OPPO F15 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 11:16:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Oppo F15 का सस्ता वेरिएंट इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-new-variant-with-4gb-ram-128gb-storage-launched-in-india-sale-amazon-india-know-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-new-variant-with-4gb-ram-128gb-storage-launched-in-india-sale-amazon-india-know-price/#comments Wed, 22 Jul 2020 06:39:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46763 Oppo F15 में क्वाड कैमरा सेटअप है।

The post Oppo F15 का सस्ता वेरिएंट इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo इंडिया में अपनी ‘F सीरीज़’ के OPPO F15 स्मार्टफोन को नया कलर वेरिएंट Blazing Blue में लॉन्च किया था। वहीं, नए कलर वेरिएंट के बाद अब कंपनी ने इंडिया में इस डिवाइस को नई रैम वेरिएंट में पेश किया है। बता दें कि ओप्पो ने इस फोन को पहले देश में 8 जीबी रैम के सिंगल वेरियंट में पेश किया था और अब यह हैंडसेट 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 16,990 रुपए है।

नए रैम वेरिएंट को कंपनी ने लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न वाइट कलर में उपलब्ध कराया है। ओप्पो एफ15 के 4 जीबी रैम वेरियंट को अमेजन इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन अभी यह आउट ऑफ स्टॉक दिखाई दे रहा है। हालांकि, ओप्पो एफ15 के लॉन्च की खबर को सबसे पहले मुंबई के रिटेलर महेश टेलिकॉम ने ट्विटर पर शेयर की थी। इसके अलावा OPPO F15 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 12GB रैम और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 31 जुलाई को इंडिया आ रहा Oppo Reno 4 Pro

OPPO F15 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 4जीबी/8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है। कंपनी ने वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 4,230एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम के साथ OPPO A12s लॉन्च, कीमत है 10 हजार से कम

ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।

The post Oppo F15 का सस्ता वेरिएंट इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-new-variant-with-4gb-ram-128gb-storage-launched-in-india-sale-amazon-india-know-price/feed/ 1
5000एमएएच बैटरी वाला यह OPPO फोन हुआ 3,000 रुपये सस्ता, इसमें है 4जीबी रैम और 48एमपी क्वॉड कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9-2020-price-dropped-in-india-by-rs-3000-specs-sale-offer-5000mah-battery-4gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9-2020-price-dropped-in-india-by-rs-3000-specs-sale-offer-5000mah-battery-4gb-ram/#respond Tue, 23 Jun 2020 09:18:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45699 यह कटौती ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी देखने को मिलेगी।

The post 5000एमएएच बैटरी वाला यह OPPO फोन हुआ 3,000 रुपये सस्ता, इसमें है 4जीबी रैम और 48एमपी क्वॉड कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर कल ही खबर आई थी कि कंपनी ने OPPO F15 और Reno 2F स्मार्टफोन के दामों में कटौती की है। वहीं आज ओपो की ओर से ब्रांड के एक और स्मार्टफोन OPPO A9 2020 की कीमत भी कम कर दी गई है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा गया था, जिसने दो वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री ली थी। ओपो की ओर से इस फोन का बेस वेरिंएट सस्ता करते हुए सीधे 3,000 रुपये का प्राइस कट किया है।

OPPO A9 2020 को कंपनी की ओर से 3,000 रुपये सस्ता कर दिया गया है। यह प्राइस कट फोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर किया गया है। यह फोन वेरिएंट पहले 15,990 रुपये की कीमत पर बाजार में सेल के​ लिए उपलब्ध था, लेकिन अब प्राइस कट के बाद इस फोन वेरिएंट को 12,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन का 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,490 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह कटौती यूजर्स को ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी देखने को मिलेगी।

Oppo A9 2020

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A9 2020 को 720 x 1,600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की नैनो वॉटरड्रॉप नॉच एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Oppo A9 2020 दो वेरिंएट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Oppo A9 2020 price dropped in India by rs 3000 specs sale offer 5000mah battery 4gb ram

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Oppo A9 2020 में 16-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : 6जीबी रैम और 4025एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ क्वॉड कैमरे वाला OPPO Reno3 A

