Oppo K13 Turbo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 27 Aug 2025 10:30:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/#respond Wed, 27 Aug 2025 10:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181155 हमने वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है

The post मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने मिड-बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। एक है Vivo T4 Pro और दूसरा है OPPO K13 Turbo. दोनों की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। अगर आप भी इस रेंज में कोई नया मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो आगे हमने वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान सकते हैं वीवो और ओप्पो में से किसका स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है और कौन-सा मोबाइल आपके ज्यादा काम आ सकता है।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
8GB RAM + 128GB Storage ₹27,999 ₹27,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹29,999 ₹29,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹31,999

ओपो के13 टर्बो और वीवो टी4 प्रो दोनों स्मार्टफोंस का शुरुआती प्राइस 27,999 रुपये है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ओपो मोबाइल जहां सिर्फ 8जीबी रैम पर लाया गया है वहीं वीवो स्मार्टफोन को 12जीबी रैम पर भी खरीदा जा सकता है। इसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है जिसका रेट 31,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
डिस्प्ले 6.77″ 120Hz Quad Curved AMOLED 6.8″ 120Hz Flexible AMOLED
प्रोेसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 MediaTek Dimensity 8450
रैम 12GB LPDDR4X RAM 8GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 2.2 Storage 256GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP OIS + 50MP Periscope + 2MP Bokeh 50MP Wide-angle + 2MP Monochrome
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 6,500mAh 7,000mAh
चार्जिंग 90W FlashCharge 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

वीवो टी4 प्रो 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। बताते चलें कि मोबाइल को गीले या तेल लगे हाथों से भी स्मूथली इस्तेमाल किया जा सकता है।

ओपो के13 टर्बो स्मार्टफोन में 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैक्सिबल एमोलेड ​डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है और स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसमें डीटी-स्टार डी+ का प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन में स्पलैश टच और ग्लोव़स मोड दिया गया है।

परफॉर्मेंस

Vivo T4 Pro में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं दूसरी ओर OPPO K13 Turbo मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लाया गया है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। प्रोसेसर के हिसाब से देखें तो ओपो मोबाइल में लगा चिपसेट वीवो स्मार्टफोन से अधिक एफिशिएंट है। दोनों प्रोसेसर की क्षमता को परखने के लिए हमने इनमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट भी किए हैं जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
एनटूटू 10,10,472 16,49,304
बर्नआउट टेस्ट 63.4% 43.9%
सिंगल-कोर गीकबेंच 1261 1462
मल्टी-कोर गीकबेंच 3641 6177
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 11,424 15,209

ऑपरेटिंग सिस्टम

वीवो टी4 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ओपो के13 टर्बो एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर लाया गया है। दोनों ही मोबाइल फोन AI फीचर्स सपोर्ट करते हैं। वीवो जहां अपने स्मार्टफोन के साथ 4 साल की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। वहीं ओपो के फोन में 2 साल की ओएस और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। यहां Vivo T4 Pro को के13 टर्बो से बेहतर कहा जाएगा क्योंकि यह लंबे समय तो खुद को अपडेट रखने में सक्षम है।

मेमोरी

वीवो टी4 प्रो भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी पर लाया गया है ज​ब्कि ओपो के13 टर्बो सिर्फ 8जीबी रैम पर पेश हुआ है। वीवो फोन जहां LPDDR4X तकनीक पर काम करता है वहीं ओपो मोबाइल में LPDDR5X रैम टेक्नोलॉजी दी गई है। एलपीडीडीआर5एक्स एडवांस है, यह अधिक तेजी से ऐप ओपन करती है और मल्टीटास्किंग भी ज्यादा बेहतर तरीके से हैंडल करती है।

इसी तरह Vivo T4 Pro में UFS 2.2 और OPPO K13 Turbo में UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है। यूएफएस 3.1 होने के चलते इसमें डाटा व मीडिया फाइल्स को ज्यादा फास्ट तरीके के ट्रांसफर किया जा सकता है। कुल मिलाकर बेशक वीवो फोन में रैम बड़ी दी गई है लेकिन यहां OPPO K13 Turbo स्मार्टफोन टी4 प्रो से बेहतर और फास्ट कहा जाएगा।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वीवो टी4 प्रो स्मार्टफोन को 6,500एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं ओपो के13 टर्बो स्मार्टफोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यूजर्स को ओप्पो मोबाइल में बड़ी बैटरी मिलेगी। वहीं चार्जिंग तकनीक की बात करें तो टी4 प्रो 90वॉट फास्ट चार्जिंग और के13 टर्बो 80वॉट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

दोनों ही बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन हैं। Vivo T4 Pro और OPPO K13 Turbo में से किसकी बैटरी और चार्जिंग तकनीक ज्यादा असरदार है यह जानने के लिए हमने इनमें आधा घंटा गेमिंग और ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग की। इसका रिजल्ट क्या रहा, यह आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी टेस्ट Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
पीसीमार्क बैटरी 15 घंटे, 12 मिनट 12 घंटे, 21 मिनट
BGMI (30 मिनट) 7% 6%
COD (30 मिनट) 7% 5%
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 3% 3%
चार्जिंग टाइम (20%-100%) 40 मिनट 59 मिनट

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 Pro 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3एक्स पेरिस्कोप लेेंस और 2 मेगापिक्सल बोका सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO K13 Turbo में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OV50D40 OIS मेन सेंसर सपोर्ट करता है जिसके साथ 2 मेािपक्सल डेप्थ+मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कौन ज्यादा पावरफुल

