Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी K13 Turbo सीरीज लॉन्च की है इसमें आने वाला नया OPPO K13 Turbo Pro 5G अब सेल के लिए तैयार है। यह देश के पहले इनबिल्ट कूलिंग फैन वाले स्मार्टफोन के रूप में आया है। इसकी सेल आज यानी 15 अगस्त से शुरू हो गई है। […]
The post OPPO K13 Turbo Pro 5G: भारत के पहले कूलिंग फैन वाले स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें ऑफर्स, प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी K13 Turbo सीरीज लॉन्च की है इसमें आने वाला नया OPPO K13 Turbo Pro 5G अब सेल के लिए तैयार है। यह देश के पहले इनबिल्ट कूलिंग फैन वाले स्मार्टफोन के रूप में आया है। इसकी सेल आज यानी 15 अगस्त से शुरू हो गई है। यदि आप फोन लेना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से ले सकते हैं। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत, उपलब्धता और खूबियां जानते हैं।
OPPO K13 Turbo Pro 5G की कीमत 8GB+256GB वैरियंट के लिए 37,999 और 12GB+256GB के लिए 39,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन तीन रेसिंग इंस्पायर्ड कलर ऑप्शंस Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maverick में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक चुनिंदा बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज बोनस के जरिए 3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट ले पाएंगे। साथ ही 9 महीने का No Cost EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। इन ऑफर्स के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत क्रमशः 34,999 और 36,999 रुपये पड़ेगी। इसके अलावा ग्राहक फ्लिपकार्ट मिनट्स सर्विस के जरिए अपने OPPO K13 Turbo Pro 5G की टर्बो स्पीड डिलीवरी का भी अनुभव ले सकते हैं। जिससे यह फोन उनके पास कम समय में पहुंच जाएगा।

ब्रांड ने यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है, जो लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग या हेवी मल्टीटास्किंग करना पसंद करते हैं। Storm Engine कूलिंग टेक्नोलॉजी, 7,000mAh की बैटरी, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे पावर यूजर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन बन सकते हैं।
डिजाइन की बात करें तो OPPO K13 Turbo Pro 5G रेसिंग-इंस्पायर्ड लुक के आता है। जिसमें गोल्ड-ट्रिम कैमरा मॉड्यूल और टर्बो ब्रीदिंग लाइट्स का इस्तेमाल हुआ है। यह 8.31mm पतला और 208 ग्राम वजन का है। इसमें इनबिल्ट फैन है, जो L-शेप एयर डक्ट, 0.1mm ब्लेड वाले माइक्रो सेंट्रीफ्यूगल फैन, 7,000mm² वेपर चेंबर और 19,000mm² ग्रेफाइट लेयर के जरिए तापमान को 2-4°C तक कम कर सकता है। इससे गेमर्स का अनुभव शानदार हो सकता है। डिस्प्ले 6.8-इंच LTPS AMOLED है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, Adreno GPU और Wi-Fi 7 सपोर्ट है, जिससे 5G स्पीड 4.2Gbps तक मिल सकती है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए Synopsys 3910P टच IC, गेमिंग हॉट जोन कैलिब्रेशन, ग्लव मोड, स्प्लैश टच, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और AI Game Assistant जैसे कई फीचर्स हैं। फोन में बैटरी 7,000mAh की दी गई है जो 80W SuperVOOC तकनीक से 54 मिनट में फुल चार्ज सकती है। साथ में बाईपास चार्जिंग मोड गेमिंग के दौरान बैटरी की हेल्थ को बनाए रख सकता है।
रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS/EIS प्राइमरी लेंस और 2MP सेकेंडरी सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा लगा है। इसमें AI Clarity Enhancer, AI Eraser और AI Reflection Remover जैसे फीचर्स हैं। हालांकि, यह फोन फोटोग्राफी-लवर्स के बजाए गेमिंग और परफॉर्मेंस लवर्स को ज्यादा पसंद आ सकता है।
OPPO K13 Turbo Pro 5G बाजार में मौजूद iQOO Neo 10, Oppo reno 14 और Poco F7 जैसे मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है। क्योंकि इनमें भी मिड रेंज में फ्लैगशिप लेवल फीचर्स मिल जाते हैं। हालांकि ओप्पो का यह नया मॉडल कम कीमत में प्रीमियम कूलिंग हार्डवेयर और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस जैसी खूबियों के चलते थोड़ा आगे लग सकता है।
यदि आपका बजट 35,000 से 38,000 रुपये का है और आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो लंबे गेमिंग सेशन में भी बढ़िया चले, बैटरी बैकअप भी मिलता रहे तो OPPO K13 Turbo Pro 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, अगर आपको कूलिंग सिस्टम से ज्यादा कैमरा क्वालिटी चाहिए तो इस प्राइस रेंज में अन्य डिवाइस पर विचार किया जा सकता है। उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। आगे भी इसी तरह की खबरों के लिए जुड़े रहें।
