Oppo F5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:16:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन: स्टाइलिश सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक है इसमें https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi/ Fri, 23 Feb 2018 10:47:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17308 य​दि आप सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन हैं तो इसे जरूर खरीद सकते हैं और नहीं हैं तो भी इसका स्टाईल जरूर पसंद आएगा।

The post ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन: स्टाइलिश सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक है इसमें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो फोन का जब भी जिक्र आता है। आप यही कहें​गे कि सेल्फी में बेस्ट होते हैं और यह कहना गलत भी नहीं है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में एक से बढ़कर एक सेल्फी फोन पेश किए हैं। वहीं हाल में लॉन्च ओपो एफ5 भी इसी सेग्मेंट को आगे बढ़ता है। परंतु कंपनी ने कुछ दिन पहले ओपो एफ5 का ही सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन मॉडल को पेश किया है और आप विश्वास करें इस फोन को देखें तो आप यही कहेंगे कि कंपनी ने स्टाइलिश सेल्फी फोन लॉन्च किया है। यह फोन देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और संयोग से हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ। लगभग सात दिनों के उपयोग के दौरान हमें इस फोन के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला जो आगे बयां किया गया है। हालांकि इससे पहले बता दूं कि बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ओपो के ब्रांड एंबेसेडर हैं और इन्हीं के नाम पर फोन लॉन्च किया गया है।

वैसे तो ओपो एफ5 को मैटल फि​निश में पेश किया गया है लेकिन सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने बैक पैनल में ग्लास का उपयोग किया है। पिछले पैनल में आपको मेटैलिक ब्लू रंग का ग्लास देखने को मिलेगा। फोन स्लीक है और बिल्ट क्वालिटी भी शानदार है। कोने कर्व्ड हैं इस कारण पकड़ने में भी आरामदायक है। हां जहां मैटल फोन हाथ से फिसलते हैं वहीं इसमें आपको ऐसी परेशानी नहीं होगी। वहीं ग्लास पैनल आपको प्रीमियम अहसास कराएगा। आईफोन 10 और गैलेक्सी नोट 8 जैसे महंगे फोन में भी ग्लास का उपयोग किया गया है।

oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi

ओपो एफ5 बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन है ऐसे में स्क्रीन के नीचे कोई भी बटन नहीं दिया मिलेगा। सभी कंट्रोल बटन स्क्रीन पर हैं। हार्डवेयर बटन फोन के साइड में मिलेंगे। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिरर फिनिश में है और उसके चारों ओर सिल्वर रंग की एक पतली सी लाइन दिखती है जो एक समान रंग में थोड़ा वेरियेशन लाता है और आकर्षण और बढ़ाता है। पहली झलक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: डुअल कैमरा के साथा शानदार सेल्फी

ओपो एफ5 का डिजाइन ही बहुत अच्छा है। वहीं नया एडिशन और भी ज्यादा खूबसूरत है। कमी सिर्फ यह लगी कि बैक पैनल पर उंग्लियों ​के निशान पड़ रहे थे।

लुक को छोड़ दें तो ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन फीचर के मामले में पुराने एफ5 जैसा ही है। इस फोन को नए स्क्रीन डिजाइन ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में आपको 2,160 × 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो मल्टी टच सपोर्ट करने में सक्षम है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन टच रिस्पॉन्स बेहतर है और धूप में भी आप आसानी से फोन का उपयेाग कर सकते हैं। स्क्रीन आॅन करते ही लॉक स्क्रीन पर स्टाइलिश सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देगें। हालांकि प्रीलोडेड वॉलपेपर या थीम में सिद्धार्थ मल्होत्रा से सम्बंधित ज्यादा थीम नहीं मिलेगी। आॅनर व्यू 10: शानदार स्पेसिफिकेशन के बाद किलर लुक बनाता है इसे खास

oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi

यह फोन मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 2.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ माली जी71 एमपी2 जीपीयू मौजूद है जो आपको बेहतरीन ग्राफिक्स का भरोसा देता है। ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन 4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। यूजर के लिए लगभग 18.5जीबी मैमोरी ही उपलब्ध है। परफॉर्मेंस के मामले में आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। प्रयोग के दौरान इस पर कई गेम ​खेले गए और ऐप्स चलाए गए लेकिन लैग नहीं मिला।

