Oppo K9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Aug 2021 05:14:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12GB RAM के साथ आ रहा है OPPO K9 Pro, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 64MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-tenna-specs-leaked-12gb-ram-64mp-camera-4400mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-tenna-specs-leaked-12gb-ram-64mp-camera-4400mah-battery/#respond Wed, 18 Aug 2021 05:14:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65191 OPPO K9 Pro फोन TENAA पर लिस्ट हो गया है।

The post 12GB RAM के साथ आ रहा है OPPO K9 Pro, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 64MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने मई महीने में मिडबजट वाला 5G फोन OPPO K9 पेश किया था जो चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था। यह ओपो फोन 32MP सेल्फी और 64MP रियर कैमरा के साथ 90Hz डिसप्ले और 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। ओपो के9 को इंडिया में तो लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न लाते हुए एक नया स्मार्टफोन OPPO K9 Pro जल्द ही लॉन्च करेगी। टेना लिस्टिंग में कंपनी की घोषणा से पहले ही ओपो के9 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

OPPO K9 Pro

ओपो के9 प्रो को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर PEYM00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले तो यहां बता दें कि टेना पर सामने आई फोटो में इस ओपो फोन का डिजाईन POCO M3 स्मार्टफोन जैसा नज़र आया है। फोन के बैक पैनल पर उपरी हिस्सा जहां ग्लॉसी दिया गया है वहीं नीचले हिस्से का पैटर्न अलग है। उपरी हिस्से पर 09-K लिखा हुआ है तथा नीचले हिस्से पर OPPO की ब्रांडिंग दी गई है।

OPPO K9 Pro tenna specs leaked 12GB RAM 64MP Camera 4400mAh Battery

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार OPPO K9 Pro को 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर करेगी। फोन में 16M Display Colors सपोर्ट दिए जाने की बात भी कही गई है। इस ओपो फोन का डायमेंशन 158.7×73.5×8.5एमएम और वज़न 180ग्राम बताया गया है। बताया जा रहा है कि इस फोन को Black, Blue और Silver कलर में लॉन्च किया जाएगा।

OPPO K9 Pro को टेना के मुताबिक एंडरॉयड ओएस के साथ 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में मौजूद चिपसेट की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि यह ओपो फोन मीडियाटेक के डायमनसिटी 1200 चिपसेट से लैस होगा। बताया जा रहा है कि यह ओपो फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

OPPO K9 Pro tenna specs leaked 12GB RAM 64MP Camera 4400mAh Battery
OPPO K9 5G

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो के9 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात टेना पर कही गई है। लिस्टिंग के अनुसार इस कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा लेंस देखने को मिलेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K9 Pro में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,400एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है।

The post 12GB RAM के साथ आ रहा है OPPO K9 Pro, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 64MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-pro-tenna-specs-leaked-12gb-ram-64mp-camera-4400mah-battery/feed/ 0
सुपर परफॉर्मेंस वाला फोन Oppo K9 अगले महीने Enco Air और Oppo Band के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-will-launched-with-oppo-enco-air-and-oppo-band-on-6th-may/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-will-launched-with-oppo-enco-air-and-oppo-band-on-6th-may/#respond Wed, 21 Apr 2021 10:22:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57617 Oppo K9 स्मार्टफोन कंपनी अगले महीने 6 मई को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफ़ोन के साथ कंपनी ईयरबड्स OPPO Enco Air और फिटनेस ट्रेकर OPPO Band को भी लॉन्च करेगी।

The post सुपर परफॉर्मेंस वाला फोन Oppo K9 अगले महीने Enco Air और Oppo Band के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO जल्द ही अपनी K-सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo K9 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो का यह 5G स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट शेयर कर Oppo K9 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। Oppo K9 स्मार्टफोन कंपनी अगले महीने 6 मई को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ईयरबड्स OPPO Enco Air और फिटनेस ट्रेकर OPPO Band को भी लॉन्च करेगी। Oppo K9 स्मार्टफोन को टीज करते हुए कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 65W फ्लैश चार्ज के साथ पेश किया जाएगा।

स्मार्टफोन में मिलेगी सुपर परफॉर्मेंस

अपकमिंग Oppo K9 स्मार्टफोन के बैक पैनल में “09-K Super Performance” लिखा है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि ओप्पो के इस स्मार्टफोन में कौन-सा चिपसेट दिया जाएगा। MyFixGuide ने अनुमान लगाते हुए बताया है कि ओप्पो का अपकमिंग Oppo K9 स्मार्टफोन ‘सब-फ्लैगशिप’ लेवल चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 870 चिपसेट या फिर Dimensity 1100 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip3 के कॉन्सेप्ट रेंडर में दिखा Galaxy S21 की तरह कैमरा और बड़ा कवर डिस्प्ले

Oppo k9

मिलेगा 64MP ट्रिपल रियर कैमरा

इस स्मार्टफोन को टीज करते हुए ओप्पो ने Weibo पोस्ट में लिखा है अपकमिंग स्मार्टफोन सिर्फ पांच मिनट चार्ज करने पर दो घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। यह पोस्ट चाइनीज में शेयर किया गया है। इससे पहले ओप्पो ने एक प्रेस रिलीज़ शेयर कर अपकमिंग प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी शेयर की थी। ओप्पो ने बतााया था कि वह Oppo K9 स्मार्टफ़ोन के साथ साथ ईयरबड्स Oppo Enco Buds और नया फिटनेस ट्रेकर OPPO Band को भी लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Realme X7 Max आ रहा है भारत, लॉन्चिंग से पहले सामने आए रैम, स्टोरेज और दूसरी डिटेल्स

OPPO Enco Air और OPPO Band

अपकमिंग OPPO Enco Air के बारे में कहा जा रहा है कि ये ईयरबड्स Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी के साथ पेश किए जा सकते हैं। ये लेटेस्ट ईयरबड्स दो कलर ऑप्शन – ब्लैक और व्हाइट में पेश किए जाएंगे। हालांकि इसे लेकर कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की है। इसके साथ ही कंपनी के अकमिंग फिटनेस ट्रैकर OPPO Band को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

The post सुपर परफॉर्मेंस वाला फोन Oppo K9 अगले महीने Enco Air और Oppo Band के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k9-will-launched-with-oppo-enco-air-and-oppo-band-on-6th-may/feed/ 0