Oppo F7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 23 Jul 2018 08:16:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ओपो एफ9 प्रो आया सामने, ओपो एफ7 से भी ज्यादा एडवांस होगा सेल्फी कैमरा, नॉच डिसप्ले पर होगा पेश https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f9-oppo-f9-pro-bluetooth-certification-could-launch-in-august-in-hindi/ Mon, 23 Jul 2018 08:16:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21307 टेक कंपनी ओपो ने मार्च महीने में भारत में अपना पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ओपो एफ7 लॉन्च किया था। यह फोन अपनी डिसप्ले के साथ ही सेल्फी कैमरे के लिए भी जाना जाता है। यूथ के बीच काफी प्रसि​द्ध हुए ओपो एफ7 ​के बाद कंपनी अब जल्द ही इस सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन […]

The post ओपो एफ9 प्रो आया सामने, ओपो एफ7 से भी ज्यादा एडवांस होगा सेल्फी कैमरा, नॉच डिसप्ले पर होगा पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ओपो ने मार्च महीने में भारत में अपना पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ओपो एफ7 लॉन्च किया था। यह फोन अपनी डिसप्ले के साथ ही सेल्फी कैमरे के लिए भी जाना जाता है। यूथ के बीच काफी प्रसि​द्ध हुए ओपो एफ7 ​के बाद कंपनी अब जल्द ही इस सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। खबर सामनें आई है कि कंपनी ओपो एफ9 स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही इस स्मार्टफोन को टेक बाजार के समक्ष पेश कर देगी।

ओपो एफ9 को दरअसल एक ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में ओपो के नए स्मार्टफोन की जानकारी मिली है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर सीपीएस 1823, सीपीएच 1825 और सीपीएच 1881 मॉडल नंबर ओपो के आगामी स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। ​डीलएंडटेक वेबसाइट ने सर्टिफिकेशन की इस खबर को इंटरनेट पर पब्लिश किया है। सर्टिफिकेशन से पता चला है कि ओपो जल्द ही अपनी एफ सीरीज़ को बढ़ाएगी और इसमें ओपो एफ9 तथा ओपो एफ9 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

oppo-f9-1

रिपोर्ट के अनुसार यह बात पुख्ता है कि कंपनी अपने एक वेरिएंट को ओपो एफ9 प्रो नाम के साथ ही लॉन्च करेगी। ​लीक के अनुसार ओपो एफ9 प्रो भी कंपनी द्वारा पहले पेश किए गए स्मार्टफोन की ही तरह सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन के ​रूप में पेश किया जाएगा। चर्चा है कि ओपो अपने इस फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश करेगी। फोन में बड़ी नॉच डिसप्ले देखने को मिल सकती है तथा फोन की नॉच में ही सेल्फी कैमरा सेंसर होगा।

लावा ने लॉन्च किया कम कीमत वाला बेजल लेस 4जी फोन ज़ेड61, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ओपो एफ9 प्रो में ​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाला सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि अगस्त महीने में ओपो अपनी एफ सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस को लेकर आॅफिशियल घोषणा कर सकती है। बहरहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी न मिलने तक ओपो एफ9 और ओपो एफ9 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है।

The post ओपो एफ9 प्रो आया सामने, ओपो एफ7 से भी ज्यादा एडवांस होगा सेल्फी कैमरा, नॉच डिसप्ले पर होगा पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
3,000 रुपये सस्ता हुआ ओपो का नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम वाला स्मार्टफोन एफ7 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f7-price-cut-with-rs-3000-6gb-ram-notch-display-in-hindi/ Tue, 10 Jul 2018 06:10:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20997 ओपो ने मार्च महीने में भारत में अपना नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ7 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए ओपो ने एफ7 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। फोन के 4जीबी रैम और 6जीबी रैम दोनों […]

The post 3,000 रुपये सस्ता हुआ ओपो का नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम वाला स्मार्टफोन एफ7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने मार्च महीने में भारत में अपना नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ7 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए ओपो ने एफ7 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। फोन के 4जीबी रैम और 6जीबी रैम दोनों ही वेरिएंट नई कीमतों पर आॅनलाईन व आॅफलाईन प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

ओपो एफ7 का 6जीबी रैम वेरिएंट भारत में अब तक 26,990 रुपये तथा 4जीबी रैम वेरिएंट 21,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था। वहीं कंपनी की ओर से फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट में 3,000 रुपये और 4जीबी रैम वेरिएंट में 2,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। इस प्राइस कट के बाद ओपो एफ7 के 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 23,990 रुपये तथा 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Oppo F7-8

ओपो एफ7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 6.23-इंच की बड़ी बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है। यह डिसप्ले 2280 x 1080 पिक्सल सपोर्ट करती है यानि फुलएचडी प्लस है। फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.09 प्रतिशत है तथा डिसप्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने उपरी लेयर का प्रयोग किया है।

Oppo F7-7

यह फोन कलर ओएस 5.0 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 64बिट आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इसके फ्रंट पैनल पर एआई तकनीक यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से लैस 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो एआर स्टीकर सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर एआई सीन रेक्ग्नेशन फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

ओपो एफ7 एक डुअल ​सिम स्मार्टफोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं एआई असिस्टेंट के चलते यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही ओपो एफ7 में पावर बैकअप के लिए 3,400एमएच की बैटरी दी गई है।