यह फोन कलरओएस 3.2 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅापरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। ओएस थोड़ा पुराना कहा जा सकता है लेकिन इसमें कई अच्छे जेस्चर फीचर्स हैं। फोन में होम स्क्रीन पर ही आपको ऐप्स देखने को मिलेंगे। हमें इस बात की खुशी थी कि इसमें ज्यादा ऐप्स प्री लोडेड नहीं हैं और यह साफ सुथरा दिखता है।

oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi

ओपो एफ5 में आपको एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई टेक्नोलॉजी पर कार्य करता है। ओपो द्वारा एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन तकनीक का विकास विशेष कर फोटोग्राफी के लिए किया गया है जहां कंपनी ने अपने ​वैश्विक डाटाबेस से अलग-अलग तरह के ह्यूमन फेस का सहारा लिया है। डेवलप्टमेंट के समय प्रोफेशनल फोटोग्राफर और मेकअप आर्टिस्ट की भी मदद ली गई है। फोटो लेते हैं तो इसका एआई फीचर आपके ​स्कीन टोन और टाइप के साथ लिंग व उम्र सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सेंस कर बेहतर फोटो प्रड्यूस करता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि सेल्फी क्वॉलिटी बहुत शानदार है।

इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरों के साथ आपको फ्लैश मिलेगा। रियर कैमरा अच्छा लगा लेकिन इस बजट में सबसे बेस्ट नहीं कह सकते। स्मार्टरॉन टी.फोन पी रिव्यू: बड़ी बैटरी और सॉलिड बॉडी के साथ स्पेसिफिकेशन भी हैं अच्छे

दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। डाटा व चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रो यूएसबी दिया है।

oppo-f5-sidharth-limited-edition-review-in-hindi

पावर बैकअप के लिए ओपो एफ5 में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है और लगातार उपयोग के बाद भी यह आराम से निकालने में सक्षम है।

ओपो एफ5 सिद्धार्थ मल्होत्रा एडिशन की कीमत 19,990 रुपये है। फीचर और स्पेसिफिकेशन के लिहाज से यह फोन अच्छा है लेकिन इस बजट में कई ऐसे फोन हैं जो ओपो एफ5 को कड़ी टक्कर देते हैं। हां, डिजाइन के मामले में बेस्ट कहा जाएगा। य​दि आप सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन हैं तो इसे जरूर खरीद सकते हैं और नहीं हैं तो भी इसका स्टाईल जरूर पसंद आएगा।

The post ओपो एफ5 सिद्धार्थ लिमिटेड एडिशन: स्टाइलिश सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक है इसमें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-youth-launched-with-6inch-bezel-less-display-in-india-in-hindi/ Fri, 08 Dec 2017 05:32:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14596 फोन में एआई फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

The post 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने अपना पहला एआई तकनीक से लैस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। 19,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन को भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ ही कंपनी ने एफ5 के एक और वर्ज़न एफ5 यूथ की घोषणा भी की थी। वहीं अब इस वर्ज़न को भी भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। देश में यह फोन 16,990 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आज से ही आॅनलाईन और आॅफलाईन प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

ओपो एफ5 यूथ एडिशन की बात करें तो यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन में 18:9 बॉडी रेशियो के साथ 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी प्लस डिसप्ले दी गई है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड 7.1 नुगट पर आधारित है तथा आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

oppo-f5-4

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। गौरतलब है कि इस फोन का सेल्फी कैमरा भी ओपो एफ5 की तरह एआई फीचर से लैस है।

40-मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन ला रहा है हुआवई, बैक पैनल पर होंगे 3 कैमरा सेंसर

ओपो एफ5 यूथ एडिशन एक डुअल सिम 4जी फोन है। इसके बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस डिटेक्ट कर भी अनलॉक होता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। बेसिक कने​क्टिविटी फीचर्स के साथ यह फोन कई कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो एफ5 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-price-specification-and-features-in-india/ Wed, 29 Nov 2017 10:14:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14164 ओपो एफ5 प्राइस इन इंडिया ओपो एफ5, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 19,990 रुपये ओपो एफ5, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 24,990 रुपये यदि बेस्ट सेल्फी फोन की चर्चा की जाए जो सबसे पहले ओपो और वीवो का नाम आता है। इन कंपनियों ने ताकतवर फ्रंट कैमरा और शानदार सॉफ्टवेयर के बदौलत सेल्फी का अंदाज ही बदल […]

The post ओपो एफ5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो एफ5 प्राइस इन इंडिया
ओपो एफ5, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 19,990 रुपये
ओपो एफ5, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 24,990 रुपये

यदि बेस्ट सेल्फी फोन की चर्चा की जाए जो सबसे पहले ओपो और वीवो का नाम आता है। इन कंपनियों ने ताकतवर फ्रंट कैमरा और शानदार सॉफ्टवेयर के बदौलत सेल्फी का अंदाज ही बदल दिया। पिछले साल सेल्फी सीरीज में ओपो ने एफ3 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं इस साल ओपो ए5 को उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह विश्व का पहला फोन है जिसे सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस किया गया है। भारतीय बाजार में ओपो एफ5 का प्राइस 19,990 रुपये से शुरू है। इसे आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के अलावा भारत के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर से लिया जा सकता है।

