OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं। ये दोनों मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किए जा चुके हैं और अब भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। इंडियन मार्केट में आने से पहले ही इन अपकमिंग ओप्पो मोबाइल्स कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। […]
The post OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s इंडिया प्राइस आया सामने! लॉन्च से पहले ही कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं। ये दोनों मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किए जा चुके हैं और अब भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। इंडियन मार्केट में आने से पहले ही इन अपकमिंग ओप्पो मोबाइल्स कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। इन दोनों स्मार्टफोंस का इंडिया प्राइस 21 मई को अनाउंस होगा लेकिन इससे पहले ही टिपस्टर द्वारा फाइंड एक्स9एस और फाइंड एक्स9 अल्ट्रा का रेट बता दिया गया है।
लीक के अनुसार OPPO Find X9s 12GB RAM वाला 5G फोन होगा जिसे 256GB और 512GB स्टोरेज पर लाया जाएगा। लीक में दावा किया गया है कि फाइंड एक्स9एस का स्टार्टिंग लॉन्च प्राइस 78,999 रुपये होगा और 512जीबी मेमोरी वाला फोन 88,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। इसी तरह लीक के मुताबिक OPPO Find X9 Ultra को 1,69,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा जिसमें 12GB RAM + 512GB Storage मिलेगी।

लीक के बताया गया है कि शुरुआती सेल में कंपनी इन दोनों स्मार्टफोंस पर बैंक ऑफर भी लेकर आएगी जिसमें 10 प्रतिशत का कार्ड डिस्काउंट दिया जाएगा। टिपस्टर के मुताबिक इस छूट के साथ ओपो फाइंड एक्स9एस को 65 हजार रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकता है। वहीं फाइंड एक्स9 अल्ट्रा का इफेक्टिव प्राइस डेढ़ लाख रुपये से कम हो जाएगा। बहरहाल कंफर्म फोन प्राइस के लिए 21 मई को रहे लॉन्च का इंतजार करना होगा।
ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए गए हैं। यह मोबाइल 200MP मेन सेंसर के साथ 200MP टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10x ऑप्टिकल जूम व 120x डिजिटल जूम तक की क्षमता वाला 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर भी 50MP Selfie सेंसर लगा है।
ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा इस सीरीज का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन है। इंडिया में इसे क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं भारतीय बाजार में यह ओपो मोबाइल 16GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जो LPDDR5X तकनीक पर काम करेगा।

OPPO Find X9 Ultra में 6.82-इंच की QHD+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 1Hz से 144Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1800निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने बता दिया है कि पावर बैकअप के लिए Find X9 Ultra में बड़ी 7050mAh बैटरी दी जाएगी और इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।
ओपो फाइंड एक्स9एस की बात करें तो इंडियन मार्केट में इसे MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा की जा चुकी है। बताते चलें कि फाइंड एक्स9एस से पहले POCO X8 Pro Max इसी डाइमेंसिटी चिपसेट पर चुका है। फाइंड एक्स9एस में 32,052.5mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है जो हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।
OPPO Find X9s 5G फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। कंपनी ने इसके साइड फ्रेम पर Customizable Snap Key लगाई गई है। हमारा अनुमान है कि Find X9s इंडिया में 50 हजार की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