The post OPPO K13 Turbo Pro 5G: भारत के पहले कूलिंग फैन वाले स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें ऑफर्स, प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>ओप्पो ने भारत में गेमिंग के लिए OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro स्मार्टफोंस लॉन्च कर दिए हैं। आप बेस मॉडल की जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। जबकि के13 टर्बो प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जो इस सीरीज में पहली बार मिल […]
The post 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाला OPPO K13 Turbo Pro इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओप्पो ने भारत में गेमिंग के लिए OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro स्मार्टफोंस लॉन्च कर दिए हैं। आप बेस मॉडल की जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। जबकि के13 टर्बो प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जो इस सीरीज में पहली बार मिल रहा है। इसके साथ 7000mm² VC कूलिंग सिस्टम भी इसे अलग बनाता है। फोन का बैक कंपोजिट ग्लास फाइबर मटेरियल से बना है, जिसमें थ्री-डायमेंशनल मेटल कटिंग टेक्सचर है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। इसके साथ ही पहली बार दिया जा रहा इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी फोन को इंडियन यूजर्स के लिए यूनिक बना रहा है। आइए, आगे प्रो मॉडल की खूबियां, प्राइस और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO K13 Turbo Pro 5G फ्लैगशिप लेवल फीचर्स, बेहतरीन कूलिंग टेक्नोलॉजी और वाटरप्रूफ डिजाइन के साथ दो स्टोरेज में आया है। इसके 8GB+256GB मेमोरी वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये है जबकि 12GB+256GB मॉडल 39,999 रुपये का है। इस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 9 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑफर मिल जाएगा। यह फोन 15 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गया हैं। कलर्स के मामले में यह Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maverick में आता है।

OPPO K13 Turbo Pro टर्बो प्रो LPDDR5X रैम के साथ आता है, जिसमें 8GB और 12GB वैरियंट उपलब्ध हैं, जबकि स्टोरेज में UFS 4.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 का 3.2GHz ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 825 GPU मिलेगा। इसके अलावा, इसमें एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Rapid Cooling Engine दिया गया है, जिसके 0.1mm के थिन ब्लेड्स एयर वॉल्यूम को 20% बढ़ाते हैं और 18,000 RPM तक घूमते हैं।
एल-शेप्ड डक्ट अल्ट्रा-लो एयरफ्लो रेजिस्टेंस के साथ हीट डिसिपेशन को तीन गुना ज्यादा एफिशिएंट बना देता है। यह फोन IPX9, IPX8 और IPX6 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, जो इसे इंडस्ट्री का पहला ऐसा एयर-कूलिंग स्मार्टफोन बनाता है जो पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा। इसके साथ कंपनी ने एक टर्बो कूलिंग बैक क्लिप भी पेश किया है, जो फोन का तापमान 13° तक कम कर सकता है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान यह कूलिंग सिस्टम फ्रेम ड्रॉप्स को कम कर सकता है और ग्राहकों को ज्यादा गर्म महसूस नहीं होने देगा। जिससे ग्रिप आरामदायक बनी रह सकती है। वहीं, वाटरप्रूफ डिजाइन गिरने या बारिश में भी डिवाइस को सुरक्षित बना सकता है।
कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का मेन सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट भी है इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर वाला है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा f/2.4 अपर्चर सपोर्ट के साथ दिया गया है। हालांकि, 2MP डेप्थ सेंसर सीमित यूज के साथ आता है, लेकिन OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा लो-लाइट में बेहतर कर सकता है।

बैटरी के मामले में OPPO K13 Turbo Pro फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। जिसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो फोन को मिनटों में चार्ज कर सकता है। इसमें बायपास चार्जिंग और पावर मैनेजमेंट के लिए ऑप्टिमाइजेशन भी है, जिससे हीटिंग कम होती है और बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। अन्य फीचर्स के रूप में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, NFC, स्टीरियो स्पीकर्स और हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और मल्टी-GNSS सपोर्ट है।
OPPO K13 Turbo Pro उन यूजर्स और गेमर्स के लिए बनाया गया है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस, एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले चाहते हैं। दरअसल, इस लॉन्च से साफ है कि OPPO अब iQOO और POCO जैसी ब्रांड्स को टार्गेट कर सकता है। जो पहले से ही गेमिंग-स्मार्टफोंस लाते हैं। K13 Turbo Pro के साथ कंपनी का मकसद इस सेगमेंट में उन यूजर्स को आकर्षित करने का हो सकता है जो मिड-रेंज में फ्लैगशिप-लेवल गेमिंग पसंद करते हैं। यह फोन iQOO Neo 10, Oppo reno 14 और Poco F7 जैसे मॉडल से मुकाबला कर सकता है।