डिजाइन
ओपो एफ5 को मैटल डिजाइन में पेश किया गया है। यह फोन देखने में स्लीक है और अच्छी बिल्ट क्वालिटी की वजह से पकड़ने में बेहतर अहसास भी कराएगा। यह कंपनी का पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन है ऐसे में स्क्रीन के नीचे कोई भी बटन नहीं दिया मिलेगा। सभी बटन स्क्रीन पर ही दिए गए हैं। हार्डवेयर बटन फोन के साइड में मिलेंगे। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छा है।

डिसप्ले
ओपो एफ5 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे नए डिजाइन ट्रेंड 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में आपको 2,160 × 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो मल्टी टच सपोर्ट करने में सक्षम है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

हार्डवेयर
यह फोन मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 2.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ माली जी71 एमपी2 जीपीयू मौजूद है जो आपको बेहरीन ग्राफिक्स का भरोसा देता है। ओपो एफ5 दो मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ पेश किया है। वहीं इसका एक 6जीबी रैम वाला मॉडल भी उपलब्ध है।

सॉफ्टवेयर
यह फोन कलरओएस 3.2 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅापरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है।

कैमरा
ओपो एफ5 में आपको एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई टेक्नोलॉजी पर कार्य करता है। यह कैमरा यूनिवर्सल डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड के आधार पर सेल्फी को तैयार करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।

कनेटिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। डाटा व चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रो यूएसबी दिया है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए ओपो एफ5 में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

ओपो एफ5 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल ओपो एफ5
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 6.0 इंच (15.24 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फूल एचडी+, (1,080 x2,160 पिक्सल)
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल मीडियाटेक एमटी 6763टी हेलियो पी23
प्रोसेसर 2.5गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली-जी71 एमपी2
मैमोरी
रैम 4जीबी/6जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 20-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट
यूआई फनटच ओएस 3.2
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,200 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 156.5 X 76 X 7.5एमएम
वज़न 152ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड, रेड

The post ओपो एफ5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-youth-launched-in-hindi/ Mon, 27 Nov 2017 10:11:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14065 कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने अपना पहला एआई तकनीक से लैस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। 19,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन के साथ ही कंपनी ने इसके एक और वर्ज़न एफ5 यूथ की घोषणा भी की थी। वहीं अब यह फोन फिलिपिंस में लॉन्च कर दिया गया […]

The post 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने अपना पहला एआई तकनीक से लैस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। 19,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन के साथ ही कंपनी ने इसके एक और वर्ज़न एफ5 यूथ की घोषणा भी की थी। वहीं अब यह फोन फिलिपिंस में लॉन्च कर दिया गया है। फिलिपिंस में यह फोन 18,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो दिसंबर माह में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

एक और इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 4499 रुपये

ओपो एफ5 यूथ एडिशन की बात करें तो यह फोन भी 18:9 बॉडी रेशियो के साथ 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड 7.1 नुगट पर आधारित है तथा आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है।

oppo-f5-4

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। गौरतलब है कि इस फोन में ओपो एफ5 की तरह एआई फीचर नहीं दिया गया है।

बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स के बावजूद टैबलेट्स की मांग में इजाफा

ओपो एफ5 यूथ एडिशन एक डुअल सिम 4जी फोन है। इसके बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस डिटेक्ट कर भी अनलॉक होता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। अगले माह इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

The post 6-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो एफ5 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
हर कंडीशन में ओपो एफ5 ले सकता है बेहतर तस्वीर, देखें परिणाम https://www.91mobiles.com/hindi/ai-powered-oppo-f5-can-click-amazing-picture-in-any-condition/ Wed, 08 Nov 2017 08:00:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13482 लोगों की जरूरतों को समझते हुए एआई ब्यूटी रिकॉ​ग्निशन को तैयार करने के लिए रिसर्च व डेवलप्टमेंट के समय प्रोफेशन फोटोग्राफर और मेकअप आर्टिस्ट की भी मदद ली गई है।

The post हर कंडीशन में ओपो एफ5 ले सकता है बेहतर तस्वीर, देखें परिणाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​पिछले कुछ सालों के मोबाइल बाजार पर य​दि आप नजर डालें तो डुअल कैमरे का काफी बोलबाला रहा है। बढ़ते सेल्फी क्रेज के बीच कई फोन तो डुअल सेल्फी कैमरे के साथ उपलब्ध हैं। परंतु यदि मैं आपसे पूछूं कि क्या आप उन फोंस की फोटोग्राफी से खुश हैं तो शायद बहुत कम का ही जवाब हां में होगा। क्योंकि ज्यादा मेगापिक्सल और डुअल कैमरे के साथ ब्लर बैकग्राउंड वाले फोटो का भरोसा दिया तो जाता है लेकिन क्वॉलिटी वही घिसी पिटी होती है। न तो पिक्चर की डिटेलिंग सही मिलती है और न ही रंगों कर संयोग अच्छा होता है। हालांकि यहां ओपो की तारीफ करनी थोड़ी बनती है।

