The post OPPO ने लॉन्च किया 12 जीबी रैम वाला एक और पावरफुल फोन Find X2 Neo first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO द्वारा फाइंड एक्स2 सीरीज़ लॉन्च किए जाने के कुछ दिनों बाद से ही सीरीज़ के दो और स्मार्टफोन OPPO Find X2 Lite और Find X2 Neo की खबरे भी सामने आई है। विभिन्न लीक्स में ये फोन सामने आते रहे हैं जिन्हें Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन का छोटा वर्ज़न बताया गया था। आज सुबह ही जानकारी मिली थी कि ओपो ने पुर्तगाल में फाइंड एक्स2 सीरीज़ का नया फोन Find X2 Lite लॉन्च कर दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि ओपो ने सीरीज़ के चौथे स्मार्टफोन Find X2 Neo को भी टेक मंच पर पेश कर दिया है।
OPPO Find X2 Neo को फिलहाल नीदरलैंड में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फाइंड एक्स2 नियो को भी फाइंड एक्स2 और एक्स2 प्रो की ही तरह पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह होल फोन के फ्रंट में उपरी बाईं ओर स्थित है। फोन की स्क्रीन बेजल लेस है जो दोनों साईड से बैक पैनल की ओर कर्व्ड है। वहीं, फोन की स्क्रीन के बायें किनारे पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है और दायें एज पर पावर बटन। फोन के पिछले हिस्से पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो बैक पैनल के ऊपरी बायीं तरफ वर्टिकली स्थित है। वहीं, डुअल टोन फ्लैश कैमरा लेंस के बगल में स्थित है।
OPPO Find X2 Neo
ओपो फाइंड एक्स2 नियो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की बड़ी फुलएचडी+ एमोलेड डिसले सपोर्ट करता है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। Find X2 Neo एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X2 Neo क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता हैं। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अर्पचर वाला 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो फाइंड एक्स2 नियो में एफ/2.0 अर्पचर वाला 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम, 48एमपी क्वॉड कैमरा और 4025एमएएच बैटरी के साथ OPPO Find X2 Lite हुआ लॉन्च
फाइंड एक्स2 नियो सिक्योरिटी के लिए जहां इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है। OPPO Find X2 Neo को ब्लैक और ब्लू कलर के साथ कंपनी की ओर से एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट की कीमत 719 यूरो यानि तकरीबन 59,000 रुपये है।
The post OPPO ने लॉन्च किया 12 जीबी रैम वाला एक और पावरफुल फोन Find X2 Neo first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8जीबी रैम, 48एमपी क्वॉड कैमरा और 4025एमएएच बैटरी के साथ OPPO Find X2 Lite हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी ‘फाइंड एक्स’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए फोन Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारे गए ये दोनों ही डिवाईस हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। उम्मीद है कि ओपो अपनी इस स्मार्टफोन सीरीज़ को जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च कर देगी। लेकिन फाइंड एक्स2 और एक्स2 प्रो को भारत लाने से पहले ओपो ने सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से OPPO Find X2 Lite टेक मंच पर पेश कर दिया गया है। यह सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।
OPPO Find X2 Lite को पुर्तगाल में लॉन्च किया गया है। ओपो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इस फोन को आॅफिशियल किया है। सबसे पहले फोन प्राइस की बात करें तो पुर्तगाल की वेबसाइट पर ओपो फाइंड एक्स2 लाइट को एक ही वेरिएंट में दिखाया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी फोन की कीमत 500 यूरो लिस्ट की गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 41,000 रुपये के करीब है। वेबसाइट पर फोन को पर्ल व्हाईट और मूनलाईट ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