अगर तुलना की जाए तो OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro के बीच प्राइमरी अंतर प्रोसेसर, कूलिंग टेक्नोलॉजी और स्टोरेज स्पीड में है। जहां टर्बो में Dimensity 8450 और UFS 3.1 मिलता है, वहीं प्रो में Snapdragon 8s Gen 4 और UFS 4.0 तकनीक है।
अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ गेमिंग ही नहीं बल्कि रोजमर्रा के उपयोग में भी बढ़िया और भरोसेमंद रहे तो OPPO K13 Turbo Pro तगड़ा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही टॉप-टियर कूलिंग और लेटेस्ट Snapdragon चिप भी इसे आगे रख सकती है। इसके अलावा यदि आपका बजट 35,000 से 40,000 रुपये के बीच है तो इस पर विचार किया जा सकता है। हम इस फोन का रिव्यू भी करेंगे और आपको और भी डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।
The post 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाला OPPO K13 Turbo Pro इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Oppo ने अपने K-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन डिजाइन, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और गेमिंग-परफॉर्मेंस के लिए शानदार हैं। इनमें खास इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी है जो इंडियन ग्राहकों […]
The post 8GB RAM, 6.8 इंच स्क्रीन वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo ने अपने K-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन डिजाइन, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और गेमिंग-परफॉर्मेंस के लिए शानदार हैं। इनमें खास इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी है जो इंडियन ग्राहकों को पहली बार दिया जा रहा है। कंपनी ने मोबाइल्स को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जो हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, स्मूद रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी बैकअप चाहते हैं। आइए, आगे इस पोस्ट में Oppo K13 Turbo 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत की बात करें तो Oppo K13 Turbo को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल 8GB RAM +128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि 8GB RAM +256GB स्टोरेज वाला वैरियंट 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी फोन के साथ 3,000 रुपये रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 9 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑफर दे रही है। फोन का प्री-ऑर्डर आज से किया जा सकता है और यह ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट, कंपनी वेबसाइट और ऑफलाइन मो़ड पर सेल के लिए आने वाले 15 अगस्त से उपलब्ध होगा। Oppo K13 Turbo तीन आकर्षक कलर ऑप्शन Knight White, First Purple और Midnight Marvier में मिलेगा। इसका साइज 162.78 × 77.22 मिमी है और मोटाई 8.31 मिमी व वजन 207 ग्राम रखा गया है।

Oppo K13 Turbo स्मार्टफोन में LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका साइज 6.8 इंच है और यह 2800×1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 454 PPI की शार्पनेस प्रदान करता है। इसमें 10-बिट कलर डेप्थ और 1600 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्क्रीन इनडोर और आउटडोर दोनों में बेहतरीन लग सकती है। इस पर 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा।
परफॉर्मेंस के लिए Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मौजूद है, जो 5nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित रखा गया है इसमें मल्टीटास्किंग के लिए 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। जिससे यूजर अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। फोन में इन-बिल्ट कूलिंग फैन टेक्नोलॉजी है, जो लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्किंग के दौरान उपयोगी साबित हो सकती है। यह तकनीक तापमान को नियंत्रित कर सकती है और परफॉर्मेंस अच्छा देने में मदद करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K13 Turbo में रियर पैनल पर डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस OV50D40 सेंसर 1/2.88 इंच साइज के साथ मौजूद है यह f/1.8 अपर्चर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट वाला है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा लगाया गया है। जो डेप्थ डिटेक्शन या बेसिक मैक्रो शॉट्स भी ले सकता है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। जो IMX480 सेंसर है और f/2.45 अपर्चर के साथ लो-लाइट सेल्फी ले सकता है।
