OPPO F21 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Dec 2021 09:20:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Exclusive: OPPO F21 सीरीज भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सबसे पहले OPPO F21 Pro+ करेगा एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-f21-series-india-launch-timeline-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-f21-series-india-launch-timeline-revealed/#respond Fri, 03 Dec 2021 09:20:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71394 OPPO F21 Pro+ और OPPO F21 स्मार्टफोन को भारत में 17 से 21 मार्च में पेश किया जा सकता है।

The post Exclusive: OPPO F21 सीरीज भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सबसे पहले OPPO F21 Pro+ करेगा एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO F21 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जा सकता है। अब ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में और भी ज्यादा जानकारी सामने आ गी है। रिपोर्ट्स की माने तो इस सीरीज के तहत OPPO F21, OPPO F21 Pro, और OPPO F21 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। 91mobiles को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, Oppo F21 स्मार्टफोन को मार्च 2022 में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इंडस्ट्री सूत्रों की माने तो OPPO F21 Pro+ और OPPO F21 स्मार्टफोन को भारत में 17 से 21 मार्च में पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन की बिक्री लॉन्च के कुछ हफ़्तों बाद शुरू हो सकती है।

इसके साथ ही कंपनी OPPO F21 Pro स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है। हालांकि इस स्मार्टफोन के लॉन्च टाइमलाइन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। OPPO F21 सीरीज के स्मार्टफोन Reno7 सीरीज के मुकाबले स्लीक और स्टायलिश डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जैसे जैसे इस स्मार्टफोन का लॉन्च सामने आएगा इसे लेकर और भी डिटेल्स सामने आ सकती है।

OPPO F19 की स्पेसिफिकेशन्स

OPPO F19s 27 September India Launch Price sale flipkart

OPPO F19 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में पंच होल कटआउट और 2400×1080 पिक्सल रेजलूशन, रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 662 SoC पर रन करता है। ओप्पो का यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo6 स्मार्टफोन Google पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 888 प्रोसेसर और 12GB RAM से होगा लैस

ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। ओप्पो के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। OPPO F19 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP के साथ 2MP पोर्टेंट सेंसर और 2MP का मैक्रो मोनो कैमरा दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : OnePlus Band को सस्ते में खरीदने का जबरदस्त मौका Amazon India पर मिल रहा 1000 रुपये का डिस्काउंट

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Exclusive: OPPO F21 सीरीज भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सबसे पहले OPPO F21 Pro+ करेगा एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-oppo-f21-series-india-launch-timeline-revealed/feed/ 0
[Exclusive] OPPO F21 Series का इंडिया लॉन्च हुआ तैयार, देखें कब होगी मार्केट में एंट्री और क्या होगा Price https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-f21-series-india-launch-timeline-price-detail-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-f21-series-india-launch-timeline-price-detail-revealed/#respond Mon, 29 Nov 2021 07:39:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71087 OPPO F21 Series के दो स्मार्टफोन मॉडल 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बजट में शामिल रहेंगे।

The post [Exclusive] OPPO F21 Series का इंडिया लॉन्च हुआ तैयार, देखें कब होगी मार्केट में एंट्री और क्या होगा Price first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO को लेकर काफी पहले ही यह खबर सामने आ गई थी कि कंपनी अपनी ‘एफ21 सीरीज़’ पर काम कर रही है और दिवाली के करीब इसे भारतीय बाजार में उतार देगी। लेकिन सीरीज़ के आने में थोड़ी देरी हो गई जिसकी वजह Global CHip Shortage मानी जा रही है। वहीं अब फिर से इस सीरीज़ की बात उठी है और 91मोबाइल्स अपने सूत्रों के जरिये OPPO F21 Series की लॉन्च टाईमलाईन से लेकर इसके बजट व कीमत की जानकारी भी एक्सक्लूसिव लेकर आया है।

OPPO F21 Series

प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो एफ21 सीरीज़ को अब कंपनी द्वारा अगले साल यानी 2022 में ही बाजार में लाया जाएगा। हालांकि ओपो इस सीरीज़ के लिए बहुत ज्यादा वक्त नहीं लेगी लेकिन साल की पहली तिमाही के अंतिम पड़ाव यानी मार्च 2022 तक ही ओपो एफ21 सीरीज़ मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो पाएगी। इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन मॉडल 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बजट में शामिल रहेंगे। 91मोबाइल्स को बताया गया है कि OPPO F21 series लुक और स्टाईल के मामले में OPPO Reno7 series से ज्यादा बेहतर और अटरेक्टिव होने वाली है।

Exclusive tech news OPPO F21 Series India Launch timeline Price Detail revealed
OPPO F19

OPPO Reno7 Pro 5G Phone

हाल ही में लॉन्च हुए ओपो रेनो7 प्रो की बात करें तो यह मोबाइल फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 12 के साथ यह फोन 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 मैक्स चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला धाकड़ MOTO G31, Xiaomi और Realme के लिए बड़ी चुनौती!

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno7 Pro 5G के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स766 सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno7 Pro में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेंसर दिया गया है।

OPPO Reno7 Pro 5G Phone Launched know feature Specs price sale details

OPPO Reno7 Pro 5G में कंपनी ने डुअल बैटरी का इस्तेमाल किया है। इन दोनों की कैपेसिटी 2,250एमएएच है जो एक साथ मिलकर 4,450एमएएच की पावर देती है। यह स्मार्टफोन Super flash charging 65W तकनीक से लैस है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3699 युआन (तकरीबन 43,000 रुपये) तथा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3999 युआन (तकरीबन 46,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post [Exclusive] OPPO F21 Series का इंडिया लॉन्च हुआ तैयार, देखें कब होगी मार्केट में एंट्री और क्या होगा Price first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tech-news-oppo-f21-series-india-launch-timeline-price-detail-revealed/feed/ 0