OPPO Find X10 E | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Sep 2026 11:24:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Find X10 series इंडिया लॉन्च डेट लीक! पावरफुल कैमरा वाले ये तीन फोन हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/28-october-oppo-find-x10-series-launch-date-in-india-leaked-oppo-find-x10-pro-max-and-oppo-find-x10e/ https://www.91mobiles.com/hindi/28-october-oppo-find-x10-series-launch-date-in-india-leaked-oppo-find-x10-pro-max-and-oppo-find-x10e/#respond Wed, 09 Sep 2026 11:24:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203722 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो फाइंड एक्स10 सीरीज इसी महीने टेक मंच पर पेश होने वाली है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि नए फाइंड एक्स10 मॉडल्स को आने वाले कुछ ही दिनों में चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा​ जिनमें OPPO Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max शामिल होंगे। वहीं […]

The post OPPO Find X10 series इंडिया लॉन्च डेट लीक! पावरफुल कैमरा वाले ये तीन फोन हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो फाइंड एक्स10 सीरीज इसी महीने टेक मंच पर पेश होने वाली है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि नए फाइंड एक्स10 मॉडल्स को आने वाले कुछ ही दिनों में चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा​ जिनमें OPPO Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर एक लीक में इन अपकमिंग ओपो मोबाइल्स की इंडिया लॉन्च डेट भी सामने आ गई है।

OPPO Find X10 series इंडिया लॉन्च डेट

फाइंड एक्स10 सीरीज के इंडिया लॉन्च से जुड़ी जानकारी टिपस्टर योगेश बरार के जरिये सामने आई है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए बताया गया है कि अगले महीने 28 अक्टूबर को Find X10 series इंडिया में लॉन्च हो सकती है। लीक के अनुसार भारत में सीरीज के तीनों स्मार्टफोन मॉडल आएंगे जिनमें ओपो फाइंड एक्स10, फाइंड एक्स10ई और फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स होंगे। लीक के अनुसार OPPO Find X10 सीरीज के बेस मॉडल की की कीमत 90 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है।

OPPO Find X10 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स सीरीज का सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल बनकर आ रहा है। कंपनी की ओर से खुलासा किया जा चुका है कि इसमें 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए यह ओपो मोबाइल 200MP HPC OIS मेन सेंसर + 200MP 3X OIS periscope सेंसर + 200MP Ultra-Wide एंगल लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP Selfie कैमरा देखने को मिलेगा।

OPPO Find X10 Pro Max को कंपनी MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि यह मीडियाटेक का सबसे ताकतवर मोबाइल सीपीयू है जो इसी महीने 16 सितंबर को अनाउंस होगा। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर को 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बनाया गया है जो 4.55गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 8000mAh बैटरी दी गई है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह अपकमिंग ओपो मोबाइल 50W wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। Find X10 Pro Max को 682 इंच की LTPO OLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है।

OPPO Find X10 स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा सेग्मेंट की बात पहले करें तो ओपो फाइंड एक्स10 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता सीरीज के प्रो मैक्स मॉडल जैसी ही बताई गई है।

OPPO Find X10 5G फोन को MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह ओपो मोबाइल 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें LTPO OLED पैनल के साथ ही हाई रिफ्रेश रेट भी मिलेगी।

The post OPPO Find X10 series इंडिया लॉन्च डेट लीक! पावरफुल कैमरा वाले ये तीन फोन हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/28-october-oppo-find-x10-series-launch-date-in-india-leaked-oppo-find-x10-pro-max-and-oppo-find-x10e/feed/ 0