oppo f3s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Jan 2019 07:45:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ओपो एफ3 4 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f3-to-be-launched-in-india-on-4th-may-in-hindi/ Thu, 20 Apr 2017 11:01:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6944 ओपो ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि ओपो आगामी 4 मई को अपना नया स्मार्टफोन ओपो एफ3 लॉन्च करने जा रही है।

The post ओपो एफ3 4 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी माह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन एफ3 प्लस का ब्लैक एडिशन पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि ओपो आगामी 4 मई को अपना नया स्मार्टफोन ओपो एफ3 लॉन्च करने जा रही है। ओपो ने सूचना शेयर करते हुए बताया है कि यह फोन डुअल फ्रंट कैमरे पर पेश किया जाएगा।

16 मई को होगा लॉन्च एचटीसी यू, जिसमें होगी 128जीबी मैमोरी

ओपो इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट के जरिये एफ3 के लॉन्च की जानकारी दी है। ओपो ने सोशल मीडिया पर 8 मिनट का टीज़र भी पब्लिश किया है जिसमें फोन के लुक की झलक भी प्राप्त होती है। ओपो द्वारा इस फोन को देश की बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली 2 के साथ पेश किया जाएगा।

ओपो एफ3 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स के अनुसार यह एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा, जिसमें 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे होंगे। ओपो एफ3 के फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया जाएगा ​जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेड होने की उम्मीद है।

फोन के उपयोग के समय इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान

ओपो का यह फोन कब और किस माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा इसकी जानकारी आगामी 4 मई को ही प्राप्त होगी। वहीं कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी द्वारा इस फोन को 20,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

The post ओपो एफ3 4 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो एफ3 प्लस के ताकतवर कैमरे के बारे में जानकर आप रह जाएंंगे दंग https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f3-plus-camera-overview-in-hindi/ Tue, 21 Mar 2017 13:27:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6093 ओपो अब अपने प्रसिद्ध स्मार्टफोन एफ1 प्लस का उन्नत वर्जन एफ3 प्लस की लाने की तैयारी कर ली है जिसे कपंनी अभिनेत्री दीपिका पाडुकोन के हाथों लॉन्च करने जा रही है। आईये जरा करीब से जानते हैं फोटोग्राफी में इस फोन की क्षमताएं:

The post ओपो एफ3 प्लस के ताकतवर कैमरे के बारे में जानकर आप रह जाएंंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​ढ़लते हुए सूरज या अन्य किसी खूबसूरत बैकग्राउंड वाले नजारे के सामने आते ही मन होता है कि झट से अपनी जेब से फोन निकालें कर मनचाही सेल्फी क्लिक करें। परंतु अपको नहीं लगता कि यह संभव नहीं है? कुछ मिनट फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म अगर आप बिताते हैं तो आपको कुछ ऐसी फोटोज़ दिखाई देगी जो आपने कुछ साल पहले अपने स्मार्टफोन से खींची थी। परंतु आपको लगता है कि इन फोटोज को यदि प्रोफेशनल डीएसएलआर कैमरे ली जातीं तो ज्यादा बेहतर होता। आज सभी यूजर ऐसे ही फोन की चाह रखते हैं जो फोटोग्राफी में उन्हें सबसे आगे रखे। आप बाजार में किसी सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन की तलाश में जाते हैं तो ओपो के फोन फोटोग्राफी के मामले में सबसे बेहतरीन पाए जाते हैं। वहीं ओपो अब अपने प्रसिद्ध स्मार्टफोन एफ1 प्लस का उन्नत वर्जन एफ3 प्लस की लाने की तैयारी कर ली है जिसे कपंनी अभिनेत्री दीपिका पाडुकोन के हाथों लॉन्च करने जा रही है। आईये जरा करीब से जानते हैं फोटोग्राफी में इस फोन की क्षमताएं:

कैमरा यूआई

oppo-f3-plus-camera-ui

ओपो एफ3 प्लस का कैमरा यूजर इंटरफेस बेहद ही आसान और सरल है। कैमरे के विभिन्न मोड्स को महज दाएं या बाएं स्वाईप करके सलेक्ट किया जा सकता है। इनमें फोटो, ब्यूटी, पैनोरमा, वीडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे। एचडीआर मोड तथा फ्लैश इस इंटरफेस में सबसे उपर दिए गए हैं, जब्कि अन्य नीचे हैं। ओपो एफ3 प्लस का रियर कैमरा 4के वीडियो तथा टाई लैप्स जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

