OPPO Find N | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 09:28:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 [Exclusive] OPPO Find सीरीज का फोल्डेबल फ्लिप फोन जल्द करेगा एंट्री, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-series-foldable-flip-phone-pricing-and-launch-timeline/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-series-foldable-flip-phone-pricing-and-launch-timeline/#respond Mon, 31 Jan 2022 11:43:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74789 Oppo के फोल्डेबल फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत Samsung Galaxy Z Flip 3 से कम हो सकती है।

The post [Exclusive] OPPO Find सीरीज का फोल्डेबल फ्लिप फोन जल्द करेगा एंट्री, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने कुछ दिनों पहले ही अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N को लॉन्च किया है। अब 91Mobiles को टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है ओप्पो जल्द ही अपना पहला क्लेमसेल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। ओप्पो का फ्लिप स्मार्टफोन अफोल्डेब प्राइस रेंज में यूजर्स के लिए वैल्यू फॉर मनी एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। हालांकि फोन की कीमत लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।

OPPO Find सीरीज का फ्लिप फोन जल्द होगा लॉन्च

मुकुल शर्मा का कहना है कि OPPO ने अपने पहले फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 2022 के तीसरे क्वार्टर में सितंबर तक पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो का फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 3 से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन का नाम फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी इस स्मार्टफ़ोन को OPPO Find सीरीज़ के अंदर लॉन्च कर सकती है।

ओप्पो नए फ्लिप फोल्डेबल के साथ साथ एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ओप्पो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N का उत्तराधिकारी हो सकता है। यह फोन कब लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। संभव है कि यह स्मार्टफोन अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

ओप्पो के अपकमिंग फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों ओप्पो के इस स्मार्टफोन को लेकर और भी जानकारी सामने आ सकती है। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro+ की लॉन्चिंग से पहले लीक हुई कीमत, जानें भारत में क्या होगा दाम और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post [Exclusive] OPPO Find सीरीज का फोल्डेबल फ्लिप फोन जल्द करेगा एंट्री, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-series-foldable-flip-phone-pricing-and-launch-timeline/feed/ 0
Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन ड्यूल डिस्प्ले, Snapdragon 888 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-launched-check-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-launched-check-price-and-features/#respond Wed, 15 Dec 2021 11:32:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72003 Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया गया है।

The post Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन ड्यूल डिस्प्ले, Snapdragon 888 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo Inno Day 2021 इवेंट के दूसरे दिन कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन किसी प्रीमिमय डिवाइस की तरह फ़्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। ओप्पो ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन पर सबसे ज़्यादा फोकस हिंज पर दिया है ताकि इसकी डिस्प्ले पर क्रीज़ न दिखाई दें। सैमसंग पर तंग करते हुए ओप्पो ने अपनी फोल्डेबल फ़ोन पर कम क्रीज़ को TUV Rheinland से सर्टिफ़ाइड किया है। यहां हम आपको Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Oppo Find N: स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 12GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन 4,500mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का दावा है कि यह फोन मात्र 30 मिनट में 55 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। वहीं 70 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही यह फोन 15W AirVOOC वायरलेस चार्ज सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह फोन 10W रिवर्स वायरलेस चार्ज सपोर्ट करता है।

oppo-fold-n

Oppo Find N फोल्डेबल फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा, जो पावर बटन में दिया जाएगा। फोल्डेबल फोन में Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर सिस्टम दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में क्वाड स्पीकर सिस्टम दिए जाएगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर का है, जिसके साथ 16MP अल्ट्रा-वाइड यूनिट और 13MP टेलीफोटो यूनिट दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कैमरा दिया है।

