Oppo Find X10 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 15 Oct 2026 09:31:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-pro-max-price-offers-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-pro-max-price-offers-leaked/#respond Thu, 15 Oct 2026 09:31:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205865 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO Find X10 सीरीज भारत में 22 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। बीते दिन इनकी बॉक्स प्राइस सामने आई थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले असल संभावित कीमत और ऑफर्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने इन कीमतों की […]

The post OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Find X10 सीरीज भारत में 22 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। बीते दिन इनकी बॉक्स प्राइस सामने आई थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले असल संभावित कीमत और ऑफर्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने इन कीमतों की पुष्टि नहीं की है। लीक में दोनों फोन पर मिलने वाले बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और फ्री एक्सेसरीज की जानकारी भी दी गई हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

OPPO Find X10 सीरीज की कीमत हुई लीक

टिप्स्टर के अनुसार, OPPO Find X10 के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,29,999 रुपये हो सकती है। वहीं, OPPO Find X10 Pro Max के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज को 1,59,999 रुपये या 1,89,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Find X10 Pro Max की कीमत को लेकर अभी साफ जनकारी नहीं है। इसलिए इसे आधिकारिक कीमत नहीं माना जा सकता है।

तुलना करें तो OPPO Find X9 भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। जबकि Find X9 Pro की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये थी। ऐसे में लीक हुई कीमतें सही साबित होती हैं, तो नई सीरीज पिछले मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा महंगी हो सकती है।

OPPO Find X10 सीरीज ऑफर्स संभावित

कीमत के अलावा टिप्स्टर ने एक प्रमोशनल इमेज भी शेयर की है, जिसमें OPPO Find X10 सीरीज पर मिलने वाले संभावित ऑफर्स की जानकारी दी गई है। 28 अक्टूबर से पहले खरीदने पर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री OPPO पावर बैंक और Enco Air 5 Pro ईयरबड्स मिल सकते हैं। यही नहीं 15 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक और 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा सकता है।

11 नवंबर से पहले डिवाइस खरीदने पर ग्राहकों को OPPO Enco X4 पर 1,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, तीन महीने के लिए Google AI Pro सब्सक्रिप्शन, 70 प्रतिशत तक का एश्योर्ड बायबैक और 180 दिन के अंदर हार्डवेयर खराबी होने पर रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलने की बात कही गई है। हालांकि देखना होगा लॉन्च के समय ये ऑफर्स कितने सहित साबित होते हैं।

अगर लीक हुई कीमतें सही साबित होती हैं, तो OPPO Find X10 सीरीज प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में आएगी। इसकी टक्कर iPhone 18 Pro सीरीज और Google Pixel 11 Pro मॉडल्स जैसे फोन से हो सकती है।

OPPO की Find X10 सीरीज तगड़े कैमरा फीचर्स और नए MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ आने वाली है। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 22 अक्टूबर को दोनों मॉडल्स का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


OPPO Find X10 Pro Max Price
Rs. 199,999
Go To Store
See All Prices

The post OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-pro-max-price-offers-leaked/feed/ 0
OPPO Find X10 सीरीज भारत में दिवाली से पहले हो सकती है लॉन्च, मिल सकता है ट्रिपल 200MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-series-india-launch-before-diwali-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-series-india-launch-before-diwali-leaked/#respond Fri, 31 Jul 2026 07:45:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201092 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO अपनी अगली फ्लैगशिप Find X10 सीरीज पर काम कर रहा है। हालांकि कंपनी ने इस लाइनअप को लेकर ऐलान नहीं किया है। इससे पहले ही इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आने लगी हैं। वहीं, अब नए लीक में दावा किया गया है कि OPPO Find X10 सीरीज इस साल भारत में भी एंट्री कर […]

The post OPPO Find X10 सीरीज भारत में दिवाली से पहले हो सकती है लॉन्च, मिल सकता है ट्रिपल 200MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO अपनी अगली फ्लैगशिप Find X10 सीरीज पर काम कर रहा है। हालांकि कंपनी ने इस लाइनअप को लेकर ऐलान नहीं किया है। इससे पहले ही इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आने लगी हैं। वहीं, अब नए लीक में दावा किया गया है कि OPPO Find X10 सीरीज इस साल भारत में भी एंट्री कर सकती है। इसके साथ ही लॉन्च टाइमलाइन और लाइनअप से जुड़ी अहम जानकारी भी बताई गई है। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।

OPPO Find X10 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर Yogesh Brar के अनुसार, OPPO Find X10 सीरीज और Vivo X500 series को भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किया जा सकता है। यह टाइमलाइन पूर्व में आई Find X9 सीरीज के लॉन्च शेड्यूल जैसा ही लग सकता है। क्योंकि इसे भारत में नवंबर में पेश किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती लॉन्च में केवल OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro को पेश किया जा सकता है। वहीं, टॉप-एंड मॉडल Find X10 Pro Max या Find X10 Ultra की एंट्री अगले साल हो सकती है।