ओपो एफ7 का रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

The post 3,000 रुपये सस्ता हुआ ओपो का नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम वाला स्मार्टफोन एफ7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में मौजूद 5 ऐसे फोन जिन्होंने किया है एप्पल आईफोन 10 को कॉपी https://www.91mobiles.com/hindi/5-smartphone-in-india-with-notch-display-like-apple-iphone-x-oneplus-6-vivo-v9-oppo-f7-huawei-p20-honor-10-in-hindi/ Thu, 03 May 2018 13:48:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19512 यहां ऐसे स्मार्टफोंस का जिक्र किया गया है जिन्हें एप्पल आईफोन 10 की सस्ती कॉपी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा।

The post भारत में मौजूद 5 ऐसे फोन जिन्होंने किया है एप्पल आईफोन 10 को कॉपी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तमाम टेक कंपनियों के बीच एप्पल का रुतबा अलब ही माना जाता है। स्मार्टफोन कंपनियां कितने ही शानदार फीचर्स या दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन ले आएं लेकिए ​प्रिमियम स्मार्टफोंस की श्रेणी में एप्पल के आईफोन अलग ही मुकाम पर हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है ​कि एप्पल कंपनी अपने आईफोन में किसी नई तकनीक, फीचर या डिजाईन को लेकर आती है और अन्य टेक कंपनियां उसकी नकल करके अपने डिवाईस बेचती है। पिछले साल आईफोन की दसवीं सा​लगिरह पर एप्पल ने शानदार स्मार्टफोन आईफोन 10 लॉन्च किया था ​जिसकी ​नॉच डिसप्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सबसे अनूठा था। एप्पल आईफोन 10 के बाद जैसे बाजार में नॉच डिसप्ले और वर्टिकल कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन्स की लाईन ही लग गई। सभी छोटी व बड़ी कंपनियां आईफोन 10 की कॉपी कर अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। आगे हमनें भारत में मौजूद ऐसे ही स्मार्टफोंस का जिक्र किया है जिन्हें अगर एप्पल आईफोन 10 की सस्ती कॉपी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा।

वीवो वी9
वीवो वी9 कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया गया वीवो का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन था। यह फोन मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.3-इंच की नॉच डिसप्ले है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ फुल एचडी+ स्क्रीन रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की मैमोरी के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर कार्य करता है।

Vivo V9-2

वीवो वी9 के बैक पैनल पर भी आईफोन 10 की ही तरह ​वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 3,260एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। वीवो वी9 भारत में 22,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

ओपो एफ7
वीवो वी9 लॉन्च होने के एक हफ्ते की भीतर ही टेक कंपनी ओपो ने भी अपना नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ओपो एफ7 इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया था। ओपो की ओर से इस फोन को 21,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में यह फोन 4जीबी रैम तथा 6जीबी रैम के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। एप्पल आईफोन की तुलना करते हुए इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.23-इंच की नॉच ​डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

Oppo F7-5

ओपो एफ7 एंडरॉयड ओरियो के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। इसके फ्रंट पैनल पर एआई तकनीक वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा बैक पैनल पर एआई सीन रेक्ग्नेशन फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फिंंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही ओपो एफ7 में 3,400एमएच की बैटरी दी गई है। ओपो एफ7 के 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये रखी गई है।

हुआवई पी20
पिछले माह ही हुआवई ने देश में दो स्मार्टफोन पी20 प्रो और प्री20 लाइट लॉन्च किए हैं जो एप्पल आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। हुआवई पी20 लाइट की बात करें तो एप्पल आईफोन 10 की कॉपी लगने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत महज़ 19,999 रुपये रखी गई है। इस फोन में ग्लास बॉडी व एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 5.84-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है।

हुआवई पी20 प्रो के सारे स्पेसिफिकेशन हिंदी

हुआवई वी20 लाइट में 4जीबी की रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा यह फोन हाइसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

वनप्लस 6
फ्लैगशिप कीलर स्मार्टफोंस के लिए मशहूर टेक कपंनी वनप्लस भी एप्पल से कंपटिशन करते करते उसकी कॉपी करने से खुद को नहीं रोक पाई है। आने वाले दिनों में कंपनी अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 6 लॉन्च करने वाली है जो एप्पल आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले से लैस होगा। सिर्फ डिसप्ले ही नहीं बल्कि फोन का रियर कैमरा सेटअप भी आईफोन 10 की तरह वर्टिकल शेप में होगा। फोन की डिसप्ले और लुक तो एप्पल आईफोन 10 जैसी होगी लेकिन कीमत आधी से भी कम।

oneplus 6

वनप्लस 6 को लेकर खबर है कि इस फोन को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा तथा इसकी शुरूआती कीमत तकरीबन 39,000 रुपये होगी। यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड वर्जन के साथ क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 ​पर रन करेगा। वहीं डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली पावरफुल बैटरी दी जाएगी। वनप्लस 6 के लिए अमेज़न इंडिया पर वेबपेज़ बनाया जा चुका है।