कंपनी ने पिछले साल एफ3 जैसे बेहतरीन मॉडल को पेश किया था जिसमें ब्यूटी फिल्टर्स जैसे विकल्प थे। ये फिल्टर्स न सिर्फ फोटो को आकर्षक बनाते थे बल्कि ब्राईट और क्लियर भी करते थे। इन फिल्टर्स को खास कर सेल्फी कैमरे के लिए बनाया गया था। यही वजह है कि अब भी ओपो एफ3 बेस्ट सेल्फी फोन में से एक माना जाता है। परंतु आपको यह जानकर खुशी होगी कि ओपो के नए एफ5 मॉडल में कंपनी एफ3 से कहीं बेहतर फिल्टर तकनीक का उपयोग किया है। सेल्फी को बेहतरीन बनाने के लिए ओपो एफ5 में ‘एआई’ जिसे आप ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ भी कह सकते हैं का उपयोग किया गया है। यह तकनीक पुराने ब्यूटी फिल्टर्स से कहीं ज्यादा बेहतर और उपयोग में आसान है। इसकी खासियत यह है कि यह किसी भी कंडिशन में बेहतर सेल्फी ले सकता है। हालांकि ओपो एफ5 की दमदार सेल्फी फोटो लेने से पहले जान लेते हैं क्या है एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन तकनीक और क्यों है यह खास?
19-1068x534
क्या है ओपो एआई ब्यूटी रिकॉ​ग्निशन
ओपो का एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन तकनीक का विकास विशेष कर फोटोग्राफी के लिए किया गया है जहां कंपनी ने अपने ​वैश्विक डाटाबेस से अलग-अलग तरह के ह्यूमन फेस का सहारा लिया है। इसके साथ ही लोगों की जरूरतों को समझते हुए एआई ब्यूटी रिकॉ​ग्निशन को तैयार करने के लिए रिसर्च व डेवलप्टमेंट के समय प्रोफेशन फोटोग्राफर और मेकअप आर्टिस्ट की भी मदद ली गई है। यही वजह है कि जब आप सेल्फी लेंगे तो एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन आपके फोटो में कई ऐसे एलिमेंट डालेगा जिसका उपयोग प्रोफेशनल आर्टिस्ट द्वारा किया जाता है। इससे आपका सेल्फी ज्यादा बेहतर और आकर्षक लगेगा।

हालांकि अब आपको यही लग रहा होगा कि यह कैसे संभव है तो चलिए कंपनी ने इसका भी जवाब दिया है। जब आप फोटो लेते हैं तो इसका एआई फीचर आपके ​स्कीन टोन और टाइप के साथ लिंग व उम्र सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सेंस करता है। इसके बाद अपने डाटा बेस में उपलब्ध फिल्टर से मैच कर उसे बेहतरीन रंग और आकर्षण देता है। खास बात यह कही जा सकती है कि हर एक फेस को यह अलग तरह से सेंस करता है जिससे कि आपका सेल्फी आपका दूसरे से अलग लगे। इसका एआई आपके चहरे पर 200 से अधिक फेशियल प्वाइंट्स को मार्क कर उसमें इफेक्ट डालता है जिससे कि वह ज्यादा नेचुरल लगे।

oppo-f5-ai-powered-selfies-2-1068x534

तो क्या सबसे खास होगा ओपो एफ5 का सेल्फी?
इसमें कोई दो राय नहीं है कि ओपो एफ5 का सेल्फी सबसे खास होगा। क्योंकि यह विश्व का पहला फोन है जिसे एआई ब्यूटी रिकॉ​ग्निशन फीचर्स से लैस किया गया है। इस फीचर की खूबी तो आप जान ही चूके हैं इसके अलावा सेल्फी के लिए कई और खास फीचर मिलेंगे। फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है लेकिन आपको यह जानकर खुशी भी होगी कि इसका कैमरा बोके इफेक्ट जिसे आप ब्लर बैकग्राउंड वाला फोटो कहते हैं के साथ पिक्चर क्लिक करने में सक्षम है।