कल अनाउंस हुए प्राइस कट की बात करें तो OPPO F15 के दाम में भी 3,000 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 21,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब प्राइस कट के बाद इस फोन को 18,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले OPPO Reno 2F का मूल्य भी 1,500 रुपये कम हो गया है। इस वेरिएंट अभी तक 23,490 रुपये में बिकता था, लेकिन अब 21,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

The post 5000एमएएच बैटरी वाला यह OPPO फोन हुआ 3,000 रुपये सस्ता, इसमें है 4जीबी रैम और 48एमपी क्वॉड कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a9-2020-price-dropped-in-india-by-rs-3000-specs-sale-offer-5000mah-battery-4gb-ram/feed/ 0
3,000 रुपये सस्ता हुआ OPPO F15 स्मार्टफोन, Reno 2F का भी दाम हुआ कम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-reno-2f-price-cut-in-india-by-rs-3000-know-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-reno-2f-price-cut-in-india-by-rs-3000-know-specs-sale-offer/#comments Mon, 22 Jun 2020 04:59:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45615 फोन के दाम में 3,000 रुपये की कटौती की गई है।

The post 3,000 रुपये सस्ता हुआ OPPO F15 स्मार्टफोन, Reno 2F का भी दाम हुआ कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने हाल ही में बताया था कि टेक कंपनी ओपो इंडिया में अपनी ‘एफ सीरीज़’ के OPPO F15 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी जो Blazing Blue होगा। यह कलर वेरिएंट आने वाले दिनों में बाजार में कदम रखेगा। वहीं अब ओपो की ओर से यह जानकारी दी गई है कि कंपनी ने इंडिया में अपने दो स्मार्टफोन OPPO F15 और OPPO Reno 2F के दाम में बड़ी कटौती की गई है और आज से ही ये फोन नई कीमतों पर बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

OPPO F15 की बात पहले करें तो कंपनी की ओर से इस फोन के दाम में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 21,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब प्राइस कट के बाद इस फोन को 18,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले OPPO Reno 2F का मूल्य भी 1,500 रुपये कम हो गया है। इस वेरिएंट अभी तक 23,490 रुपये में बिकता था, लेकिन अब 21,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

OPPO F15 Reno 2F price cut in india by rs 3000 know specs sale offer

OPPO F15

ओपो एफ15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 8,990 रुपये में लॉन्च हुआ 4230एमएएच बैटरी और 6.22 इंच डिसप्ले वाला OPPO A11k

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल मून लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ओपो एफ15 VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक के साथ 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 2F

ओपो रेनो 2एफ को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6.1 ओएस के साथ यह फोन मीडियाटेक पी70 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है।

OPPO F15 Reno 2F price cut in india by rs 3000 know specs sale offer

Oppo Reno 2F के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2F डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 4.2 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 3,000 रुपये सस्ता हुआ OPPO F15 स्मार्टफोन, Reno 2F का भी दाम हुआ कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-reno-2f-price-cut-in-india-by-rs-3000-know-specs-sale-offer/feed/ 2
Exclusive: लॉकडाउन के तुरंत बाद लॉन्च होगा OPPO F15s, OPPO A92 का होगा रिब्रांडेड वर्जन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15s-to-launch-in-india-as-a-rebranded-version-of-oppo-a92-launch-after-lockdown-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15s-to-launch-in-india-as-a-rebranded-version-of-oppo-a92-launch-after-lockdown-in-india/#respond Thu, 16 Apr 2020 11:03:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43005 OPPO F15s में स्नैपड्रैगन 665 SoC होगा।

The post Exclusive: लॉकडाउन के तुरंत बाद लॉन्च होगा OPPO F15s, OPPO A92 का होगा रिब्रांडेड वर्जन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इस साल भारतीय बाजार में अपनी ‘एफ सीरीज़’ के तहत OPPO F15 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। OPPO F15 की सफलता के बाद कंपनी इस डिवाइस के छोटे वर्जन OPPO F15s को पेश करने की योजना बना रही है, जिसे लेकर 91मोबाइल्स ने कुछ समय पहले आपको एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी।