Oppo K13 Turbo की बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबी बैकअप प्रदान कर सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह बायपास पावर सप्लाई तकनीक से भी लैस है। जिसमें चार्जिंग के दौरान डिवाइस को सीधे पावर सोर्स से चलाने की क्षमता मिलती है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स में स्टेरियो डुअल स्पीकर, X-एक्सिस लिनियर मोटर, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन NFC शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को आईपीएक्स 6/8/9 वॉटर प्रूफ तकनीक, ऑलराउंड आर्मर एंड ड्रॉप प्रूफ तकनीक और फ्लैगशिप लेवल ग्लास प्रोडक्शन दिया गया है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में कलर ओएस 15 और एंड्राइड 15 के साथ 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। यही नहीं कई AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
Oppo K13 Turbo मिड-रेंज सेगमेंट में आया है, जहां यह लेटेस्ट Redmi Note 14 Pro+, iQOO Z10 और Realme GT 6T जैसे मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है। K13 Turbo को उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो गेमिंग परफॉर्मेंस, बैटरी बैकअप और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले को पसंद करते हैं। इसके अलावा पहली बार इंडिया में मिल रहा इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी इसे बाकी मिड-रेंज मोबाइल्स से अलग बनाता है।
अगर आप बड़ी बैटरी, गेमिंग के लिए थर्मल मैनेजमेंट और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं तो Oppo K13 Turbo आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यदि आपको कैमरा ज्यादा अच्छा चाहिए तो और भी मॉडल्स देख सकते हैं। क्योंकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा नहीं है। जबकि इसी सीरीज का Oppo K13 Turbo Pro मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और थोड़ी ज्यादा RAM क्षमता के साथ आया है। इस पर भी विचार किया जा सकता है।
Oppo K13 Turbo को मिड- बजट स्मार्टफोन के रूप में एंट्री मिली है जो परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले अच्छा लग सकता है। हम इसे लेकर रिव्यू भी करेंगे जिससे आपको और अच्छी जानकारी मिल पाएगी। ऐसे ही और भी लेख के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।
The post 8GB RAM, 6.8 इंच स्क्रीन वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>भारतीय बाजार में ओप्पो नई और अनोखी तकनीक वाले डिवाइस पहली बार लाने के लिए तैयार है। दरअसल ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OPPO K13 Turbo Series 11 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो गेमिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं। […]
The post OPPO K13 Turbo सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, ये होंगे पहले इन-बिल्ट फैन वाले स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय बाजार में ओप्पो नई और अनोखी तकनीक वाले डिवाइस पहली बार लाने के लिए तैयार है। दरअसल ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OPPO K13 Turbo Series 11 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो गेमिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं। खास बात यह भी है कि कंपनी इन्हें भारत का पहला स्मार्टफोन बता रही है जिसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन दिया जाएगा। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख और खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
OPPO K13 Turbo Series का लॉन्च 11 अगस्त 2025 को तय किया गया है। इस दिन कंपनी अपने लेटेस्ट गेमिंग और परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन को भारत में पेश करेगी। यह OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro नाम से आएंगे। आप नीचे दिए गए टीजर पोस्टर में देख सकते हैं कि ब्रांड ने आगामी मोबाइल्स को भारत के पहले कूलिंग फैन वाले डिवाइस के रूप में टीज किया है।
ब्रांड ने कंफर्म किया है कि रेसिंग-इंस्पायर्ड डिजाइन और पावर-पैक्ड फीचर्स के साथ OPPO K13 Turbo Series के डिवाइस K13 Turbo और K13 Turbo Pro 40,000 से कम कीमत में आएंगे। हालांकि 11 अगस्त के लॉन्च के बाद देखना होगा की बेस मॉडल और टॉप मॉडल तक की कीमत कितनी रहती है।
ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि OPPO K13 Turbo Pro स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट के साथ आएगा। इसका AnTuTu स्कोर 2,200,000 से ज्यादा होगा। इसे सिल्वर नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मेवरिक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Oppo पिछले कुछ समय से अपने K-सीरीज स्मार्टफोंस को गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए भारत में ला रहा है लेकिन भारत में चीन में लाई गई K13 Turbo सीरीज को पेश करना उन यूजर्स को टार्गेट करता है जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं और कम बजट में फोन देख रहे हैं।
