OPPO Offer | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:42:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 20 से भी ज्यादा ओपो मोबाइल्स और गैजेट्स मिल रहे हैं सस्ते दाम पर! OPPO winter season sale लाई धांसू स्कीम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-mobile-phone-offer-discount-on-smartphones-oppo-winter-season-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-mobile-phone-offer-discount-on-smartphones-oppo-winter-season-sale/#respond Mon, 28 Nov 2022 13:47:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92940 OPPO winter season sale में 20 से भी ज्यादा मोबाइल फोंस और गैजेट्स सस्ते दामों पर मिल रहे हैं। ओपो विंटर सीजन सेल में कंपनी 4,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है।

The post 20 से भी ज्यादा ओपो मोबाइल्स और गैजेट्स मिल रहे हैं सस्ते दाम पर! OPPO winter season sale लाई धांसू स्कीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने अपने फैंस के लिए नई स्कीम शुरू की है। कंपनी winter season sale लेकर आई है जिसमें 20 से भी ज्यादा मोबाइल फोंस और गैजेट्स सस्ते दामों पर मिल रहे हैं। ओपो विंटर सीजन सेल में कंपनी 4,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है तथा साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। ऑफर्स के तहत OPPO Reno 8, OPPO F21, OPPO F21s और OPPO Reno 7 series के साथ ही OPPO A series के भी कई ओपो मोबाइल्स तगड़े फायदे के साथ बिक रहे हैं।

OPPO A series पर ऑफर

ओपो ए सीरीज़ से ही शुरूआत करें तो OPPO winter season sale में OPPO A76 16490 रुपये, OPPO A77 (4GB+128GB) 15999 रुपये OPPO A96 17999 रुपये, OPPO A55 (4GB+64GB) 14490 रुपये, OPPO A55 (6GB+128GB) 14999 रुपये, OPPO A77 (4GB+64GB) 15499 रुपये और OPPO A77s (8GB+128GB) 17999 रुपये में मिल रहा है।

50 mp camera phone oppo a77s launched check price sale features specifications details

इसी तरह लो बजट में आ जाएं तो OPPO A17 स्मार्टफोन 12,499 रुपये, OPPO A17k 10499 रुपये, OPPO A16e (3GB+32GB) 8999 रुपये, OPPO A16k (3GB+32GB) 8999 रुपये, OPPO A16k (4GB+64GB) 9999 रुपये, OPPO A57 13999 रुपये, OPPO A16e (4GB+64GB) 9999 रुपये और OPPO A16 12990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुए हैं।

oppo-offers

महंगे ओपो मोबाइल मिल रहे हैं सस्ते में

ओपो विंटर सीजन सेल में OPPO Reno 8 स्मार्टफोन को 29,999 रुपये तथा OPPO Reno8 Pro स्मार्टफोन को 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह ओपो एफ सीरीज़ के OPPO F21 Pro 21999 रुपये में, OPPO F21s Pro 21999 रुपये में तथा OPPO F21s Pro 5G 25999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। इस सेल में OPPO Reno7 Pro स्मार्टफोन 34,999 रुपये खरीदा जा सकता है।

OPPO F21s Pro series launched in india price specifications sale details revealed

OPPO winter season sale

ओपो विंटर सेल में ओपो मोबाइल्स के साथ ही OPPO ENCO M32 और OPPO PAD AIR (4GB+128GB) जैसे गैजेट्स भी सस्ते में मिल रहे हैं जिनका प्राइस क्रमश: 1,799 रुपये तथा 19,999 रुपये पड़ रहा है। यहां बैक कार्ड्स पर 4,000 रुपये तक कैशबैक भी मिल रहा है जिनमें आईसीआईसीआई, एसबीआई, यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं साथ ही कंपनी की ओर से नो कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है। स्मार्टफोन यूजर्स अपने नजदीकी ओपो रिटेल स्टोर्स पर जाकर इन ऑफर्स व स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। आगे सभी ओपो मोबाइल फोंस की प्राइस लिस्ट दी गई है।