Oppo Find N फोल्डेबल फोन की आउटर डिस्प्ले 5.49-इंच का है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। यह किसी कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की डिस्प्ले की तरह लगता है। वहीं Find N की मेन डिस्प्ले 7.1-इंच E5 डिस्प्ले पैनल है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz (अडेप्टिव) और आस्पेक्ट रेश्यो 8.4:9 है। Oppo के फोल्डेबल फोन के लिए कस्टम ‘Flexion’ हिंज डिजाइन किए हैं जो 50 और 120 डिग्री के बीच में कहीं पर भी एडजेस्ट किए जा सकते हैं। ताकी फ़ोन से वीडियो कॉल और फ़ोटोग्राफ़ी की जा सके।

oppo-find-n-2

Oppo ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए कस्टम सॉफ्टवेयर डिजाइन किया है। ताकि यूजर्स आउट डिस्प्ले से इनर डिस्प्ले में आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसके साथ ही यह स्ल्पिटस्क्रीन ऐप व्यू और दूसरे टास्क शो सकता है। ओप्पो का कहना है कि इस फोल्डिंग डिस्प्ले में अल्ट्रा-थिन ग्लास का यूज किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8+ टैबलेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 8GB RAM के साथ हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खुबियां

Oppo Find N: कीमत

Oppo Find N फोल्डेबल फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 7,699 RMB (करीब 92,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 RMB (करीब 1.07 लाख रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो के फोल्डेबल फोन की चीन में प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। फ़ोन की बिक्री 23 दिसंबर से शुरु होंगे। यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतज़ार हुआ ख़त्म, शुरू हुई डिलीवरी

The post Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन ड्यूल डिस्प्ले, Snapdragon 888 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-launched-check-price-and-features/feed/ 0
Oppo Find N Foldable स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 888, 120Hz LTPO डिस्प्ले से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-price-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-price-specifications-leaked/#respond Sat, 11 Dec 2021 04:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71787 Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Samsung Galaxy Fold सीरीज की तरह होगा।

The post Oppo Find N Foldable स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 888, 120Hz LTPO डिस्प्ले से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो का यह फोल्डेबल फ़ोन कंपनी के एनुअल टेक इवेंट Oppo Inno Day में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से ठीक पहले टिपस्टर इवान ब्लास ने अपकमिंग फोल्डेबल Oppo Find N स्मार्टफ़ोन के रेंडर शेयर किए हैं। इसके साथ ही चिपसेट बाल्ड पांडा ने स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत शेयर किए हैं। यहां हम आपको Oppo Find N स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत के बारे में बता रहे हैं।

Oppo Find N: स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत (लीक)

oppo-find-n-leaked-live-image

Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Samsung Galaxy Fold सीरीज की तरह होगा। Oppo Find N स्मार्टफोन में कवर डिस्प्ले और बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। Oppo Find N फोल्डेबल फोन के कवर डिस्प्ले की बात करें तो इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके साथ ही फोल्डेबल डिस्प्ले की बात करें तो यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO पैनल होगा। ओप्पो का यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

fgocqqlxmacx7nd

Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन के रियर पैनल में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही अपकमिंग Realme GT 2 Pro में भी यह प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फोन में 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 13MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। ओप्पो के इस फोन में X-एक्सिस लाइनर वाइब्रेशन मोटर दिया जाएगा। Oppo Find N फोल्डेबल फोन का 8GB + 256GB मॉडल को चीन में 12,999 RMB (करीब 1,54,750 रुपये) और 12GB+512GB मॉडल को 13,999 RMB (करीब 1,66,650 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Moto Edge X30, सारे फीचर्स हैं नंबर वन

The post Oppo Find N Foldable स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 888, 120Hz LTPO डिस्प्ले से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-price-specifications-leaked/feed/ 0
OPPO Find N फोल्डेबल फोन 15 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-phone-will-be-launched-on-december-15/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-phone-will-be-launched-on-december-15/#respond Thu, 09 Dec 2021 06:13:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71683 OPPO Find N फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

The post OPPO Find N फोल्डेबल फोन 15 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO के एनुअल टेक इवेंट Inno Day 2021 में कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगा। ओप्पो ने एक ट्वीट कर बताया कि वह 15 दिसंबर को अपने फोल्डेबल इनोवेशन से पर्दा उठाएगा। OPPO ने कंफर्म किया है कि वह Find N सीरीज को लेकर आ रहा है। ओप्पो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही हमाने सामने होगा। कंपनी ने एक ट्वीट में ये साफ कर दिया है कि वह 15 दिसंबर को OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही है। इस ट्वीट में कंपनी ने एक शॉर्ट वीडियो भी शेयर किया है जिसमें ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक भी देखने को मिलती है।