यह ओपो मोबाइल 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए फाइंड एक्स9एस में 7025एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। दोनों नए ओप्पो स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स 21 मई को रिवील कर दी जाएगी।
The post OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s इंडिया प्राइस आया सामने! लॉन्च से पहले ही कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>ओपो ने पिछले महीने ही बता दिया था कि वह इंडिया में अपनी ‘फाइंड एक्स9 सीरीज’ का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में दो नए मोबाइल फोन OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra पेश किए जाएंगे। वहीं आज कंपनी इन इन अपकमिंग मोबाइल्स की इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। […]
The post OPPO Find X9s और Find X9 Ultra इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस, 21 मई को भारत आएंगे सबसे पावरफुल ओपो कैमरा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओपो ने पिछले महीने ही बता दिया था कि वह इंडिया में अपनी ‘फाइंड एक्स9 सीरीज’ का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में दो नए मोबाइल फोन OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra पेश किए जाएंगे। वहीं आज कंपनी इन इन अपकमिंग मोबाइल्स की इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि ओपो फाइंड एक्स9एस और फाइंड एक्स9 अल्ट्रा 21 मई को भारत में लॉन्च होंगे। सीरीज का अल्ट्रा मॉडल में इंडस्ट्री का पहला 50MP 10x optical telephoto कैमरा सिस्टम दिया है जिसमें Hasselblad लेंस और 8K cinematic video रिकॉर्डिंग मिलेगी।
21 मई को ओपो इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से फाइंड एक्स9एस और फाइंड एक्स9 अल्ट्रा भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। इसी ईवेंट के मंच से दोनों ओपो मोबाइल्स की कीमत, सेल डेट और फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। OPPO Find X9 Ultra ब्रांड का सबसे ज्यादा पावरफुल कैमरा फोन बनकर आएगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ओपो इंडिया के सोशल मीडिया चैनल्स पर फोन लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए गए हैं। यह मोबाइल 200MP मेन सेंसर के साथ 200MP टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10x ऑप्टिकल जूम व 120x डिजिटल जूम तक की क्षमता वाला 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर भी 50MP Selfie सेंसर लगा है।
ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा इस सीरीज का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन है। इंडिया में इसे क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं भारतीय बाजार में यह ओपो मोबाइल 16GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जो LPDDR5X तकनीक पर काम करेगा। कंपनी ने बता दिया है कि पावर बैकअप के लिए Find X9 Ultra में बड़ी 7050mAh बैटरी दी जाएगी और इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।
All you need to know about the #OPPOFindX9Ultra
#CreateWithFind #OPPOxHasselblad pic.twitter.com/OKCyw7p7Ol
— OPPO India (@OPPOIndia) May 12, 2026
OPPO Find X9 Ultra में 6.82-इंच की QHD+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 1Hz से 144Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1800निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है कि भारत में ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा का प्राइस 1 लाख रुपये से अधिक ही रखा जाएगा। OPPO Find X9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है जिसमें 16GB RAM + 512GB Storage मिलती है।
OPPO Find X9s की बात करें तो इंडियन मार्केट में इसे MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा की जा चुकी है। बताते चलें कि फाइंड एक्स9एस से पहले POCO X8 Pro Max इसी डाइमेंसिटी चिपसेट पर चुका है। हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए फाइंड एक्स9एस में 32,052.5mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है।

ओपो फाइंड एक्स9एस के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। कंपनी ने इसके साइड फ्रेम पर Customizable Snap Key लगाई गई है। हमारा अनुमान है कि Find X9s इंडिया में 50 हजार की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए फाइंड एक्स9एस में 7025एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह ओपो मोबाइल 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। OPPO Find X9s और Find X9 Ultra इंडिया प्राइस जानने के लिए 21 मई का इंतजार करना होगा।
The post OPPO Find X9s और Find X9 Ultra इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस, 21 मई को भारत आएंगे सबसे पावरफुल ओपो कैमरा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>OPPO ने हाल ही में चीन में अपने नए फ्लैगशिप OPPO Find X9 Ultra को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी इसे भारत में भी लाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि यह OPPO Find X9s के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। ये दोनों डिवाइस इस महीने भारत में लॉन्च होने […]
The post OPPO Find X9 Ultra और X9s की भारत में एंट्री तय! 15 मई लॉन्च डेट और कीमत लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने हाल ही में चीन में अपने नए फ्लैगशिप OPPO Find X9 Ultra को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी इसे भारत में भी लाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि यह OPPO Find X9s के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। ये दोनों डिवाइस इस महीने भारत में लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, इससे पहले लीक में पेश होने की तारीख और कीमत शेयर की गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के मुताबिक, इन दोनों स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट 15 मई हो सकती है। टिप्स्टर Sanju ने X पर दावा किया है कि OPPO Find X9 Ultra और Find X9s इसी तारीख को भारत में लॉन्च होंगे। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पहले ही कंफर्म किया जा चुका है कि ये फोन मई में आएंगे। ऐसे में 15 मई की तारीख संभावित लग रही है।

कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार OPPO Find X9s की कीमत भारत में करीब 70,000 रुपये हो सकती है। यह इसे Find X9 से थोड़ा नीचे रख सकता है। जिसकी शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है। यानी यह प्रीमियम फीचर्स के साथ थोड़ा कम कीमत में आएगा।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OPPO Find X9s में 6.59-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसका कैमरा सेटअप शानदार है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है, जो इसे फ्लैगशिप लेवल की स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देता है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन तगड़ा है, जिसमें 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो OPPO Find X9s फोन Midnight Grey, Lavender Sky और Sunset Orange जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध हो सकता है। यह मिड प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर सामने आएगा। जिसमें परफॉरमेंस, बैटरी और कैमरा तीनों शानदार मिलेंगे।