यदि आप गेमिंग या पावरफुल परफॉर्मेंस स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO K13 Turbo सीरीज के लिए इंतजार करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। इस प्राइस सेगमेंट में इन-बिल्ट कूलिंग फैन, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 जैसे फीचर्स फिलहाल किसी भी अन्य ब्रांड में नहीं मिल रहे हैं और इन-बिल्ट कूलिंग फैन तकनीक तो पहली बार भारत में आ रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Oppo K13 Turbo सीरीज चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। उम्मीद है कि स्टैंडर्ड और प्रो दोनों वैरियंट में चीन में आए फोंस की तरह ही खूबियां मिल सकती है। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
OPPO K13 Turbo में 6.8 इंच की LTPS OLED फ्लैट स्क्रीन है, इस पर रिजॉल्यूशन 1.5K 2800 x 1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। जबकि स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass है। इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट लगाया गया है। साथ ही UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक है। फोन में RGB लाइटिंग के साथ 18,000 rpm इन-बिल्ट फैन, 7,000mm² VC लिक्विड कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग सिस्टम लगा है। OPPO K13 Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP OmniVision OV50D40 प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP Sony IMX480 लेंस है।
OPPO K13 Turbo फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह बायपास चार्जिंग भी प्रदान करता है। डिवाइस प्लास्टिक मिड फ्रेम, ग्लास बैक, IPX9, IPX8, IPX6 वॉटर रेसिस्टेंस, X-axis लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर्स, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर जैसे कई फीचर्स से लैस है।OPPO K13 Turbo ColorOS 15 और Android 15 पर रन करता है।

Oppo K13 Turbo Pro में 6.8 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले है इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट है। वहीं, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass लगा है। फोन में दमदार परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसके साथ UFS 4.0 स्टोरेज मिल जाता है। RGB लाइटिंग वाले इन-बिल्ट 18,000 rpm फैन, VC कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग की वजह से डिवाइस लंबे समय तक गेमिंग और हेवी टास्क में हीट नहीं होने का दावा किया गया है।
प्रो मॉडल में रियर साइड पर 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप है इसमें OIS सपोर्ट भी शामिल है। ग्राहकों को 4K टाइम-लैप्स रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 लेंस मौजूद है। K13 Turbo Pro में 7000mAh बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही Quick Charge, UFCS, PPS और PD प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में प्लास्टिक फ्रेम + ग्लास बैक, IPX9/IPX8/IPX6 रेटिंग, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।
OPPO K13 Turbo सीरीज भारत में गेमिंग स्मार्टफोंस के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। इसकी कम कीमत, इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाली नई तकनीक से ये फोंस इंडियन यूजर्स को अनोखा अनुभव दे सकते हैं।
The post OPPO K13 Turbo सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, ये होंगे पहले इन-बिल्ट फैन वाले स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post OPPO K13 Turbo सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म, अगस्त में लॉन्च होंगे बड़ी बैटरी वाले पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओप्पो ने अपने फैंस के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने OPPO K13 Turbo series इंडिया लॉन्च अनाउंस कर दिया है। अगले महीने यानी अगस्त में नए ओप्पो मोबाइल भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। इस सीरीज के तहत बड़ी बैटरी वाले पावरफुल OPPO K13 Turbo 5G और OPPO K13 Turbo Pro 5G फोन लॉन्च हो सकते हैं जिनकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो ने के13 टर्बो सीरीज इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। अगले महीने यानी अगस्त में नए ओप्पो मोबाइल भारत में लॉन्च होंगे। कंपनी की ओर से फिलहाल सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल और इसकी लॉन्च डेट पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। हमारा अनुमान है कि चीन में पेश किए जा चुके OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ओप्पो मोबाइल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले इंडियन मार्केट में उतारे जा सकते हैं।
Get ready to enter the OPPO Turbo Zone.