स्पेसिफिकेशन्स देखकर आपको भी अंदाजा लग गया होगा कि वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की टक्कर में ओपो मोबाइल वीवो फोन पर भारी पड़ता है। दोनों की तुलना में K13 Turbo का प्रोसेसर हैवी प्रोसेसिंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसपर मल्टीटास्किंग भी स्मूथ मिलेगी और लैगफ्री गेमिंग की जा सकेगी। बता दें कि के13 टर्बो में खास तरह का Air-Cooling Fan लगाया गया है जो मोबाइल के अंदर और बाहर हवा प्रवाहित करता है। इससे फोन गर्म नहीं होगा।

मोबाइल चिपसेट और रैम व स्टोरेज के मामले में ओपो के13 टर्बो जहां वीवो टी4 प्रो पर भारी पड़ता है। वहीं कैमरा के मामले में T4 Pro कुछ हद तक आगे निकलता है। इसमें Periscope सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है वहीं वीवो फोन का सेल्फी कैमरा भी ओपो मोबाइल से बेहतर है। यानी अगर आप सिर्फ फोटोग्राफी के लिए फोन खरीदना चाहते हैं तो वीवो टी4 प्रो आपके ज्यादा काम आ सकता है।

इसी तरह निजी तौर पर हमें वीवो टी4 प्रो की डिस्प्ले ओपो के13 टर्बो से अधिक बेहतर लगी। इसमें यूजर्स को कर्व्ड डिजाइन मिलेगा और इसकी निट्स ब्राइटनेस भी धूप व आउटडोर में बेहतर काम कर सकती है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो ओपो के13 टर्बो में कंपनी ने बड़ी बैटरी लगाई है। दोनों स्मार्टफोंस की चार्जिंग पावर में ज्यादा अंतर नहीं है, पावर बैकअप के मामले में वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो तकरीबन एक समान है।

The post मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/feed/ 0
कूलिंग फैन वाले OPPO K13 Turbo 5G की सेल शुरू, इसमें है 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें ऑफर डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-5g-phone-sale-start-7000mah-battery-50mp-camera-rs-3000-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-5g-phone-sale-start-7000mah-battery-50mp-camera-rs-3000-offers/#respond Mon, 18 Aug 2025 06:56:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180405 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओप्पो ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में अपना गेमिंग फोन OPPO K13 Turbo 5G और OPPO K13 Turbo Pro 5G लॉन्च किया था। OPPO K13 Turbo Pro 5G पहले से ही बिक्री (15 अगस्त) के लिए उपलब्ध है, अब आज यानी 18 अगस्त से OPPO K13 Turbo 5G की सेल शुरू हो गई है। यह […]

The post कूलिंग फैन वाले OPPO K13 Turbo 5G की सेल शुरू, इसमें है 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें ऑफर डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में अपना गेमिंग फोन OPPO K13 Turbo 5G और OPPO K13 Turbo Pro 5G लॉन्च किया था। OPPO K13 Turbo Pro 5G पहले से ही बिक्री (15 अगस्त) के लिए उपलब्ध है, अब आज यानी 18 अगस्त से OPPO K13 Turbo 5G की सेल शुरू हो गई है। यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें कूलिंग फैन दिया गया है। यह फोन फ्लिपकार्ट, OPPO इंडिया ई-स्टोर और कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन को खासकर गेमर्स और पावर यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह OPPO के खास Storm Engine कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें फ्लैगशिप-ग्रेड MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है। यह फोन गेमिंग, थर्मल कंट्रोल और इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

OPPO K13 Turbo

ओप्पो के13 टर्बो 5जी की कीमत और ऑफर्स की बात करें, तो इस फोन के शुरुआती वैरियंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 29,999 रुपये में मिलेगा। यह व्हाइट नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मैवरिक कलर में उपलब्ध है। पहले दिन की सेल यानी आज 18 अगस्त को फोन खरीदते हैं, तो फिर कुछ चुनिंदा बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज बोनस के साथ 3,000 रुपये की छूट मिल सकती है। साथ ही, 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जो सिर्फ आज के लिए लागू है। इन ऑफर्स के साथ फोन की कीमत 24,999 रुपये और 26,999 रुपये तक कम हो सकती है।

अब OPPO K13 Turbo 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.8 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 2800×1280 (1.5K) रिजॉल्यूशन, 454 PPI और 10-बिट कलर डेप्थ के साथ आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक ब्राइटनेस देता है, जो गेमिंग और वीडियो के लिए शानदार है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट का उपयोग किया है। इसके साथ आपको 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का साथ मिलता है।

बताते चलें कि इस फोन कूलिंग फैन और 7-लेयर ग्रेफाइट स्ट्रक्चर है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखता है और 120 FPS तक स्टेबल फ्रेम रेट देता है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे में 50MP मेन कैमरा (OIS और EIS के साथ), 2MP ऑक्जिलियरी कैमरा और 16MP Sony IMX480 फ्रंट सेंसर है। इसमें आपको कई एआई फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे कि AI Clarity Enhancer, AI Eraser, AI Unblur और AI Reflection Remover, जो क्रिएटिविटी और डिटेल कैप्चर को और बेहतर बनाते हैं।

OPPO K13 Turbo

यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.2 पर चलता है। इसमें AI Game Assistant, High-Energy Outdoor Mode 2.0 और AI Voice जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स डॉक्यूमेंट समरी बनाने, इमेज-टेक्स्ट एनालिसिस, क्रॉस-डिवाइस सिंकिंग और रियल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन में मदद करते हैं। क्रिएटिव यूजर्स के लिए इसमें AI Best Face और 4K Ultra-Clear Export विद ProXDR इफेक्ट्स भी मिलते हैं, जो इसे हाई परफॉर्मेंस, स्मार्ट फीचर्स और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने वाला डिवाइस बनाते हैं। यह फोन IPX6, IPX8 और IPX9 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से अच्छा प्रोटेक्शन देता है।

