The post 12 जीबी रैम और 65वॉट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश और पावरफुल 5G फोन Oppo Ace 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO को लेकर कई दिनों से चर्चा थी कि कंपनी अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए रेनो ऐस 2 लॉन्च करेगी। इस फोन को लेकर उत्सुकता तब और अधिक बढ़ गई जब ओपो ने घोषणा की कि यह रेनो सीरीज़ में नहीं आएगा बल्कि Oppo Ace 2 नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं आज ओपो ने अपने इस नए फोन से पर्दा उठाते हुए Oppo Ace 2 को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से फिलहाल यह फोन चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। Oppo Ace 2 एक फ्लैगशिप डिवाईस है जिसने हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में एंट्री ली है।
वेरिएंट्स व कीमत
सबसे पहले Oppo Ace 2 के वेरिएंट्स की बात करें तो यह फोन कंपनी की ओर से तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। ओपो ऐस 2 के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही Oppo Ace 2 का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं ओपो ऐस 2 के सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ ही यह 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोन की कीमत की बात करें तो Oppo Ace 2 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,999 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 43,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,399 युआन यानि तकरीबन 47,500 रुपये में तथा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,599 युआन यानि तकरीबन 50,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन Moon Rock Ash और Fantasy Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लुक व डिजाईन
Oppo Ace 2 की लुक और डिजाईन की बात करें तो फोन पंच-होल डिसप्ले पर बना है जो फ्रंट पैनल पर उपरी बाईं ओर दिया गया है तथा साईंड ऐज़ से थोड़ा दूर स्थित है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर बेहद मामूली सा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह ओपो ऐस 2 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है राउंड शेप में है। Oppo Ace 2 का यह सर्किल शेप वाला रियर कैमरा सेटअप पैनल के बीच में स्थित है। आम तौर पर इस जगह पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलता है। ओपो ऐस 2 के इस सेटअप में चार कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। चारों सेेंसर्स के बीच में कैमरा डिटेल अंकित है। सर्किल नुमा कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट फिट है। फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बनाया गया है। Oppo Ace 2 के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन नज़र आ रहा है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर स्थित है।
स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Ace 2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से ऐस 2 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Oppo Ace 2 क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल 5G चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 सपोर्ट करता है। इस फोन के सभी वेरिएंट्स LPPDR5 RAM और UFS 3.0 storage तकनीक से लैस हैं।

फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल क मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Oppo Ace 2 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ओपो ऐस 2 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65W SuperVOOC 2.0 के साथ ही वायरलेस चार्जिंग के लिए 40W AirVOOC तकनीक सपोर्ट करती है। गौरतलब है कि यह फोन 10वॉट रिवर्स चार्जिंग भी देता है।
The post 12 जीबी रैम और 65वॉट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश और पावरफुल 5G फोन Oppo Ace 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Oppo Ace 2 शॉपिंग साइट पर लिस्ट, 12 जीबी रैम के साथ हैं कुल तीन वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कई दिनों से चर्चा थी कि OPPO अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाने वाली है और इसके तहत Reno Ace 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ओपो ने पिछले दिनों घोषणा कर दी थी कि कंपनी आने वाली 13 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और इसके साथ नया ईयरफोन भी बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब इस फोन से जुड़ी दिलचस्प खबर सामने आ रही है जिसके हिसाब को ओपो यह आगामी स्मार्टफोन रेनो सीरीज़ के तहत नहीं बल्कि एक अलग सीरीज़ बनकर आएगा। वहीं साथ ही 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाले इस फोन का नाम Oppo Reno Ace 2 नहीं बल्कि Oppo Ace 2 होगा।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Ace 2 को चीनी शॉपिंग साइट जेडी डॉट कॉम पर लिस्ट किया जा चुका है जहां यह फोन अपनी रियल फोटोज़ के साथ ही सभी वेरिएंट्स में लिस्ट है। शॉपिंग साइट पर ओपो ऐस 2 को तीन वेरिंएट्स में लिस्ट किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही Oppo Ace 2 का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज से लैस बताया गया है। शॉपिंग साइट के मुताबिक Oppo Ace 2 के सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी की रैम देखने को मिलेगी जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगी।
ऐसी होगी लुक
Oppo Ace 2 की वास्तविक फोटो भी शॉपिंग साइट पर दिखाई गई है। यहां फोन को Moon Rock Ash और Fantasy Purple कलर में लिस्ट किया गया है। डिजाईन की बात करें तो फोन पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। यह फोन फ्रंट पैनल पर उपरी बाईं ओर दिया गया है जो साईंड ऐज़ से थोड़ा दूर स्थित है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर बेहद मामूली सा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह ओपो ऐस 2 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है राउंड शेप में है।

Oppo Ace 2 का यह सर्किल शेप वाला रियर कैमरा सेटअप पैनल के बीच में स्थित है। आम तौर पर इस जगह पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलता है। ओपो ऐस 2 के इस सेटअप में चार कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। चारों सेेंसर्स के बीच में कैमरा डिटेल अंकित है। सर्किल नुमा कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट फिट है। फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बनाया गया है। Oppo Ace 2 के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन नज़र आ रहा है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर स्थित है।
स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Ace 2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा और फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया जा सकता है जो कलरओएस 7 के साथ काम करेगा। गौरतलब है कि इस फोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो इस फोन को 12 जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर देखने को मिलेंगे। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो ऐस 2 में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता डिटेल के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।
The post Oppo Ace 2 शॉपिंग साइट पर लिस्ट, 12 जीबी रैम के साथ हैं कुल तीन वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इन फीचर्स के साथ 13 अप्रैल को लॉन्च होगा OPPO Ace2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली ओप्पो के वीपी Brian Shen ने पिछले महीने इस बात की पुष्टी की थी कि कंपनी OPPO Reno Ace फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को अप्रैल में पेश करेगी। वहीं, अब OPPO VP OPPO Ace2 की लॉन्चिंग की डेट जारी कर दी है। OPPO Ace2 को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इससे साफ हुआ है कि यह फोन रेनो सीरीज में नहीं आएगा कंपनी इसे OPPO Ace2 के नाम से पेश करेगी।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर Shen के पोस्ट ने यह बता दिया है कि अगला Ace प्रोडक्ट होगा जो कि OPPO Ace2 के नाम से पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि Ace एक नई गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज हो सकती है जो कि गेमिंग के दीवानों को ध्यान में रखते हुए पेश की जा रही है।

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि ओप्पो Ace सीरीज के दम पर वीवो की iQOO लाइनअप को टक्कर देने की प्लानिंग कर रही है। हाल ही में ऐस 2 के लॉन्च से पहले ही फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हुआ था।
स्पेसिफिकेशन्स
PDHM00 OPPO फोन को हाल ही में टेना और 3C ऑथोरिटी से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। यह मॉडल नंबहर OPPO Ace2 फोन का होगा। जानकारी के अनुसार फोन में 6.5-इंच AMOLED स्क्रीन होगी जो कि फुलएचडी+ रिजोल्यूशन के साथ आएगी। इसके अलाव स्क्रीन को आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा। वहीं, फोन में पंच होल 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Reno Ace 2 में 5G सपोर्ट दिया जाएगा। लीक की मानें तो इस फोन को 12 जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो ऐस 2 में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता डिटेल के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।
The post इन फीचर्स के साथ 13 अप्रैल को लॉन्च होगा OPPO Ace2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>