Oppo F5 Youth | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 23 Feb 2018 10:50:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन: स्टाइलिश सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक है इसमें https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi/ Fri, 23 Feb 2018 10:47:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17308 य​दि आप सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन हैं तो इसे जरूर खरीद सकते हैं और नहीं हैं तो भी इसका स्टाईल जरूर पसंद आएगा।

The post ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन: स्टाइलिश सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक है इसमें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो फोन का जब भी जिक्र आता है। आप यही कहें​गे कि सेल्फी में बेस्ट होते हैं और यह कहना गलत भी नहीं है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में एक से बढ़कर एक सेल्फी फोन पेश किए हैं। वहीं हाल में लॉन्च ओपो एफ5 भी इसी सेग्मेंट को आगे बढ़ता है। परंतु कंपनी ने कुछ दिन पहले ओपो एफ5 का ही सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन मॉडल को पेश किया है और आप विश्वास करें इस फोन को देखें तो आप यही कहेंगे कि कंपनी ने स्टाइलिश सेल्फी फोन लॉन्च किया है। यह फोन देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और संयोग से हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ। लगभग सात दिनों के उपयोग के दौरान हमें इस फोन के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला जो आगे बयां किया गया है। हालांकि इससे पहले बता दूं कि बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ओपो के ब्रांड एंबेसेडर हैं और इन्हीं के नाम पर फोन लॉन्च किया गया है।

वैसे तो ओपो एफ5 को मैटल फि​निश में पेश किया गया है लेकिन सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने बैक पैनल में ग्लास का उपयोग किया है। पिछले पैनल में आपको मेटैलिक ब्लू रंग का ग्लास देखने को मिलेगा। फोन स्लीक है और बिल्ट क्वालिटी भी शानदार है। कोने कर्व्ड हैं इस कारण पकड़ने में भी आरामदायक है। हां जहां मैटल फोन हाथ से फिसलते हैं वहीं इसमें आपको ऐसी परेशानी नहीं होगी। वहीं ग्लास पैनल आपको प्रीमियम अहसास कराएगा। आईफोन 10 और गैलेक्सी नोट 8 जैसे महंगे फोन में भी ग्लास का उपयोग किया गया है।

oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi

ओपो एफ5 बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन है ऐसे में स्क्रीन के नीचे कोई भी बटन नहीं दिया मिलेगा। सभी कंट्रोल बटन स्क्रीन पर हैं। हार्डवेयर बटन फोन के साइड में मिलेंगे। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिरर फिनिश में है और उसके चारों ओर सिल्वर रंग की एक पतली सी लाइन दिखती है जो एक समान रंग में थोड़ा वेरियेशन लाता है और आकर्षण और बढ़ाता है। पहली झलक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: डुअल कैमरा के साथा शानदार सेल्फी

ओपो एफ5 का डिजाइन ही बहुत अच्छा है। वहीं नया एडिशन और भी ज्यादा खूबसूरत है। कमी सिर्फ यह लगी कि बैक पैनल पर उंग्लियों ​के निशान पड़ रहे थे।

लुक को छोड़ दें तो ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन फीचर के मामले में पुराने एफ5 जैसा ही है। इस फोन को नए स्क्रीन डिजाइन ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में आपको 2,160 × 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो मल्टी टच सपोर्ट करने में सक्षम है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन टच रिस्पॉन्स बेहतर है और धूप में भी आप आसानी से फोन का उपयेाग कर सकते हैं। स्क्रीन आॅन करते ही लॉक स्क्रीन पर स्टाइलिश सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देगें। हालांकि प्रीलोडेड वॉलपेपर या थीम में सिद्धार्थ मल्होत्रा से सम्बंधित ज्यादा थीम नहीं मिलेगी। आॅनर व्यू 10: शानदार स्पेसिफिकेशन के बाद किलर लुक बनाता है इसे खास

oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi

यह फोन मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 2.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ माली जी71 एमपी2 जीपीयू मौजूद है जो आपको बेहतरीन ग्राफिक्स का भरोसा देता है। ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन 4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। यूजर के लिए लगभग 18.5जीबी मैमोरी ही उपलब्ध है। परफॉर्मेंस के मामले में आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। प्रयोग के दौरान इस पर कई गेम ​खेले गए और ऐप्स चलाए गए लेकिन लैग नहीं मिला।