उम्मीद है OPPO Find X10 Ultra को भारत में एंट्री नहीं मिलेगी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी टॉप मॉडल को Ultra नाम से लॉन्च करेगी या फिर उसकी जगह Pro Max ब्रांडिंग दी जाएगी। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए इन दावों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। यदि OPPO अपने टॉप मॉडल को Pro Max नाम से लॉन्च करता है, तो यह कंपनी की फ्लैगशिप रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा सकता है।

OPPO Find X10 सीरीज फीचर्स लीक

लीक्स के अनुसार, OPPO Find X10 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह स्मार्टफोन मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीनों, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकते हैं।

oppo-find-x9-price-hike-india-10000rs

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPPO Find X10 सीरीज का मुकाबला लॉन्च के बाद Vivo X500 सीरीज और Xiaomi 18 सीरीज जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकता है। इसलिए जो ग्राहक प्रीमियम कैमरा हार्डवेयर वाला नया फ्लैगशिप खरीदने की प्लानिंग कर हैं, उनके लिए Find X10 और Vivo X500 लाइनअप के फोंस बड़े विकल्प हो सकते हैं। हालांकि फोंस के आने में कई महीने बाकि है इसलिए आगे के अपडेट का इंतजार करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OPPO Find X10 सीरीज भारत में दिवाली से पहले हो सकती है लॉन्च, मिल सकता है ट्रिपल 200MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-series-india-launch-before-diwali-leaked/feed/ 0
Oppo Find X10 Pro के फीचर्स लीक, मिल सकता है 200MP डुअल कैमरा और 8000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-pro-200mp-dual-camera-8000mah-battery-specs-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-pro-200mp-dual-camera-8000mah-battery-specs-leak/#respond Mon, 15 Jun 2026 10:40:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198180 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X10 Pro पर काम कर रहा है। यह आगामी Oppo Find X10 सीरीज का मॉडल होगा। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। जो टिप्स्टर Digital Chat Station ने शेयर की हैं। जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस बार […]

The post Oppo Find X10 Pro के फीचर्स लीक, मिल सकता है 200MP डुअल कैमरा और 8000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X10 Pro पर काम कर रहा है। यह आगामी Oppo Find X10 सीरीज का मॉडल होगा। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। जो टिप्स्टर Digital Chat Station ने शेयर की हैं। जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस बार कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड दे सकती है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Find X10 Pro स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार आगामी Oppo Find X10 Pro में 6.78 इंच की फ्लैट OLED LTPO स्क्रीन मिल सकती है। यह डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में चारों तरफ बेहद पतले बॉर्डर और गोल किनारे देखने को मिल सकते हैं। जिससे इसका लुक प्रीमियम हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी इसमें नई पीढ़ी का Tianma डिस्प्ले पैनल दे सकती है। जिससे स्क्रीन क्वालिटी और पावर की बचत हो सकती है।

oppo-find-x10-pro-200mp-dual-camera-8000mah-battery-leak

परफॉरमेंस के लिए Oppo Find X10 Pro फ्लैगशिप फोन में MediaTek का आने वाला 2nm आधारित Dimensity 9600 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी बात सामने आई है। मजबूती के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

कैमरा सेक्शन इस फोन की सबसे बड़ी खासियत बन सकता है। लीक के अनुसार Oppo Find X10 Pro में Samsung HPC सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह लगभग 1/1.3 इंच सेंसर साइज के साथ आ सकता है। फ़ोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी संभावना है, जिससे हाई-रिजॉल्यूशन जूम फोटोग्राफी का अनुभव बेहतर हो सकता है।

रिपोर्ट में 3 मेगापिक्सल मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर का भी जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि यह सेंसर कलर्स की सटीकता और तस्वीरों की प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

बैटरी के मामले में भी Oppo बदलाव कर सकता है। लीक में दावा किया गया है कि Oppo Find X10 Pro में लगभग 8000mAh साइज की बड़ी बैटरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले Find X9 Pro में दी गई 7500mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड होगा। यही नहीं वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

Find X9 Pro

कंपनी की तरफ से अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में लॉन्च तक फोन के स्पेसिफिकेशंस में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। यदि आप 2026 के आने वाले महीनों में नया फ्लैगशिप डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। वहीं, अभी फोन लेना चाहते हैं तो पूर्व मॉडल Oppo Find X9 Pro बढ़िया विकल्प है। हम आपको आगे भी आगामी मॉडल के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Oppo Find X10 Pro के फीचर्स लीक, मिल सकता है 200MP डुअल कैमरा और 8000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x10-pro-200mp-dual-camera-8000mah-battery-specs-leak/feed/ 0