26-1068x534

हाई मेगापिक्सल होने और स्मार्ट इंटेलिजेंस फीचर के माध्यम से दिन में तो आप इससे अच्छी फोटोग्राफी कर ही पाएंगे। वहीं कम रोशनी या नाइट में सेल्फी के लिए इसे सॉफ्ट फ्लैश लाईट फीचर से लैस किया गया है। इसकी सेल्फी लाईट न सिर्फ आपके चेहरे का ग्लो बरकरार रखती है बल्कि कम रोशनी में आब्जेक्ट डिटेल्स कैप्चर करने में भी इसे महारथ हासिल है।

oppo-f5-91mobiles-09
सुबह की सेल्फी
सुबह में रोशनी काफी अच्छी होती है न बहुत ज्यादा न बहुत कम। वहीं इस दौरान चेहरे पर ताजगी भी होती है। ऐसे में अक्सर आपने देखा होगा कि सुबह कॉलेज जाने से पहले या आॅफिस के बाहर की जब आप सेल्फी लेते हैं तो उसे काफी लाइक्स मिलते हैं। परंतु ओपो एफ5 से लिए गए सुबह की सेल्फी पर लाइक के अलावा अच्छे कमेंट और काफी शेयर भी मिलेंगे। इन कूल सेल्फी को देख कर आप भी ताजा हो जाएंगे।

चमकती धूप में भी सेल्फी खिला खूब
चमकती धूम में कई बार चेहरे पर अजीबो गरीब लाइट आ जाती ह लेकिन ओपो एफ5 आपको पास है तो फिर कुछ सोचने वाली बात नहीं है। एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन आपके फोटो में कई ऐसे एलिमेंट डालेगा जिससे कि आपका सेल्फी न सिर्फ पहले से स्मार्ट होगा बल्कि रंग और रोशनी भी खिलकर दिखेंगे। ये तस्वीर दे रहे हैं गवाही।

रात में भी होगी सेल्फी पार्टी
जैसा ​​कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि कम रोशनी या नाइट में सेल्फी के लिए ओपो एफ5 में सॉफ्ट फ्लैश लाईट है। इसकी सेल्फी लाईट न सिर्फ आपके चेहरे का ग्लो बरकरार रखती है बल्कि कम रोशनी में आब्जेक्ट डिटेल्स कैप्चर करने में भी इसे महारथ हासिल है। देखें इन तस्वीरों में।

The post हर कंडीशन में ओपो एफ5 ले सकता है बेहतर तस्वीर, देखें परिणाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में लॉन्च हुआ विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस तकनीक आधारित सेल्फी कैमरे वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-with-ai-selfie-camera-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 02 Nov 2017 07:52:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13323 यह कंपनी का पहला बेज़ल लेस स्मार्टफोन है देखने में बेहद ही शानदार है।

The post भारत में लॉन्च हुआ विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस तकनीक आधारित सेल्फी कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सेल्फी की दुनिया में टेक कंपनी ओपो ने एक ऐसी तकनीक पेश कर दी है जो आज तक किसी सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन में देखने को ​नहीं मिली है। ओपो की ओर से विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरा तकनीक से लैस स्मार्टफोन ओपो एफ5 पेश कर दिया गया है। शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फोन की शुरूआती कीमत 19,990 रुपये रखी गई है तथा यह फोन से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर आगामी 9 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाई1

ओपो एफ5 की बात करें तो यह एक स्पेशल सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है। फोन में एफ/2.0 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है एआई टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। यह कैमरा गूगल डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड, कलर करेक्शन, शार्पनेस और सॉफ्टनेस इत्यादि को मिला कर आपकी सेल्फी को इन्हांस करेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

oppo-f5-3

ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस स्क्रीन दी गई है। यह फोन कलरओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तो मीडियाटेक हेलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली जी71 जीपीयू मौजूद है।

oppo-f5-4

ओपो के इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। जिनमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इन दोनों वेरिएंट के अलावा ओपो एफ5 यूथ एडिशन भी पेश किया गया है। 4जी सपोर्ट के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

किसी सदमें से कम नहीं होगा आईफोन 10 की स्क्रीन टूटना, इसकी रिपेयर कॉस्ट है आईफोन 7 की कीमत से भी ज्यादा

कीमत की बात करें तो ओपो एफ5 के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है तथा इसका 6जीबी रैम वेरिएंट 24,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। एफ5 का 4जीबी वेरिएंट जहां इस 9 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा वहीं इसके 6जीबी वाले वेरिएंट और और यूथ एडिशन के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।

The post भारत में लॉन्च हुआ विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस तकनीक आधारित सेल्फी कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ ओपो का पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-listed-on-flipkart-india-in-hindi/ Tue, 31 Oct 2017 11:55:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13252 लिस्टिंग से साफ हो गया है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ ओपो का पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने पिछले हफ्तें ही फिलिपिंस में विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस सेल्फी कैमरे से लैस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। यह फोन इस गुरुवार ​यानि 2 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। वहीं लॉन्च से पहले ही ओपो के इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर फोन लॉन्च के लाईव ईवेंट के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है।