Unleashing the #OPPOK13TurboSeries 5G – Power, Speed, and Performance like never before. Coming soon!#LiveUnstoppable #OPphone
Know More-https://t.co/myqvzcBIzu pic.twitter.com/CtRd4u41u7— OPPO India (@OPPOIndia) July 28, 2025
ओपो के13 टर्बो सीरीज मिड बजट सेगमेंट में लाई जाएगी। हमारा अनुमान है कि सीरीज में लाए जाने वाले OPPO K13 Turbo स्मार्टफोन को 20-25 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं OPPO K13 Turbo Pro 25 से 30 हजार रुपये के बजट में पेश किया जा सकता है। बताते चलें कि ओपो ‘के’ सीरीज का मौजूदा OPPO K13x 5G फोन 11,999 रुपये और OPPO K13 5G फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहे हैं।
चीन में ओपो के13 टर्बो को जहां मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लाया गया था वहीं के13 टर्बो प्रो को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन4 ऑक्टा-कोर पर लॉन्च किया गया था। ये दोनों स्मार्टफोन चाइना में 16GB RAM के साथ लाए जा चुके हैं। मोबाइल गेमिंग के लिए इनमें वीसी कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
OPPO K13 Turbo और Turbo Pro स्मार्टफोन 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं जो LTPS OLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इनमें ओप्पो का ही Crystal Shield Glass लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए ये ओप्पो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जिनमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं इनके फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए ओप्पो के13 टर्बो और टर्बो प्रो तगड़ी 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
The post OPPO K13 Turbo सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म, अगस्त में लॉन्च होंगे बड़ी बैटरी वाले पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Oppo ने चीन में अपनी Turbo सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च कर दिया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, RGB लाइटिंग के साथ आने वाला इन-बिल्ट कूलिंग फैन, 120Hz OLED डिस्प्ले, 7000mAh बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग जैसे कई पावरफुल फीचर्स हैं। आइए, आगे आपको इसकी सभी खूबियां और […]
The post इन-बिल्ट फैन, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट, 16GB रैम वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo Pro चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo ने चीन में अपनी Turbo सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च कर दिया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, RGB लाइटिंग के साथ आने वाला इन-बिल्ट कूलिंग फैन, 120Hz OLED डिस्प्ले, 7000mAh बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग जैसे कई पावरफुल फीचर्स हैं। आइए, आगे आपको इसकी सभी खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं। जबकि आप इस लाइनअप में आने वाले दूसरे फोन Oppo K13 Turbo की जानकारी यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
डिस्प्ले
Oppo K13 Turbo Pro में 6.8 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले है इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। वहीं, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass लगाया गया है।
परफॉरमेंस
फोन में दमदार परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रक्रिया पर बनाया गया है, जिसमें पावर प्रबंधन और मल्टीटास्किंग पर ध्यान देने के साथ ऑक्टा-कोर क्रियो सीपीयू है। जो टॉप क्लास एक्सपीरियंस देने के काबिल है। इसके साथ UFS 4.0 स्टोरेज मिल जाता है। RGB लाइटिंग वाले इन-बिल्ट 18,000 rpm फैन, VC कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग की वजह से डिवाइस लंबे समय तक गेमिंग और हेवी टास्क में भी हीट नहीं होता है।
कैमरा
Oppo K13 Turbo Pro वैरियंट में रियर पैनल पर 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप है इसमें OIS सपोर्ट भी शामिल है, जिससे लो-लाइट और वीडियो क्वालिटी बेहतर रहती है। इसमें 4K टाइम-लैप्स रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo K13 Turbo Pro में 7000mAh बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही Quick Charge, UFCS, PPS और PD प्रोटोकॉल का भी सपोर्ट मिल जाता है।
अन्य
फोन में प्लास्टिक फ्रेम + ग्लास बैक, IPX9/IPX8/IPX6 रेटिंग, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करता है।

