed/ 0