वहीं, अब हमें रिटेल सोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि OPPO F15s इंडिया में OPPO A92 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। अगर बात करें Oppo A92 की तो यह जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाने वाला है।

OPPO F15s

अगर बात करें OPPO F15s की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ Adreno 610 GPU होगा। वहीं, डिवाइस में 8GB की रैम दी जाएगी। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। वहीं, डिवाइस में मौजूद डिसप्ले 1,080 x 2,400p रिजोल्यूशन होगा।

OPPO F15s पहले लॉन्च हो चुके Oppo F15 का डाउन वर्जन होगा। इसलिए कहा जा सकता है कि इसकी कीमत 19,000 रुपए के आस-पास होगी। वहीं, अगर बात करें ओपो एफ15 की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है।

कंपनी ने इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा किया गया है। वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।

The post Exclusive: लॉकडाउन के तुरंत बाद लॉन्च होगा OPPO F15s, OPPO A92 का होगा रिब्रांडेड वर्जन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15s-to-launch-in-india-as-a-rebranded-version-of-oppo-a92-launch-after-lockdown-in-india/feed/ 0
48MP कैमरा और 8GB रैम वाले Oppo F15 की कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-8gb-ram-48mp-camera-128gb-rom-smartphone-price-cut-india-new-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-8gb-ram-48mp-camera-128gb-rom-smartphone-price-cut-india-new-price-specification/#respond Mon, 09 Mar 2020 04:15:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41498 फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप है।

The post 48MP कैमरा और 8GB रैम वाले Oppo F15 की कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने आज इस साल जनवरी में अपनी F सीरीज के अंदर Oppo F15 को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने दो महीने के अंदर ही डिवाइस की कीमत में कटौती कर दी है। दरअसल, ओप्पो ने होली पर ग्राहकों को तोहफा देते हुए ओप्पो एफ15 की कीमत में 1000 रुपए की कमी की है। आगे जानें फोन की नई कीमत और इसके दमदार फीचर्स के बारे में सबकुछ।

नई कीमत

कंपनी ने इस फोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज पेश किया था जो कि 19,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार Oppo F15 की कीमत में 1000 रुपए की कटौती कर दी गई है। इस कटौती के बाद फोन को 18,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन खबर लिखते समय फ्लिपकार्ट और अमेजन पर 19,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। इसे भी पढ़ें: VIVO V17 बनाम OPPO F15, आप किस फोन को करेंगे पसंद ?

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। इसे भी पढ़ें: फ्लैगशिप सेग्मेंट में हुई नई एंट्री, लॉन्च हुआ बेहद ही पावरफुल OPPO Find X2 Pro

वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है। कंपनी ने वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।

The post 48MP कैमरा और 8GB रैम वाले Oppo F15 की कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-8gb-ram-48mp-camera-128gb-rom-smartphone-price-cut-india-new-price-specification/feed/ 0
EXCLUSIVE : OPPO F15s अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, यह फोन होगा एफ15 का सस्ता वर्ज़न https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15s-to-launch-in-india-in-march-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15s-to-launch-in-india-in-march-specs-price-sale/#respond Mon, 03 Feb 2020 13:03:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40439 यह फोन OPPO F15 का ही छोटा वर्ज़न होगा

The post EXCLUSIVE : OPPO F15s अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, यह फोन होगा एफ15 का सस्ता वर्ज़न first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘एफ सीरीज़’ के तहत OPPO F15 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी से लैस यह स्मार्टफोन 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो 8 जीबी रैम सपोर्ट करता है। OPPO F15 की सफलता के बाद अब कंपनी इस फोन का सस्ता वर्ज़न भी लाने की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि ओपो कंपनी एफ15 स्मार्टफोन के लाइट वर्ज़न पर काम कर रही है और इस डिवाईस को OPPO F15s नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