रिलायंस ने दिया भरोसा नहीं बंद होगा जियोफोन का प्रोडक्शन

फ्लिपकार्ट पर यह फोन सेल के लिए क​ब से उपलब्ध होगा तथा इसकी कीमत क्या होगी इस बारें में अभी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेबसाइट पर फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। ओपो एफ5 की मुख्स यूएसपी इसकी कैमरा सेग्मेंट ही है। इसमें एफ/2.0 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है एआई टेक्नोलॉजी पर काम करेगा।

oppo-f5-4

यह कैमरा गूगल डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड, कलर करेक्शन, शार्पनेस और सॉफ्टनेस इत्यादि को मिला कर आपकी सेल्फी को इन्हांस करेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। यह फोन की फेशियल रेग्निशन फीचर से लैस है ​जो चेहरे देखने ही अनलॉक हो जाएगा।

oppo-f5-3

ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस स्क्रीन दी गई है। यह फोन कलरओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तो मीडियाटेक एमटी6763टी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली जी71 जीपीयू मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

जल्द ही शुरू होने वाली है जियोफोन की प्रीबुकिंग, कंपनी ने किया खुलासा

भारत में यह फोन कितने वेरिएंट में लॉन्च होगा इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन आपको बता दें कि फिलिपिंस में ओपो एफ5 जिनमें 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ था। वहां इस फोन की शुरूआती कीमत तकरीबन 20,000 रुपये रखी गई है। भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी इसके लिए 2 नवंबर का इंतजार किया जा रहा है।

The post फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ ओपो का पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें क्यों ओपो को कहा जाता है बेस्ट सेल्फी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/why-is-oppo-phones-are-the-best-selfie-phones-in-hindi/ Sat, 28 Oct 2017 03:43:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13167 फ्रंट कैमरों से लैस दर्जनों स्मार्टफोन कंपनियों के बीच ओपो ने सेल्फी फोन को नई पहचान दी है। ओपो ने ऐसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स का तोहफा स्मार्टफोन यूजर्स को दिया है जिनसे मोबाईल बाजार की पहचान ही बदल गई।

The post जानें क्यों ओपो को कहा जाता है बेस्ट सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन्स में जब कैमरे की शुरूआत हुई तो हर वर्ग के लोगों के लिए वह एक बेहतरीन सौगात थी। भारी भरकम कैमरों का काम एक छोटे से फोन से ही होने लगा। फोन में सबसे पहले बैक कैमरे और फिर फ्रंट कैमरे की शुरूआत हुई। फोन के रियर कैमरे से खुद की फोटो क्लिक करने के कोशिशों की वजह से सेल्फी जन्म हुआ और फिर क्या था स्मार्टफोन में ताकतवर फ्रंट कैमरे का उपयोग किया जाने लगा। इसके बाद तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को जैसे नई पंख लग गई। आज हरेक स्मार्टफोन कंपनी अपने डिवाईसेज़ को उच्च मेगापिक्स्ल फ्रंट कैमरे के साथ ही बाजार में उतारती है लेकिन क्या सिर्फ उच्च मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से फोन को लैस करने पर वह बेस्ट सेल्फी फोन बन सकता है? नहीं, ऐसा नहीं है। मेगापिक्स्ल के अलावा भी कई ऐसे फीचर्स होते हैं जो सेल्फी कैमरे को खास बनाने के लिए जरूरी हैं।

फ्रंट कैमरों से लैस दर्जनों स्मार्टफोन कंपनियों के बीच ओपो ने सेल्फी फोन को नई पहचान दी है। ओपो ने ऐसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स का तोहफा स्मार्टफोन यूजर्स को दिया है जिनसे मोबाईल बाजार की पहचान ही बदल गई। आज जब सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन का जिक्र किया जाता है तो सबसे ऊपर ‘ओपो’ का ही नाम आता है। आगे हमनें पांच ऐसे फैक्टर्स का विशलेषण किया जो किसी भी फोन को बेस्ट सेल्फी फोन बनाते हैं और ओपो स्मार्टफोन इन सभी फैक्टर्स पर खरा उतरते हैं।

हाई मेगापिक्सल
बेस्ट सेल्फी फोन के लिए सबसे पहले जरूरी है एक परफेक्ट मेगापिक्सल वाला कैमरा सेंसर। पहले जहां फोन के रियर कैमरे के ही मेगापिक्सल पर जोर दिया जाता था, वहीं ओपो ने अपने स्मार्टफोन्स में हाई मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा सेंसर लगा कर नया ट्रेंड बनाया। डुअर रियर कैमरे वाले कान्सेप्ट को ओपो ने सेल्फी के लिए अपनाया और डुअल फ्रंट कैमरे वाले फोन लॉन्च किए। आज ओपो एफ3 और एफ3 प्लस जैसे फोन 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ कंपनी के दावों पर खरा उतरते हैं। इस क्वालिटी के मेगापिक्सल से न सिर्फ सेल्फी को हाईअर पिक्सल्स प्राप्त होते है, बल्कि फोटो को ज़ूम करने या क्रोप करने पर भी आपकी सेल्फी के पिक्सल फटते नहीं।