कुल मिलाकर देखें, तो यह फोन गेमर्स और हैवी यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी है यानी बिना किसी चिंता के लंबे समय तक गेम खेल सकते हैं, वहीं Storm Engine कूलिंग टेक्नोलॉजी और MediaTek Dimensity 8450 चिप गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाते हैं और तेज परफॉर्मेंस देते हैं।

ओप्पो के13 टर्बो 5जी के विकल्प की बात करें, तो इस प्राइस रेंज में फोन को OnePlus Nord CE5, iQOO Neo 10R, Infinix GT 30 Pro, vivo V50e जैसे फोन से टक्कर मिल सकती है।

The post कूलिंग फैन वाले OPPO K13 Turbo 5G की सेल शुरू, इसमें है 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें ऑफर डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-5g-phone-sale-start-7000mah-battery-50mp-camera-rs-3000-offers/feed/ 0
12GB रैम, 7000mAh बैटरी, इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाला OPPO K13 Turbo Pro इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-pro-with-12gb-ram-7000mah-battery-in-built-cooling-fan-launched-in-india-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-pro-with-12gb-ram-7000mah-battery-in-built-cooling-fan-launched-in-india-price-specs/#respond Mon, 11 Aug 2025 08:52:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180109 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओप्पो ने भारत में गेमिंग के लिए OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro स्मार्टफोंस लॉन्च कर दिए हैं। आप बेस मॉडल की जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। जबकि के13 टर्बो प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जो इस सीरीज में पहली बार मिल […]

The post 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाला OPPO K13 Turbo Pro इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो ने भारत में गेमिंग के लिए OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro स्मार्टफोंस लॉन्च कर दिए हैं। आप बेस मॉडल की जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। जबकि के13 टर्बो प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जो इस सीरीज में पहली बार मिल रहा है। इसके साथ 7000mm² VC कूलिंग सिस्टम भी इसे अलग बनाता है। फोन का बैक कंपोजिट ग्लास फाइबर मटेरियल से बना है, जिसमें थ्री-डायमेंशनल मेटल कटिंग टेक्सचर है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। इसके साथ ही पहली बार दिया जा रहा इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी फोन को इंडियन यूजर्स के लिए यूनिक बना रहा है। आइए, आगे प्रो मॉडल की खूबियां, प्राइस और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OPPO K13 Turbo Pro 5G फ्लैगशिप लेवल फीचर्स, बेहतरीन कूलिंग टेक्नोलॉजी और वाटरप्रूफ डिजाइन के साथ दो स्टोरेज में आया है। इसके 8GB+256GB मेमोरी वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये है जबकि 12GB+256GB मॉडल 39,999 रुपये का है। इस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 9 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑफर मिल जाएगा। यह फोन 15 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गया हैं। कलर्स के मामले में यह Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maverick में आता है।

OPPO K13 Turbo Pro टर्बो प्रो LPDDR5X रैम के साथ आता है, जिसमें 8GB और 12GB वैरियंट उपलब्ध हैं, जबकि स्टोरेज में UFS 4.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 का 3.2GHz ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 825 GPU मिलेगा। इसके अलावा, इसमें एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Rapid Cooling Engine दिया गया है, जिसके 0.1mm के थिन ब्लेड्स एयर वॉल्यूम को 20% बढ़ाते हैं और 18,000 RPM तक घूमते हैं।

एल-शेप्ड डक्ट अल्ट्रा-लो एयरफ्लो रेजिस्टेंस के साथ हीट डिसिपेशन को तीन गुना ज्यादा एफिशिएंट बना देता है। यह फोन IPX9, IPX8 और IPX6 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, जो इसे इंडस्ट्री का पहला ऐसा एयर-कूलिंग स्मार्टफोन बनाता है जो पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा। इसके साथ कंपनी ने एक टर्बो कूलिंग बैक क्लिप भी पेश किया है, जो फोन का तापमान 13° तक कम कर सकता है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान यह कूलिंग सिस्टम फ्रेम ड्रॉप्स को कम कर सकता है और ग्राहकों को ज्यादा गर्म महसूस नहीं होने देगा। जिससे ग्रिप आरामदायक बनी रह सकती है। वहीं, वाटरप्रूफ डिजाइन गिरने या बारिश में भी डिवाइस को सुरक्षित बना सकता है।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का मेन सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट भी है इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर वाला है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा f/2.4 अपर्चर सपोर्ट के साथ दिया गया है। हालांकि, 2MP डेप्थ सेंसर सीमित यूज के साथ आता है, लेकिन OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा लो-लाइट में बेहतर कर सकता है।

बैटरी के मामले में OPPO K13 Turbo Pro फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। जिसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो फोन को मिनटों में चार्ज कर सकता है। इसमें बायपास चार्जिंग और पावर मैनेजमेंट के लिए ऑप्टिमाइजेशन भी है, जिससे हीटिंग कम होती है और बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। अन्य फीचर्स के रूप में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, NFC, स्टीरियो स्पीकर्स और हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और मल्टी-GNSS सपोर्ट है।

OPPO K13 Turbo Pro उन यूजर्स और गेमर्स के लिए बनाया गया है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस, एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले चाहते हैं। दरअसल, इस लॉन्च से साफ है कि OPPO अब iQOO और POCO जैसी ब्रांड्स को टार्गेट कर सकता है। जो पहले से ही गेमिंग-स्मार्टफोंस लाते हैं। K13 Turbo Pro के साथ कंपनी का मकसद इस सेगमेंट में उन यूजर्स को आकर्षित करने का हो सकता है जो मिड-रेंज में फ्लैगशिप-लेवल गेमिंग पसंद करते हैं। यह फोन iQOO Neo 10, Oppo reno 14 और Poco F7 जैसे मॉडल से मुकाबला कर सकता है।