91मोबाइल्स को इं​डस्टी सोर्स से खबर मिली है कि ओपो इंडिया में OPPO F15s नाम का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है OPPO F15s कंपनी द्वारा जनवरी में लॉन्च किए गए OPPO F15 का ही छोटा वर्ज़न होगा जो थोड़ी हल्की स्पेसिफिकेशन्स के साथ कम कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। ओपो इस नए फोन मॉडल को मार्च महीने में बाजार में उतारेगी। वहीं फोन में स्पेसिफिकेशन्स क्या होगा और यह फोन किस चिपसेट पर रन करेगा, इस जानकारी के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।

OPPO F15

ओपो एफ15 की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।

OPPO F15s to launch in india in march specs price

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है। कंपनी ने इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा किया गया है। वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।

The post EXCLUSIVE : OPPO F15s अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, यह फोन होगा एफ15 का सस्ता वर्ज़न first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15s-to-launch-in-india-in-march-specs-price-sale/feed/ 0
VIVO V17 बनाम OPPO F15, आप किस फोन को करेंगे पसंद ? https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-vs-oppo-f15-smartphone-comparison-specifications-price-performance-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-vs-oppo-f15-smartphone-comparison-specifications-price-performance-camera/#comments Thu, 16 Jan 2020 12:17:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39953 अपने आर्टिकल में हमने Vivo V17 और OPPO F15 की तुलना की है

The post VIVO V17 बनाम OPPO F15, आप किस फोन को करेंगे पसंद ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘एफ सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन OPPO F15 लॉन्च किया है। पिछले साल यह बात फैली थी कि ओपो कंपनी इंडिया में अपनी F Series को बंद कर रही है और अब इसमें कोई भी नया डिवाईस लॉन्च नहीं होगा, लेकिन ओपो ने OPPO F15 को भारतीय बाजार में उतारते हुए इस गॉसिप को भी बंद कर दिया है। ओपो एफ15 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 19,990 रुपये है। यह डिवाईस ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 24 जनवरी से खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन यूजर्स OPPO F15 की तुलना मार्केट में पहले से मौजूद Vivo V17 स्मार्टफोन से कर रहे हैं। ऐसे ही यूजर्स के लिए हमनें अपने आर्टिकल में Vivo V17 और OPPO F15 की तुलना की है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि कौन-सा फोन आगे निकलता है और कौन-सा ब्रांड बाजी मारता है OPPO या फिर Vivo.

डिजाईन

Vivo V17 पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। वीवो वी17 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो L-शेप में उपरी बाईं ओर स्थित है। तीन कैमरा सेंसर जहां एक ही लाईन में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं वहीं चौथा कैमरा सेंसर दाई साईड मौजूद है।  कंपनी ने इस फोन के फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर को दूर रखा है। इस चौथे सेंसर के उपर फ्लैश लाईट लगी हुई है। Vivo V17 कैमरा सेटअप के नीचे सेंसर डिटेल भी लिखी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक, यूएसबी टाईप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है। वीवो वी17 Midnight Ocean और Glacier Ice कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

OPPO F15 को फुलव्यू वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन तीन किनारों से जहां बेजल लेस है, वहीं नीचे की ओर थोड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्थित है। यह कैमरा सेटअप पैनल से बाहर उभरा हुआ है। ओपो ने भी इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। OPPO F15 के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है जिसके बाईं ओर 3.5एमएम जैक तथा दाईं ओर स्पीकर दिया गया है। ओपो एफ15 को Lightening Black, Unicorn White कलर में खरीदा जा सकेगा।

डिसप्ले

Vivo V17 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.38 प्रतिशत का है तथा फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो ने इस फोन स्क्रीन को iView Display का नाम दिया है। आंखों की सुरक्षा के लिए वीवो वी17 को E3 OLED लेयर से लैस किया गया है जो ब्लू लाईट को 42 प्रतिशत का फिल्टर करती है। Vivo V17 को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।

Exclusive: डुअल पंच-होल डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा Huawei P40, रेंडर्स में दिखा डिजाइन

OPPO F15 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90:7 प्रतिशत है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। ओपो ने भी आंखों की सुरक्षा के लिए फोन डिसप्ले को DC Dimming 2.0 तकनीक से लैस किया है। OPPO F15 का कन्ट्रास्ट रेशियो 1000000:1 का है तथा यह स्क्रीन 408पीपीआई सपोर्ट करती है। ओपो एफ15 ने भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बाजार में कदम रखा है।