यदि Oppo Find X9 Ultra की बात करें तो इसे कंपनी प्रीमियम कैमरा फ्लैगशिप के तौर पर पेश करेगी। जिससे लगता है कि OPPO इस बार हर प्राइस सेगमेंट में अपने फ्लैगशिप पोर्टफोलियो से ग्राहकों को लुभा सकती है।
अभी कीमत और लॉन्च डेट दोनों ही लीक पर आधारित हैं, इसलिए ग्राहकों को ऑफिशियल ऐलान का इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।
The post OPPO Find X9 Ultra और X9s की भारत में एंट्री तय! 15 मई लॉन्च डेट और कीमत लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>अपने कैमरा के लिए फेमस ओपो की ‘फाइंड एक्स9’ सीरीज में दो और नए फोन आ रहे हैं। कंपनी ने नवंबर 2025 में इंडिया में OPPO Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च किए थे। अब इसी सीरीज में OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra भी लाए जा रहे हैं। ब्रांड की ओर […]
The post OPPO Find X9 Ultra और Find X9s इंडिया लॉन्च कंफर्म, ये पावरफुल कैमरा फोन अगले महीने आएंगे भारत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अपने कैमरा के लिए फेमस ओपो की ‘फाइंड एक्स9’ सीरीज में दो और नए फोन आ रहे हैं। कंपनी ने नवंबर 2025 में इंडिया में OPPO Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च किए थे। अब इसी सीरीज में OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra भी लाए जा रहे हैं। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि वह भारत में फाइंड एक्स9 अल्ट्रा और फाइंड एक्स9एस लेकर आ रही है जिनमें अगले ही महीने यानी मई में लॉन्च कर दिया जाएगा।
OPPO Find X9 Ultra और Find X9s 5G फोन मई में इंडिया में लॉन्च होंगे। फिलहाल कंपनी की ओर से तय लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि शुरुआती दो हफ्तों में ही इन मोबाइल फोंस को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। नए ओपो मोबाइल्स के आने के बाद ‘फाइंड एक्स9’ सीरीज में कुल चार मॉडल हो जाएंगे और ग्राहकों के पास चुनने के लिए Find X9, Find X9s, Find X9 Pro और Find X9 Ultra जैसे शानदार विकल्प हो जाएंगे।

ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा इस सीरीज का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन है जो विदेशी बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इस मोबाइल में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है जो 16GB LPDDR5X RAM के साथ मिलकर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 7050mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए गए हैं। यह मोबाइल 200MP मेन सेंसर के साथ 200MP टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10x ऑप्टिकल जूम व 120x डिजिटल जूम तक की क्षमता वाला 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर भी 50MP Selfie सेंसर लगा है।

Find X9 Ultra में 6.82-इंच की QHD+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 1Hz से 144Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1800निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है कि भारत में ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा का प्राइस 1 लाख रुपये से अधिक ही रखा जाएगा। OPPO Find X9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है जिसमें 16GB RAM + 512GB Storage मिलती है।
OPPO Find X9s की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में इसे MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर उतारा गया है। इंडिया में POCO X8 Pro Max इसी डाइमेंसिटी प्रोसेसर पर काम करता है। फाइंड एक्स9एस में 7025एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह ओपो मोबाइल 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