अगर तुलना की जाए तो OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro के बीच प्राइमरी अंतर प्रोसेसर, कूलिंग टेक्नोलॉजी और स्टोरेज स्पीड में है। जहां टर्बो में Dimensity 8450 और UFS 3.1 मिलता है, वहीं प्रो में Snapdragon 8s Gen 4 और UFS 4.0 तकनीक है।

अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ गेमिंग ही नहीं बल्कि रोजमर्रा के उपयोग में भी बढ़िया और भरोसेमंद रहे तो OPPO K13 Turbo Pro तगड़ा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही टॉप-टियर कूलिंग और लेटेस्ट Snapdragon चिप भी इसे आगे रख सकती है। इसके अलावा यदि आपका बजट 35,000 से 40,000 रुपये के बीच है तो इस पर विचार किया जा सकता है। हम इस फोन का रिव्यू भी करेंगे और आपको और भी डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।


Oppo K13 Turbo Pro Price
Rs. 41,999
Go To Store
See All Prices

The post 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाला OPPO K13 Turbo Pro इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-pro-with-12gb-ram-7000mah-battery-in-built-cooling-fan-launched-in-india-price-specs/feed/ 0
8GB RAM, 6.8 इंच स्क्रीन वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-india-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-india-launched-price-specifications/#respond Mon, 11 Aug 2025 07:59:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180102 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo ने अपने K-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन डिजाइन, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और गेमिंग-परफॉर्मेंस के लिए शानदार हैं। इनमें खास इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी है जो इंडियन ग्राहकों […]

The post 8GB RAM, 6.8 इंच स्क्रीन वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने अपने K-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन डिजाइन, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और गेमिंग-परफॉर्मेंस के लिए शानदार हैं। इनमें खास इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी है जो इंडियन ग्राहकों को पहली बार दिया जा रहा है। कंपनी ने मोबाइल्स को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जो हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, स्मूद रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी बैकअप चाहते हैं। आइए, आगे इस पोस्ट में Oppo K13 Turbo 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Oppo K13 Turbo को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल 8GB RAM +128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि 8GB RAM +256GB स्टोरेज वाला वैरियंट 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी फोन के साथ 3,000 रुपये रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 9 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑफर दे रही है। फोन का प्री-ऑर्डर आज से किया जा सकता है और यह ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट, कंपनी वेबसाइट और ऑफलाइन मो़ड पर सेल के लिए आने वाले 15 अगस्त से उपलब्ध होगा। Oppo K13 Turbo तीन आकर्षक कलर ऑप्शन Knight White, First Purple और Midnight Marvier में मिलेगा। इसका साइज 162.78 × 77.22 मिमी है और मोटाई 8.31 मिमी व वजन 207 ग्राम रखा गया है।

Oppo K13 Turbo स्मार्टफोन में LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका साइज 6.8 इंच है और यह 2800×1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 454 PPI की शार्पनेस प्रदान करता है। इसमें 10-बिट कलर डेप्थ और 1600 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्क्रीन इनडोर और आउटडोर दोनों में बेहतरीन लग सकती है। इस पर 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा।

परफॉर्मेंस के लिए Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मौजूद है, जो 5nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित रखा गया है इसमें मल्टीटास्किंग के लिए 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। जिससे यूजर अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। फोन में इन-बिल्ट कूलिंग फैन टेक्नोलॉजी है, जो लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्किंग के दौरान उपयोगी साबित हो सकती है। यह तकनीक तापमान को नियंत्रित कर सकती है और परफॉर्मेंस अच्छा देने में मदद करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K13 Turbo में रियर पैनल पर डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस OV50D40 सेंसर 1/2.88 इंच साइज के साथ मौजूद है यह f/1.8 अपर्चर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट वाला है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा लगाया गया है। जो डेप्थ डिटेक्शन या बेसिक मैक्रो शॉट्स भी ले सकता है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। जो IMX480 सेंसर है और f/2.45 अपर्चर के साथ लो-लाइट सेल्फी ले सकता है।

Oppo K13 Turbo की बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबी बैकअप प्रदान कर सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह बायपास पावर सप्लाई तकनीक से भी लैस है। जिसमें चार्जिंग के दौरान डिवाइस को सीधे पावर सोर्स से चलाने की क्षमता मिलती है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स में स्टेरियो डुअल स्पीकर, X-एक्सिस लिनियर मोटर, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन NFC शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को आईपीएक्स 6/8/9 वॉटर प्रूफ तकनीक, ऑलराउंड आर्मर एंड ड्रॉप प्रूफ तकनीक और फ्लैगशिप लेवल ग्लास प्रोडक्शन दिया गया है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में कलर ओएस 15 और एंड्राइड 15 के साथ 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। यही नहीं कई AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

Oppo K13 Turbo मिड-रेंज सेगमेंट में आया है, जहां यह लेटेस्ट Redmi Note 14 Pro+, iQOO Z10 और Realme GT 6T जैसे मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है। K13 Turbo को उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो गेमिंग परफॉर्मेंस, बैटरी बैकअप और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले को पसंद करते हैं। इसके अलावा पहली बार इंडिया में मिल रहा इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी इसे बाकी मिड-रेंज मोबाइल्स से अलग बनाता है।

अगर आप बड़ी बैटरी, गेमिंग के लिए थर्मल मैनेजमेंट और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं तो Oppo K13 Turbo आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यदि आपको कैमरा ज्यादा अच्छा चाहिए तो और भी मॉडल्स देख सकते हैं। क्योंकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा नहीं है। जबकि इसी सीरीज का Oppo K13 Turbo Pro मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और थोड़ी ज्यादा RAM क्षमता के साथ आया है। इस पर भी विचार किया जा सकता है।

Oppo K13 Turbo को मिड- बजट स्मार्टफोन के रूप में एंट्री मिली है जो परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले अच्छा लग सकता है। हम इसे लेकर रिव्यू भी करेंगे जिससे आपको और अच्छी जानकारी मिल पाएगी। ऐसे ही और भी लेख के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