प्रोसेसिंग पावर

Vivo V17 एंडरॉयड 9 पाई आधारित फोन है जो कंपनी के ही फनटचओएस 9.2 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 एआईई चिपसेट दिया गया है। वीवो ने अपने इस फोन को Multi-Turbo फीचर से लैस किया है जिसमें AI Turbo, Center Turbo, Game Turbo, Net Turbo, Cooling Turbo और ART++ Turbo जैसे मोड्स शामिल है जिनके चलते फोन की परफॉर्मेंस और सिस्टम रिस्पांस फास्ट बना रहता है। वहीं वीवो वी17 में मौजूद Game Center मोबाइल गेमिंग के शौकिन यूजर्स को सहूलियत प्रदान करता है।

OPPO F15 भी एंडरॉयड 9 पाई आधारित स्मार्टफोन है जो कलरओएस 6.1.2 पर काम करता है। कंपनी ने इस डिवाईस को मीडियाटेक के हीलियो पी70 चिपसेट पर लॉन्च किया है वहीं ग्राफिक्स के लिए ओपो एफ15 में एआरएम माली जी72 जीपीयू मौजूद है। ओपो एफ15 Game Boost 2.0 तकनीक के साथ आता है जो खासतौर पर मोबाइल गेमिंग के लिए बनी है। इस तकनीक के चलते PUBG जैसे गेम में फ्रेम रेट स्टेबिलिटी 55.8 प्रतिशत तक अधिक बनी रहती है।

रैम व स्टोरेज

Vivo V17 और OPPO F15 ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुए हैं। इन दोनों ही मोबाइल्स में 8 जीबी की रैम मैमोरी मौजूद है तथा ये डिवाईस 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वीवो वी17 तथा ओपो एफ15 दोनों फोन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं जिससे फोन की स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।

फोटोग्राफी

Vivo V17 के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO F15 भी एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो एफ15 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सिक्योरिटी व बैटरी

Vivo V17 और OPPO F15 दोनों फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। वहीं साथ ही ये फोन फेस अनलॉक फीचर से भी अनलॉक होते हैं। बैटरी की बात करें तो Vivo V17 में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं OPPO F15 को कंपनी ने VOOC 3.0 तकनीक के साथ 4,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया है।

कीमत

Vivo V17 अपनी 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ बाजार में 22,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं OPPO F15 ने 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 19,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है जो आने वाली 24 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post VIVO V17 बनाम OPPO F15, आप किस फोन को करेंगे पसंद ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-vs-oppo-f15-smartphone-comparison-specifications-price-performance-camera/feed/ 2
48MP कैमरा और 8GB रैम के साथ इंडिया आया Oppo F15, क्या दमदार फीचर्स के साथ करेगा राज https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-launched-with-four-camera-and-8gb-ram-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-launched-with-four-camera-and-8gb-ram-in-india/#comments Thu, 16 Jan 2020 06:53:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39928 48MP कैमरा और 8GB रैम के साथ इंडिया आया Oppo F15, क्या दमदार फीचर्स के साथ करेगा राज

The post 48MP कैमरा और 8GB रैम के साथ इंडिया आया Oppo F15, क्या दमदार फीचर्स के साथ करेगा राज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने आज अपनी F सीरीज के अंदर इस साल पहला फोन पेश किया है जो कि Oppo F15 है। इस डिवाइस को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी, जिसपर आज विराम लग गया है। इस फोन के दम पर कंपनी मार्केट में पहले से मौजूद Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro जैसे हैंडसेट को चुनौती देगी।

कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने इस फोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज पेश किया है, जिसकी कीमत 19,990 रुपए है। वहीं, डिवाइस की प्री-बुकिंग 15 जनवरी से 23 जनवरी तक की जा सकेगी। वहीं, हैंडसेट की पहली सेल 24 जनवरी को होगी। इसके अलावा अगर बात करें ऑफर्स की तो Oppo F15 को HDFC बैंक, ICICI बैंक और Yes बैंक से खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। वहीं, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट और फ्री बैग मिल रहा है। फोन को Lightening Black और Unicorn White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन ऑफलाइन स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल किया जाएगा।

