OPPO Find X4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:00:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Find X4 सीरीज के स्मार्टफोन Dimensity 9000 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ फ़रवरी या मार्च महीने में हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-series-smartphones-will-be-launched-in-february-or-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-series-smartphones-will-be-launched-in-february-or-march/#respond Mon, 20 Dec 2021 10:51:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72220 OPPO Find X4 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

The post OPPO Find X4 सीरीज के स्मार्टफोन Dimensity 9000 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ फ़रवरी या मार्च महीने में हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo जल्द ही अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप OPPO Find X4 series को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत कंपनी फरवरी या मार्च महीने में दो स्मार्टफोन Find X4 और Find X4 Pro को लॉन्च करेगा। OPPO Find X4 series के लॉन्च से पहले टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि ओप्पो दो मॉडल लॉन्च कर सकती है जो MediaTek के लेटेस्ट Dimensity 9000 और Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किये जा सकते हैं। संभव है कि स्टेंडर्ड Find X4 स्मार्टफोन मीडियाटेक और Pro वेरिएंट क्वालकॉम चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

OPPO Find X4 series के दोनों स्मार्टफोन बिना पेरिस्कोप टेक्नोलॉजी के सामान्य टेलीफोटो कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि, टिपस्टर के मुताबिक, फ्लैगशिप OPPO Find X4 Ultra/Pro+ वेरिएंट में कंपनी पेरिस्कोपिक कैमरा टेक्नोलॉजी से समझौता कर सकती है। इसके साथ ही चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर शेयर पोस्ट में दावा किया गया है कि OPPO Find X4 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

oppo-find-x4

GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को अडोप्ट करेगा। वहीं realme के कुछ स्मार्टफोन को अल्ट्राफास्ट 150W चार्जिंग सॉल्यूशन के साथ पेश किये जा सकते हैं। बीते हफ्ते 16 दिसंबर को MediaTek ने एक प्रेस इवेंट में अपने Dimensity 9000 5G चिपसेट को लॉन्च करते हुए ऐलान किया था कि ओप्पो के अपकमिंग Find X सीरीज का स्मार्टफोन Dimensity 9000 5G के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफ़ोन लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी कीमत

मीडियाटेक के इस प्रोसेसर का ऐलान पहली बार नवंबर में किया गया था, जो 4nm प्रोसेसर पर लेटेस्ट आर्म v9 आर्किटेक्चर कॉम्बीनेशन के साथ पेश किया गया है, जो इस प्रोसेसर को हायली एनर्जी एफिएंसी के साथ दमदार परफ़ॉर्मेंस ऑफ़र करता है। यह भी पढ़ें : iQOO U5 स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें सभी खूबियां

The post OPPO Find X4 सीरीज के स्मार्टफोन Dimensity 9000 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ फ़रवरी या मार्च महीने में हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-series-smartphones-will-be-launched-in-february-or-march/feed/ 0
Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Oppo Find X4 स्मार्टफोन: रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-smartphone-will-be-launched-with-mediatek-dimensity-9000-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-smartphone-will-be-launched-with-mediatek-dimensity-9000-processor/#respond Thu, 16 Dec 2021 10:50:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72065 Xiaomi भी कंफर्म कर चुका है कि Redmi K50 सीरीज़ का एक स्मार्टफ़ोन Dimensity 9000 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Oppo Find X4 स्मार्टफोन: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

MediaTek ने इस साल नवंबर में Dimensity 9000 SoC को लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने कहा था कि इस चिपसेट के साथ आने आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। मीडियाटेक ने कंफर्म किया है कि कई स्मार्टफोन ब्रांड जैसे – Oppo, Vivo, Xiaomi और Honor इस चिपसेट के साथ अगले साल अपने-अपने स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक अगले साल मीडियाटेक के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ अगले साल Oppo Find X4 स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया जा सकता है।

चाइनीज टेक्नोलॉजी न्यूज पोर्टल ITHome की रिपोर्ट के मुताबिक, Dimensity 9000 SoC के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन Oppo Find X4 हो सकता है। ओप्पो ने हाल ही में Oppo Inno Day 2021 इवेंट के दौरान फोल्डेबल फोन और स्मार्ट ग्लास को लॉन्च किया है। Oppo Find X4 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे 2022 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। ITHome की रिपोर्ट में दावा किया गया है Oppo Find X4 स्मार्टफोन को Dimensity 9000 SoC और X4 Pro स्मार्टफ़ोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