यह फोन कलरओएस 3.2 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅापरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। ओएस थोड़ा पुराना कहा जा सकता है लेकिन इसमें कई अच्छे जेस्चर फीचर्स हैं। फोन में होम स्क्रीन पर ही आपको ऐप्स देखने को मिलेंगे। हमें इस बात की खुशी थी कि इसमें ज्यादा ऐप्स प्री लोडेड नहीं हैं और यह साफ सुथरा दिखता है।

oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi

ओपो एफ5 में आपको एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई टेक्नोलॉजी पर कार्य करता है। ओपो द्वारा एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन तकनीक का विकास विशेष कर फोटोग्राफी के लिए किया गया है जहां कंपनी ने अपने ​वैश्विक डाटाबेस से अलग-अलग तरह के ह्यूमन फेस का सहारा लिया है। डेवलप्टमेंट के समय प्रोफेशनल फोटोग्राफर और मेकअप आर्टिस्ट की भी मदद ली गई है। फोटो लेते हैं तो इसका एआई फीचर आपके ​स्कीन टोन और टाइप के साथ लिंग व उम्र सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सेंस कर बेहतर फोटो प्रड्यूस करता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि सेल्फी क्वॉलिटी बहुत शानदार है।

इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरों के साथ आपको फ्लैश मिलेगा। रियर कैमरा अच्छा लगा लेकिन इस बजट में सबसे बेस्ट नहीं कह सकते। स्मार्टरॉन टी.फोन पी रिव्यू: बड़ी बैटरी और सॉलिड बॉडी के साथ स्पेसिफिकेशन भी हैं अच्छे

दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। डाटा व चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रो यूएसबी दिया है।

oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi

पावर बैकअप के लिए ओपो एफ5 में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है और लगातार उपयोग के बाद भी यह आराम से निकालने में सक्षम है।

ओपो एफ5 सिद्धार्थ मल्होत्रा एडिशन की कीमत 19,990 रुपये है। फीचर और स्पेसिफिकेशन के लिहाज से यह फोन अच्छा है लेकिन इस बजट में कई ऐसे फोन हैं जो ओपो एफ5 को कड़ी टक्कर देते हैं। हां, डिजाइन के मामले में बेस्ट कहा जाएगा। य​दि आप सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन हैं तो इसे जरूर खरीद सकते हैं और नहीं हैं तो भी इसका स्टाईल जरूर पसंद आएगा।

The post ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन: स्टाइलिश सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक है इसमें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-youth-launched-with-6inch-bezel-less-display-in-india-in-hindi/ Fri, 08 Dec 2017 05:32:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14596 फोन में एआई फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

The post 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने अपना पहला एआई तकनीक से लैस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। 19,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन को भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ ही कंपनी ने एफ5 के एक और वर्ज़न एफ5 यूथ की घोषणा भी की थी। वहीं अब इस वर्ज़न को भी भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। देश में यह फोन 16,990 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आज से ही आॅनलाईन और आॅफलाईन प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

ओपो एफ5 यूथ एडिशन की बात करें तो यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन में 18:9 बॉडी रेशियो के साथ 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी प्लस डिसप्ले दी गई है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड 7.1 नुगट पर आधारित है तथा आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

oppo-f5-4

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। गौरतलब है कि इस फोन का सेल्फी कैमरा भी ओपो एफ5 की तरह एआई फीचर से लैस है।

40-मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन ला रहा है हुआवई, बैक पैनल पर होंगे 3 कैमरा सेंसर

ओपो एफ5 यूथ एडिशन एक डुअल सिम 4जी फोन है। इसके बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस डिटेक्ट कर भी अनलॉक होता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। बेसिक कने​क्टिविटी फीचर्स के साथ यह फोन कई कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो एफ5 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-price-specification-and-features-in-india/ Wed, 29 Nov 2017 10:14:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14164 ओपो एफ5 प्राइस इन इंडिया ओपो एफ5, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 19,990 रुपये ओपो एफ5, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 24,990 रुपये यदि बेस्ट सेल्फी फोन की चर्चा की जाए जो सबसे पहले ओपो और वीवो का नाम आता है। इन कंपनियों ने ताकतवर फ्रंट कैमरा और शानदार सॉफ्टवेयर के बदौलत सेल्फी का अंदाज ही बदल […]