आॅनर 10
अंर्तराष्ट्रीय मंच पर एप्पल की कड़ी प्रतिद्वंदी मानी जाने वाली हुआवई की सब ब्रांड कंपनी भी इस होड़ में पीछे नहीं है। आॅनर अपने नए डिवाईस आॅनर 10 के साथ तैयार है जो इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फोन में भी बड़ी बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जो आईफोन 10 की तरह ही नॉच सपोर्ट करती है। यह फोन एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास पैनल पर बने इस फोन में 5.8-इंच की फुल एचडी प्लस डिसप्ले दी गई है।

Honor 10 4

आॅनर 10 एंडरॉयड ओरियो के साथ किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन को 4जीबी व 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी व 128जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। फोन में 20-मेगापिक्सल और 24-मेगापिक्सल का ​डुअल रियर कैमरा तथा 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनर 10 फ्लिपकार्ट पर एक्सक्सूसिव लिस्ट हो चुका है।

The post भारत में मौजूद 5 ऐसे फोन जिन्होंने किया है एप्पल आईफोन 10 को कॉपी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो एफ7 रिव्यू: नॉच डिसप्ले के साथ शानदार सेल्फी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f7-review-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 12 Apr 2018 13:57:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18946 यूज़ के दौरान हमनें फोन की बारीकियों​ को जानने की कोशिश की और उसका परिणाम आपके सामने है।

The post ओपो एफ7 रिव्यू: नॉच डिसप्ले के साथ शानदार सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो और वीवो भले ही एंडरॉयड फोन बनाते हों लेकिन ये ब्रांड हमेशा अपनी तुलना एप्पल से करना पसंद करते हैं। एप्पल जो भी ट्रेंड लेकर आती है उसे ओपो और वीवो सबसे पहले फॉलो करते हैं। हालांकि इसे बुरा भी आप नहीं कह सकते। एप्पल फोन जहां काफी महंगे बजट में होता है। वहीं ये कंपनियां उसे कम बजट में पेश करती है। हाल में ओपो ने एफ7 मॉडल को भारत में पेश किया है। इस फोन को पिछले साल लॉन्च आईफोन 10 की तरह नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। जहां एप्पल की शुरुआती कीमत 89,000 रुपये है। वहीं ओपो एफ7 को 21,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि ओपो नॉच स्क्रीन के चक्कर में सेल्फी को भूल गया है बल्कि यह फोन भी शानदार सेल्फी कैमरे के साथ उपलब्ध है। हालांकि यहां हम एफ7 की तुलना एप्पल ने अभी नहीं करेंगे लेकिन यह जरूर जानने की कोशिश करेंगे कि क्या ओपो एफ7 की खरीदारी समझदारी है। क्योंकि भले ही हम एक लाख रुपये नहीं चुका रहे हैं लेकिन 21,990 रुपये का बजट भी कम नहीं होता। कुछ दिन इस फोन के यूज़ के दौरान हमनें फोन की बारीकियों को जानने की कोशिश की और उसका परिणाम आपके सामने है।

डिजाईन
फोन को सामने से देखकर आप कह सकते हैं कि लुक के मामले में यह ओपो द्वारा अब तक लॉन्च सभी फोन से अलग है। वैसे तो यह फोन सोलर रेड, मूनलाईट सिल्वर, डायमंड ब्लैक रंगो में उपलब्ध है लेकिन हमें सोलर रेड कलर वेरिएंट प्राप्त हुआ और कह सकते हैं कि यह बेहद आकर्षक है। फोन के मुख्य पैनल पर आपको सिर्फ स्क्रीन ही दिखाई देगी। इसे 89.09 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल नॉच वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है। फोन के साईड और उपरी किनारें जहां पूरी तरह बेजल लेस है वहीं नीचे के ओर बेहद मामूली बेजल्स दिए गए हैं। उपरी नॉच में ही सेल्फी कैमरा और ईयरपीस मौजूद है। बैक पैनल पर दाईं ओर एलईडी फ्लैश और सिंगल कैमरा दिया गया है वहीं कैमरा से थोड़ा ही नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

ओपो एफ7 का रियर कैमरा फोन सर्फेस से थोड़ा उपर की ओर उठा है और गोलाकार है। 3.5एमएम जैक, यूएसबी पोर्ट और स्पीकर फोन के नीचे की ओर दिए गए है। चमकदार बैक पैनल होने की वजह से यूज़ के दौरान उंगलियों के थोड़े निशान पड़ने की समस्या भी सामनें आई है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं था जिससे कि यह गंदा दिखे। स्लिम डिजाइन और शानदार कलर वेरियंट इसे अच्छा लुक देता है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद आसानी से हथेली में समा जाता है। हां कमी आप सिर्फ यह कह सकते हैं कि इसकी बॉडी पॉलिकार्बोनेट की बनी है। यदि मैटल या सेरामिक होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

डिसप्ले
ओपो एफ7 भारत में लॉन्च किया गया कंपनी का पहला नॉच स्क्रीन वाला फोन है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 6.23-इंच की बड़ी बेज़ल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है। फोन फुल एचडी+ 2280 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ आता है। फोन की डिसप्ले काफी ब्राइट है जिसमें सभी कलर काफी खिलकर सामनें आते हैं।