oppo-f3-plus-dipu

सॉफ्ट फ्लैश लाईट
हाई मेगापिक्सल होने के साथ ही नाईट पार्टी या कम रोशनी में खींची गई सेल्फी आपको चेहरे की मुस्कान को निराशा में न बदले इसका भी ख्याल ओपो ने रखा है। ओपो ने अपने स्मार्टफोन्स को सॉफ्ट फ्लैश लाईट से लैस किया है, जो दिन के चौबियों घंटे आपकी सेल्फी को ब्राईट और क्लियर बनाए रखती है। यह आधुनिक तकनीक न ही कम रोशनी में आपकी सेल्फी को डल रहने देती है और न ही शार्प लाइट से आपके पिक्चर को बर्न होने देती है। यानि ओपो फोन्स की सेल्फी लाईट न सिर्फ आपके चेहरे का ग्लो बरकरार रखती है बल्कि कम रोशनी में आब्जेक्ट डिटेल्स कैप्चर करने में भी इसे महारथ हासिल है।

वाईड एंगल लेंस
क्यूट से पाउट वाली सेल्फी को इंस्टाग्राम पर 100 लाईक तो मिल जाते हैं लेकिन जब बात आती है दोस्तों के संग सेल्फी खींचने की तो आप लोगों को फ्रेम में एडजस्ट ही करते रह जाते हैं। किसी का हाथ कटता है तो किसी का हेयर स्टाईल छिपता है। लेकिन सेल्फी के साथ ही ग्रुप सेल्फी की जरूरतों को समझते हुए ओपो ने वाईड एंगल लेंस वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सेल्फी लवर्स को खास तोहफा दिया है। एफ3 जैसे डुअल फ्रंट कैमरे वाले फोन में ओपो ने एक फ्रंट कैमरा खास वाइड एंगल सेंसर से लैस किया है। 120 डिग्री वाइड-एंगल कैमरे से आप अपने कूल ग्रुप की मस्ती भरी फोटो भी ले पाते हैं और साथ ही ओपो आपकी बैकग्राउंड को भी फ्रेम में लाकर आपकी सेल्फी को एक बेस्ट सेल्फी बनाता है।

oppo_f3_plus

मल्टी कैमरा मोड्स
फ्लैश लाईट के साथ ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे ही किसी फोन को बेस्ट कैमरा फोन नहीं बनाते, यह बात ओपो भी भलीभांति जानती है। और यही वजह है कि ओपो ने अपने स्मार्टफोन्स में बेस्ट अपर्चर के साथ ही मुख्य जरूरतों को समेटे शूटिंग मोड्स से लैस किया है। ओपो एफ सीरीज़ फोन एचडीआर मोड, आॅटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन तथा टच क्लिक जैसे मोड्स प्रदान करते हैं तथा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को स्मूथ व फास्ट फील कराते हैं। इतना ही नहीं ओपो ने अपने स्मार्टफोन्स में कैमरा यूजर इंटरफेस का भी खास ध्यान रखा है, जिससे यूजर बेहद ही आसानी से सेल्फी क्लिक कर पाते हैं।

ब्यूटी फिल्टर्स
कैमरा बेहतरीन है और सेल्फी भी आपने हॉट सी क्लिक कर ली है। लेकिन सोशल मीडिया पर डालने से पहले आप इसे एडिट जरूर करते हैं। इसके लिए दुनियाभर की फोटो एडिटिंग ऐप्लीकेशन मौजूद है लेकिन ओपो अपने यूजर्स को इन ऐप का रूख करने के लिए मजबूर नहीं करता। ओपो के फोन खुद ही ब्यूटी मोड्स से लैस होते हैं। ओपो फोन के ब्यूटी मोड्स आपको बेस्ट एक्सपीरियंस देंगे तथा सेल्फी की खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा देंगे। चाहे तो खुद सोशल मीडिया पर ओपो वाली बेस्ट सेल्फी अपलोड करके देखिए, बटरिंग और कमेंट्स की बाढ़ लग जाएगी।

oppo-f5-3

ऊपर बताए गए सभी फैक्टर्स किसी भी फोन को बेस्ट सेल्फी फोन बनाते है। इस सभी मुख्य ईकाइयों से लैस ओपो के फोन सेल्फी लवर्स द्वारा बेहद पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ ओपो अपने फैन्स के लिए सेल्फी की राह पर कुछ और नई तकनीकों को लेकर आ गई है। ओपो जल्द ही अपने आगामी स्मार्टफोन एफ5 को लॉन्च करने वाली है जो सेल्फी दुनिया में एक नई मिसाल पेश करेगा।

