Oppo F21 Pro 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jun 2023 06:42:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13GB RAM, 33W SUPERVOOC और 32MP Selfie Camera के साथ OPPO F21 Pro 4G फोन लॉन्च! https://www.91mobiles.com/hindi/32mp-sony-imx709-selfie-snapdragon-680-phone-oppo-f21-pro-4g-launched-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/32mp-sony-imx709-selfie-snapdragon-680-phone-oppo-f21-pro-4g-launched-price-specs-sale-offer/#respond Mon, 11 Apr 2022 06:33:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78642 OPPO F21 Pro Series के तहत दो नए मोबाइल फोन OPPO F21 Pro 4G और OPPO F21 Pro 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे।

The post 13GB RAM, 33W SUPERVOOC और 32MP Selfie Camera के साथ OPPO F21 Pro 4G फोन लॉन्च! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO F21 Pro Series कल यानी 12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज़ के तहत दो नए मोबाइल फोन लॉन्च किए जाएंगे जो OPPO F21 Pro 4G और OPPO F21 Pro 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे। ओपो कंपनी लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ को टीज़ कर रही है और इंडियन मोबाइल यूजर भी इन नए ओपो मोबाइल्स का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन भारत में आने से पहले ही यह ओपो सीरीज़ पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में एंट्री ले चुकी है। कंपनी की ओर से OPPO F21 Pro 4G लॉन्च कर दिया गया है जिसके प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे दी गई है।

OPPO F21 Pro 4G की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो एफ21 प्रो 4जी फोन को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। OPPO F21 Pro 4G फोन पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर बना है तो 600निट्स ​ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

32MP Sony IMX709 selfie Snapdragon 680 phones OPPO F21 Pro 4G Launched price specs sale offer

OPPO F21 Pro 4G को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू भी मौजूद है।बांग्लादेश में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जो LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है। यह ओपो मोबाइल 5जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जिसके साथ 13जीबी रैम परफॉर्मेंस मिलती है।

यह भी पढ़ें : iPhone 13 को सस्ते दाम पर खरीदने के लिए हो जाएं तैयार! अब INDIA में ही बनेगा यह Apple आईफोन, प्राइस होगा कम

फोटोग्राफी के लिए ओपो एफ21 प्रो 4जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेंसर सपोर्ट करता है।

32MP Sony IMX709 selfie Snapdragon 680 phones OPPO F21 Pro 4G Launched price specs sale offer

OPPO F21 Pro 4G एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। OPPO Glow टेक्नोलॉजी तथा वॉटरप्रूफ Fibreglass-Leather design इस ओपो मोबाइल की बड़ी खूबियों में से एक है जो इस फोन को अटरेक्टिव और खास बनाती हैं।

OPPO F21 Pro 4G का प्राइस

बांग्लादेश में ओपो एफ21 प्रो 4जी स्मार्टफोन भारतीय करंसी अनुसार 24,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। बांग्लादेश में इस ओपो फोन की सेल 18 अप्रैल से शुरू होगी। अब यह देखना रोचक होगा कि इंडिया में OPPO F21 Pro 4G स्मार्टफोन किस कीमत पर लॉन्च होता है। हालांकि ओपो फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि OPPO F21 Pro 4G India Price बांग्लादेश की तुलना में कम ही रखा जा सकता है।

The post 13GB RAM, 33W SUPERVOOC और 32MP Selfie Camera के साथ OPPO F21 Pro 4G फोन लॉन्च! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/32mp-sony-imx709-selfie-snapdragon-680-phone-oppo-f21-pro-4g-launched-price-specs-sale-offer/feed/ 0
Oppo F21 Pro सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, फ्लैगशिप ग्रेड Sony IMX709 सेंसर के साथ होगी ग्रेंड एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f21-pro-series-specifications-goes-official-come-with-sony-imx709-sensor/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f21-pro-series-specifications-goes-official-come-with-sony-imx709-sensor/#respond Mon, 04 Apr 2022 09:03:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78323 Oppo F21 Pro 4G और Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफ़ोन भारत में 12 अप्रैल को होंगे लॉन्च

The post Oppo F21 Pro सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, फ्लैगशिप ग्रेड Sony IMX709 सेंसर के साथ होगी ग्रेंड एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo F21 Pro सीरीज भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ओप्पो के अपकमिंग Oppo F21 Pro 4G और Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। अब लॉन्च से ठीक कुछ हफ़्ते पहले ओप्पो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के कुछ फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल कर दिए हैं। इन दो स्मार्टफ़ोन के साथ कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह भारत में नया ऑडियो डिवाइस Oppo Enco Air2 Pro भी लॉन्च करने जा रहा है। Oppo Enco Air2 Pro कंपनी का नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो है, जिसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo F21 Pro में मिलेगा Sony IMX709 सेंसर