इसमें आॅटो ब्राइटनेस मोड है और यह हर तरह की लाइटिंग कंडिशन से एडजस्ट कर क्लियर विजिबलिटी देता है। गेमिंग और वीडियो के दौरान भी ओपो एफ7 में करल कॉम्बिनेशन अच्छा मिला। ओपो ने अपने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है जो स्क्रीन को खरोंच व स्क्रैच से बचाता है। वहीं यूज़ के दौरान फोन की स्क्रीन पर भी उंगलियों के निशान पड़ रहे थे, जो वीडियो देखने के दौरान थोड़ा परेशान करते हैं।

सॉफ्टवेयर
ओपो एफ7 को कलर ओएस 5.0 पर कार्य करता है तो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है। फोन का आॅपरेटिंग सिस्टम यूजर फ्रैंडली है। लॉक स्क्रीन पर वॉलपेपर न सिर्फ अपने आप बदलते रहते हैं, बल्कि उन वॉलपेपर्स पर क्लिक करने पर फोन आपको उन वॉलपेपर्स से जुड़ी जानकारी भी देता है। जियोनी फोन में अमीगो यूआई में भी हमने इस तरह के आॅप्शन देखेे हैं। फोन में यदि एक दो सोशल नेटवर्किंग और ईकॉमर्स ऐप को छोड़ दें तो कोई अन्य प्रीलोडेड ऐप्लिकेशन नहीं दिए गए हैं।

Oppo F7-3

ओपो एफ7 में मौजूद फोन मैनेजर एक क्लिक में ही स्टोरेज, कैशे मैमोरी व जंक फाइल्स को क्लिन कर फोन को आॅप्टिमाइज़ करता है। फोन में मौजूद ‘टिप्स’ यूजर को हर ऐप के फायदे और जरूरते बताता है। यूज़ करने में ओफो एफ7 काफी सरल और फास्ट अनुभव देता है। फोन में स्प्लिट स्क्रीन फीचर मौजूद है जो एक साथ दो अलग अलग ऐप्लीकेशन यूज़ करने की सुविधा देता है।

Oppo F7

हालांकि नॉच स्क्रीन नया फीचर है बावजूद इसके नॉच व्यू को भी अपनी सहूलियत अनुसार कंट्रोल करने का आॅप्शन दिया गया है। जैसे ‘फुल स्क्रीन मल्टीटास्किंग’ फीचर आॅन करने पर नॉच एरिया में ऐप शार्टकट आइकन आ जाते है और इन्हें स्क्रीन की तरह स्लाईड करने से वह ऐप ओप हो जाती है। इसी तरह ‘नॉच एरिया डिसप्ले कंट्रोल’ में ऐप को नॉच स्क्रीन तक ओपेन होने और नॉच स्क्रीन से नीचे रहने का आॅप्शन चुना जा सकता है।

वहीं बड़ी स्क्रीन का यूज़ आसान बनाने के लिए फोन में ‘असिस्टिव बॉल’ का आप्शन भी मौजूद है। आप इसे स्क्रीन पर कहीं भी रख सकते हैं।

हार्डवेयर
ओपो एफ7 के दो मॉडल भारत में लॉन्च हुए हैं। एक में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और दूसरे में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में 256जीबी तक की मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। यह फोन मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 64बिट वाला आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एआरएम माली-जी72 दिया गया है।

हमारें पास ओपो एफ7 का 4जीबी वेरिएंट रिव्यू के लिए मौजूद था जिसकी प्रोसेसिंग शानदार थी। असफाल्ट 8 जैसे गेम लगातार 45 मिनट खेलने के बावजूद फोन में हिटिंग प्राब्लम नहीं देखने को मिली। गेमिंग के दौरान कहीं भी लैग या हैंग होने की समस्या नहीं मिली। इसी तरह लंबी वीडियो रिकॉर्डिंग हो या चार्जिंग किसी भी कंडिशन में फोन न तो गर्म हुआ है और न ही टच एंड रिस्पॉस में लैग देखने को मिला है। ओवरआॅल ओपो एफ7 की परफार्मेंस शानदार है।

फोटोग्राफी
ओपो के पिछले सभी फोंस की तरह कैमरा सेग्मेंट ओपो एफ7 का एक बेहद खास है। इस फोन में एआई तकनीक यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से लैस 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

सबसे पहले सेल्फी कैमरे की बात करें तो एफ7 ने भी ओपो की सेल्फी सेंट्रिक ब्रांड ईमेज को निखारा है। फोन का सेल्फी कैमरा शानदार है। फोन में मौजूद ब्यूटी मोड व फील्टर्स जहां सेल्फी की सुंदरता निखारते हैं, वहीं फोन में मौजूद एआर स्टीकर दोस्तों के साथ सेल्फी सेशन को मजेदार बनाते हैं। ओपो एफ7 का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट खुद ही रोशनी, मौसम इत्यादि का भांपकर सेल्फी को अट्रैक्टिव बनाता है।

ओपो एफ7 में मौजूद रियर कैमरा भी ब्यूटी मोड व फिल्टर्स से लैस है। एलईडी लाईट सपोर्ट के साथ ही इसमें एआर स्टीकर्स तथा एक्सपर्ट मोड भी दिया गया है। यह कैमरा 4एक्स तक का ज़ूम सपोर्ट करता है। रियर कैमरे से ली गई फोटोज़ में पिक्सलेट होने की समस्या हमें नहीं देखने को मिली। हालांकि किसी दूर के आब्जेक्ट को कैप्चर करने के लिए जब ज़ूम करके फोटो क्लिक की गई है रिजल्ट थोड़ा खराब रहा, यहां फोटो के पिक्सल फट रहे थे और क्वॉलिटी खराब हो रही थी।