Redmi K50 सीरीज़ में होगा Dimensity 9000 SoC

Xiaomi के वाइस प्रेज़िडेंट और Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing भी कंफर्म कर चुके हैं कि Redmi K50 सीरीज़ का एक स्मार्टफ़ोन Dimensity 9000 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन सा फ़ोन मीडियाटेक के चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। लेकिन अटकलें है कि कंपनी Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।वहीं Honor और Vivo ने फिलहाल कंफर्म नहीं किया है कि वे मीडियाटेक के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेंगे या नहीं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में होगा डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन हुई लीक

मीडियाटेक ने Dimensity 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च के दौरान बताया कि वे 2022 के शुरुआत में Dimensity 8000 सीरीज के चिपसेट को भी लॉन्च करेगा। चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Dimensity 8000 SoC को 5NM प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। बता दें कि Dimensity 9000 चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना हुआ है। यह भी पढ़ें : HONOR Play 30 Plus 5G स्मार्टफोन सस्ते कीमत में प्रीमियम डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, जानें खूबियां

The post Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Oppo Find X4 स्मार्टफोन: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-smartphone-will-be-launched-with-mediatek-dimensity-9000-processor/feed/ 0
OPPO Find X4 की लॉन्चिंग से पहले जानें सभी खूबियां, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-smartphone-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-smartphone-specifications-leaked/#respond Thu, 02 Dec 2021 07:21:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71307 OPPO Find X4 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 9000 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

The post OPPO Find X4 की लॉन्चिंग से पहले जानें सभी खूबियां, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO इन दिनों अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन OPPO Find X4 पर काम कर रहा है। Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के लॉन्च के साथ ही Oppo ने एक ट्वीट कर बताया कि कंपनी जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी। OPPO ने भले ही अपने ट्वीट में अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी OPPO Find X4 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। लीक रिपोर्ट्स की माने तो OPPO Find X4 स्मार्टफोन 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जाएगा। चाइनीज टिप्स्टर के हवाले से Gizmochina ने अपनी एक रिपोर्ट में अपकमिंग OPPO Find X4 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है।

OPPO Find X4 के स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Find X4 स्मार्टफोन में 6.78-इंच की Samsung E4 AMOLED LTPO पैनल डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2K होगा। यह माना जा रहा है कि इस डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz डायनेमिक रेंज सपोर्ट करेगा। ओप्पो ने इससे पहले Find X3 और Find X3 Pro मॉडल को Snapdragon 870 और Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया था। टिपस्टर ने दावा किया है कि ओप्पो इस बार OPPO Find X4 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 9000 और OPPO Find X4 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है।

OPPO Find X4 स्मार्टफोन 8GB / 12GB की रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में Sony IMX709 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा सेंसर इससे पहले Reno7 और Reno7 Pro में देखने को मिला है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में OIS-सपोर्ट वाला Sony IMX766 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में Sony IMX766 50-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड फ्रीफॉम कैमरा और OIS-रेडी Samsung S5K3M5 13-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा (2X जूम) दिया जाएगा।

Oppo Find X4 स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में एल्यूमिनियम अलॉय मिडिल फ्रेम, डुअल स्पीकर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, NFC, और IR ब्लास्टर दिया जाएगा। ओप्पो का यह फोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Coolpad COOL 20 Pro स्मार्टफोन 2 साल की वारंटी और जबरदस्त फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

OPPO Find X4 की कीमत

OPPO Find X4 की कीमत का अनुमान लगाना अभी जल्दबादी होगी। हालांकि टिपस्टर ने दावा किया है कि Oppo Find X4 को 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जिसकी कीमत क्रमश: 4,999 युआन (करीब 58,800 रुपये) और 5,499 युआन (क़रीब 64,600 रुपये) हो सकती है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 10S स्मार्टफ़ोन नए अवतार में जल्द दे सकता है दस्तक, जानें क्या होगी क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

The post OPPO Find X4 की लॉन्चिंग से पहले जानें सभी खूबियां, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x4-smartphone-specifications-leaked/feed/ 0