फ्रंट फेसिंग कैमरा

सिर्फ अच्छी स्पेसिफिकेशन्स ही यूजर को अच्छा अनुभव देने की लिए काफी नहीं है। बहरहाल आपको यह जानकार खुशी होगी कि ओपो एफ3 प्लस का डुअल फ्रंट कैमरा बेहतरीन अनुभव देता है। यह ​​विभिन्न लाईटिंग कंडिशन में भी अच्छी फोटो खींचने में सक्षम है, यह आप यहां देख भी सकते हैं। यह कैमरा कम लाईट में भी फोकस को अच्छे से लॉक करता है तथा ​आब्जेक्ट्स को रिटेन करता है।

अगर आप कैमरे के ब्यूटी मोड को ज्यादा पसंद करते हैं तो आपको हर्ष होगो की ओपो एफ3 प्लस का फीचर आपके चेहरे को क्लिन करके फोटो खींचता है। अगर आप दोस्तो के ग्रुप में फोटोज़ लेते हैं तो ओपो ने एफ3 प्लस मे वाईड एंगल लैंस भी दिया है।

रियर फेसिंग कैमरा

जब ओपो एफ3 प्लस को मुख्य तौर से डुअल फ्रंट कैमरे पर पेश किया जा रहा है ऐसे में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सोने पे सुहागा जैसा है। यह फोन आउटडोर में विभिन्न रंगों के साथ फोटो को बखूबी कैप्चर करता है। हमने ओपो एफ3 प्लस से जो भी फोटोज क्लिक की वह सभी फोटो बेहद वाइब्रेंट रही। नीचे दी गई फोटोज़ में आप स्वयं देख सकते हैं।

इतना कहना काफी है कि ओपो एफ3 प्लस का कैमरा कोई मजाक नहीं है। और इस फोन की अन्य खूबियां आप हमारे रिव्यू में जान पाएंगे कि ओपो का यह फोन किस किस खासियत से लैस है।

The post ओपो एफ3 प्लस के ताकतवर कैमरे के बारे में जानकर आप रह जाएंंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पाडुकोण पेश करेगी ओपो का अगला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f3-plus-tobe-launch-on-23-march-in-hindi/ Fri, 17 Mar 2017 11:38:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6013 ओपो ने घोषणा कर दी है कि वह आगामी 23 मार्च को अपनी एफ सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन पेश करेगी, और इस नए फोन की ब्रांड एम्बेसडर होगी ​दीपिका पाडुकोण।

The post बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पाडुकोण पेश करेगी ओपो का अगला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आप बाहर गए हैं और अपना डीएसएलआर घर पर ही भूल आए हैं ऐसी परिस्थितियों के लिए ही कैमरे से लैस मोबाईल फोन का ईजाद हुआ। कैमरे वाले मोबाईल फोन की शुरूआत के बाद अच्छी क्वॉलिटी की फोटोज़ के लिए तकनीकों का विस्तार हुआ और हाई रेज्ल्यूशन सेंसर वाले कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन बनने लगे। आज के वक्त में स्मार्टफोन कैमरे किसी श्रेणी में कम नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर सेल्फी के बढ़ते क्रेज ने स्मार्टफोन्स की अलग ही श्रेणी बना दी और सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन आने लगे। इस श्रेणी के बेहतरीन स्मार्टफोन्स का निर्माता है ओपो।

सिर्फ सेल्फी नहीं बल्कि अब ग्रुप सेल्फी का भी है ट्रेंड, भारत में ओपो ने किया सर्वे

ओपो की सेल्फी सेंट्रिक ‘एफ’ सीरीज़ सेल्फी के दिवानों के लिए खास है। 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुए एफ1 प्लस ने पिछले साल काफी नाम कमाया, जिसके बाद कंपनी एफ3 प्लस के रूप में इस फोन के उन्नत वर्जन को पेश करना चाह रही थी। वहीं आज ओपो ने घोषणा कर दी है कि वह आगामी 23 मार्च को अपनी एफ सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन पेश करेगी, और इस नए फोन की ब्रांड एम्बेसडर होगी ​दीपिका पाडुकोण।

इस टीज़र में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने एक खुद की सेल्फी ली है और अपने फ्रैंड्स के साथ एक ग्रुप सेल्फी। ओपो के अनुसार एफ3 प्लस डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। इसलिए कहा जा सकता है कि डुअल फ्रंट कैमरे और ग्रुप सेल्फी में कुछ ताल्लुक हो सकता है।

चर्चा के अनुसार एफ3 प्लस कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस 6-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित हो सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इसमें 4जीबी की रैम और 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

oppo-f3-plus-1

हालांकि ओपो एफ3 प्लस वास्तव में क्या खास लाने वाला है, उसके लिए फोन के लॉन्च का इंतजार करना होगा।