The post ओपो एफ5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो एफ5 प्राइस इन इंडिया
ओपो एफ5, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 19,990 रुपये
ओपो एफ5, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 24,990 रुपये

यदि बेस्ट सेल्फी फोन की चर्चा की जाए जो सबसे पहले ओपो और वीवो का नाम आता है। इन कंपनियों ने ताकतवर फ्रंट कैमरा और शानदार सॉफ्टवेयर के बदौलत सेल्फी का अंदाज ही बदल दिया। पिछले साल सेल्फी सीरीज में ओपो ने एफ3 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं इस साल ओपो ए5 को उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह विश्व का पहला फोन है जिसे सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस किया गया है। भारतीय बाजार में ओपो एफ5 का प्राइस 19,990 रुपये से शुरू है। इसे आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के अलावा भारत के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर से लिया जा सकता है।

डिजाइन
ओपो एफ5 को मैटल डिजाइन में पेश किया गया है। यह फोन देखने में स्लीक है और अच्छी बिल्ट क्वालिटी की वजह से पकड़ने में बेहतर अहसास भी कराएगा। यह कंपनी का पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन है ऐसे में स्क्रीन के नीचे कोई भी बटन नहीं दिया मिलेगा। सभी बटन स्क्रीन पर ही दिए गए हैं। हार्डवेयर बटन फोन के साइड में मिलेंगे। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छा है।

डिसप्ले
ओपो एफ5 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे नए डिजाइन ट्रेंड 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में आपको 2,160 × 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो मल्टी टच सपोर्ट करने में सक्षम है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

हार्डवेयर
यह फोन मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 2.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ माली जी71 एमपी2 जीपीयू मौजूद है जो आपको बेहरीन ग्राफिक्स का भरोसा देता है। ओपो एफ5 दो मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ पेश किया है। वहीं इसका एक 6जीबी रैम वाला मॉडल भी उपलब्ध है।

सॉफ्टवेयर
यह फोन कलरओएस 3.2 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅापरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है।

कैमरा
ओपो एफ5 में आपको एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई टेक्नोलॉजी पर कार्य करता है। यह कैमरा यूनिवर्सल डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड के आधार पर सेल्फी को तैयार करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।

कनेटिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। डाटा व चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रो यूएसबी दिया है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए ओपो एफ5 में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

ओपो एफ5 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल ओपो एफ5
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 6.0 इंच (15.24 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फूल एचडी+, (1,080 x2,160 पिक्सल)
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल मीडियाटेक एमटी 6763टी हेलियो पी23
प्रोसेसर 2.5गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली-जी71 एमपी2
मैमोरी
रैम 4जीबी/6जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 20-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट
यूआई फनटच ओएस 3.2
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,200 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 156.5 X 76 X 7.5एमएम
वज़न 152ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड, रेड

The post ओपो एफ5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-youth-launched-in-hindi/ Mon, 27 Nov 2017 10:11:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14065 कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने अपना पहला एआई तकनीक से लैस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। 19,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन के साथ ही कंपनी ने इसके एक और वर्ज़न एफ5 यूथ की घोषणा भी की थी। वहीं अब यह फोन फिलिपिंस में लॉन्च कर दिया गया […]

The post 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने अपना पहला एआई तकनीक से लैस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। 19,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन के साथ ही कंपनी ने इसके एक और वर्ज़न एफ5 यूथ की घोषणा भी की थी। वहीं अब यह फोन फिलिपिंस में लॉन्च कर दिया गया है। फिलिपिंस में यह फोन 18,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो दिसंबर माह में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

एक और इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 4499 रुपये

ओपो एफ5 यूथ एडिशन की बात करें तो यह फोन भी 18:9 बॉडी रेशियो के साथ 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड 7.1 नुगट पर आधारित है तथा आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

oppo-f5-4

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। गौरतलब है कि इस फोन में ओपो एफ5 की तरह एआई फीचर नहीं दिया गया है।

बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स के बावजूद टैबलेट्स की मांग में इजाफा

ओपो एफ5 यूथ एडिशन एक डुअल सिम 4जी फोन है। इसके बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस डिटेक्ट कर भी अनलॉक होता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। अगले माह इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

The post 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>