Oppo K13 Turbo Pro Price
Rs. 41,999
Go To Store
See All Prices

The post 8GB RAM, 6.8 इंच स्क्रीन वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-india-launched-price-specifications/feed/ 0
आजादी का जश्न होगा और भी शानदार! ये दमदार मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-mobile-launch-this-week/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-mobile-launch-this-week/#respond Sat, 09 Aug 2025 13:58:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180060 इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post आजादी का जश्न होगा और भी शानदार! ये दमदार मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया के लिए बेहद ही शानदार दिन आ रहा है। इस सप्ताह देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। एक ओर जहां आजादी के पर्व का उत्साह होगा वहीं दूसरी ओर भारतीय मोबाइल मार्केट भी कई नए स्मार्टफोंस की गवाह बनने वाली है। इस हफ्ते OPPO, Vivo और POCO सहित Tecno व Lava जैसी मोबाइल कंपनियां अपने नए डिवाइस भारत में लॉन्च करने जा रही है। 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13 Turbo

लॉन्च डेट – 11 अगस्त

ओपो के13 टर्बो 5जी फोन चीन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर आया था और इंडिया में भी इसी प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। चाइना में ओपो के13 टर्बो 6.8-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लाया गया था। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में भी यहीं स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी। कंफर्म डिटेल्स के लिए 11 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।

OPPO K13 Turbo Pro

लॉन्च डेट – 11 अगस्त

के13 टर्बो प्रो मॉडल की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी चीन में लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। इसे क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ चाइनीज मार्केट में लाया गया था जिसमें पावर बैकअप के लिए 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। OPPO K13 Turbo Pro में 6.8-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ ओप्पो Crystal Shield Glass लगाया गया है।

Lava Blaze AMOLED 2 5G india launch date 11 august price range specs confirmed

Lava Blaze AMOLED 2

लॉन्च डेट – 11 अगस्त

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा भी इस सप्ताह अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो 15,000 रुपये से कम प्राइस लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इस फोन में 50MP AI रियर कैमरा मिलेगा। वहीं साथ ही 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले भी दी जाएगी। लीक्स की मानें तो Lava Blaze AMOLED 2 मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

Vivo V60

लॉन्च डेट – 12 अगस्त

वीवो वी60 5जी फोन 40 हजार रुपये तक की रेंज में इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Vivo V60 के बैक पैनल पर 50MP IMX766 OIS सेंसर + 50MP Telephoto लेंस ​दिया गया है वहीं फ्रंट पर 50MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह मोबाइल 3D quad-curved AMOLED स्क्रीन पर बना है।

POCO M7 Plus

लॉन्च डेट – 13 अगस्त

पोको एम7 प्लस बड़ी बैटरी वाला फोन है जो 13 अगस्त को 7000mAh बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। मोबाइल की अन्य स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। POCO M7 Plus 5G को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। बताते चलें कि यह 15 हजार से कम का 5जी फोन होगा।

Tecno Spark GO 5G

लॉन्च डेट – 14 अगस्त

टेक्नो स्पार्क गो स्मार्टफोन को 14 अगस्त के दिन लॉन्च किए जाने की खबर है। यह सस्ता 5जी फोन होगा जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। फिलहाल ब्रांड की ओर से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक के अनुसार यह लो बजट मोबाइल तगड़ी 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे सेगमेंट का सबसे स्लीम फोन बताया जा रहा है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के ​लिए कंपनी अनाउंसमेंट या 14 अगस्त का इंतजार करना होगा।

The post आजादी का जश्न होगा और भी शानदार! ये दमदार मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-mobile-launch-this-week/feed/ 0
OPPO K13 Turbo सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, ये होंगे पहले इन-बिल्ट फैन वाले स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-india-launch-date-11-august-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-india-launch-date-11-august-confirmed/#respond Tue, 05 Aug 2025 08:24:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179738 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय बाजार में ओप्पो नई और अनोखी तकनीक वाले डिवाइस पहली बार लाने के लिए तैयार है। दरअसल ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OPPO K13 Turbo Series 11 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो गेमिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं। […]

The post OPPO K13 Turbo सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, ये होंगे पहले इन-बिल्ट फैन वाले स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में ओप्पो नई और अनोखी तकनीक वाले डिवाइस पहली बार लाने के लिए तैयार है। दरअसल ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OPPO K13 Turbo Series 11 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो गेमिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं। खास बात यह भी है कि कंपनी इन्हें भारत का पहला स्मार्टफोन बता रही है जिसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन दिया जाएगा। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख और खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

OPPO K13 Turbo Series का लॉन्च 11 अगस्त 2025 को तय किया गया है। इस दिन कंपनी अपने लेटेस्ट गेमिंग और परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन को भारत में पेश करेगी। यह OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro नाम से आएंगे। आप नीचे दिए गए टीजर पोस्टर में देख सकते हैं कि ब्रांड ने आगामी मोबाइल्स को भारत के पहले कूलिंग फैन वाले डिवाइस के रूप में टीज किया है।

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि रेसिंग-इंस्पायर्ड डिजाइन और पावर-पैक्ड फीचर्स के साथ OPPO K13 Turbo Series के डिवाइस K13 Turbo और K13 Turbo Pro 40,000 से कम कीमत में आएंगे। हालांकि 11 अगस्त के लॉन्च के बाद देखना होगा की बेस मॉडल और टॉप मॉडल तक की कीमत कितनी रहती है।

ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि OPPO K13 Turbo Pro स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट के साथ आएगा। इसका AnTuTu स्कोर 2,200,000 से ज्यादा होगा। इसे सिल्वर नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मेवरिक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