ओपो एफ5 विश्व का पहला ऐसा फोन है जो आर्टफिशल इन्टेलिजेंस कैमरा तकनीक से लैस होगा। फोन का सेल्फी कैमरा एआई टेक्नोलॉजी पर काम करेगा, जो परफेक्ट पिक्चर के लिए गूगल द्वारा संग्रहित किए गए डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड, कलर करेक्शन, शार्पनेस और सॉफ्टनेस इत्यादि को मिला कर आपकी सेल्फी को इन्हांस करेगा। मतलब आपको कोई भी मेहनत करने की जरूरत नहीं अब ओपो एफ5 को अपने सामनें लाईये और फोन स्वयं ही आपकी सुदंरता को निखार देगा।

The post जानें क्यों ओपो को कहा जाता है बेस्ट सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो ने लॉन्च किया विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरे वाला फोन एफ5 इसमें है 6जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-launched-with-6gb-ram-in-hindi/ Fri, 27 Oct 2017 05:41:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13122 ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 6-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन व 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है।

The post ओपो ने लॉन्च किया विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरे वाला फोन एफ5 इसमें है 6जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सेल्फी की दुनिया में टेक कंपनी ओपो ने एक ऐसी तकनीक पेश कर दी है जो आज तक किसी सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन में देखने को ​नहीं मिली है। ओपो की ओर से विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरा तकनीक से लैस स्मार्टफोन ओपो एफ5 पेश कर दिया गया है। ओपो का यह फोन फिलहाल फिलिपंस में लॉन्च किया गया है जो 2 नवंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

अब घर बैठे आधार कार्ड से जोड़ सकेंगे अपना मोबाईल नंबर, जानें कैसे

ओपो एफ5 की बात करें तो यह एक स्पेशल सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है। फोन में एफ/2.0 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है एआई टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। यह कैमरा गूगल डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड, कलर करेक्शन, शार्पनेस और सॉफ्टनेस इत्यादि को मिला कर आपकी सेल्फी को इन्हांस करेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

oppo-f5-4

ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस स्क्रीन दी गई है। यह फोन कलरओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तो मीडियाटेक एमटी6763टी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली जी71 जीपीयू मौजूद है।

oppo-f5-3

फिलिपिंस में ओपो के इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। जिनमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 4जी सपोर्ट के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

6जीबी रैम के साथ सामनें आया सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018)

कीमत की बात करें तो फिलिपिंस में इस फोन की शुरूआती कीमत तकरीबन 20,000 रुपये रखी गई है। ओपो एफ5 इस 2 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है तथा उम्मीद है कि यहां भी कंपनी इस फोन के दोनों ही वेरिएंट लॉन्च करेगी।

The post ओपो ने लॉन्च किया विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरे वाला फोन एफ5 इसमें है 6जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
2 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा ओपो का पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ5 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f5-to-be-launch-on-2nd-november-in-hindi/ Fri, 13 Oct 2017 12:34:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12763 ओपो एफ5 में एक खास फीचर है कि यह खूबसूरत लोगों को दूर से ही पहचान लेगा।

The post 2 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा ओपो का पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

महीने भर से ओपो के आगामी स्मार्टफोन एफ5 की विभिन्न पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है। हाल ही में फेसबुक के माध्यम से ही जहां यह खुलासा हुआ था कि ओपो एफ5 26 अक्टूबर को पहली बार होम बाजार में लॉन्च किया जाएगा, वहीं अब मिली ताजा जानकारी में यह बात सामनें आ रही है कि ओपो एफ5 भारत में 2 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

ओपो ने लॉन्च किया एफ3 लाइट, जानें कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ओपो एफ5 की सबसे बड़ी खासियत इसका एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन फीचर बताया गया है। यह फीचर फोन के आसपास मौजूद लोगो की सुंदरता पहचान सकेगा। ओपो एफ5 के इंडिया लॉन्च को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि यह फोन 2 नवंबर को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं इस फोन की कीमत क्या होगाी तथा यह किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा, इसे लेकर भी कंपनी ने अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है।

oppo-f5

अब तक मिली जानकारी के अनुसार ओपो का यह फोन बेहद ही नैरो बेज़ल्स पर आधारित होगा तथा इसमें 18:9 का बॉडी रेशियो ​देखने को मिलगा। इस फोन में 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले देखने को मिल सकती है। ओपो एफ5 को कलर ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 या स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। फोन को 4जीबी या 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 64जीबी या 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

13-एमपी कैमरे के साथ आॅनर ने लॉन्च किया 6सी प्रो

फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर एक 20-मेगा​पिक्सल का कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। आपको बता दें कि ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा रहा है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post 2 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा ओपो का पहला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>