OPPO Find N फोल्डेबल फोन 15 दिसंबर को होगा लॉन्च

ट्वीटर में ओप्पो ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखें तो OPPO Find N फोल्डेबल फोन में दो डिस्प्ले देखने को मिलेंगी। आउटर डिस्प्ले की बात करें तो यह लगभग बिना बैजल के हैं। इन दोनों डिस्प्ले को देखने पर लगता है कि ये AMOLED पैनल हैं। फोन की मुख्य डिस्प्ले हिंज से कनेक्ट रहती है, जो कि इसे फ़ोल्ड और अनफोल्ड में मदद करती है।

इसके साथ ही हमारा मानना है कि इस फोल्डेबल फ़ोन में पावर बटन साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर में ही दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। इसके साथ ही डिवाइस के टॉप और बॉटम एंटीना लाइनिंग भी दिए गए हैं। OPPO Find N फ़ोल्ड स्मार्टफ़ोन में मैटल चैसिस भी दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Realme जल्द लॉन्च करेगा नया टैबलेट, Geekbench पर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो कि 12GB तक की रैम के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 12.6MP (इफेक्टिव) कैमरा दिया जा सकता है। OPPO Find N फोल्डेबल फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Android 12-पर आधारित ColorOS 12 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 11 Lite NE, Mi 11X और Mi 11X Pro स्मार्टफ़ोन पर मिल रहा है 9000 रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post OPPO Find N फोल्डेबल फोन 15 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-phone-will-be-launched-on-december-15/feed/ 0
OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च से पहले MIIT सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-listed-on-miit-certification-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-listed-on-miit-certification-ahead-of-launch/#respond Fri, 03 Dec 2021 07:27:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71378 OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

The post OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च से पहले MIIT सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO इन दिनों अपने पहले फोल्डेबल मोबाइल फोन पर काम कर रहा है। पिछले काफी समय से ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में लीक रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं। OPPO के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन अब MIIT सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर PEUM00 के साथ स्पॉट किया गया है। यह फोल्डेबल फोन ओप्पो का पहला मास-प्रोड्यूस्ड कमर्शियल फोल्डेबल फोन होगा। OPPO के इस फ़ोन में स्क्रॉल स्क्रीन दिया जाएगा। इस स्क्रीन टेक्नोलॉजी के आधार पर इस फ़ोन को बड़े पैमाने पर उत्पादन करना संभव नहीं होगा। हालांकि टेक्नोलॉजी के साथ अब फोल्डेबल स्क्रीन को इम्पलीमेंट करना आसान हो गया है और स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनियां इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे OPPO Find N के नाम से पेश किया जा सकता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO के हाइस्ट-एंड Find ब्रांड का स्मार्टफोन होगा। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के फोल्डेबल मैकेनिज्म की बात करें तो इसमें इंटरनल फोल्डिंग स्क्रीन दी जाएगी। स्क्रीन को अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले का साइज 7.1 इंच है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में LTPO एडेप्टिव रिफ्रेश टेकनोलॉजी इस्तेमाल की जाएगी, जो कंटेंट और इस्तेमाल के मुताबिक डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को ऑटोमेटिकली स्विच करता है। एडेप्टिव रिफ्रेश रेट टेकनोलॉजी बैटरी बैकअप को बढ़ाने में मदद करता है।

peum00

OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसे क्वालकॉम के सबसे दमदार Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। क्वालकॉम का यह चिपसेट कंपनी के पिछले फ्लैगशिप Snapdragon 888+ चिपसेट का सक्सेसर है। ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP IMX766 +16MP IMX481 +13MP S5K3M5) दिया जाएगा। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन OPPO Reno 6 series की तरह होगा। इस फोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

News Source – My Fix Guide 

The post OPPO Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च से पहले MIIT सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n-foldable-smartphone-listed-on-miit-certification-ahead-of-launch/feed/ 0