फोटोग्राफी के कुछ खास फैक्टर्स की बात करें तो रियर तथा फ्रंट दोनों कैमरों पर ‘डेफ्थ इफेक्ट’ और ‘सुपर विविड’ मोड दिए गए हैं। ये दोनों ही मोड बेहद खास हैं। डेफ्थ इफेक्ट जहां आब्जेक्ट के पीछे की बैकग्राउंड को डीफोकस या ब्लर करने का काम करता है वहीं सुपर विविड मोड कलर करेक्शन के काम आता है। अपने यूज़ के दौरान हमनें सुपर विविड मोड को बेहद ही काम का पाया है। यह मोड आपके फ्रेम में मौजूद सभी रंगो को निखारकर सामनें लाता है और फोटो को खूबसूरत और आर्कषक बनाता है। वहीं डेफ्थ इफेक्ट मोड का रिजल्ट ज्यादा खास नहीं रहा। एफ7 का कैमरा आब्जेक्ट और बैकग्राउंड की ऐज़ समझने में विफल साबित हुआ है और डीफोकस इफेक्ट में आब्जेक्ट के किनारों को भी ब्लर कर रहा है।

सिक्योरिटी व कनेक्टिविटी
ओपो एफ7 के बैक पैनल जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। फोन का फेस अनलॉक फीचर काफी फास्ट है। रात में सिर्फ फोन की डिसप्ले लाईट पड़ने पर भी यह यूजर का फेस रिक्ग्नाईज़ करके अनलॉक हो जाता है। हां यदि आपने गॉगल्स लगाए हुए हों तो ऐसी परिस्थिति में यह आपको पहचाने से साफ इंकार कर देगा।

फोन में डुअल नैनो सिम लगती है जो 4जी वोएलटीई बैंड सपोर्ट करती है। ओपो एफ7 में ब्लूटथ, वाईफाई व जीपीएस मौजूद है। वहीं यूएसबी कनेक्ट करने के लिए इसमें ओटीजी सपोर्ट दिया गया है।

पावर सिस्टम
ओपो एफ7 में पावर बैकअप के लिए 3,400एमएच की बैटरी दी गई है। बैटरी की खपत को बचाने के लिए फोन में पावर सेविंग मोड भी दिया गया है जो बैकग्राउंड डाटा को बंद कर एनर्जी सेव करता है। ओपो एफ7 किसी फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट नहीं करता है लेकिन इसके बावजूद बैटरी की चार्जिंग काफी तेजी से हुई है। चार्जिंग के दौरान बैटरी या फोन की बॉडी गर्म नहीं हुई।

Oppo F7-13

फुल चार्ज होने के बाद नार्मल यूज़ करने पर न सिर्फ आप ओपो एफ7 के साथ पूरा एक दिन आराम से निकाल सकते हैं, बल्कि रात होने पर रिलेक्स होकर सोने के लिए यह आपके लिए गाने प्ले करने की भी क्षमता रखता है। बैटरी प्रतिशत 15 से कम होने पर पावर सेविंग मोड में यह 3 घंटे निकाल देता है।

कीमत
ओपो एफ7 के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 21,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह वेरिएंट 9 अप्रैल से बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। इसे आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ ओपो एफ7 का 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला डायमंड ब्लैक स्पेशल वेरिएंट भी कंपनी ने लॉन्च किया है जिसकी कीमत 26,990 रुपये रखी गई है। यह स्पेशल वेरिएंट आने वाले दिनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

निष्कर्ष
ओपो एफ7 डिजाईन के मामले में भारत में मौजूद चुनिंदा स्मार्टफोन्स में से एक है। चुनिंदा होने की वजह से फोन की प्रतिस्पर्धा भी कड़ी है। कुल मिलाकर देखें तो ओपो एफ7 अपने बजट के अनुसार अच्छा फोन है लेकिन इस बजट में कंपनी को वीवो वी9 से कड़ा कॉम्पटिशन मिलता है। दोनों फोन नॉच स्क्रीन के साथ उपलब्ध हैं लेकिन वीवो वी9 को क्वालकॉम चिपसेट पर पेश किया गया है जो कि कहीं ज्यादा बेहतर माना जाता है।

oppo f7 img

ओपो एफ7 की नॉच डिसप्ले और बड़ी स्क्रीन लोगों को लुभाने में सफल साबित हुई है। फोन की स्मूथ और फास्ट प्रोसेसिंग यूजर एक्सपीरियंस अच्छा बनाती है तथा बैटरी बैकअप भी अच्छा है। यूं तो फोन का रियर कैमरा सेल्फी कैमरे की ही तरह शानदार है लेकिन डुअल फंक्शनालिटी न होना फोन की एक कमी माना जा सकती है। 21,990 रुपये देकर ओपो एफ7 खरीदना ज्यादा बुरा सौदा नहीं है लेकिन सामनें यदि डुअल रियर कैमरे वाला वीवो वी9 जैसा प्रतिद्वंदी हो और आप किसी स्पेशल ब्रांड के फैन नहीं हैं तो स्मार्टफोन यूजर्स का झुकाव वीवो की ओर हो सकता है।