Oppo K13 Turbo Pro को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। डिवाइस के 12GB + 256GB बेस मॉडल की कीमत ¥1999 (लगभग 22,900 रुपये) है। जबकि 16GB + 256GB वैरियंट की कीमत ¥2199 (लगभग 25,500 रुपये) रखी गई है। फोन के 12GB + 512GB मॉडल की कीमत ¥2399 (लगभग 27,500 रुपये) है। वहीं, टॉप वैरियंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत ¥2699 (लगभग 31,900 रुपये) है।
The post इन-बिल्ट फैन, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट, 16GB रैम वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo Pro चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>OPPO जल्द ही अपनी K13 Turbo सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है। यह श्रृंखला होम मार्केट तक ही सिमित रहने का अनुमान था लेकिन अब लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है बताया जा रहा है की OPPO K13 Turbo लाइनअप का स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी […]
The post भारत में लॉन्च हो सकता है OPPO K13 Turbo सीरीज का स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO जल्द ही अपनी K13 Turbo सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है। यह श्रृंखला होम मार्केट तक ही सिमित रहने का अनुमान था लेकिन अब लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है बताया जा रहा है की OPPO K13 Turbo लाइनअप का स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी टिप्सटर देबायन रॉय के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी गई है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Exclusive
Can confirm that one of the Oppo K13 Turbo series
entered testing in
(most likely 8s Gen 4 variant)
It’ll launch in India
soon, expect the launch ~ August end or September
Performance focused
will compete with performance centric~35K segment
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) July 18, 2025
OPPO K13 Turbo सीरीज का आधिकारिक लॉन्च 21 जुलाई 2025 को चीन में कंफर्म हो चुका है। इस श्रृंखला में OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro को बाजार में उतारा जाएगा। इनमें K13 Turbo ब्लैक, पर्पल, और नाइट वाइट में आएगा। जबकि K13 Turbo Pro ब्लैक, पर्पल, और नाइट सिल्वर कलर्स में पेश होगा।
ब्रांड ने पुष्टि की है कि Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट होगा। जबकि Oppo K13 Turbo Pro को Snapdragon 8s Gen 4 से लैस रखा जाएगा। स्टोरेज वेरिएंट्स में दोनों मोबाइल्स 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 12GB + 512GB मेमोरी में लॉन्च होंगे। इसके साथ ही Pro वर्जन एक अलग 16GB + 512GB स्टोरज में भी आएगा।

ब्रांड ने Oppo K13 Turbo सीरीज के लिए खास Super Cooling Combo Kit की जानकारी भी कंफर्म की है। जिसमें Micro-pump liquid cooling magnetic case होगा जो एक इंटरनल लिक्विड लूप के जरिए हीट को पासिव तरीके से मैनेज करेगा। यही नहीं 27W IceWing magnetic air-cooled fan मैग्नेटिक अटैचमेंट के जरिए डिवाइस पर ठंडी हवा ब्लो करेगा। इन लिक्विड और एयर कूलिंग तकनीक से हेवी गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस उपयोग के दौरान डिवाइस को ठंडा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
The post भारत में लॉन्च हो सकता है OPPO K13 Turbo सीरीज का स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Oppo ने अपनी K13 Turbo सीरीज की लॉन्च डेट पहले ही शेयर कर दी थी। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन आने वाले 21 जुलाई को चीन में पेश होंगे। हालांकि पेश होने में कुछ दिनों का समय बाकि है इससे पहले ब्रांड ने आज इन दोनों मॉडल्स को Oppo Shop […]
The post लॉन्च से पहले Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro के कलर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo ने अपनी K13 Turbo सीरीज की लॉन्च डेट पहले ही शेयर कर दी थी। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन आने वाले 21 जुलाई को चीन में पेश होंगे। हालांकि पेश होने में कुछ दिनों का समय बाकि है इससे पहले ब्रांड ने आज इन दोनों मॉडल्स को Oppo Shop और अन्य चीन के रिटेलर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग में मोबाइल्स के डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट्स सहित प्रमुख खूबियां भी सामने आई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लिस्ट की गई जानकारी के अनुसार Oppo K13 Turbo फोन ब्लैक, वाइट और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा। जबकि Oppo K13 Turbo Pro सिल्वर, ब्लैक और पर्पल कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। फोंस के डिजाइन की बात करें तो दोनों में एक समान लुक है। बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक कैमरा कटआउट में RGB लाइट भी देखी जा सकती है। जबकि कैमरा मॉड्यूल के बाजू में एलईडी फ्लैश अलग से मौजूद है। ओप्पो की ब्रांडिंग नीचे की तरफ दी गई है। वहीं, साइट में पावर और वॉल्यूम बटन देखने को मिले हैं। फोंस के फ्रंट पैनल पर पंच होल डिजाइन दिया गया है।