डिजाइन

OPPO F15 को फुलव्यू वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन तीन किनारों से जहां बेजल लेस है, वहीं नीचे की ओर थोड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है जिसमें फोन का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो ओपो एफ15 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है जो पैनल पर उपरी दाईं ओर स्थित होगा। यह कैमरा सेटअप पैनल से बाहर उभरा हुआ होगा।
oppo-f15-design
कैमरा सेटअप के दाईं ओर ‘Designed For F-Series’ लिखा गया है तथा इसके दाईं फ्लैश सेटअप मौजूद है। ओपो एफ15 के बैक पैनल पर ही नीचली दाईं ओर OPPO की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। OPPO F15 के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है जिसके बाईं ओर 3.5एमएम जैक तथा दाईं ओर स्पीकर दिया गया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि Oppo ने ओप्पो एफ15 में बेहद ही स्लीक डिज़ाइन के साथ आता है।

दमदार कैमरा

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है। कंपनी ने इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा किया गया है। वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
oppo-f15-camera

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।
opoo-f15-battery
ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।

The post 48MP कैमरा और 8GB रैम के साथ इंडिया आया Oppo F15, क्या दमदार फीचर्स के साथ करेगा राज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-launched-with-four-camera-and-8gb-ram-in-india/feed/ 1
कल लॉन्च होगा 8GB रैम, 4000mAh बैटरी और 48MP क्वॉड कैमरे वाला OPPO F15, ऐसे देखें अपने मोबाइल पर लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-india-launch-how-to-watch-live-8gb-ram-4000mah-battery-48mp-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-india-launch-how-to-watch-live-8gb-ram-4000mah-battery-48mp-quad-rear-camera/#respond Wed, 15 Jan 2020 11:47:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39914 आप भी ओपो एफ15 लॉन्च को अपने घर बैठे लाईव देख सकते हैं।

The post कल लॉन्च होगा 8GB रैम, 4000mAh बैटरी और 48MP क्वॉड कैमरे वाला OPPO F15, ऐसे देखें अपने मोबाइल पर लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO कंपनी कल यानि 16 जनवरी को भारत में अपनी ‘एफ सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन OPPO F15 लॉन्च करने जा रही है। ओपो के इस नए स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी प्रोडक्ट पेज बना कर लिस्ट किया जा चुका है। OPPO F15 के लॉन्च के लिए कंपनी किसी ईवेंट का आयोजन नहीं कर रही है बल्कि लाईव स्ट्रीमिंग के साथ सॉफ्ट लॉन्च के जरिये यह डिवाईस भारतीय बाजार में कदम रखेगा। यदि आप भी ओपो एफ15 का इंतजार कर रहे हैं तो फोन लॉन्च को अपने घर बैठे-बैठे अपने फोन पर लाईव देख सकते हैं।

OPPO F15 का लॉन्च ईवेंट कल 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। अपने फैन्स के लिए कंपनी ने इस ईवेंट को इंटरनेट पर लाईव दिखाने की तैयारी की है। OPPO के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्वीटर के साथ ही ओपो एफ15 के लॉन्च को यू-ट्यूब पर लाईव देखा जा सकेगा। इसके साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी OPPO F15 के लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकता है। यहां आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार की ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट व अमेज़न के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ऐसी होगी लुक

OPPO F15 को फुलव्यू वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन की स्क्रीन तीन किनारों से जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की ओर थोड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी जाएगी जिसमें फोन का सेल्फी कैमरा फिट होगा। बता दें कि OPPO ने इस फोन की यह नॉच को काफी नैरो रखा है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो ओपो एफ15 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो पैनल पर उपरी दाईं ओर स्थित होगा। यह कैमरा सेटअप पैनल से बाहर उभरा हुआ होगा।

OPPO F15 india launch how to watch live 8GB ram 4000mAh battery 48MP quad rear camera