Oppo पिछले कुछ समय से अपने K-सीरीज स्मार्टफोंस को गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए भारत में ला रहा है लेकिन भारत में चीन में लाई गई K13 Turbo सीरीज को पेश करना उन यूजर्स को टार्गेट करता है जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं और कम बजट में फोन देख रहे हैं।

यदि आप गेमिंग या पावरफुल परफॉर्मेंस स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO K13 Turbo सीरीज के लिए इंतजार करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। इस प्राइस सेगमेंट में इन-बिल्ट कूलिंग फैन, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 जैसे फीचर्स फिलहाल किसी भी अन्य ब्रांड में नहीं मिल रहे हैं और इन-बिल्ट कूलिंग फैन तकनीक तो पहली बार भारत में आ रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Oppo K13 Turbo सीरीज चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। उम्मीद है कि स्टैंडर्ड और प्रो दोनों वैरियंट में चीन में आए फोंस की तरह ही खूबियां मिल सकती है। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

OPPO K13 Turbo में 6.8 इंच की LTPS OLED फ्लैट स्क्रीन है, इस पर रिजॉल्यूशन 1.5K 2800 x 1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। जबकि स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass है। इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट लगाया गया है। साथ ही UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक है। फोन में RGB लाइटिंग के साथ 18,000 rpm इन-बिल्ट फैन, 7,000mm² VC लिक्विड कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग सिस्टम लगा है। OPPO K13 Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP OmniVision OV50D40 प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP Sony IMX480 लेंस है।

OPPO K13 Turbo फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह बायपास चार्जिंग भी प्रदान करता है। डिवाइस प्लास्टिक मिड फ्रेम, ग्लास बैक, IPX9, IPX8, IPX6 वॉटर रेसिस्टेंस, X-axis लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर्स, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर जैसे कई फीचर्स से लैस है।OPPO K13 Turbo ColorOS 15 और Android 15 पर रन करता है।

Oppo K13 Turbo Pro में 6.8 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले है इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट है। वहीं, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass लगा है। फोन में दमदार परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसके साथ UFS 4.0 स्टोरेज मिल जाता है। RGB लाइटिंग वाले इन-बिल्ट 18,000 rpm फैन, VC कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग की वजह से डिवाइस लंबे समय तक गेमिंग और हेवी टास्क में हीट नहीं होने का दावा किया गया है।

प्रो मॉडल में रियर साइड पर 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप है इसमें OIS सपोर्ट भी शामिल है। ग्राहकों को 4K टाइम-लैप्स रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 लेंस मौजूद है। K13 Turbo Pro में 7000mAh बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही Quick Charge, UFCS, PPS और PD प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में प्लास्टिक फ्रेम + ग्लास बैक, IPX9/IPX8/IPX6 रेटिंग, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।

OPPO K13 Turbo सीरीज भारत में गेमिंग स्मार्टफोंस के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। इसकी कम कीमत, इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाली नई तकनीक से ये फोंस इंडियन यूजर्स को अनोखा अनुभव दे सकते हैं।


Oppo K13 Turbo Pro Price
Rs. 41,999
Go To Store
See All Prices

The post OPPO K13 Turbo सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, ये होंगे पहले इन-बिल्ट फैन वाले स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-india-launch-date-11-august-confirmed/feed/ 0
OPPO K13 Turbo सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म, अगस्त में लॉन्च होंगे बड़ी बैटरी वाले पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-launch-in-india-confirmed-by-brand/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-launch-in-india-confirmed-by-brand/#respond Mon, 28 Jul 2025 16:59:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179172 ओपो के13 टर्बो सीरीज मिड बजट सेगमेंट में लाई जाएगी।

The post OPPO K13 Turbo सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म, अगस्त में लॉन्च होंगे बड़ी बैटरी वाले पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओप्पो ने अपने फैंस के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने OPPO K13 Turbo series इंडिया लॉन्च अनाउंस कर दिया है। अगले महीने यानी अगस्त में नए ओप्पो मोबाइल भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। इस सीरीज के तहत बड़ी बैटरी वाले पावरफुल OPPO K13 Turbo 5G और OPPO K13 Turbo Pro 5G फोन लॉन्च हो सकते हैं जिनकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13 Turbo series इंडिया लॉन्च डिटेल

ओपो ने के13 टर्बो सीरीज इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। अगले महीने यानी अगस्त में नए ओप्पो मोबाइल भारत में लॉन्च होंगे। कंपनी की ओर से फिलहाल सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल और इसकी लॉन्च डेट पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। हमारा अनुमान है कि चीन में पेश किए जा चुके OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ओप्पो मोबाइल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले इंडियन मार्केट में उतारे जा सकते हैं।

OPPO K13 Turbo series इंडिया प्राइस (अनुमानित)

ओपो के13 टर्बो सीरीज मिड बजट सेगमेंट में लाई जाएगी। हमारा अनुमान है कि सीरीज में लाए जाने वाले OPPO K13 Turbo स्मार्टफोन को 20-25 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं OPPO K13 Turbo Pro 25 से 30 हजार रुपये के बजट में पेश किया जा सकता है। बताते चलें कि ओपो ‘के’ सीरीज का मौजूदा OPPO K13x 5G फोन 11,999 रुपये और OPPO K13 5G फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहे हैं।

OPPO K13 Turbo और Turbo Pro स्पेसिफिकेशन्स (चीन)

  • 6.8″ 1.5K OLED Display
  • Snapdragon 8s Gen 4 (के13 टर्बो प्रो)
  • MediaTek Dimensity 8450 (के13 टर्बो)
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Front Camera
  • 7,000mAh Battery
  • 80W Fast Charging