ब्रांड ने पुष्टि की है कि Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलेगा। वहीं, Oppo K13 Turbo Pro को Snapdragon 8s Gen 4 से लैस रखा जाएगा। स्टोरेज वेरिएंट्स में दोनों मोबाइल्स 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 12GB + 512GB मेमोरी में आएंगे। इसके साथ ही Pro वर्जन के एक अलग 16GB + 512GB के साथ भी आने की डिटेल्स मिली है।
कूलिंग किट
Oppo ने Oppo K13 Turbo सीरीज के लिए एक खास Super Cooling Combo Kit भी पेश की है, जिसमें Micro-pump liquid cooling magnetic case, जो एक इंटरनल लिक्विड लूप के जरिए हीट को पासिव तरीके से मैनेज करता है और 27W IceWing magnetic air-cooled fan है जो मैग्नेटिक अटैचमेंट के जरिए डिवाइस पर ठंडी हवा ब्लो करने का काम करता है। इन लिक्विड और एयर कूलिंग तकनीक से हेवी गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस उपयोग के दौरान डिवाइस को ठंडा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कैमरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro में 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया जा सकता है।
डिस्प्ले
Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro में 6.8-इंच का बड़ा 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी दी गई है। इस स्क्रीन पर ग्राहकों को 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान किया जा सकता है।
बैटरी
दोनों आगामी ओप्पो डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जबकि इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
The post लॉन्च से पहले Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro के कलर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>ओप्पो इसी महीने अपनी नई K13 Turbo स्मार्टफोन सीरीज चीन में लेकर आ रहा है। यह श्रृंखला खास तौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए बनाई गई है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro जैसे दो मोबाइल्स लॉन्च होंगे। ब्रांड ने नए टीजर में इस लाइनअप की लॉन्च डेट डेट […]
The post 21 जुलाई को आ रही है Oppo K13 Turbo सीरीज, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओप्पो इसी महीने अपनी नई K13 Turbo स्मार्टफोन सीरीज चीन में लेकर आ रहा है। यह श्रृंखला खास तौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए बनाई गई है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro जैसे दो मोबाइल्स लॉन्च होंगे। ब्रांड ने नए टीजर में इस लाइनअप की लॉन्च डेट डेट कंफर्म कर दी है। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख और संभावित स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।

The post 21 जुलाई को आ रही है Oppo K13 Turbo सीरीज, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>ओप्पो अपनी नई फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन सीरीज K13 Turbo लेकर आ सकता है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro जैसे दो मॉडल आने की उम्मीद है। इनमें से एक नया ओप्पो डिवाइस मॉडल नंबर PLE110 के साथ बेंचमर्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। माना जा रहा है कि यह Oppo K13 Turbo […]
The post 16GB रैम, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ सामने आया Oppo K13 Turbo Pro, जानें कितना रहा गीकबेंच स्कोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओप्पो अपनी नई फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन सीरीज K13 Turbo लेकर आ सकता है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro जैसे दो मॉडल आने की उम्मीद है। इनमें से एक नया ओप्पो डिवाइस मॉडल नंबर PLE110 के साथ बेंचमर्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। माना जा रहा है कि यह Oppo K13 Turbo Pro हो सकता है। इस लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
The post 16GB रैम, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 के साथ सामने आया Oppo K13 Turbo Pro, जानें कितना रहा गीकबेंच स्कोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>