कैमरा सेटअप के दाईं ओर ‘Designed For F-Series’ लिखा गया है तथा इसके दाईं फ्लैश सेटअप मौजूद है। ओपो एफ15 के बैक पैनल पर ही नीचली दाईं ओर OPPO की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। OPPO F15 के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है जिसके बाईं ओर 3.5एमएम जैक तथा दाईं ओर स्पीकर दिया गया है।

ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। ओपो एफ15 सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर सपोर्ट करेगा जो कंपनी के दावेनुसार महज़ 0.32 सेकेंड में ही फोन को अनलॉक करेगा। OPPO F15 की मोटाई महज़ 7.9एमएम होगी तथा फोन का वज़न 172ग्राम होगा।

OPPO F15 को क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। बता दें कि अन्य कैमरा सेंसर्स में वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस भी शामिल रहेंगे। कंपनी द्वारा बताया गया है कि यह स्मार्टफोन VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक के साथ बाजार में कदम रखेगा तथा फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। ओपो का कहना है कि यह फोन सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में ही यह फोन 2 घंटे का टॉक टाईम देगा। OPPO F15 को इंडिया में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। बता दें कि भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।

The post कल लॉन्च होगा 8GB रैम, 4000mAh बैटरी और 48MP क्वॉड कैमरे वाला OPPO F15, ऐसे देखें अपने मोबाइल पर लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f15-india-launch-how-to-watch-live-8gb-ram-4000mah-battery-48mp-quad-rear-camera/feed/ 0
OPPO F15 लॉन्च से पहले OPPO F11 की कीमत में भारी कटौती, जानें कितना सस्ता मिल रहा है यह 6जीबी रैम वाला पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f11-massive-price-drop-rs-13990-in-india-before-f15-launch-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f11-massive-price-drop-rs-13990-in-india-before-f15-launch-specs-sale/#respond Mon, 13 Jan 2020 07:47:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39835 OPPO F15 कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर भी लिस्ट किया गया है

The post OPPO F15 लॉन्च से पहले OPPO F11 की कीमत में भारी कटौती, जानें कितना सस्ता मिल रहा है यह 6जीबी रैम वाला पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO इसी हफ्ते 16 जनवरी को भारत में अपनी ‘एफ सीरीज़’ का नया फोन OPPO F15 लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए OPPO F11 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। ओपो एफ15 को कंपनी की वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट किया गया है, जहां यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा। OPPO F15 की बाजार में एंट्री से पहले कंपनी ने सीरीज़ के मौजूद स्मार्टफोन OPPO F11 की कीमत में बड़ी कटौती की है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले इस शानदार ओपो फोन को अब सिर्फ 13,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

OPPO F11

ओपो एफ11 को 6 जीबी रैम के साथ 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कंपनी द्वारा इस फोन को 13,990 रुपये की कीमत के साथ अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO F11 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.5-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन मे माली जी72 एमपी3 जीपीयू मौजूद है।

oppo f11 massive price drop rs 13990 in india before f15 launch specs sale

Oppo F11 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का 6पी लेंस प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो एफ11 डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फोन वीओओसी फ्लैश चार्ज 3.0 तकनीक से लैस 4,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO F15

OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। ओपो एफ15 सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर सपोर्ट करेगा जो कंपनी के दावेनुसार महज़ 0.32 सेकेंड में ही फोन को अनलॉक करेगा। OPPO F15 की मोटाई महज़ 7.9एमएम होगी तथा फोन का वज़न 172ग्राम होगा।

OPPO F15 8gb ram 48mp quad rear camera to launch in india 16 january specs price

OPPO F15 को क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह स्मार्टफोन VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक के साथ 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। ओपो का कहना है कि यह फोन सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में ही यह फोन 2 घंटे का टॉक टाईम देगा। OPPO F15 को इंडिया में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। OPPO F15 की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए 16 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है।

The post OPPO F15 लॉन्च से पहले OPPO F11 की कीमत में भारी कटौती, जानें कितना सस्ता मिल रहा है यह 6जीबी रैम वाला पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f11-massive-price-drop-rs-13990-in-india-before-f15-launch-specs-sale/feed/ 0