The post बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पाडुकोण पेश करेगी ओपो का अगला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-मेगापिक्सल डुअल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च होगा ओपो एफ3 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f3s-will-support-16mp-dual-front-camera-in-hindi/ Thu, 09 Mar 2017 11:39:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5844 ओपो एफ3 और एफ3 प्लस को लॉन्च करने वाली है जो सेल्फी के लिहाज से ​एक बेहतरीन डिवाईस होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होंगे तथा रियर पैनल पर भी 16-मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

The post 16-मेगापिक्सल डुअल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च होगा ओपो एफ3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो के आगामी स्मार्टफोन को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी 23 मार्च के अपना एक सेल्फी सेंट्रिक फोन पेश कर सकती है। लीक में इसे ओपो एफ3 बताते हुए इसका मीडिया इन्वाईट शेयर किया गया था, जिससे पता चला था कि ओपो का यह फोन डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्टिड होगा। वहीं अब ताजा लीक में ओपो के आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

जेडटीई का नया स्मार्टफोन हुआ लिस्ट, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

एंडरॉयड प्योर ने रिपोर्ट पब्लिश करते हुए 23 मार्च को लॉन्च होने वाले ओपो के स्मार्टफोन की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओपो एफ3 और एफ3 प्लस को लॉन्च करने वाली है जो सेल्फी के लिहाज से ​एक बेहतरीन डिवाईस होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होंगे तथा रियर पैनल पर भी 16-मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

oppo-f3-2

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो ओपो एफ3 में 1080पिक्सल वाली 6-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी जा सकती है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड होगी। कंपनी द्वारा यह फोन कलर ओएस 3.0 आधारित एंडरॉयड मार्शमेलो पर पेश किया जा सकता है जो आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करेगा।

जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन में स्क्रीन पिनिंग और क्या हैं इसके फायदे

ओपो के इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। लीक के अनुसार ओपो एफ3 प्लस में 4,000एमएएच की बैटरी होगी तथा यह फोन डुअल सिम के साथ ही 4जी एलटीई सपोर्टिड होगा।

The post 16-मेगापिक्सल डुअल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च होगा ओपो एफ3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
23 मार्च को ओपो लॉन्च करेगा डुअल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-selfie-expert-will-launched-on-march-23-in-hindi/ Wed, 08 Mar 2017 13:02:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5807 आगामी 25 मार्च को ओपो एक ईवेंट का आयोजन करने वाला है जहां वह अपना अगला स्मार्टफोन एफ3 और एफ3 प्लस पेश कर सकता है।

The post 23 मार्च को ओपो लॉन्च करेगा डुअल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्रंट कैमरा तकनीक को बेमिसाल कर सेल्फी सेंट्रिक मोबाईल फोन पेश करने वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो अब जल्द ही अपनी एफ सीरीज़ का विस्तार करते हुए इसमें नए स्मार्टफोन जोड़ स​कती है। फिलिपिन्स से आई खबर से पता लगा है कि आगामी 23 मार्च को ओपो एक ईवेंट का आयोजन करने वाला है जहां वह अपना अगला स्मार्टफोन एफ3 और एफ3 प्लस पेश कर सकता है।

जानें क्यों होता है आपके फोन में जल्दी डाटा खत्म

ब्लागिंग साइट पर एक यूजर ने ओपो के ईवेंट के इन्वाईट को शेयर किया है। इस इन्वाईट में दर्शाया गया है कि कंपनी 23 मार्च को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इन्वाईट में नए फोन को सेल्फी एक्सपर्ट कहा गया है जो कि डुअल फ्रंट कैमरे के साथ सामने आ सकता है।

oppo-r9s-plus

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि 23 मार्च को सामने आने वाला स्मार्टफोन ओपो एफ3 हो सकता है। तथा इसके साथ ही कंपनी इस फोन को एक और मॉडल ओपो एफ3 प्लस भी लॉन्च कर सकती है। इस इन्वाईट में न ही फोन को मॉडल नेम बताया गया है और न ही इसके फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

बेहद ही ताकतवर फोन लॉन्च करने की तैयारी में है नोकिया, 6जीबी रैम के साथ होगा 23-मेगापिक्सल कैमरा

ओपो के इस इन्वाईट पर छपी फोटो से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ओपो को नया फोन बड़े मेगापिक्सल फोकस के साथ ही वाईड एंगल लैंस से लैस हो सकता है। माना जा रहा है कि अब तक पेश किए गए स्मार्टफोन्स के बाद ओपो अपने आगामी डिवाईस से भी सेल्फी की दुनिया को कोई खास तकनीक दे सकती है।

The post 23 मार्च को ओपो लॉन्च करेगा डुअल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>