OPPO K9 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 23 Sep 2021 06:07:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 26 सितंबर को लॉन्च होगा नया ओपो मोबाइल OPPO K9 Pro 5G, मिलेगा 64MP Camera और 12GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-to-launch-on-26-september-know-features-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-to-launch-on-26-september-know-features-specs-price-sale-offer/#respond Thu, 23 Sep 2021 06:07:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67507 OPPO K9 Pro 5G Phone आने वाली 26 सितंबर को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।

The post 26 सितंबर को लॉन्च होगा नया ओपो मोबाइल OPPO K9 Pro 5G, मिलेगा 64MP Camera और 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO K9 Pro को लेकर बीते दिनों में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। यह ओपो मोबाइल 5G Support के साथ मार्केट में आएगा जिसकी कई स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर सामने आ चुकी है। वहीं अब ओपो की ओर से इस फोन की लॉन्च डेट भी ऑफिशियल कर दी गई है। OPPO K9 Pro 5G Phone आने वाली 26 सितंबर को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। यह फोन सबसे पहले चीनी बाजार में लॉन्च होगा जिसके बाद अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा।

OPPO K9 Pro 5G Launch

इस नए ओपो मोबाइल की लॉन्च डिटेल्स पर नज़र डाले तो 26 सितंबर को यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में पेश किया जाएगा। चीनी शॉपिंग साइट Suning और JD पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाईव किया जा चुका है। ओपो द्वारा जारी लॉन्च टीज़र में OPPO K9 Pro 5G फोन की फोटो शोकेस की गई है जिसमें फोन का रियर डिजाईन सामने आया है। उम्मीद है कि 26 सितंबर को चाइना में लॉन्च होने के बाद यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है।

OPPO K9 Pro to launch on 26 september know features specs price sale offer

OPPO K9 Pro 5G Specification

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, सर्टिफिकेशन्स साइट और लीक्स के जरिये सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो के9 प्रो 5जी फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। एंडरॉयड 11 और कलरओएस के साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि यह फोन 12 जीबी रैम पर लॉन्च होगा।

OPPO K9 Pro to launch on 26 september know features specs price sale offer

OPPO K9 Pro 5G की टीज़र ईमेज में यह पुख्ता हो गया है कि नया ओपो मोबाइल 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं ओपो के9 प्रो में 4,500एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।

The post 26 सितंबर को लॉन्च होगा नया ओपो मोबाइल OPPO K9 Pro 5G, मिलेगा 64MP Camera और 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-to-launch-on-26-september-know-features-specs-price-sale-offer/feed/ 0
OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स हुए लीक, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-5g-smartphone-specifications-and-renders-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-5g-smartphone-specifications-and-renders-leaked/#respond Sat, 11 Sep 2021 08:30:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66768 अपकमिंग OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स, रेंडर और प्राइसिंग डिटेल चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग से पता चलता है। इस स्मार्टफोन को नजदीक से देखें तो इसमें पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।

The post OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स हुए लीक, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO जल्द ही चीन में OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले ओप्पो का यह स्मार्टफोन पिछले महीने TENAA सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया गया है। TENAA की लिस्टिंग में ओप्पो के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। अपकमिंग OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स, रेंडर और प्राइसिंग डिटेल चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग से पता चलता है। इस स्मार्टफोन को नजदीक से देखें तो इसमें पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। OPPO K9 Pro 5G के डिजाइन की बात करें तो यह OPPO K9 की तरह होगा।

OPPO K9 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन का मॉडल नंबर PEYM00 है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.43-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रेजलूशन Full HD+ 2400×1080 पिक्सल है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का ओक्टा कोर Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। Oppo K9 Pro 5G स्मार्टफोन को 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा।

China Telecom की लिस्टिंग के मुताबिक, फोन का साइज 158.7×73.5×8.5mm और इसका वजन 180 ग्राम है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का सेंसर दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Oppo K9 Pro 5G स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी की बात करें NFC सपोर्ट, 5G, 3.5mm ऑडियो पोर्ट और USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। ओप्पो के फोन में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo2 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, Snapdragon 870 चिपसेट और 12GB RAM के साथ होगा लॉन्च

OPPO K9 Pro 5G की क़ीमत और कलर ऑप्शन

OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 2399 CNY (करीब 27,400 रुपये) हो सकती है। इसके साथ ही 8GB RAM + 256B स्टोरेज की कीमत 2599 CNY (करीब 29,700 रुपये) हो सकती है। OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256B स्टोरेज को मार्केट में 2899 CNY (करीब 33,100 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन को ग्लेशियर प्रोलोग, ओब्सिडियन वॉरियर और निऑन सिल्वर सी कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : वकील के OnePlus Nord 2 में लगी आग, बोला – अब अदालत से होगी कार्रवाई, कंपनी फौरन बंद करें फोन की बिक्री

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

The post OPPO K9 Pro 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स हुए लीक, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-5g-smartphone-specifications-and-renders-leaked/feed/ 0