The post Oppo भारत में जल्द लॉन्च करेगा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, ऐसी होंगी खूबियां कि आप भी कहेंगे अरे गजब! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo को लेकर खबर है कि कंपनी भारत में जल्द ही Oppo K सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। ओप्पो के अपकमिंग K सीरीज के स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही रिपोर्ट है कि ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ और जानकारी लीक हुई है। पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक Oppo भारत में जल्द ही नए 5G स्मार्टफोन K सीरीज के तहत लॉन्च करेगी। इसके साथ ही मुकुल शर्मा का कहना है कि ये स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए आएंगे। Oppo ने कुछ हफ्ते पहले भारत में Oppo K10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब कंपनी Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां हम आपको Oppo के अपकमिंग K सीरीज़ स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की इमेज शेयर की है। उन्होंने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफ़ोन भारत में Oppo K सीरीज को जॉइन करेगा। यह स्मार्टफोन भारत में Oppo K10 Pro के नाम से एंट्री कर सकता है। खबरों की माने तो यह चीन में लॉन्च हुए Oppo K10x का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।
अपकमिंग Oppo K सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा जो कि पतला और हल्का है। इसके साथ ही इंडिया लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारत में आने वाले कुछ हफ्तों में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो का यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 8280mAh बैटरी के साथ इस कंपनी ने लॉन्च किए दो फौलादी स्मार्टफोन, चट्टान जैसी है मजबूती

ओप्पो भारत में अपनी K सीरीज के तहत अब तक Oppo K10 स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुका है। यह स्मार्टफोन मार्च महीने में पेश किया गया था। ओप्पो का यह फोन 6.5-इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर और Adreno 610 GPU के साथ लॉन्च किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Oppo K10 स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो का यह फ़ोन भारत में 14,990 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकात है।
The post Oppo भारत में जल्द लॉन्च करेगा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, ऐसी होंगी खूबियां कि आप भी कहेंगे अरे गजब! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 8000 MAX चिपसेट वाला OPPO K10 5G फोन हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओपो के10 सीरीज़ ने आज टेक मार्केट में एंट्री ले ली है। कंपनी ने इस सीरीज़ के दो मोबाइल फोन जोड़े हैं जो OPPO K10 5G और OPPO K10 Pro नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। सबसे पहले चीन में दस्तक देने वाली इस स्मार्टफोन सीरीज़ में बेहतरीन डिसप्ले और पावरफुल चार्जिंग तकनीक के साथ ही शानदार कैमरे का इस्तेमाल किया गया है। OPPO K10 Pro के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस जानने के लिए (यहां क्लिक) कर सकते हैं तथा MediaTek Dimensity 8000 MAX चिपसेट पर लॉन्च होने वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन OPPO K10 5G की डिटेल्स आगे दी गई हैं।
ओपो के10 5जी फोन 2412 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59 इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो एलसीडी पैनल पर बना है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। ओपो मोबाइल की डिसप्ले 401पीपीआई और 16.7एम कलर सपोर्ट करती है तथा इसका बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 90.8 प्रतिशत का है।

OPPO K10 5G फोन एंडरॉयड 12 आधारित कलरओएस 12 पर लॉन्च हुआ है जो 2.75गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 8000 मैक्स चिपसेट पर रन करता है। गौरतलब है कि ओपो के10 5जी इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में एआरएम ओडिन एमसी6 जीपीयू मौजूद है। यह स्मार्टफोन LPDDR5 RAM और UFS3.1 ROM तकनीक पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो के10 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो मोबाइल में एफ/2.05 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO K10 5G डुअल सिम के साथ लॉन्च हुआ है जो 5जी व 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ओपो के10 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 67W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
ओपो के10 5जी फोन चाइना में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 1999 युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार 23,400 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2199 यानी तकरीबन 25,700 रुपये तथा 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2499 युआन यानी तकरीबन 29,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।
The post दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 8000 MAX चिपसेट वाला OPPO K10 5G फोन हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 12GB RAM और 80W SuperVOOC के साथ पावरफुल OPPO K10 Pro हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। ये दोनों ही मोबाइल फोन ‘के’ सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिन्होंने OPPO K10 5G और OPPO K10 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये दोनों ओपो मोबाइल फिलहाल चीनी बाजार में उतारे गए हैं जो आने वाले दिनों में विश्व की अन्य मार्केट्स में एंट्री ले सकते हैं। इन दोनों में से बड़े मॉडल यानी ओपो के10 प्रो स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की डिटेल्स आगे शेयर की गई है।
ओपो के10 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में कंपनी ने सैमसंग ई4 ओएलईडी पैनल का इस्तेमाल किया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 397पीपीआई और 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। 2.5डी ग्लास वाली इस फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

OPPO K10 Pro को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है कलरओएस 12 के साथ मिलकर करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.9गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए ओपो के10 प्रो स्मार्टफोन में एड्रेनो 660 जीपीयू दिया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR5 RAM और UFS3.1 ROM तकनीक पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO K10 Pro डुअल सिम फोन है जो 5जी व 4जी दोनों पर काम करती है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो के10 प्रो स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 80W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करता है।
ओपो के10 प्रो ने तीन वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 2499 युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2799 यानी तकरीबन 32,800 रुपये तथा 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 3199 युआन यानी तकरीबन 37,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।
The post 12GB RAM और 80W SuperVOOC के साथ पावरफुल OPPO K10 Pro हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 24 अप्रैल को लॉन्च होगा OPPO K10 Pro 5G फोन, 80W Fast Charging के साथ मिलेगी 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘के’ सीरीज़ के तहत OPPO K10 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 50MP Camera, Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट और 33W 5,000mAh Battery की पावर के साथ आया था जो 14,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब ओपो मोबाइल्स की ओर इसी सीरीज़ का एक और नया मोबाइल OPPO K10 Pro 5G Phone भी लाया जा रहा है जो 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा।
ओपो कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को अपनी होम मार्केट चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से Oppo K10 series चाइना में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज़ के तहत Oppo K10 and Oppo K10 Pro 5G फोन लॉन्च होंगे। सबसे पहले तो बता दें कि चीन में लॉन्च होने वाला ओपो के10 स्मार्टफोन इंडिया में मौजूद मॉडल के काफी अलग होगा वहीं दूसरी ओर सीरीज़ में आने वाला ओपो के10 प्रो 5जी फोन कंपनी का बिल्कुल नया डिवाईस होगा। उम्मीद कर सकते हैं कि चीन में लॉन्च होने के बाद ओपो के10 प्रो भारतीय बाजार में का भी रूख कर सकता है।

विभिन्न लीक्स और सर्टिफिकेशन्स से जरिये प्राप्त डिटेल्स के अनुसार ओपो के10 प्रो 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं साथ ही इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 इंडिया में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, 108MP कैमरा के साथ मिलेगी Auto Data Switching तकनीक
OPPO K10 Pro 5G एंडरॉयड 12 पर लॉन्च होगा जिसमें आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन को एड्रेनो 660 जीपीयू से लैस किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार यह ओपो मोबाइल 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिनमें 128 जीबी तथा 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। आशा है कि यह फोन दो से अधिक वेरिएंट्स में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के10 प्रो 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा 4,880एमएएच बैटरी से लैस किया जा सकता है।
The post 24 अप्रैल को लॉन्च होगा OPPO K10 Pro 5G फोन, 80W Fast Charging के साथ मिलेगी 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>