The post ओपो एफ7 रिव्यू: नॉच डिसप्ले के साथ शानदार सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नॉच डिसप्ले वाले ओपो एफ7 और वीवो वी9 की पहली सेल आज, जानें क्या मिल रहा है आॅफर और कहां से कितने रुपये में खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f7-flash-sale-vivo-v9-first-sale-price-specifications-in-hindi/ Mon, 02 Apr 2018 07:28:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18608 ये दोनों ही स्मार्टफोन ओपो और वीवो द्वारा भारत में लॉन्च किए गए पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन है।

The post नॉच डिसप्ले वाले ओपो एफ7 और वीवो वी9 की पहली सेल आज, जानें क्या मिल रहा है आॅफर और कहां से कितने रुपये में खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ओपो और वीवो ने पिछले महीने भारत में अपने नए बेजल लेस नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाया था। भारत में प्रसिद्ध हो चुकी दोनों चीनी कंपनियों में ओपो की ओर से ओपो एफ7 और वीवो की ओर से वीवो वी9 लॉन्च किया गया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन ओपो और वीवो द्वारा भारत में लॉन्च किए गए पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले ये दोनों स्मार्टफोन आज यानि 2 अप्रैल को अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। यदि आप भी ओपो एफ7 या वीवो वी9 में से कोई फोन खरीदना चाहते हैं, तो आगे हमनें यही बताया है कि किस तरह और कहां से खरीदें।

ओपो एफ7 की बात करें तो यह फोन आज फ्लैश सेल के माध्यम से ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। ओपो की ओर से यह फ्लैश सेल 24 घंटों के लिए चलाई गई है जो आज रात 12 बजे तक चलेगी। इस आॅनलाईन सेल का आयो​जन ओपो इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी किया गया है। गौरतलब है कि आज फ्लैश सेल की अवधि खत्म होने के बाद कंपनी की ओर से ओपो एफ7 आने वाली 9 अप्रैल के सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 9 अप्रैल से यह फोन आॅनलाईन के साथ ही आॅफलाईन मार्केट में भी उपलब्ध हो जाएगा।

oppo f7 img

वीवो वी9 की बात करें तो वीवो द्वारा आज ही यह फोन ओपन सेल के लिए पेश कर दिया गया है। आॅनलाईन प्लेटफार्म में वीवो इंडिया और अमेज़न इंडिया के साथ ही यह फोन जियो डॉट कॉम पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। वीवो वी9 की खरीद पर जियो और अमेज़न की ओर से कैशबैक व डिस्काउंट आॅफर जारी किए गए हैं।

जियो यूजर्स के लिए ​फ्री हुआ जियो प्राइम मेंबरशिप, जानें 10 खास बातें

रिलायंस जियो की वेबसाइट से वीवो वी9 खरीदने पर 1200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिसमें 600 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 600 रुपये का जियो वॉलेट कैश मिल रहा है। वहीं जियो नंबर पर कंपनी की ओर से 120जीबी अतिरिक्त 4जी इंटरनेट भी दिया जा रहा है।

अमेज़न इंडिया की ओर से वीवो वी9 की खरीद पर 8,300 रुपये त​क एक्सचेंज आॅफर दिया जा रहा है जिसमें 2,000 रुपये का एश्योरड कैशबैक है। इसके साथ ही वीवो वी9 खरीदने पर 500 रुपये का बुक माय शो के वाउचर मिल रहा है। अमेज़न इंडिया से किसी भी क्रेडिट कार्ड द्वारा वीवो वी9 को 12 महीनों क नो कॉस्ट ईएमआई आॅफर पर पाया जा सकता है।

Vivo V9-2

कीमत की बात करें तो ओपो एफ7 का 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट फ्लैश सेल में उपलब्ध हुआ है जिसकी कीमत 21,990 रुपये है। ओपो एफ7 का डायमंड ब्लैक स्पेशल वेरिएंट भी कंपनी ने लॉन्च किया है जिसकी कीमत 26,990 रुपये है। 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाला यह वेरिएंट आज की फ्लैश सेल में शामिल नहीं किया गया है। वहीं वीवो वी9 को 22,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

ओपो एफ7 को फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

वीवो वी9 को अमेज़न इंडिया से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
वीवो वी9 को रिलायंस जियो से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

The post नॉच डिसप्ले वाले ओपो एफ7 और वीवो वी9 की पहली सेल आज, जानें क्या मिल रहा है आॅफर और कहां से कितने रुपये में खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6.23-इंच की नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ओपो एफ7 लॉन्च, 2 अप्रैल से ब्रिकी होगी शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f7-launched-in-india-with-notch-display-and-25-mp-selfie-camera-in-hindi/ Mon, 26 Mar 2018 06:50:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18370 यह फोन एआर स्टीकर व फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।

