OPPO Find N3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Oct 2023 08:51:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Find N3 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन लीक में आया सामने, देखें कैसा होगा ये मुड़ने वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n3-specifications-and-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n3-specifications-and-design-leaked/#comments Wed, 04 Oct 2023 08:50:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=119373 ओप्पो ने कुछ दिन पहले ही OPPO Find N3 Flip फोन घरेलू बाजार चीन में पेश किया था। वहीं, अब खबर है कि जल्द ही इस सीरीज में नया OPPO Find N3 लॉन्च हो सकता है। जहां फ्लिप डिवाइस थोड़ा छोटा था नया मोबाइल बुक की तरह फोल्ड होने वाला होगा।

The post OPPO Find N3 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन लीक में आया सामने, देखें कैसा होगा ये मुड़ने वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OPPO Find N3 जल्द पेश किया जा सकता है।
  • नया मोबाइल बुक की तरह फोल्ड होने वाला होगा।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

ओप्पो ने कुछ दिन पहले ही OPPO Find N3 Flip फोन घरेलू बाजार चीन में पेश किया था। वहीं, अब खबर है कि जल्द ही इस सीरीज में नया OPPO Find N3 लॉन्च हो सकता है। जहां फ्लिप डिवाइस थोड़ा छोटा था नया मोबाइल बुक की तरह फोल्ड होने वाला होगा। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की डिटेल लीक में सामने आई है। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Find N3 डिजाइन (लीक)

  • ओप्पो फाइंड एन3 के डिज़ाइन रेंडर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा वीबो पर शेयर किए गए हैं।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि फोल्डेबल फोन OPPO Find N3 के ऊपर का हिस्सा देखा जा सकता है।
  • फोन में फ्लैट कार्नर, बेजल लेस डिस्प्ले और म्यूट स्विच भी नजर आता है। इसके साथं वॉल्यूम और पावर बटन दूसरी तरफ देखे जा सकते हैं।
  • फोन को एक बुक स्टाइल में प्रदर्शित किया गया है। आप देख सकते हैं कि मोबाइल आधे फोल्ड के साथ नजर आ रहा है।

OPPO Find N3 design leaked

OPPO Find N3 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: लीक के अनुसार ओप्पो फाइंड एन3 में 7.82 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 2268 x 2440 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। डिवाइस के आउटर डिस्प्ले की बात करें टी यह 6.31-इंच का होने की उम्मीद है। इसमें 2484 x 1116 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है। दोनों स्क्रीन में OLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: OPPO Find N3 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोरेज के लिए स्मार्टफोन में 16GB रैम +1TB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 48MP का प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP का टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो-कॉलिंग के लिए 32MP और 20MP का लेंस होने की उम्मीद है।
  • बैटरी: इस लीक के अलावा डिवाइस में 4805mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की बात 3C सर्टिफिकेशन पर सामने आई थी।
  • ओएस: OPPO Find N3 को कंपनी एंड्राइड 13 पर बेस्ड रख सकती है।

The post OPPO Find N3 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन लीक में आया सामने, देखें कैसा होगा ये मुड़ने वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n3-specifications-and-design-leaked/feed/ 1
OPPO Find N3 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन, इसमें मिल सकता है 24जीबी रैम का पावर https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n3-specifications-leaked-may-launch-with-24gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n3-specifications-leaked-may-launch-with-24gb-ram/#respond Mon, 21 Aug 2023 12:18:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115364 OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन जल्द पेश किया जा सकता है। डिवाइस पहले ही सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब इसके स्पेसिफिकेशन का लीक सामने आया है।

The post OPPO Find N3 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन, इसमें मिल सकता है 24जीबी रैम का पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फाइंड एन 3 सीरीज के तहत दो फोल्ड फोन आ सकते हैं।
  • Find N3 स्मार्टफोन में 7.82 इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है।
  • इस मोबाइल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट लगाया जा सकता है।

मोबाइल निर्माता ओप्पो फाइंड एन 3 सीरीज के तहत नए फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। इसमें Oppo Find N3 और OPPO Find N3 Flip जैसे स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। बता दें कि, दोनों डिवाइस पहले ही सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किए जा चुका हैं। वहीं, अब ओप्पो फाइंड एन 3 के स्पेसिफिकेशन का लीक सामने आया है। जिसकी डिटेल आगे के पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

OPPO Find N3 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है।

  • डिस्प्ले: लीक के मुताबिक OPPO Find N3 स्मार्टफोन में 7.82 इंच का इनर साइड डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 2268×2440 का पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। इसके साथ आउटर डिस्प्ले 6.3 इंच का हो सकता है। जिसमें 2484×1116 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया जा सकता है। टिपस्टर ने यह भी बताया है कि डिवाइस में हाईएस्ट लेवल की पिक्सल डेंसिटी फोल्डिंग स्क्रीन मिलेगी।
  • प्रोसेसर: फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें जबरदस्त स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट लगा सकती है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस में 16GB तक रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। उम्मीद यह भी है कि कंपनी 24 जीबी रैम ऑप्शन भी बाजार में उतार सकती है।
  • कैमरा: डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलने के बात सामने आई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 100वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी मिल सकती है।

oppo-find-n3-specifications-leaked

आखिर में आपको बताते चलें कि ओप्पो ने फिलहाल Oppo Find N3 और OPPO Find N3 Flip मोबाइल्स को लेकर लॉन्च डेट नहीं बताई है। बताया जा रहा है कि कंपनी आने वाले 29 अगस्त को फ्लिप फोन पेश कर सकती है। जबकि फाइंड एन 3 फोन कब आएगा इसे लेकर अभी डिटेल आने का इंतजार करना होगा।

The post OPPO Find N3 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन, इसमें मिल सकता है 24जीबी रैम का पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-n3-specifications-leaked-may-launch-with-24gb-ram/feed/ 0