ओपो फाइंड एक्स9एस के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। कंपनी ने इसके साइड फ्रेम पर Customizable Snap Key लगाई गई है। हमारा अनुमान है कि Find X9s इंडिया में 50 हजार की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
The post OPPO Find X9 Ultra और Find X9s इंडिया लॉन्च कंफर्म, ये पावरफुल कैमरा फोन अगले महीने आएंगे भारत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>OPPO ने चीन में अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस तगड़े कैमरा सेटअप, पावरफुल परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे कई वेरिएंट्स में उतारा है, जिसकी शुरुआती कीमत 7,499 युआन (करीब 1.02 लाख रुपये) से शुरू होती है। जबकि टॉप […]
The post 200MP डुअल कैमरा, 7050mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ चीन में लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने चीन में अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस तगड़े कैमरा सेटअप, पावरफुल परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे कई वेरिएंट्स में उतारा है, जिसकी शुरुआती कीमत 7,499 युआन (करीब 1.02 लाख रुपये) से शुरू होती है। जबकि टॉप ऑप्शन की कीमत 11,999 युआन (लगभग 1.64 लाख रुपये) तक जाती है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में 6.82-इंच का फ्लैट AMOLED पैनल दिया गया है, जो QHD+ (3168 x 1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह स्क्रीन 1Hz से 144Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस प्रीमियम मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए Oppo Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।
कैमरा Oppo Find X9 Ultra फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) शामिल है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 10x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इसमें एक डेडिकेटेड कलर रिप्रोडक्शन लेंस भी मिलता है, जो तस्वीरों में बेहतर कलर एक्युरेसी देने में मदद करता है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
बैटरी के मामले में भी Oppo Find X9 Ultra फोन दमदार है। इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और एक मॉडल में सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट भी मिलता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, डुअल स्पीकर्स और AI कम्युनिकेशन चिप R100B दिया गया है। यह डिवाइस IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है। इसका वजन लगभग 235 से 236 ग्राम के बीच है। यह Black, White और Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Oppo Find X9 Ultra को चीन में कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वैरियंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 7,499 युआन (करीब 1,02,800 रुपये) में आता है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 7,999 युआन (लगभग 1,09,700 रुपये) रखी गई है। इसके 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 8,499 युआन (करीब 1,16,600 रुपये) है। फोन का 16GB + 1TB मॉडल 9,299 युआन (लगभग 1,27,600 रुपये) का है। वहीं, सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन (16GB + 1TB) की कीमत 9,499 युआन (करीब 1,30,300 रुपये) और टॉप Hasselblad Master Kit एडिशन 11,999 युआन (लगभग 1,64,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
Oppo Find X9 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर सामने आया है, जो कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस जैसे हर मामले में दमदार लग रहा है। मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम स्मार्टफोंस से माना जा रहा है। यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें टॉप-लेवल कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट चिपसेट मिले, तो यह आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। इसे इंडिया में भी मई में एंट्री मिलने वाली है इसलिए भारतीय ग्राहक इसका इंतजार कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकरी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।
The post 200MP डुअल कैमरा, 7050mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ चीन में लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>OPPO का आगामी फ्लैगशिप OPPO Find X9 Ultra आखिरकार अगले हफ्ते यानी 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन चीन के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी एक ही दिन आएगा। वहीं, पेश होने से पहले ही इसकी आधिकारिक लिस्टिंग सामने आ चुकी है, जिससे इसके फीचर्स और वेरिएंट्स […]
The post OPPO Find X9 Ultra का प्री-ऑर्डर शुरू, 1TB स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स की डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO का आगामी फ्लैगशिप OPPO Find X9 Ultra आखिरकार अगले हफ्ते यानी 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन चीन के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी एक ही दिन आएगा। वहीं, पेश होने से पहले ही इसकी आधिकारिक लिस्टिंग सामने आ चुकी है, जिससे इसके फीचर्स और वेरिएंट्स को लेकर जानकारी साफ हो गई है। बता दें कि इसे इंडिया में भी इसी महीने या मई के पहले हफ़्ते में एंट्री मिल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
चीन में Oppo Find X9 Ultra की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे Polar Glaciers, Rongsha Canyon और Tundra जैसे तीन अलग-अलग फिनिश में पेश किया जाएगा। यह फोन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। खास बात यह है कि सिर्फ 1TB मॉडल में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट मिलेगा। हालांकि यह फीचर ग्लोबल वर्जन में आएगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। कंपनी “Hasselblad Master Set” नाम का खास बंडल भी ऑफर कर रही है, जो खासतौर पर फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कैमरा सेगमेंट में यह डिवाइस गेम-चेंजर साबित हो सकता है। क्योंकि OPPO Find X9 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 1-इंच का बड़ा सेंसर मिलेगा। जिससे DSLR जैसी डेप्थ और शानदार लो-लाइट अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 200MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा। जबकि 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
दमदार कैमरा सेटअप के साथ OPPO इस फोन को “अल्टीमेट कैमरा स्मार्टफोन” के तौर पर पेश करने वाला है। इसे Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra मोबाइल्स से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। क्योंकि ये दोनों डिवाइस भी तगड़े कैमरा और ओवरॉल परफॉरमेंस के साथ आते हैं।