The post 6.23-इंच की नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ओपो एफ7 लॉन्च, 2 अप्रैल से ब्रिकी होगी शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने न्यू ट्रेंड बन रही नॉच डिसप्ले से लैस स्मार्टफोन वी9 लॉन्च किया था। भारत में इस ट्रेंड को और आगे बढ़ाते हुए ओपो ने भी अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। ओपो इंडिया की ओर से आज भारतीय बाजार में नया बेज़ल लेस नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ7 लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 21,990 रुपये रखी गई है तथा ओपो एफ7 आने वाली 2 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

ओपो एफ7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन की पहली और मुख्य यूएसपी है इसकी बेजल लेस नॉच डिसप्ले। ओपो एफ7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 6.23-इंच की बड़ी बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है। यह डिसप्ले 2280 x 1080 पिक्सल सपोर्ट करती है यानि फुलएचडी प्लस है। फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.09 प्रतिशत है तथा डिसप्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने उपरी लेयर का प्रयोग किया है।

oppo f7-3

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज​रिये बढ़ाया जा सकता है। यह फोन कलर ओएस 5.0 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 64बिट आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है।

13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2

ओपो के अन्य स्मार्टफोन की तरह एफ7 भी फोटोग्राफी सेग्मेंट में खास है। इसके फ्रंट पैनल पर एआई तकनीक यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से लैस 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो एआर स्टीकर सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर एआई सीन रेक्ग्नेशन फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

oppo f7-4

ओपो एफ7 एक डुअल ​सिम स्मार्टफोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं एआई असिस्टेंट के चलते यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही ओपो एफ7 में पावर बैकअप के लिए 3,400एमएच की बैटरी दी गई है।

ओपो एफ7 को मूनलाइट सिल्वर और सोलर रेड कलर वेरिएंट में 21,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों वेरिएंट्स के साथ ही इस फोन को डायमंड ब्लैक स्पेशल वेरिएंट भी कंपनी ने लॉन्च किया है जिसकी कीमत 26,990 रुपये रखी गई है। ओपो एफ7 के स्पेशल एडिशन में आपको 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को ओपो एफ7 की फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी जो 24 घंटे तक चलेगी। यह फोन 9 अप्रैल से आॅनलाईन व आॅफलाईन बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 6.23-इंच की नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ओपो एफ7 लॉन्च, 2 अप्रैल से ब्रिकी होगी शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले लीक हुई ओपो एफ7 की जानकारी, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f7-specification-features-leak-in-india/ Thu, 22 Mar 2018 05:14:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18314 ओपो एफ7 में फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का होगा और इमसें आपको एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस देखने को मिलेगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है।

The post लॉन्च से पहले लीक हुई ओपो एफ7 की जानकारी, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी माह 26 तारीख को ओपो अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है कि ओपो एफ7 मॉडल होगा और इस दौरान भारतीय क्रिकेट के तीन सितारे रोहित शर्मा, हार्दिक पां​ड्या और आर अश्विन जैसे खीलाड़ी भी कंपनी से जुड़ेंगे। इसके अलावा भी कंपनी फोन के बारे में कुछ जानकारियां दे चुकी हैं जैसे ​नॉच स्क्रीन और सेल्फी कैमरा। परंतु आज फोन का पूरा स्पेसिफिकेशन लीक हो गया है।

स्मार्टप्रिक्स ने ओपो एफ7 का सेल्स पिच नोट लीक किया है जिसमें फोन के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार इस फोन में 6.23 इंच की स्क्रीन होगी। कंपनी द्वारा इसे नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा और इमसें 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाला 2280 x 1080 पिक्सल के साथ फुल एडी+ देखने को मिलेगा। हालांकि फिलहाल प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं है। देखें सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक: इसके स्टाइल और फीचर्स की बराबरी नहीं

यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर आधारित होगा और फोन में 2.0 ​गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। लीक के अनुसरा इस फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक इसे एक्सपेंड कर सकते हैं। 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश फोन मीजू ई3

यह फोन कलर ओएस 5.0 पर कार्य करेगा। हालांकि किस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम संस्करण पर उपलब्ध होगा यह जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि इसमें ओरियो देखा जा सकता है। जैसा कि कंपनी ने पहले ही जानकारी दी है कि ओपो के इस फोन में 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा​ जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से लैस किया जाएगा। जियो सिनेमा पर आया ‘जियो किड्स’ ज़ोन, फ्री में देखें मूवी और ढ़ेर सारे कार्टून

ओपो एफ7 में फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का होगा और इमसें आपको एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस देखने को मिलेगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है।

दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेसअनलॉक भी मिलेगा। डाटा के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया है। इसके साथ ही जीपीएस और एआर स्टिकर्स भी दिए गए हैं।

हालांकि अब तक कीमत की जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की होगी।

The post लॉन्च से पहले लीक हुई ओपो एफ7 की जानकारी, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ओपो एफ7 में होगी आईफोन 10 जैसी नॉच डिसप्ले और 25-एमपी का सेल्फी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f7-announced-in-india-iphone-x-notch-display-25-mp-selfie-camera-features-specifications-in-hindi/ Fri, 16 Mar 2018 11:49:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18095 फोन में 19:9 आस्पेक्ट ​रेशियो वाली 6.2-इंच की फुलएचडी+ नॉच डिसप्ले दी गई है।