डिजाईन
OPPO Find X2 Lite को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी गई है। OPPO Find X2 Lite के बैक पैनल की बात करें तो यहां क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के बाईं ओर फ्लैश लगी है तथा साथ ही सेंसर डिटेल लिखी गई है। फोन से रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। इसी तरह फाइंड एक्स2 लाइट के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Find X2 Lite को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.4 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का उपयोग किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7 पर लॉन्च हुआ है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है।
फोटाग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल + मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनोक्रोम लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Find X2 Lite में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 4 जीबी रैम और 4230एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ओपो का लो बजट फोन OPPO A12
OPPO Find X2 Lite सिक्योरिटी के लिए जहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक के जरिये फोन को 20 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। बहरहाल फांइड एक्स2 सीरीज़ में इंडिया में कब तक एंट्री लेगी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
The post 8जीबी रैम, 48एमपी क्वॉड कैमरा और 4025एमएएच बैटरी के साथ OPPO Find X2 Lite हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OPPO Find X2 Lite की फुल स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, जल्द इस कीमत में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपनी ‘फाइंड एक्स’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए नए फोन को पेश करने की योजना बना रही है। यह फोन Oppo Find X2 का लाइट वर्जन होगा। हाल ही में टेक वेबसाइट प्राइस बाबा पर Oppo Find X2 Lite स्मार्टफोन रेंडर ईमेज देखे गए थे। वहीं, अब फोन की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और नई तस्वीरें सामने आई हैं।
डिजाइन
जर्मन टेक ब्लॉग Winfuture ने OPPO Find X2 Lite के रेंडर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी है। सामने आए रेंडर्स के अनुसार फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर बना दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी गई है। इसे भी पढ़ें: 1000 रुपये सस्ता हुआ 5000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम और क्वॉड कैमरे वाला Oppo A9 2020
OPPO Find X2 Lite के बैक पैनल की बात करें तो यहां क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के बाईं ओर फ्लैश लगी है तथा साथ ही सेंसर डिटेल लिखी गई है। फोन से रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। इसी तरह फाइंड एक्स2 लाइट के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
OPO Find X2 Lite 5G फोन होगा, जिसमें 6.4-इंच AMOLED पैनल दिया जाएगा। जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल होगा। वहीं, फोन में दिए जाने वाले चिपसेट 7nm स्नैपड्रैगन 765G होगा, जिसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5G X52 मॉडम होगा। फोन में 8GB की रैम और नॉन-एक्सपेंडेबल 128GB की स्टोरेज दी जाएगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में f/1.7 अपर्चर वाला 48MP 1/2.0-इंच मेन सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: 4,230mAh बैटरी और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन Oppo A12e
वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,025mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 30W वायर चार्जिंग और नो वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वहीं, फोन Color OS 7.0 के साथ एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा।
कीमत
रिपोर्ट के अनुसार Oppo Find X2 Lite को यूरोप में ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। डिवाइस की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसे €500 (लगभग 42,000 रुपए) में पेश किया जाएगा। हालांकि, डिवाइस की लॉन्चिंग के समय ही साफ हो पाएगा कि फोन किस कीमत में पेश किया जाएगा।
The post OPPO Find X2 Lite की फुल स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, जल्द इस कीमत में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OPPO Find X2 Lite की फोटो आई सामने, क्वॉड कैमरे का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने इसी महीने की शुरूआत में ग्लोबल टेक मंच पर अपनी ‘फाइंड एक्स’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए फोन Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारे गए ये दोनों ही डिवाईस हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। पिछले हफ्ते खबर आई है कि ओपो अपनी इस स्मार्टफोन सीरीज़ को जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर हालांकि फाइंड एक्स2 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन इससे पहले ही इस सीरीज़ का एक और नया फोन OPPO Find X2 Lite भी सामने आ गया है।
OPPO Find X2 Lite की रेंडर ईमेज इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिन्हें प्राइस बाबा द्वारा शेयर किया गया है इस फोटो के सामने आने से फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी तो मिली ही है वहीं साथ ही वेबसाइट का कहना है कि फाइंड एक्स2 लाइट स्मार्टफोन ओपो रेनो 3 का ही रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है। सामने आई फोटोज़ की बात करें तो इनमें फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना दिखाया गया है।

फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी गई है। OPPO Find X2 Lite के बैक पैनल की बात करें तो यहां क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के बाईं ओर फ्लैश लगी है तथा साथ ही सेंसर डिटेल लिखी गई है। फोन से रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। इसी तरह फाइंड एक्स2 लाइट के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है।
OPPO Find X2 Pro
फाइंड एक्स 2 प्रो की बात करें तो को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड 3168 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी क्यूएचडी+ एमोलेड डिसले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 पर रन करता है जो NSA/SA Dual Mode 5G से लैस है। इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट के साथ ही यह फोन 65W SuperVOOC 2.0 Flash Charge तकनीक वाली 4,260एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO Find X2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता हैं। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX689 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का ही Sony IMX586 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एफ/3.0 अर्पचर वाला 13 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो फाइंड एक्स2 प्रो में एफ/2.4 अर्पचर वाला 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेंसर दिया गया है।
OPPO Find X2
ओप्पो फाइंड एक्स2 में 6.7-इंच की एमोलेड डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला गालस 6 वाला पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 के साथ इस फोन में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, इसकी स्टोरेज को अलग से बढ़ाया नहीं जा सकेगा। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए सुपर फास्ट 65 वॉट चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करने वाली 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी शामिल है।

अगर बात करें कैमरा की तो इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। बैक में मौजूद कैमरा सिस्टम में एक 48MP वाइड एंगल कैमरा सोनी IMX586 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं, अल्ट्रा नाइट मोड 3.0 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सोनि IMX708 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसके अलावा फोन में 13MP का टेलीफोटो कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा है।
The post OPPO Find X2 Lite की फोटो आई सामने, क्वॉड कैमरे का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>