ग्लोबल लॉन्च के साथ OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन ज्यादा मार्केट्स में उपलब्ध होगा, जिससे OPPO अपने प्रीमियम सेगमेंट को और मजबूत करना चाहता है। Find X9 Ultra खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है, जो फोटोग्राफी और जूम को सबसे आगे रखते हैं। वहीं, अगर आप एक बैलेंस्ड फ्लैगशिप चाहते हैं, तो Find X9 Pro और Find X9 जैसे ऑप्शन भी अल्ट्रा से कम कीमत में अच्छे फीचर्स दे सकते हैं। हम आपको लॉन्च पर अल्ट्रा मॉडल की फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।
The post OPPO Find X9 Ultra का प्री-ऑर्डर शुरू, 1TB स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स की डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Oppo के अगले फ्लैगशिप स्मार्ट फोंस Oppo Find X9s Pro और Oppo Find X9 Ultra लॉन्च से पहले ही चर्चा में बने हुए है। यह डिवाइस 21 अप्रैल को चीन सहित ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ही Find X9 Ultra फोन China Telecom लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। जहां अहम स्पेसिफिकेशंस […]
The post Oppo Find X9 Ultra लॉन्च से पहले China Telecom पर लिस्ट, डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo के अगले फ्लैगशिप स्मार्ट फोंस Oppo Find X9s Pro और Oppo Find X9 Ultra लॉन्च से पहले ही चर्चा में बने हुए है। यह डिवाइस 21 अप्रैल को चीन सहित ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ही Find X9 Ultra फोन China Telecom लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। जहां अहम स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं।
डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra फोन में नीचे की तरफ एक Quick बटन दिया जा सकता है, जो शॉर्टकट या कैमरा एक्सेस के लिए इस्तेमाल हो सकता है। वहीं, टॉप लेफ्ट में Snap Key दिया जा सकता है। जो AI Mind Space फीचर्स को एक्सेस करने में मदद कर सकता है। इसमें X-axis linear motor, ड्यूल स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और IP68, IP69 व IP69K रेटिंग मिलने की उम्मीद है। फोन का वजन करीब 238 ग्राम हो सकता है और इसकी मोटाई 9.15mm बताई गई है।
वेरिएंट्स की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। इसके टॉप वैरियंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिल सकता है। कलर ऑप्शंस में Velvet Sand Canyon (ऑरेंज), Earth Tundra (ब्राउन) और Polar Glacier (वाइट) शामिल हो सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में 6.78-इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल हो सकता है। साथ ही इसमें 144Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
परफॉरमेंस के मामले में यह डिवाइस पावरफुल होने वाला है, क्योंकि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Oppo Find X9 Ultra फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर रन कर सकता है।
बैटरी भी Oppo Find X9 Ultra फोन की बड़ी खासियत हो सकती है, जिसमें 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेगमेंट में Oppo इस बार बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी में लग रहा है। Oppo Find X9 Ultra फोन के फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 200MP + 50MP + 200MP + 50MP सेंसर शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Sony LYT-901 प्राइमरी सेंसर, Sony LYT-600 अल्ट्रा-वाइड लेंस, OmniVision OV52A 3x जूम पेरिस्कोप कैमरा और Samsung JNL 10x ज़ूम पेरिस्कोप शामिल हो सकते हैं। यही नहीं 3.2MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जा सकता है। खास बात यह है कि फोन में Hasselblad टेली-कन्वर्टर किट का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे जूम कैपेबिलिटी और बेहतर मिल सकती है।