The post ओपो एफ7 में होगी आईफोन 10 जैसी नॉच डिसप्ले और 25-एमपी का सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही ओपो से घोषणा की थी कि कंपनी भारत में अपना नया बेज़ल लेस सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन एफ7 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने बताया था कि ओपो एफ7 स्मार्टफोन को इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन ​अश्विन की उपस्थिति में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने एफ7 से पर्दा उठाते इसे आ​धिकारिक तौर पर अपनी एफ सीरीज़ में जोड़ कर दिया है। कंपनी की ओर से ओपो एफ7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई। यह फोन 26 मार्च को इंडियन मार्केट में उतारा दिया जाएगा, तथा इसी दिन कंपनी एफ7 की कीमत की घोषणा करेगी।

ओपो एफ7 की बात करें तो यह फोन आईफोन 10 जैसी नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 19:9 आस्पेक्ट ​रेशियो के साथ 89.09 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। ओपो एफ7 में 2280×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा ​स्पलीट स्क्रीन फीचर के साथ फोन की बड़ी डिसप्ले पर एक साथ दो काम किए जा सकते हैं।

oppo-f7

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एफ5 की ही तरह ओपो एफ7 में भी एआई तकनीक वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई सेल्फी और एआई ब्यूटी के साथ ही रियर-टाईम एचडीआर फीचर सपोर्ट करता है। ओपो एफ7 में एआर (आॅग्मेंटेड रियारिटी) स्टीकर भी प्रीलोडेड हैं। एआई तकनीक के चलते ओपो एफ7 सेल्फी लेते वक्त स्वयं ही लाईट, ब्राइटनेस, पिक्सल व ब्यूटी जैसे फैक्टर पर काम करके बेहतरीन पिक्चर लेने में मदद करता है।

अब आएगा एचटीसी यू12 प्लस, सैमसंग और एप्पल के छूटेंगे पसीनें

ओपो की ओर से हालांकि अभी फोन की रैम-स्टोरेज एवं प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं ओपो एफ7 किस कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा और किस दिन से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसका खुलासा 26 मार्च को आयोजित होने वाले ईवेंट में किया जाएगा। आपको फिर बता दें कि ओपो एफ7 को भारतीय क्रिकेट के टीम के 3 सितारें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन ​अश्विन पेश करेंगे।

The post ओपो एफ7 में होगी आईफोन 10 जैसी नॉच डिसप्ले और 25-एमपी का सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
26 मार्च को लॉन्च होगा नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ओपो एफ7, हार्दिक पांड्या होंगे नए ब्रांड एम्बेसडर https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-f7-to-launch-on-26-march-in-india-with-notch-display-25-mp-selfie-camera-in-hindi/ Sat, 10 Mar 2018 08:32:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17855 इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जा सकती है।

The post 26 मार्च को लॉन्च होगा नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ओपो एफ7, हार्दिक पांड्या होंगे नए ब्रांड एम्बेसडर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज लगभग सभी बड़े ब्रांड्स अपने स्मार्टफोन को ‘नॉच डिसप्ले’ पर पेश कर रहे है। इसी कड़ी में टेक कंपनी ओपो का नाम भी जुड़ने जा रहा है। ओपो भारत में अपना पहला बेज़ल लेस फुल व्यू नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ओपो द्वारा लॉन्च​ किए जाने वाले इस स्मार्टफोन का नाम होगा ‘ओपो एफ7’ और यह फोन आने वाली 26 मार्च को देश में लॉन्च किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो आने वाली 26 मार्च को देश में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन ओपो एफ सीरीज़ का नेक्स्ट फोन ओपो एफ7 होगा। ओपो इंडिया ने अपने इस आगामी स्मार्टफोन एफ7 के लिए इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को बतौर ब्रांड एम्बेसडर चुना है और इस बात की आधिकारिक घोषणा भी फोन लॉन्च के साथ ही 26 मार्च को की जाएगी।

oppo-f7

ओपो एफ7 को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन सामनें आए पोस्टर से यह पता चलता है कि कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन एप्पल आईफोन की डिसप्ले की ही तरह नॉच स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। फोन के दोनों किनारें जहां कर्व्ड होंगे वहीं नीचले हिस्से पर बेहद ही हल्का बेज़ल दिया गया है।

जियो टीवी ऐप देगी स्टेडियम जैसा मज़ा, निधास ट्रॉफी के लिए जियो ने जारी की बेहद ही अनूठी अपडेट

ओपो एफ7 सिर्फ डिसप्ले ही नहीं बल्कि कंपनी के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह शानदार कैमरा सेग्मेंट से लैस होगा। जानकारी मिली है कि एफ7 के फ्रंट पैनल पर 25-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जा सकती है।

शाओमी 14 मार्च को लॉन्च करेगी बड़ी बैटरी वाला फोन, बेहद ही स्लिम होगा डिजाईन

माना जा रहा है कि ओपो एफ7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 या मीडियाटेक हेलीयो पी30 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। बहरहाल ओपो एफ7 को लेकर अभी कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं मिली लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन 22,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। ओपो एफ7 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 26 मार्च को फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 26 मार्च को लॉन्च होगा नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ओपो एफ7, हार्दिक पांड्या होंगे नए ब्रांड एम्बेसडर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>