Oppo F21 Pro स्मार्टफोन में फ्लैगशिप ग्रेड Sony IMX709 RGBW (रेड, ब्लू, ग्रीन, व्हाइट) सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। सोनी का यह इमेज सेंसर कंपनी के ही पिछले जेनेरेशन कैमरा सेंसर IMX615 RGB के मुकाबले 60% ज्यादा लाइट सेंसेटिव है और 35% तक नॉइस रेड्यूस करता है। Oppo का यह फोन Quadra Binning एल्गोरिद्म के साथ पेश किया जाएगा।यह कैमरा सेंसर हमने Oppo Reno 7 सीरीज़ में देखा था।

Oppo F21 Pro 4G Smartphone Specifications Leaked

ओप्पो का क्वाडरा बाइनिंग टेक्नोलॉजी लाइट इनटेक को बिना कलर इनफॉर्मेंस को रेड्यूस किए बढ़ा देता है। इसके साथ ही यह सभी प्लेटफ़ॉर्म पर इमेज की प्रोसेसिंग बड़े इफीसिएंसी के साथ करता है। Sony IMX709 को Oppo की टीम ने 22nm प्रोसेसर पर तैयार किया है। Oppo F21 Pro स्मार्टफोन में एडवांस AI पोर्टेट इंहेंसमेंट दिया गया है।

Oppo F21 Pro स्मार्टफोन में 2MP माइक्रो लेंस दिया गया है। यह 15x और 30x मैग्निफिकेशन सपोर्ट करता है। ओप्पो के इस फोन में ऑर्बिट लाइट फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स शानदार मैक्रो शॉट क्लिक कर पाएंगे। लीक रिपोर्ट्स की माने तो यह कैमरा सिर्फ Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफ़ोन में मिलेगा। यह भी पढ़े : Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां

12 April OPPO F21 Pro 5G Series India Launch know specs price sale offer

OPPO Enco Air2 Pro

ओप्पो का नया TWS Enco Air2 Pro में कंपनी 12.4mm titanized डायफ्राम ड्राइवर ऑफर करेगा। यह शानदार बेस और क्रिस्टल क्लीयर साउंड ऑफर करेगा। इसके साथ ही इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह इयरबड्स डुअल लेयर, ट्रांसपेरेंट बबल डिजाइन के साथ आएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Oppo F21 Pro सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, फ्लैगशिप ग्रेड Sony IMX709 सेंसर के साथ होगी ग्रेंड एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f21-pro-series-specifications-goes-official-come-with-sony-imx709-sensor/feed/ 0
Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 680 प्रोसेसर, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f21-pro-4g-smartphone-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f21-pro-4g-smartphone-specifications-leaked/#respond Thu, 31 Mar 2022 06:20:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78150 Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP होगा।

The post Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 680 प्रोसेसर, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo भारत में Oppo F21 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। ओप्पो भारत में Oppo F21 Pro 4G और Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो कि 12 अप्रैल को लॉन्च होने हैं। ओप्पो के अपकमिंग Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च हुए Oppo Reno7 4G का रिब्रांड वर्जन होगा। लॉन्च से ठीक पहले टिपस्टर सुधांशु अंबोर ने ओप्पो के अपकमिंग Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है, जिससे यह कंफर्म होता है कि भारत में लॉन्च होने वाला Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन Oppo Reno7 4G का रिब्रांड वर्जन है।

Oppo F21 Pro 4G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन को 6.43-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया जाएगा। क्वालकॉम के इस प्रोसेसर के साथ मिड रेंज Redmi Note 11, Realme 9i, Samsung Galaxy A23 स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए जा चुके हैं।

Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP होगा। इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP माइक्रोलेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन में सेल्फी कैमरा 32MP का होगा जो कि Sony IMX709 सेंसर है।

ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन के साइज की बात करें तो यह 159.9 × 73.2 × 7.55 और इसका वजन 175 ग्राम का है। Oppo F21 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह सनसेट ऑरेंज और कॉस्मिक ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : XIaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 8 Gen1+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ कर सकता है एंट्री

ओप्पो का यह फोन फाइबरग्लास लेदर डिजाइन के साथ आता है। ओप्पो का अपकमिंग फोन एंड्रयॉड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर रन करेगा। Oppo को लेकर खबर है कि कंपनी F21 Pro 4G स्मार्टफोन के बाद जल्द ही Oppo F21 Pro 5G को भी लॉन्च कर सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन का भारत में प्रोडक्शन शुरू, इन खूबियों के साथ जल्द होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy F23 कैमरा रिव्यू

The post Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 680 प्रोसेसर, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f21-pro-4g-smartphone-specifications-leaked/feed/ 0