चीन में ओपो के13 टर्बो को जहां मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लाया गया था वहीं के13 टर्बो प्रो को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन4 ऑक्टा-कोर पर लॉन्च किया गया था। ये दोनों स्मार्टफोन चाइना में 16GB RAM के साथ लाए जा चुके हैं। मोबाइल गेमिंग के लिए इनमें वीसी कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।

OPPO K13 Turbo और Turbo Pro स्मार्टफोन 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं जो LTPS OLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इनमें ओप्पो का ही Crystal Shield Glass लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए ये ओप्पो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जिनमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं इनके फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए ओप्पो के13 टर्बो और टर्बो प्रो तगड़ी 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

The post OPPO K13 Turbo सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म, अगस्त में लॉन्च होंगे बड़ी बैटरी वाले पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-launch-in-india-confirmed-by-brand/feed/ 0
इन-बिल्ट फैन, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट, 16GB रैम वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo Pro चीन में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-pro-launched-in-china-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-pro-launched-in-china-price-specifications/#respond Mon, 21 Jul 2025 11:26:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178723 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo ने चीन में अपनी Turbo सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च कर दिया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, RGB लाइटिंग के साथ आने वाला इन-बिल्ट कूलिंग फैन, 120Hz OLED डिस्प्ले, 7000mAh बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग जैसे कई पावरफुल फीचर्स हैं। आइए, आगे आपको इसकी सभी खूबियां और […]

The post इन-बिल्ट फैन, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट, 16GB रैम वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo Pro चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Oppo K13 Turbo Pro के कैमरा में OIS सपोर्ट मिलेगा।
  • यह RGB लाइटिंग के साथ एडवांस्ड कूलिंग फैन वाला डिवाइस है।
  • इसमें 7000mAh बड़ी बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट है।

Oppo ने चीन में अपनी Turbo सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च कर दिया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, RGB लाइटिंग के साथ आने वाला इन-बिल्ट कूलिंग फैन, 120Hz OLED डिस्प्ले, 7000mAh बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग जैसे कई पावरफुल फीचर्स हैं। आइए, आगे आपको इसकी सभी खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं। जबकि आप इस लाइनअप में आने वाले दूसरे फोन Oppo K13 Turbo की जानकारी यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं

Oppo K13 Turbo Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Oppo K13 Turbo Pro में 6.8 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले है इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। वहीं, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass लगाया गया है।

परफॉरमेंस

फोन में दमदार परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रक्रिया पर बनाया गया है, जिसमें पावर प्रबंधन और मल्टीटास्किंग पर ध्यान देने के साथ ऑक्टा-कोर क्रियो सीपीयू है। जो टॉप क्लास एक्सपीरियंस देने के काबिल है। इसके साथ UFS 4.0 स्टोरेज मिल जाता है। RGB लाइटिंग वाले इन-बिल्ट 18,000 rpm फैन, VC कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग की वजह से डिवाइस लंबे समय तक गेमिंग और हेवी टास्क में भी हीट नहीं होता है।

कैमरा

Oppo K13 Turbo Pro वैरियंट में रियर पैनल पर 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप है इसमें OIS सपोर्ट भी शामिल है, जिससे लो-लाइट और वीडियो क्वालिटी बेहतर रहती है। इसमें 4K टाइम-लैप्स रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo K13 Turbo Pro में 7000mAh बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही Quick Charge, UFCS, PPS और PD प्रोटोकॉल का भी सपोर्ट मिल जाता है।

अन्य 

फोन में प्लास्टिक फ्रेम + ग्लास बैक, IPX9/IPX8/IPX6 रेटिंग, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करता है।

Oppo K13 Turbo Pro की कीमत

Oppo K13 Turbo Pro को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। डिवाइस के 12GB + 256GB बेस मॉडल की कीमत ¥1999 (लगभग 22,900 रुपये) है। जबकि 16GB + 256GB वैरियंट की कीमत ¥2199 (लगभग 25,500 रुपये) रखी गई है। फोन के 12GB + 512GB मॉडल की कीमत ¥2399 (लगभग 27,500 रुपये) है। वहीं, टॉप वैरियंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत ¥2699 (लगभग 31,900 रुपये) है।

The post इन-बिल्ट फैन, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट, 16GB रैम वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo Pro चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-pro-launched-in-china-price-specifications/feed/ 0
7000mAh बैटरी, 6.8 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम के साथ Oppo K13 Turbo लॉन्च, जानें कितनी है चीन में कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-launched-in-china-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-launched-in-china-price-specifications/#respond Mon, 21 Jul 2025 10:15:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178703 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ओपो ने अपने दो तगड़े गेमिंग स्मार्टफोन को होम मार्केट चीन में एंट्री दे दी है। यह के13 टर्बो सीरीज के तहत Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro नाम से लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में फिलहाल K13 Turbo के स्पेसिफिकेशंस और कीमत बता रहे हैं। जिसमें प्रमुख तौर पर 6.8 इंच […]

The post 7000mAh बैटरी, 6.8 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम के साथ Oppo K13 Turbo लॉन्च, जानें कितनी है चीन में कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Oppo K13 Turbo में 6.8-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर लगा हुआ है।
  • यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है।

ओपो ने अपने दो तगड़े गेमिंग स्मार्टफोन को होम मार्केट चीन में एंट्री दे दी है। यह के13 टर्बो सीरीज के तहत Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro नाम से लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में फिलहाल K13 Turbo के स्पेसिफिकेशंस और कीमत बता रहे हैं। जिसमें प्रमुख तौर पर 6.8 इंच की LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले, Dimensity 8450 चिपसेट, RGB लाइटिंग के साथ 18,000 rpm इन-बिल्ट फैन और 16GB रैम जैसी कई खूबियां हैं। वहीं, प्रो मॉडल की डिटेल्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं

OPPO K13 Turbo स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

OPPO K13 Turbo में 6.8 इंच की LTPS OLED फ्लैट स्क्रीन दी गई है, जिसमें रिजॉल्यूशन 1.5K (2800 x 1280 पिक्सल) दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। यही नहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass लगाया गया है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलता है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक मिलती है। फोन में RGB लाइटिंग के साथ 18,000 rpm इन-बिल्ट फैन, 7,000mm² VC लिक्विड कूलिंग प्लेट, और ग्रेफाइट जेल कूलिंग सिस्टम मौजूद है जिससे हेवी गेमिंग और लंबे यूसेज में शानदार थर्मल मैनेजमेंट मिल जाता है।

कैमरा सेटअप

OPPO K13 Turbo फोन में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। जिसमें 50MP OmniVision OV50D40 प्राइमरी सेंसर है और एक 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP Sony IMX480 कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

OPPO K13 Turbo फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह केवल 54 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है और गेमिंग के लिए बायपास चार्जिंग भी देता है।

अन्य फीचर्स

डिवाइस प्लास्टिक मिड फ्रेम, ग्लास बैक, IPX9, IPX8, IPX6 वॉटर रेसिस्टेंस, X-axis लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर्स, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर से लैस होकर आया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

OPPO K13 Turbo में ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में ColorOS 15 और Android 15 का कॉम्बो है। यानी आपको लेग फ्री परफॉरमेंस मिलता रहेगा।

Oppo K13 Turbo

Oppo K13 Turbo की कीमत

  • Oppo K13 Turbo को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत ¥1799 (लगभग 20,500 रुपये) रखी गई है।
  • मिड मॉडल 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत ¥1999 (लगभग 22,800 रुपये) है।
  • टॉप वैरियंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत ¥2299 (लगभग 26,300 रुपये) है।
  • कलर्स की बात करें तो Oppo K13 Turbo ब्लैक, पर्पल, और नाइट वाइट जैसे रंगो में आया है।

The post 7000mAh बैटरी, 6.8 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम के साथ Oppo K13 Turbo लॉन्च, जानें कितनी है चीन में कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-launched-in-china-price-specifications/feed/ 0
भारत में लॉन्च हो सकता है OPPO K13 Turbo सीरीज का स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-smartphone-may-be-launched-in-india-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-smartphone-may-be-launched-in-india-details-leaked/#respond Sat, 19 Jul 2025 04:00:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178558 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO जल्द ही अपनी K13 Turbo सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है। यह श्रृंखला होम मार्केट तक ही सिमित रहने का अनुमान था लेकिन अब लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है बताया जा रहा है की OPPO K13 Turbo लाइनअप का स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी […]

The post भारत में लॉन्च हो सकता है OPPO K13 Turbo सीरीज का स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OPPO K13 Turbo Pro भारत में पेश हो सकता है।
  • इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।
  • डिवाइस को अगस्त के अंत या सितंबर में पेश किया जा सकता है।

OPPO जल्द ही अपनी K13 Turbo सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है। यह श्रृंखला होम मार्केट तक ही सिमित रहने का अनुमान था लेकिन अब लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है बताया जा रहा है की OPPO K13 Turbo लाइनअप का स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी टिप्सटर देबायन रॉय के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी गई है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

OPPO K13 Turbo सीरीज इंडिया लॉन्च डिटेल्स (लीक)

  • लीक के अनुसार OPPO K13 Turbo सीरीज का यह डिवाइस OPPO K13 Turbo Pro हो सकता है। क्योंकि लीक में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर की बात कही गई है।
  • लीक के मुताबिक आगामी OPPO K13 Turbo सीरीज फोन ने भारत में अपना टेस्टिंग फेज शुरू कर दिया है।
  • टिपस्टर के अनुसार आगामी डिवाइस का लॉन्च टाइमफ्रेम अगस्त के अंत या सितंबर 2025 की शुरुआत में हो सकता है।
  • यह फोन भारत में 35,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है और इसी रेंज के परफॉर्मेंस-फोकस्ड मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है।

OPPO K13 Turbo सीरीज लॉन्च डिटेल्स (चीन)

OPPO K13 Turbo सीरीज का आधिकारिक लॉन्च 21 जुलाई 2025 को चीन में कंफर्म हो चुका है। इस श्रृंखला में OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro को बाजार में उतारा जाएगा। इनमें K13 Turbo ब्लैक, पर्पल, और नाइट वाइट में आएगा। जबकि K13 Turbo Pro ब्लैक, पर्पल, और नाइट सिल्वर कलर्स में पेश होगा।

OPPO K13 Turbo सीरीज स्पेसिफिकेशंस (चीन)

ब्रांड ने पुष्टि की है कि Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट होगा। जबकि Oppo K13 Turbo Pro को Snapdragon 8s Gen 4 से लैस रखा जाएगा। स्टोरेज वेरिएंट्स में दोनों मोबाइल्स 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 12GB + 512GB मेमोरी में लॉन्च होंगे। इसके साथ ही Pro वर्जन एक अलग 16GB + 512GB स्टोरज में भी आएगा।

ब्रांड ने Oppo K13 Turbo सीरीज के लिए खास Super Cooling Combo Kit की जानकारी भी कंफर्म की है। जिसमें Micro-pump liquid cooling magnetic case होगा जो एक इंटरनल लिक्विड लूप के जरिए हीट को पासिव तरीके से मैनेज करेगा। यही नहीं 27W IceWing magnetic air-cooled fan मैग्नेटिक अटैचमेंट के जरिए डिवाइस पर ठंडी हवा ब्लो करेगा। इन लिक्विड और एयर कूलिंग तकनीक से हेवी गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस उपयोग के दौरान डिवाइस को ठंडा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

The post भारत में लॉन्च हो सकता है OPPO K13 Turbo सीरीज का स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k13-turbo-series-smartphone-may-be-launched-in-india-details-leaked/feed/ 0