आगामी Oppo Find X9 Ultra प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में Samsung और Xiaomi के फ्लैगशिप डिवाइस को टक्कर दे सकता है। हम लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।
The post Oppo Find X9 Ultra लॉन्च से पहले China Telecom पर लिस्ट, डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>21 अप्रैल को ओपो अपनी ‘फाइंड एक्स9’ सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से इस दिन OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। इनसे पहले OPPO Find X9 और Find X9 Pro इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं लेकिन ये दोनों […]
The post 16GB RAM वाला OPPO मोबाइल होगा Find X9s Pro! पावरफुल प्रोसेसर Dimensity 9500 का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
21 अप्रैल को ओपो अपनी ‘फाइंड एक्स9’ सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से इस दिन OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। इनसे पहले OPPO Find X9 और Find X9 Pro इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं लेकिन ये दोनों अपकमिंग ओपो मोबाइल चाइना मार्केट में उतारे जाएंगे। बाजार में आने से पहले ही इनमें से एक ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो 5जी फोन गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां फोन प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो गया है।
OPPO Find X9s Pro को गीकबेंच पर PME110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट कर दिया गया है। यह लिस्टिंग कल यानी 7 अप्रैल की है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो को यहां सिंगल-कोर में 3463 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं Find X9s Pro का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 10174 आया है। गीकबेंच पर यह ओपो 5जी फोन Android 16 OS के साथ लिस्ट किया गया है।
गीकबेंच पर ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो 5जी फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में k6993v1_64 कोडनेम लिखा गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 2.70GHz बताई गई है। इस 8-कोर सीपीयू में 3.50GHz क्लॉक स्पीड वाला ट्राई-कोर और 4.21GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाला प्राइम-कोर शामिल है। प्रोसेसर स्पीड और कोडनेम से यह साफ हो गया है कि Find X9s Pro MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।
सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोन OPPO Find X9 और X9 Pro भी इसी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं। गीकबेंच पर ओपो के अपकमिंग स्मार्टफोन फाइंड एक्स9एस प्रो को 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट होगा और बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो के 5जी फोन में Mali-G1-Ultra MC12 GPU दिए जाने की पुष्टि भी हो गई है।

OPPO Find X9s Pro 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी बीते दिनों लीक में सामने आ चुकी है। चर्चा है कि यह Dual 200MP Camera वाला फोन होगा। यानी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए जा सकते हैं। इनमें 1/1.56-इंच साइज वाला 200MP Samsung HP5 मेन सेंसर और 200MP 3x periscope telephoto लेंस दिया जा सकता है। मोबाइल के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 50MP ultra-wide और एक 3.2MP लेंस भी मिल सकता है।
लीक के अनुसार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो सामने आई जानकारी के अनुसार OPPO Find X9s Pro एक कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसे 6.32-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एमोलेड पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Find X9s Pro को 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं साथ ही इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है। कंपनी इस नए वीवो स्मार्टफोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाएगी।
फोन लॉन्च डिटेल्स की बात करें तो OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे। इन दिन कंपनी अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से ये फाइंड एक्स9 सीरीज के नए ओपो फोन टेक मंच पर कदम रखेंगे। यह ईवेंट चाइना में शाम 7 बजे आयोजित होगा जिसे इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर देखा जा सकेगा। ओपो चाइना वेबसाइट और ब्रांड के वेईबो पेज पर यह ओपो फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा।
The post 16GB RAM वाला OPPO मोबाइल होगा Find X9s Pro! पावरफुल प्रोसेसर Dimensity 9500 का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Oppo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में 21 अप्रैल को Oppo Find X9 Ultra को ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। वहीं, पेश होने से पहले ही इस डिवाइस का ग्लोबल मॉडल Geekbench पर स्पॉट हो गया है, जिससे इसके पावरफुल हार्डवेयर और परफॉरमेंस की जानकारी मिली है। उम्मीद है यह बाजार में आने के बाद Samsung […]
The post Oppo Find X9 Ultra का ग्लोबल वर्जन Geekbench पर स्पॉट, Snapdragon 8 Elite Gen 5, 12GB RAM आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में 21 अप्रैल को Oppo Find X9 Ultra को ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। वहीं, पेश होने से पहले ही इस डिवाइस का ग्लोबल मॉडल Geekbench पर स्पॉट हो गया है, जिससे इसके पावरफुल हार्डवेयर और परफॉरमेंस की जानकारी मिली है। उम्मीद है यह बाजार में आने के बाद Samsung और Xiaomi के फ्लैगशिप फोंस को टक्कर दे सकता है। आइए, आगे अब तक सामने आई डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench लिस्टिंग में Oppo Find X9 Ultra का मॉडल नंबर CPH2841 सामने आया है, जो इसके ग्लोबल (और संभावित भारतीय) वैरियंट की पुष्टि करता है। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, इस डिवाइस में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसके साथ Adreno 840 GPU मिल सकता है। यह कॉम्बिनेशन हाई-एंड गेमिंग, 4K/8K वीडियो प्रोसेसिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल माना जा सकता है।
लिस्टिंग में सामने आया है कि Oppo Find X9 Ultra स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ टेस्ट किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 16 पर रन कर सकता है। परफॉरमेंस स्कोर की बात करें तो फोन ने Geekbench के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,584 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,812 अंक हासिल किए हैं। ये स्कोर बताते हैं कि यह फोन फ्लैगशिप लेवल की परफॉरमेंस देने वाला हो सकता है। हालांकि रियल लाइफ यूसेज में थोड़ा फर्क हो सकता है।
अब तक आए संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकता है। कैमरा सेक्शन इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट हो सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 200MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (पोर्ट्रेट के लिए) और 50MP का 10x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
बैटरी के मामले में भी Oppo बड़ा अपग्रेड दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें लगभग 7050mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले Find X8 Ultra के 6100mAh से ज्यादा हो सकती है। इसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात समाने आई है। जिससे यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का भी फायदा मिल सकता है।

लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं है और आगामी Oppo Find X9 Ultra डिवाइस के प्रमुख फीचर्स सामने आ चुके हैं। हालांकि, कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि यह प्रीमियम प्राइस में आएगा। इसका मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra, Xiaomi 17 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि आप Oppo Find X9 Ultra लेना चाहते हैं तो इसके लिए 21 अप्रैल के लॉन्च का वेट करना होगा। हम इस दिन आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।
The post Oppo Find X9 Ultra का ग्लोबल वर्जन Geekbench पर स्पॉट, Snapdragon 8 Elite Gen 5, 12GB RAM आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>ओपो ने पिछले साल नवंबर 2025 में ‘फाइंड एक्स9 सीरीज’ इंडिया में पेश की थी। इस सीरीज के तहत OPPO Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च हुए थे जो इंडिया के पहले MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर वाले फोन बनकर आए थे। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन मॉडल […]
The post 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे नए OPPO मोबाइल्स, Find X9s Pro और Find X9 Ultra की होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओपो ने पिछले साल नवंबर 2025 में ‘फाइंड एक्स9 सीरीज’ इंडिया में पेश की थी। इस सीरीज के तहत OPPO Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च हुए थे जो इंडिया के पहले MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर वाले फोन बनकर आए थे। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन मॉडल OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra लेकर आ रही है। ये दोनों नए ओप्पो मोबाइल्स आने वाली 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे जिन्हें सबसे पहले चाइनीज मार्केट में उतारा जाएगा।
ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा रिलीज डेट 21 अप्रैल तय हुई है। इस दिन कंपनी अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से ‘Find X9 series’ का सबसे पावरफुल फोन मॉडल Find X9 Ultra अनविल किया जाएगा। अल्ट्रा मॉडल के साथ ही इस दिन कंपनी OPPO Find X9s Pro भी लॉन्च करेगी। यह लॉन्च ईवेंट चाइना में शाम 7 बजे आयोजित होगा जिसे इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर देखा जा सकेगा। ओपो चाइना वेबसाइट और ब्रांड के वेईबो पेज पर यह ओपो फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा।

ओपो को कहना है कि ब्रांड का अपकमिंग फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन की कैमरा टेक्नोलॉजी बेहद खास होगी। इस फोन में कंपनी का मोस्ट एडवांस इमेजिंग सिस्टम लगाया जाएगा जो अभी तक भी ओपो मोबाइल्स में नहीं मिला है। Find X9 Ultra में Hasselblad कैमरा लेंस मिलेंगे जो किसी प्रोफेशनल कैमरा फोटोग्राफी जैसा रिजल्ट देगा। इस मोबाइल के फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। यह 1/1.28″ अल्ट्रा-लार्ज सेंसर वाला 200MP periscope telephoto लेंस हो सकता है। फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में 200MP LYT901 लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इसके साथ 10X ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कोई भी ओपो मोबाइल भारत में इस चिपसेट पर नहीं आया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। यह अपकमिंग ओपो मोबाइल 6.82 इंच की 2K AMOLED पर पेश किया जा सकता है।
OPPO Find X9s Pro में भी 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए जा सकते हैं। इस मोबाइल में 1/1.56-इंच साइज वाला 200MP Samsung HP5 मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 200MP 3x periscope telephoto लेंस भी दिया जा सकता है। मोबाइल के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 50MP ultra-wide और एक 3.2MP लेंस भी लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यही चिपसेट मौजूद फाइंड एक्स9 स्मार्टफोंस में लगा है। ताकतवर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। स्क्रीन की बात करें तो इस अपकमिंग ओप्पो मोबाइल में 6.32-इंच डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक के मुताबिक यह फ्लैट डिस्प्ले होगी जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 3डी अल्ट्रासोनिंग फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।
The post 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे नए OPPO मोबाइल्स, Find X9s Pro और Find X9 Ultra की होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>