The post 20 से भी ज्यादा ओपो मोबाइल्स और गैजेट्स मिल रहे हैं सस्ते दाम पर! OPPO winter season sale लाई धांसू स्कीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-mobile-phone-offer-discount-on-smartphones-oppo-winter-season-sale/feed/ 0
OPPO स्मार्टफोंस पर मिल रही है 6 महीने की एक्स्ट्रा वारंटी, वो भी पूरी तरह मुफ्त, जानें कैसे उठाएं लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offering-free-6-months-extra-smartphone-warranty-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offering-free-6-months-extra-smartphone-warranty-india/#respond Tue, 20 Oct 2020 06:58:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50194 OPPO ने कई स्मार्टफोंस की कीमत में कटौती की है।

The post OPPO स्मार्टफोंस पर मिल रही है 6 महीने की एक्स्ट्रा वारंटी, वो भी पूरी तरह मुफ्त, जानें कैसे उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में त्यौहारों को सीज़न शुरू हो चुका है। इन दिनों टेक मार्केट की रंगत ही कुछ अलग होती है। लगभग सभी मोबाइल ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट्स व डिवाईसेज पर नए नए व आर्कषक ऑफर पेश करते हैं। OPPO की ही बात करें तो कंपनी अपने विभिन्न स्मार्टफोंस पर कुछ न कुछ डिस्काउंट लेकर आ रही है जिनमें कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑप्शन्स भी मौजूद है। वहीं अब अपने फैन्स को एक और तोहफा देते हुए ओपो ने दिवाली के मौके पर कंपनी अपनी ‘ए सीरीज़’ के कई हिट स्मार्टफोंस पर मुफ्त में एक्सटेंड वारंटी देने भी भी घोषणा कर दी है।

OPPO ने घोषणा की है कि कंपनी अपने यूजर्स को नया ओपो फोन खरीदने पर अतिरिक्त वारंटी प्रदान करेगी। अभी जो फोन 1 साल की वारंटी के साथ आ रहे हैं, ऑफर के तहत उन स्मार्टफोन पर 180 दिन यानि 6 महीने की वारंटी एक्सट्रा मिलेगा। इस अतिरिक्त वारंटी का लाभ उठाने के लिए ओपो ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं चुकाना होगा तथा ऑफर के तहत यह सुविधा पूरी तरह से फ्री मिलेगी।

Samsung offering free 6 months extra smartphone warranty india

180 दिन की अतिरिक्त वारंटी की फायदा ओपो के हिट स्मार्टफोंस OPPO A11k, OPPO A31, OPPO A52 और OPPO A15 पर मिल रहा है। इस स्मार्टफोंस की खरीद पर कंपनी की ओर से 365 दिन + 180 दिन का वारंटी दी जाएगी। बता दें कि इस स्मार्टफोंस को रखने वाले पुराने यूजर्स को यह लाभ नहीं प्राप्त होगा तथा जो उपभोक्ता 16 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर के बीच में इनमें से कोई भी स्मार्टफोन खरीदेंगे, ओपो उन ग्राहकों को 6 महीने की अतिरिक्त वारंटी का फायदा मुफ्त में देगी।

OPPO A15

हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए ओपो ए15 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 3डी कर्व्ड बॉडी डिजाईन पर बना है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओपो ने अपने फोन की स्क्रीन को आई कंफर्ट फीचर से लैस किया है जो अधिक यूज़ के दौरान आंखों को सुरक्षित रखता है। ओपो ए15 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का है तथा फोन की थिकनेस सिर्फ 7.9एमएम की है। यह भी पढ़ें : OPPO A33 आ रहा है इंडिया, 5000एमएएच बैटरी और 90हर्ट्ज़ पंच-होल डिसप्ले वाले इस फोन का यह होगा प्राइस

OPPO A15 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में ओपो ए15 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

oppo-offering-free-6-months-extra-smartphone-warranty-india

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A15 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता जो फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung-Realme के बाद अब Motorola भी ला रही 6000mAh बैटरी वाला फोन, Moto G9 Power जल्द होगा लॉन्च

OPPO A15 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए15 में 4,230एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो ए15 स्मार्टफोन को 10,990 रुपये की कीमत पर Dynamic Black और Mystery Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

The post OPPO स्मार्टफोंस पर मिल रही है 6 महीने की एक्स्ट्रा वारंटी, वो भी पूरी तरह मुफ्त, जानें कैसे उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-offering-free-6-months-extra-smartphone-warranty-india/feed/ 0